पिटुनिया का पौधा लगाने के बाद डाल दीजिए नर्सरी का 1 सीक्रेट खाद! आएंगे ढेरों फूल

पिटुनिया का पौधा लगाने के बाद डाल दीजिए  नर्सरी का 1 सीक्रेट खाद! आएंगे ढेरों फूल

पिटुनिया में कौन सी खाद डालें यह सवाल हर उस आदमी मे आता है दोस्तों, क्या आपने भी नर्सरी से खूबसूरत पिटुनिया का पौधा खरीदकर गमले में लगाया है लेकिन कुछ दिनों के बाद उस पिटुनिया के पौधे में बिल्कुल भी फूल नहीं आ रहे हैं या फूल कम आ रहे हैं पौधे में पत्तियाँ तो आपके आती हैं लेकिन फूल बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

अगर आपके साथ ऐसा भी हो रहा है तो परेशान मत होइए पिटुनिया के पौधे में पौधे को लगाने के बाद सही समय पर सही खाद देना उसके लिए बहुत जरूरी होता है।

17 वर्षों से नर्सरी में काम करते हुए मैंने यही सिखा है कि अक्सर लोग यही गलती कर देते हैं कि पौधा लगाने के बाद वह तुरंत ही खाद डाल देते हैं जिससे कि उस खाद का कोई भी खास फल नहीं मिलता है बल्कि उस खाद का नुकसान हो जाता है जिससे कि पौधे पूरी तरह से खराब हो जाते हैं।

इस लेक मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि पिटुनिया के पौधे में कौन सी खाद कब डालना है, कितने समय में डालना है, कितनी मात्रा में डालना चाहिए और पौधे को ढेर सारे फूल पर लाने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।अगर आप पिटुनिया को बीज से तैयार करना चाहते है तो हमारा लेख पेटूनिया के बीज कब लगाएं को जरूर पढें |

1. पिटुनिया का पौधा लगाने के बाद कौन सी खाद डालें?

अगर आप भी नर्सरी से नया-नया पौधा अपने घर या गार्डनों के गमले में लगाया है तो सबसे पहले आप उसे अपनी जड़ें जमाने का समय दीजिए। मेरी सलाह है कि अच्छी तरह से सड़ी हुई वर्मीकंपोस्ट या सड़ी हुई गोबर का खाद इस्तेमाल कर सकते हैं या मिट्टी में जैविक पदार्थों को बढ़ाने और पोषण देने में बहुत ज़्यादा मदद करती है।

ध्यान रखिए कि पौधे लगाने के तुरंत बाद आपको खाद बिल्कुल भी नहीं डालना है। लगभग 10 से 20 दिनों के बाद जब पौधा थोड़ा संभल जाए, जड़ें फैलने लगें, उसमें नई पत्तियां दिखने लगें, तब आपको इस खाद का प्रयोग करना है। नहीं तो अगर आप पौधा लगाते समय खाद डाल देते हैं तो यह पौधा पूरी तरह से खराब हो जाएगा।

2. पिटुनिया में गोबर खाद कितनी मात्र में डालें?

खाद की मात्रा गमले के आकार और पौधे की स्थिति को देखकर ही तय करें

  • छोटे गमले में एक से दो चम्मच गोबर की खाद |
  • मध्यम गमले में दो से चार चम्मच |
  • बड़े गमले में जरूरत के अनुसार थोड़ी अधिक मात्रा में खाद
  • मिट्टी की ऊपरी सतह पर किनारे से हल्के हाथों से उसको डालकर मिला देना है।

आपको तने से सटाकर इस खाद को बिल्कुल भी नहीं डालना है नहीं तो पौधे को इससे तुरंत ही नुकसान हो जाता है। इसलिए आपको इसका विशेष रूप से ध्यान देना है कि खाद डालने से पहले और खाद डालने के बाद आपको उसमें हल्का पानी भी डालना है।

3. क्या सिर्फ गोबर खाद डालने से पिटुनिया के पौधे में ढेरों फूल आएंगे?

