गमले में Dianthus के पौधे पर ढेर सारे फूल कैसे खिलाएं? 17 साल के नर्सरी अनुभव से जानें 7 तरीके

गमले में Dianthus के पौधे पर ढेर सारे फूल कैसे खिलाएं? 17 साल के नर्सरी अनुभव से जानें 7 तरीके

Dianthus plant care क्या आपने भी गमले में डैनथस का पौधा लगाया है, जो कि बहुत ही हरा भरा है लेकिन उसमें फूल बहुत ही कम आ रहे हैं या बिल्कुल ही नहीं आ रहे हैं, तो या फिर कलियाँ बनते ही रुक जाती हैं। अगर ऐसा है तो हर बार आपको महंगी खाद डालने के बजाय या फिर रोज पानी देने के बजाय इसका समाधान निकालना होगा।

डैंनथस में अच्छे फूल पाने के लिए सबसे पहले मिट्टी, धूप, पानी और पौधे की स्थिति को आपको देखना होगा। कई बार पौधे को खाद से ज्यादा अच्छी रोशनी और जड़ों के आसपास जमा हुआ पानी निकलने के लिए व्यवस्था बनानी पड़ती है।

मैं अपने 17 साल के नर्सरी अनुभव के आधार पर इस लेख में बताऊँगा कि गमले में डैनथस के देखभाल कैसे करनी है, फूल कम आने के क्या कारण हो सकते हैं और पौधे को स्वस्थ रखने के लिए आपको कौन-कौन से तरीके अपनाने हैं।

इस लेख में आपको 7 ज़रूरी तरीके बताने वाला हूँ, जिन्हें आप अपने पौधे की स्थिति के अनुसार अपना सकते हैं।

डैंनथस का पौधा क्या है और इसे लगाने का सही समय कौन सा है?

डैंनथस का पौधा एक ऐसा पौधा होता है जिसके फूल बहुत ही छोटे और रंग-बिरंगे के होते हैं, जिसे लोग अपने घरों, बालकनी और बागों में लगाना बहुत ही ज़्यादा पसंद करते हैं क्योंकि ये छोटे-छोटे पौधे होते हैं, जिन्हें को कहीं भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसके फूल बहुत ही आकर्षित करने वाले होते हैं और यह पेंसिल की तरह इसके फूल लोगों को बहुत ज़्यादा पसंद आते हैं |

इसलिए इसका एक और नाम है, जो इसे पेंसिल फूल भी बोला जाता है। इस डैंनथस के फूल को अक्टूबर के महीने से लेकर के आने वाले मार्च तक लगाया जाता है और इसमें उस समय तक बहुत ही अच्छे फूल आते रहते हैं। आप इस डैंनथस के फूल को भी अपने घर के गमलों या गार्डनों में आसानी से लगा सकते हैं, बस यह आपके तरफ के मौसम के अनुसार ही आप इस पौधे को लगाएँ तो ज़्यादा अच्छा और ज़्यादा फूल देने वाला हो सकता है।

1 डैंनथस के लिए सही गमला चुनें

डैंनथस के पौधे में अच्छे फूल लाने के लिए सबसे पहले उसकी शुरुआत सही गमले से करनी होती है और गमले में पानी जमा होता रहेगा तो इसकी जड़ें खराब होने लगेंगी, इससे पौधे की ग्रोथ रुक जाएगी और पौधा कमजोर होने लगेगा और फूल भी कम आने लगेंगे। गमले में डैंनथस का पौधा लगाना बहुत आसान होता है |

कौन सा- गमला चुनें?

  • पौधे के आकार के अनुसार मध्यम छोटे आकार का गमला चुनें।
  • गमले के नीचे पर्याप्त ड्रेनेज होल होने चाहिए।
  • बहुत छोटे गमले में जड़ों को फैलने की जगह कम मिल सकती है |
  • बहुत बड़े गमले में जरूरत से ज्यादा मिट्टी होने पर उसमें में अधिक समय लग सकता है।

यदि आप नर्सरी से नया पौधा लेकर आ रहे हैं तो इसकी जड़ों और पुराने गमले के आकार को देखकर ही नया गमला आपको चुनना है।

नर्सरी टिप्स: गमले के नीचे पानी निकलने का रास्ता बनाना है केवल ऊपर से मिट्टी डाल देने से पौधे को कोई फायदा नहीं होने वाला। अगर पानी नीचे जमेगा तो पौधे की जड़ें सड़ जाएंगी और पौधा तुरंत ही खराब हो जाएगा।

2. डैंनथस की मिट्टी कैसी बनाएं?

