अक्टूबर-नवंबर में Winter Flower Seeds लगा रहे हैं?बीज के अंकुर तक ये 7 गलतियां न करें | नर्सरी सीक्रेट

अक्टूबर-नवंबर में फूलों के बीज लगाते समय शुरुआती की छोटी सी गलती भी अंकुर को कमजोर कर सकती है। अक्टूबर और नवंबर का महीना सर्दियों के फूलों के लिए बहुत ही खास माना जाता है। इस समय पौधों के शौकीन लोग अपने घर, बालकनी, छत और बगीचे में रंग-बिरंगे winter flower लगाना शुरू कर देते हैं। इस मौसम में petunia , calendula , Dianthus , pansy , Alyssum और ऐसे कई मौसमी फूलों के बीज लगाए जाते हैं।

लेकिन अगर आप इन बीजों को मिट्टी में डाल देने से ही अच्छा पौधा तैयार नहीं होता। बीज लगाने का भी एक सही तरीका होता है। बीज को कितनी गहराई में डालना है, मिट्टी में कितनी नमी रखनी है, कितनी धूप देनी है और अंकुर निकलने के बाद उसकी देखभाल कैसे करनी है इन छोटी-छोटी बातों का पौधे की शुरुआती ग्रोथ पर बहुत असर पड़ता है।

मेरे nursery experience में मैंने देखा है कि शुरुआत में की गई कुछ गलतियों की वजह से अच्छे बीज भी germinate नहीं कर पाते हैं और छोटे पौधे कमजोर हो जाते हैं। इसीलिए आज इस article मैं आपको अक्टूबर-नवंबर में winter flower seeds लगाने से लेकर अंकुरित निकलने के शुरुआती दिनों तक पूरी जानकारी बताने जा रहा हूँ |

अक्टूबर-नवंबर में कौन- कौन से फूलों के बीज लगा सकते हैं |

इस समय आप मौसम और अपने क्षेत्र के अनुसार विंटर फ्लॉवर्स प्लांट के कई सारे सीड्स लगा सकते हैं।

इसमें से कुछ प्रमुख फूल हैं:

  1. Ptunia
  2. Calendula
  3. Dianthus
  4. pansy
  5. Alyssum
  6. Phlox
  7. Verbena
  8. Dahliya
  9. Guldavri
  10. Meri Gold

फूलों के बीज को आप एक जैसे तरीके से नहीं उगा सकते। कुछ seeds बहुत छोटे होते हैं और उन्हें ऊपर से हल्का दबाना ही पर्याप्त होता है, जबकि कुछ सीड्स को हल्की मिट्टी से कवर करना पड़ता है तब जाके उसमें से अंकुर निकलते हैं।

गलती नंबर 1 : बीज को बहुत गहराई में डाल देना

यह सबसे आम गलतियों में से एक है, जो लोग बीज लगाते समय अक्सर करते हैं। बहुत से लोग बीज डालने के बाद उसके ऊपर मिट्टी की मोटी लेयर डालकर उसे पूरी तरह ढक देते हैं। खासकर छोटे और बारीक बीजों को ज्यादा गहराई में दबाने से उन्हें ऊपर निकलने में परेशानी होती है और कई बार बीज वहीं दबा रह जाता है।

सही तरीका यह है कि बीज की साइज देखकर उसकी गहराई तय करें। अगर बीज बहुत छोटा है, तो उसे मिट्टी की ऊपरी सतह पर रखकर हल्का सा प्रेस करें। जरूरत हो तो उसके ऊपर मिट्टी की सिर्फ बहुत हल्की परत डालें, ताकि बीज आसानी से अंकुरित होकर बाहर निकल सके।

मेरे Experience से लोगों को छोटे Seeds के मामले में अक्सर बीज डालने के बाद ऊपर से बहुत ज़्यादा मिट्टी डाल देते हैं। बीज को मिट्टी में “दफन” करने के बजाय आप उसको हल्का ऊपर की तरफ रखें, जिसमें पर्याप्त हवा और सही एनवायरनमेंट मिले सके, जिससे कि वह पौधे का बीज जल्दी से अंकुरित हो, पेड़ बाहर निकल जाए और पौधा तैयार हो जाए। मैं अपनी नर्सरी में इस बात का अच्छे से ध्यान रखता हूँ कि बीज ज़्यादा अंदर न डला जाए।

गलती नंबर 2: बीज डालने के बाद ज्यादा पानी देना

बीज लगाने के समय सबसे बड़ी गलती लोग यही करते हैं कि उसमें जरूरी से ज़्यादा पानी डाल देते हैं,|

जैसे कि मिट्टी नम रहे, ना कि कीचड़ जैसा गीला हो जाए।

पानी जमा ही रहता है तो:

तो पहले सीड सड़ सकता है,

फंगस की समस्या सबसे ज़्यादा होती है।

छोटे सिडलिंग कमजोर और पतले निकलते हैं।

पानी ज़्यादा हुआ तो वो तुरंत सड़ के खत्म हो जाएंगे।

पानी कैसे दें?

बीज लगाने के बाद सीधे उसमें तेज रफ्तार से पानी न दें। इसके बजाय स्प्रे बॉटल या फाइन रोज वाटर कैन का इस्तेमाल आप कर सकते हैं पानी धीरे और पानी धीरे दें ताकि बीज अपनी सही जगह पर रहे, इधर-उधर न हो और अच्छे से वह अंकुरित होके उसमें नए पौधे का विकास हो। उसके बाद आप उसे दूसरी जगह पे लगा देंगे तो वह फूल आने लगेगा।

गलती नंबर 3: गलत मिट्टी मे बीज लगा देना

Winter flower seeds के लिए एक और मुख्य चीज है जो कि मिट्टी है। आपकी मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें :

पानी आसानी से drain हो

मिट्टी बहुत ज्यादा चिपचिपी ना हो

मिट्टी मे हवा आसानी से जा सके

भारी मिट्टी ना हो

मिट्टी बहुत ज़्यादा कॉम्पैक्ट न हो, मॉइस्चर बना रहे, हवा का फ्लो ठीक रहे, भारी और चिपचिपी मिट्टी में छोटे सीड्स नहीं होते हैं, वह उसी में सड़ जाते हैं। आसान तरीका, अगर आप अच्छी क्वालिटी वाली हल्की पॉटिंग मिक्स इस्तेमाल करते हैं और आप क्वालिटी वाली हल्की भुरभुरी मिट्टी इस्तेमाल करते हैं और उसमें थोड़ा कोकोपिट मिला देते हैं तो यह एक सबसे बेस्ट मिट्टी तैयार हो जाता है, जिसमें आप फूलों के बीजों को आसानी से डाल सकते हैं और उसमें फूल के बीज बहुत ही जल्दी और ढेरों निकलते हैं। इसलिए आपको मिट्टी का भी खास ध्यान रखना है।

गलती नंबर 4: बीज को बिल्कुल ज्यादा पानी में डूबा देना

खासकर यह गलती नए gardeners लोग करते हैं। जब वे नए-नए बीज लगाते हैं, तो बीज लगाने के बाद रोज़ जरूरत से ज्यादा पानी देने लगते हैं। इससे मिट्टी में लगातार नमी बनी रहती है और पानी जमा होने लगता है, जिससे बीज खराब या सड़ने लगते हैं और फंगस की समस्या भी हो सकती है।

इसलिए बीज लगाने के बाद रोज़ पानी देने के बजाय पहले मिट्टी की नमी को हल्के से चेक कर लें। अगर मिट्टी में पहले से नमी है तो पानी देने की जरूरत नहीं है। जब ऊपर की मिट्टी हल्की सूखी लगे, तभी जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी दें। इससे बीज को सही नमी मिलेगी और वह अच्छी तरह से अंकुरित हो सकेगा।

गलती नंबर 5: अंकुर निकलने से पहले ही तेज धूप में रख देते है

अगर आप भी फूलों के बीज लगा रहे हैं, तो बीज लगाने के बाद उन्हें दिनभर तेज धूप में रखने की गलती न करें। तेज धूप और ज्यादा गर्मी की वजह से मिट्टी जल्दी सूख सकती है और छोटे बीज अंकुरित होने से पहले ही खराब हो सकते हैं।