डैंनठस की मिट्टी कैसे बनाएँ? यह बहुत से लोगों का सवाल होता है कि डैंनठस के पौधे लगाने के लिए हम मिट्टी किस प्रकार से तैयार करें, कहाँ से मिट्टी लाएँ। तो यह सबसे जरूरी जानना यह है कि डैंनठस के लिए मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें जो कि भूरभूरी हो, बारीक हो, पानी आसानी से निकल जाए, भारी और लगातार गीली मिट्टी न हो |

जिससे कि जड़ों को नुकसान पहुँच जाता है और जड़े सड़ने लगती हैं और पौधे पूरी तरह से खराब हो जाते हैं। मिट्टी ऐसी हो जिसमें हवा पानी आसानी से आ जा सके, जिससे कि पौधे की ग्रोथ और फूल तेजी से बढ़े।

गमले के लिए मिट्टी का आसान मिश्रण

आप इस मिश्रण से शुरुआत कर सकते हैं:

  • 40 प्रतिशत अच्छी तरह से बगीचे की मिट्टी,
  • 25 प्रतिशत अच्छी तरह सड़े हुए कंपोस्ट
  • 20 प्रतिशत कोकोपीट
  • 15 प्रतिशत पतली रेत।

यह आपके लिए एक अच्छा मिश्रण हो सकता है क्योंकि यह फॉर्मूला डेंटस के पौधे के लिए काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें आपकी मिट्टी हल्की और बुरबुरी भी रहेगी, जिससे कि पौधे को अच्छी तरह से ग्रोथ करने का भी समय मिलता रहेगा।

मिट्टी बनाते समय बातों का ध्यान रखे

  1. पहला कच्ची गोबर की खाद सीली जड़ों के पास न डालें|
  2. मिट्टी पानी जमा ना हो |
  3. पुरानी या सड़ी हुई मिट्टी का इस्तेमाल न करें |
  4. चौथा गमले की मिट्टी को बहुत ज़्यादा दबाकर सख्त न करें।

देसी नर्सरी टिप्स: मिट्टी तैयार करने के बाद थोड़ा पानी डालकर हम गमले में देखें, अगर पानी आसानी से निकल जा रहा है तो आपके मिट्टी का यह फॉर्मूला बहुत ही बढ़िया बना है क्योंकि यह मिट्टी, उसमें पानी जमेंगा तो वह पौधे को खराब कर सकता है।

3.डैंनठस को कितनी धूप चाहिए?

अगर आपने भी डैंनठस का पौधा लगाया है और उसमें सिर्फ पत्तियाँ ही आ रही हैं, लेकिन उसमें फूल कम आ रहे हैं या फिर बिल्कुल भी नहीं आ रहे हैं, तो आपको अपने पौधे पर रोशनी की स्थिति को जांचना चाहिए। क्योंकि कई डैंनठस किस्में पर्याप्त धूप में ही अच्छा फूल देते हैं।

हालांकि गर्म मौसम में या तेज धूप में ये पौधे मुरझा सकते हैं, इसलिए आपको ऐसी रोशनी देना है जो कि इसके पौधे के हिसाब से ही हो, जो कि पौधे को नुकसान भी न पहुँचाए।

पौधे को कहाँ रखें?

  • पौधे को ऐसी जगह रखें जहाँ पर्याप्त पर्याप्त रोशनी मिले।
  • दूसरा सुबह की धूप और खुली हवा इसके लिए अच्छी होनी चाहिए।
  • बहुत गर्म होने के कारण पत्तियाँ मुरझा जाएँ, ये तो दोपहर की कठोर धूप से इसे बचाएँ।
  • बहुत अंधेरी जगह पर इस पौधे को न रखें।

अगर आपके पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिल रहा है तो क्या करें?

तो आपको अपने पौधे को धीरे-धीरे अधिक रोशनी वाली जगह पर ले जाएँ ताकि इसको उस रोशनी की आदत हो जाए। अचानक से बहुत तेज धूप में आपको इसे नहीं रखना है, नहीं तो यह पहले ही दिन मुरझाकर खराब हो जाएगा।

नर्सरी टिप: केवल कैलेंडर देखकर धूप तय न करें। पौधे की पत्तियाँ, मिट्टी की नमी और अपने क्षेत्र के तापमान को भी अच्छी तरह से जांच लें।

4.डैंनथस में पानी कब और कितना दें?