बीज लगाने के बाद गमले या सीड ट्रे को ऐसी जगह रखें, जहां रोशनी तो अच्छी हो लेकिन सीधी और तेज धूप न पड़े। मौसम और तापमान के हिसाब से बीज को सही वातावरण मिलना जरूरी है। जब बीज अंकुरित होकर छोटे पौधे निकल आएं, तो उन्हें धीरे-धीरे सुबह की हल्की धूप की आदत डालें और बाद में उनकी जरूरत के अनुसार धूप बढ़ा सकते हैं।

गलती नंबर 6: अंकुर निकलते ही खाद डाल देना

यह बहुत ही common mistake है जो अक्सर लोग करते हैं छोटे seedlings के निकलते ही उसमें खाद डाल देते हैं, जिससे कि वह seedling पूरी तरह से खराब हो जाता है क्योंकि सीडलिंग के अंकुर अभी बहुत छोटे होते हैं और उनकी जड़ें भी बहुत ही नाजुक होती हैं इसलिए आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है। सीडलिंग में खाद बिल्कुल भी नहीं डालना है

क्योंकि वह अभी बिल्कुल नए होते हैं और उनकी growth आने के बाद ही आप उसमें थोड़ा सा खाद डालने की सोच सकते हैं लेकिन अंकुर निकलने के तुरंत बाद आप खाद बिल्कुल ही न डालें।

Nursery Secret :

पौधे को ज्यादा से खाद देने का मतलब यह नहीं होता है कि उसमें जल्दी growth आ जाएंगे और वह जल्दी बड़ा हो जाएगा। कई बार जरूरत से ज्यादा फर्टिलाइजर जड़ों को नुकसान पहुंचा देता है।इंसलिए आप को इस बात का ध्यान रखना होगा मैं अपनी नर्सरी मे भी इसका खयाल रखता हूँ |

गलती नंबर 7: रोज उसकी जगह बदलना

अगर आप भी फूलों के बीज लगाते हैं और आज धूप में, कल छांव में, फिर अगले दिन दूसरी जगह पर ऐसा करके उस छोटे seedling को बार-बार उसकी जगह को चेंज करते हैं तो उसे उसका सामना करना पड़ेगा और वह डिस्टर्ब होगा, जिसके कारण उसमें न ही नए अंकुर आएंगे और न ही उसकी ग्रोथ होगी क्योंकि छोटे पौधे, छोटे पौधे के व बीज को लगाने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि उसे लगाकर के और जब तक अंकुर उसमें न आए तो उसको एक ही जगह पे रखा जाए जहाँ पे उसे लाइट और हवा दोनों एक साथ मिलती रहे, जिससे वह जल्दी पौधे के रूप में बदल सके। आपको इसका विशेष रूप से ध्यान देना होगा।

अंकुर निकलने के बाद पहले 15 दिन क्या करें?

अब आता है सबसे जरूरी हिस्सा |

दिन 1 से 3 तक

मिट्टी को हल्का नम रखें |

पानी की तेज धार बिल्कुल न दें |

बीज या छोटे अंकुर को बार-बार छेड़कर डिस्टर्ब न करें |

इस समय जरूरत से ज्यादा खाद बिल्कुल न दें |

दिन 4 से 7 तक
अगर अंकुर निकलना शुरू हो गए हैं: तो

  1. पौधे को धीरे-धीरे पर्याप्त लाइट दें।
  2. मिट्टी देखकर जरूरत के अनुसार ही पानी |
  3. seedling लगातार गीला न रखें |
  4. ज्यादा नमी से जड़ और फंगस की समस्या हो सकती है।
  5. आसपास हवा का अच्छा सर्कुलेशन रखें |