यह आप के लिए डैनथस की देखभाल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।

अगर आप डैनथस के पौधे में बहुत ज़्यादा पानी देते हैं तो उसकी जड़ों को भारी नुकसान होता है और वह जड़ धीरे-धीरे सड़ने लगती है, जिसके कारण पौधे पूरी तरह से खराब हो जाते हैं। अगर मिट्टी में लगातार पानी जमा रहेगा तो आपके पौधे को नुकसान होना ही है। इसलिए आप या देखरेख की मिट्टी में पानी जमा नहीं हो रहा है और पानी डाल भी रहे हैं तो पानी आसानी से निकालना चाहिए और पानी उतना ही मात्रा में दें जितना कि वह पौधे की जरूरत है।

पानी देने का सही तरीका

  1. मिट्टी के ऊपरि परत को उंगली से अच्छी तरह से जांच लें।
  2. अगर ऊपर की मिट्टी सूखने लगी तो नीचे की भी नमी को आपको जांचना है।
  3. जरूरत हो तो मिट्टी में ही पानी डालें।
  4. ज़्यादा पानी कभी नीचे से निकालने दें।
  5. नीचे भरी हुई पानी जमा ना रहे।

हर दिन पानी देना पौधे के लिए जरूरी नहीं होता है। गर्मी हवा कमरे के अनुसार मिट्टी के अनुसार ही आपको पानी देना है।

पानी ज्यादा होने के संकेत:

  • मिट्टी गमले से हल्की रहती है
  • पत्तियाँ पीला पड़ने लगता है
  • दूसरा पौधा कमजोर दिखने लगता है
  • पौधों के पास जड़ों में सड़न और खराब गंध आने लगते हैं।

अगर आपके पौधे में ऐसे लक्षण दिखें तो पहले गमले की डायग्नोस और मिट्टी की स्थिति को जांचें कि और खाद डालकर समस्या ठीक नहीं हो सकती हैं |

5.डैंनठस में खाद कब और कितना दें?

डैंनठस के पौधे में खाद देना यह भी बहुत से लोगों का सवाल हैं, मेरे नर्सरी में भी ऐसे ग्राहक आते है कि खाद कब और कितना दिया जाए। तो मैं अपने ग्राहकों से यही कहता हूँ कि फूलों की वृद्धि और उसको पोषण देने के लिए खाद देना तो आवश्यक होता ही है। अगर पौधा स्वस्थ है |

और मिट्टी को पर्याप्त पोषण मिल रहा है अगर पौधे की वृद्धि कमजोर है और लंबे समय से मिट्टी बदल दी गई है और उसमें पोषण पौधे को नहीं मिल रहा है तो आप एक बार खाद डालने के बारे में सोच सकते हैं।

आसान और सुरक्षित तरीका

  • शुरुआत में मिट्टी में थोड़ा अच्छी तरह से सड़ी हुई कंपोस्ट मिला दें |
  • पौधे लगाने के बाद पौधे को जरूरत के अनुसार ही खाद दें|
  • तैयार उर्वरक इस्तेमाल करें तो उसके लेबल को अच्छी तरह से जांच लें |
  • बहुत अधिक मात्रा में और खाद का उपयोग बार-बार न करें |
  • मिट्टी पर तेज खाद डालने से बचें।

क्या हर हफ्ते खाद देना ज़रूरी है?

नहीं, पौधे की किस्म, मिट्टी और पौधे की ग्रोथ देखकर ही आपको खाद के डालने के बारे में सोचना है।

नर्सरी टिप्स : अगर थोड़ा पौधा ज़्यादा कमजोर है तो पहले आप जड़ों, पानी और को अच्छी तरह से देख लें, जांच लें, उसके बाद आप खाद डाल लें, इसी तरफ बढ़ सकते हैं।

6. मुरझाए फूलों हटाएं नई- कलियों के लिए जगह बनाएं

डैंनठस के पौधे में फूल आने के बाद जब पुराने फूल सूख जाते हैं और मुरझा जाते हैं तो आपको मुरझाए हुए फूल को देखकर उसे हटाना होगा ताकि इसी पौधे की सुंदरता बनी रहे और उसमें फिर नए दोबारा फूल आए, जिससे कि लगातार फूल आते रहें। डैंनठस में ज्यादा फूल कैसे लाएं यही सभी लोग पूछते है |

इस प्रक्रिया को deadheading कहते हैं।

फूल पुराने फूल कैसे हटाएं

मुरझाए हुए फूल की डंठी को पहचान लें। दूसरा, साफ कैंची से फूल की डंठी को स्वस्थ पत्तियों के ऊपर से काटें। तीसरा, स्वस्थ पत्तियों को जरूरत न हो तो न काटें। चौथा, संक्रमणित या सड़ी हुई डंठियों को कैंची से काट दें।

क्या सभी फूलों को रोज हटाना जरूरी है?