दिन 8-15

अब छोटे पौधे धीरे-धीरे मजबूत होने लगते हैं |

  1. पर्यात light दें
  2. पानी जरूरत के अनुसार दें
  3. बहुत पास- पास seedlings को बाद में manage करें

petunia के बीज लगाते समय खास ध्यान

पेटूनिया पौधा winter garden का सबसे महत्वपूर्ण और अभिप्रिय पौधा माना जाता है। इसके बीज काफी छोटे हो सकते हैं, इसलिए इन्हें मोटा और गहरा में दबाना सही नहीं होता है।

ध्यान रखें :

  1. हल्की और भुरभुरी मिट्टी
  2. पर्याप्त हवा
  3. तेज पानी की दर से बचें
  4. अंकुर निकलने के बाद लाइट धीरे-धीरे डाले

Calendula के बीज

calendula पौधा भी विंटर सीजन का सबसे अच्छा माना जाता है।

इसके seed लगाते समय :

  1. हल्का मिट्टी तैयार करें,
  2. बीज उचित depth पर लगाए |
  3. पानी spray से दें
  4. अंकुर आने के बाद light और watering

Dianthus और Pansy

Dianthus और Pansy का पौधा भी winter flowering लिए आपके लिए एक अच्छा विकल्प सकता है। इसमें भी सबसे ज़रूरी चीज़ यही है कि अच्छी मिट्टी होनी चाहिए और आपको धूप और सही से पानी। बीज लगाने के बाद लगातार पानी देने से बचना है, नहीं तो मिट्टी एक बार भारी हो गई तो वो जल्दी ठीक नहीं होती है और पौधे को खराब कर देती है।

अक्टूबर और नवंबर में क्या रहेगा?

अक्टूबर में

अगर आपके इलाके मौसम अभी गर्म नहीं हो रहा तो आप winter flower seed लगाना शुरू कर सकते हैं क्योंकि ये बीज थोड़े ठंडे मौसम में ही अच्छे तरह से अंकुर होते हैं, गरम मौसम में थोड़े कम होते हैं।

नवंबर में

मौसम ठंडा होने के बाद कई विंटर फ्लावर के लिए यह मौसम बहुत ही बेहतरीन होता है लेकिन देर से बीज लगाने पर फ्लावरिंग की टाइमिंग आगे निकल सकती है, जिससे कि फूल कम समय तक खिलेंगे। इसलिए आपको अपने इलाके के लोकल टेम्परेचर और प्लांट की ज़रूरत के हिसाब से ही टाइमिंग अडजस्ट करनी चाहिए और इन फूलों को लगाना चाहिए।

बीज से पौधा बनाएँ या नर्सरी से छोटा पौधा लें?

यह सवाल बहुत से लोग पूछते हैं कि हम नर्सरी से सीधा पौधा खरीद के लाएँ कि अपना से बीज उगाएँ।

अगर आपको पूरा प्रोसेस सीखना है:

बीज से पौधा तैयार करें।

इसमें आपको germination से लेकर transplanting तक पूरा experience मिलेगा।

अगर आपको जल्दी फ्लावरिंग चाहिए:

तो अच्छी quality का nursery plant लेना practical हो सकता है

nursery Experience:

हर प्लांट को सीड से शुरू करना ज़रूरी नहीं है। घर के गार्डन में कुछ विंटर्स वेरायटी सीड से लगाना मज़ेदार है, जबकि कुछ प्लांट्स में हेल्थ नर्सरी स्पिलिंग से का समय बरस सकता है। अगर आपको बीज से पौधे उगाने का प्रोसेस मालूम हो तो आप बिल्कुल घर पे बीज डालकर पौधे उगा सकते हैं और उसे लगा सकते हैं, लेकिन अगर आप नया पौधे को लगाने जा रहे हैं तो आपको नर्सरी से पौधा लाकर भी पहली बार लगाना चाहिए।

एक ज़रूरी Nursery Secret

बीज लगाने के बाद रोज बीज को छेड़ मत देखिए कि अंकुर निकला या नहीं।

यह छोटी बात लगती है लेकिन अगर आप बार-बार बीज लगे मिट्टी को हिलाते हैं तो बीज सही से अंकुर नहीं हो पाएगा। बीज को आप हवा, लाइट और अच्छी एनवायरनमेंट दीजिए और उसे अपना काम करने दीजिए। वह बहुत ही जल्दी अंकुर होकर पौधा बन जाएगा।

बीज को सही हवा, मिट्टी ,light और अच्छा वातावरण दीजिए और थोड़ा समय भी जरूर दें |

अक्टूबर में पुछे जाने वाले सवाल

1 अक्टूबर में winter flower seeds लगा सकते हैं?