नहीं, जैसे-जैसे आपके डैंनठस में ज्यादा फूल के फूल मुरझाने लगेंगे और सूख जाएंगे, तब आपको उसे देखना है और देखकर के उसको काटना है। और आप पौधे से बीज इकट्ठा करना चाहते हैं तो आप उन सूखे हुए फूलों को छोड़ सकते हैं और बीज भी बना सकते हैं। वैसे भी टिप्स कराए को लटकाने के बाद, फिर रोज पानी और पोषण मिले ताकि उसमें फिर नए फूल आएं, जिससे कि आपके पौधे में फिर से सुंदरता बन जाए।

7. पौधे में फूल कम आने पर पहले ये पाँच चीजें चेक करें

अगर आपके डैंनथस के पौधे में फूल कम आ रहे हैं, तो तुरंत ज्यादा खाद या फर्टिलाइजर डालने की गलती न करें। पहले पौधे की स्थिति को अच्छी तरह समझें और फूल कम आने का सही कारण पहचानें। मेरे नर्सरी अनुभव के अनुसार, पौधे की सही देखभाल के लिए इन 5 बातों पर ध्यान देना जरूरी है।

कारण नंबर 1: पौधे को पर्याप्त रोशनी मिल रही है या नहीं।

अगर आपके डैंथस के पौधे में पत्तियाँ तो खूब आ रही हैं, लेकिन फूल कम खिल रहे हैं, तो सबसे पहले देखें कि पौधे को पर्याप्त रोशनी मिल रही है या नहीं। पौधे को ऐसी जगह रखें, जहाँ उसकी किस्म के अनुसार पर्याप्त धूप मिल सके। हालांकि, तेज गर्मी में पौधे को गर्मी से बचाना भी जरूरी है।

कारण नंबर 2: गमले की मिट्टी में पानी तो जमा नहीं हो रहा है।

अगर गमले की मिट्टी लगातार गीली रहती है, तो पौधे की जड़ों को नुकसान हो सकता है। इसलिए गमले के ड्रेनेज होल को चेक करें और पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर देखें। जरूरत के अनुसार ही पानी दें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे और अतिरिक्त पानी आसानी से बाहर निकल जाए।

कारण नंबर 3: पौधे को जरूरत से ज्यादा खाद तो नहीं मिल रही है।

अगर आप डैंनथस के पौधे में जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद डाल रहे हैं, तो कुछ स्थितियों में उसकी पत्तियों और शाखाओं की बढ़त ज्यादा हो सकती है, जबकि फूल कम आ सकते हैं। इसलिए बार-बार खाद डालने के बजाय पहले पौधे की बढ़त, मिट्टी और पहले से दी गई खाद की स्थिति को समझें।

कारण नंबर 4: पौधे पर गर्मी का तनाव तो नहीं है।

डैंनथस की कई किस्में हल्के ठंडे मौसम में अच्छी बढ़त और फूल देती हैं। अगर तापमान बहुत ज्यादा है, तो पौधे की बढ़त प्रभावित हो सकती है और फूल कम आ सकते हैं। इसलिए अपने क्षेत्र के मौसम और पौधे की स्थिति को ध्यान में रखकर उसकी जगह और देखभाल तय करें।

कारण नंबर 5: मुरझाए हुए फूल लंबे समय से पौधे पर लगे तो नहीं हैं।

अगर डैंथस के पौधे पर पुराने और मुरझाए हुए फूल लगे हैं, तो उन्हें साफ कैंची से सावधानीपूर्वक हटा दें। इस प्रक्रिया को डेडहेडिंग कहते हैं। इससे कई किस्मों में पौधे को नए फूल बनाने में मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि जब तक पौधा स्वस्थ है और मौसम अनुकूल है, तभी नए फूल आने की अच्छी संभावना रहती है।

सबसे जरूरी बात: इन पाँचों समस्याओं के समाधान अलग-अलग हैं। इसलिए बिना पौधे की स्थिति जाँचे उसमें खाद या फर्टिलाइजर डालना सही तरीका नहीं है। पहले धूप, मिट्टी की नमी, खाद की मात्रा, मौसम और पुराने फूलों की स्थिति चेक करें। जब आप सही कारण पहचानकर देखभाल करेंगे, तभी डैंथस के पौधे को स्वस्थ रखने और अच्छे फूल पाने में मदद मिलेगी।