हाँ बिल्कुल लगा सकते हैं? अक्टूबर winter flower seeds की तैयारी के लिए बहुत ही अच्छा और महत्वपूर्ण समय माना जाता है। आप इस मौसम में इन छोटे फूलों के बीज बिल्कुल लगा सकते हैं लेकिन सभी टाइमिंग और अपने क्षेत्र के मौसम के अनुसार ही फूलों की वेरायटी को आप लगाएं, क्योंकि ये सब मौसम के हिसाब से ही निर्भर करती हैं।

2. नवंबर मेंwinter flower plant लगा सकते हैं?

हाँ आप कई winter flower plants नवंबर में भी लगा सकते हैं, हालांकि weather और उपर टेम्परेचर के अनुसार ही इसे लगा सकते हैं |

3. बीज लगाने के बाद कितना पानी देना है?

ये आपकी उस मिट्टी को देख कर पता लगाना पड़ता है कि मिट्टी कितनी नमी रखती है, कितनी अगर नमी है तो पानी का फूल पानी देना है और ठीक से पौधा पानी देना पड़ सकता है |

4. पेटूनिया के बीज कितना गहरा लगाएं?

पेटूनिया के बीज को आप अगर नीचे गहराई मे डालते है तो ये छोटे seeds अंदर ही सड़ जाएंगे, इसलिए आपको थोड़ा ऊपर ही पेटूनिया के बीज को लगाना चाहिए और ऊपर से ज़्यादा मिट्टी की लेयर भी न डालें |

5. बीज के अंकुर निकलने के बाद क्या करें?

अंकुर को पर्याप्त लाइट और हवा दें और शुरुआती स्टेज में उसमें किसी भी प्रकार का खाद न डालें |

6. बीज से पौधा बनाना अच्छा है या नर्सरी से प्लांट लेना?

दोनों के अपने अलग-अलग फायदे हैं.बीज से लगाने मे पूरा growing और process मिलता हैं | जबकि nursery plant मे जल्दी पौध मे फूल देखने को मिल जाता हैं। इसलिए आप दोनों को अपने अनुसार लगा सकते है |

निष्कर्ष

अक्टूबर-November में विंटर फ्लावर seeds लगाना बहुत मुश्किल काम नहीं है। लेकिन आपको इस चीज का ध्यान रखना होगा कि बीज लगाने के बाद शुरुआती उसकी care जो है वो अच्छी से करनी पड़ती है।बीज को बहुत ज़्यादा गहराई में न लगाएँ, जरूरत से ज़्यादा पानी आपको नहीं देना है, सही मिट्टी इस्तेमाल करना है। शुरुआत में आपको बिल्कुल भी खाद नहीं डालना है और पौधे को बार-बार जगह बदलना नहीं है।

मेरे Nursery Experience में मैंने यही देखा है कि छोटे पौधे के शुरुआती दिनों में जल्दबाज़ी नहीं करने चाहिए। आपको थोड़ा पेशेंस रखना चाहिए और बीज को अंकुरित होना देना चाहिए, उसके बाद ही आप उसे दूसरी जगह लगाकर अच्छे फूल पा सकते हैं। मैं अपने ग्राहकों को भी यही बाते समझता हूँ की बीजों को थोड़ा समय ताकि वह अच्छे से अंकुरित हो सके | इस बात का आपको ध्यान देना चाहिए अगर आप पिटोनिया, कैलेंडुला, डेंटस, पैंजी या दूसरे विंटर फ्लावर के बीज लगाने वाले हैं तो ऊपर बताए गए सात पॉइंट ज़रूर ध्यान में रखें।