डैंनठस की देखभाल में ये 5 गलतियाँ न करें

  1. गमले में पानी जमा रखना |
  2. बिना मिट्टी जाँची रोज पानी देना|
  3. बहुत अधिक खाद देना |
  4. पौधे लंबे समय तक कम धूप देना |
  5. मुरझाए फूल को ज्यादा दिन रखना |

अगर आप इन गलतियों से बचते हैं तो आपके पौधे भी स्वस्थ और ग्रोथ में आने लगेंगे और उसके साथ ही इसमें फूल भी अच्छी तरह से आने लगेंगे लेकिन एक बात आपको ध्यान देना होगा कि पौधे, पौधों की वैरायटी, मौसम, पौधों की उम्र और आपके द्वारा की गई देखभाल पर भी यह बहुत निर्भर करती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. डैंनथस का पौधा लगाने का सही समय क्या है?

डैंथस का पौधा लगाने का सही समय आपके क्षेत्र के मौसम और पौधे की वैरायटी पर निर्भर करता है। आमतौर पर यह पौधा ठंडे और हल्के ठंडे मौसम में अच्छी ग्रोथ करता है और अच्छी तरह फूल देता है। इसलिए अपने क्षेत्र के तापमान और मौसम को ध्यान में रखकर ही डैंथस का पौधा लगाएं। केवल कैलेंडर की तारीख देखकर पौधा लगाने का फैसला न करें।

2. डैंनथस के पौधे को कितनी धूप चाहिए?

डैंथस की कई वैरायटी को अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए पर्याप्त रोशनी और हल्की धूप की जरूरत होती है। हालांकि, इसकी जरूरत मौसम और वैरायटी के अनुसार बदल सकती है। ठंडे मौसम में पौधे को अच्छी धूप वाली जगह पर रखें, लेकिन गर्म मौसम में तेज दोपहर की धूप से बचाएं, खासकर जब पौधा मुरझाने लगे। पौधे की पत्तियों और ग्रोथ को देखकर धूप की स्थिति तय करें।

3. डैंनथस में ज्यादा फूल कैसे लाएं?

डैंटस के पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप, अच्छी पानी निकलने की निकासी जरूरत के अनुसार संतुलित पोषण और मुरझाए फूल को हटाते रहने से उसमें ज्यादा फूल आने के चांस होते हैं।

4. डैंनथस के पौधे में पत्तियाँ पीली क्यों होती हैं?

पौधे में ज्यादा पानी के कारण पौधे में पीलापन आने लगता है। इसके कारण पानी के कारण जड़ों में सड़न, पोषण की समस्या इसकी आम बात होती है, इसलिए पहले मिट्टी की वो जांचें, उसके बाद ही पानी डालें।

5. क्या डैंनथस को गमले में उगा सकते हैं?

हाँ, डैंनथस पौधे की वैरायटी को गमले में अच्छी तरह से उगा सकते हैं, पर आपको गमले की ड्रेनेज और रोशनी की अच्छी व्यवस्था करनी पड़ेगी |

6. डैंनथस को कितनी बार डालना चाहिए?

डैंनथस के पौधे में खाद डालने के लिए आपको उसके मिट्टी, वैरायटी और पौधे की कैसी ग्रोथ है, उस पर देखते हुए आपको खाद डालने के बारे में सोचना चाहिए। अगर पौधा अच्छा हरा-भरा है और खिल रहा है तो आपको खाद नहीं डालना है। पौधा कमजोर और फूल नहीं दे रहा है |

निष्कर्ष

डैंनठस के पौधे में आको ढेरों फूल पाने के लिए किसी महंगे nutrient की जरूरत हमेशा नहीं होती है, बस सही देखभाल, उसमें मिट्टी पर्याप्त रोशनी, जरूरत होने पर पानी, संतुलित पोषक आहार, मुरझाए फूलों को हटाते रहिए। इससे आपके पौधे की ग्रोथ बढ़ेगी और फूल भी अच्छी तरह से आएंगे।

अपने 17 साल के नर्सरी अनुभव के आधार पर मैं यही सलाह दूँगा कि पौधे में फूल कम आने पर पहले उसकी स्थिति को अच्छे तरह से समझिए, उसको देखिए, उसके बाद ही आप उस पर कोई खाद डालिए, बिना कारण के। आप बार-बार अगर उसमें खाद डालेंगे या फिर लोन डालते रहेंगे तो वह पौधा खिलने की वजह पूरी तरह से खराब हो जाएगा। इसलिए आपको पहले पौधे की अच्छी तरह से जांच करनी है, उसके बाद ही आगे का कदम उठाना है। अगर आपके पौधे में फूल नहीं खिले हैं तो हमें comment में ज़रूर बताइए।