इस सवाल का जवाब समझना बहुत ही जरूरी है आपके लिए

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ एक बार गोबर खाद डाल देने से पौधे में पूरी तरह से फूल भर जाएंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है मेरे दोस्त। गोबर खाद मिट्टी को बेहतर बनाने के लिए मदद कर सकती है लेकिन फूलों के growth के लिए पौधों को पोषण की आवश्यकता होती है। जब पौधे अच्छी तरह से जम जाए और उसकी जड़े फैल जाएं तो उसकी नई ग्रोथ और फूलों के लिए आपको शुरू में उसके जरूरत के अनुसार पौधों में खादों का इस्तेमाल करना होगा।

आपको ऐसे खाद चुनना होगा जिसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटैशियम ये सब शामिल हो खाद का प्रयोग आपको पैकेट के निर्देशों के अनुसार ही करना होगा। एक साथ कई तरह के खाद मिलाकर डालने की गलती आपको बिल्कुल भी नहीं करना है। इससे पौधे की जड़ों पर दबाव पड़ेगा और पौधे पूरी तरह से खराब भी हो सकते हैं। पिटुनिया में कौन सी खाद डालें ये सब का यही सवाल रहता है |

4. पिटुनिया के फूल नहीं आ रहे हैं तो धूप की कमी भी हो सकती है।

मान के चलते हैं कि आपने अच्छी मिट्टी तैयार की, खाद भी अच्छी तरह डाल दिया, फिर भी पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो सबसे पहले यह देखना है कि पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप मिल रहा है कि नहीं।

पिटुनिया सर्दियों का खूबसूरत पौधा है और इसमें अच्छे फूलों लाने के लिए इसको पर्याप्त मात्रा में धूप देना ही होगा। मेरी सलाह है कि आप पौधे को रोज लगभग 5 से 7 घंटा या उससे अधिक सीधी धूप देने की कोशिश करिए। अगर पौधा ऐसी जगह रखा है जहाँ दिन भर उसको छाया ही मिल रहा है |

तो उससे उसकी पत्तियाँ ही बढ़ेंगी और पौधा कमजोर होने लगेगा और फूल तो बिल्कुल भी आएँगे ही नहीं। इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पौधे को अच्छी मात्रा में धूप दें।

ध्यान रखें:

  • पौधे को खुली और रोशनी वाली जगह पर रखना है।
  • बहुत तेज गर्मियाँ, ऐसे मौसम में पौधे को बिल्कुल नहीं रखना है।
  • धूप के साथ हवा का अच्छा आवरण भी होना चाहिए।
  • पौधे को लगातार अंधेरे कमरे में भी नहीं रखना है।

अच्छी धूप मिलने से पौधे की ग्रोथ और फूल ज़्यादा आने में मदद मिलती है और पिटोनिया का फूल तो यह बहुत फूलों से भरे जाता है, इसलिए आपको यह ध्यान रखना होगा और इसकी देखभाल करते रहना होगा।

5. पिटुनिया के पौधे में पानी देने का सही तरीका

पिटुनिया के पौधे में खाद जीतना ज़रूरी होता है उससे ज़्यादा ज़रूरी होता है पानी का सही तरीके से डालना। कई बार लोग यह सोचते हैं कि पौधे में रोज़ ज़्यादा पानी डालने से पौधे की तेजी से ग्रोथ होगी और उसमें ज़्यादा फूल भी आने लगेंगे लेकिन गमले में लगातार पानी डालने और उसमें जमा होने से जड़ें पूरी तरह से खराब हो जाती हैं |

और पौधा धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। पानी डालने से पहले मिट्टी की पूरी सतह को अच्छी तरह से हाथों से जांच लेना है, उसके बाद ही आपको अगला कदम उठाना है। अगर ऊपर की मिट्टी सूखी महसूस हो रही है तभी आप उसमें पानी डालेंगे नहीं तो आपको कुछ समय का इंतजार करना है, उसके बाद ही आपको पानी डालना है।

पानी देते समय इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद छोड़ना ही होगा।
  • पानी इतना दें कि मिट्टी में नमी पहुंच जाए।
  • गमले की प्लेट पर पानी लंबे समय तक जमा नहीं होने देना है।
  • पौधे की स्थिति और मौसम के अनुसार भी आपको पानी देना है।

सर्दियों में कई बार मिट्टी जल्दी नहीं सूखता है, इसलिए आपको गर्मी के हिसाब से रोज़-रोज़ पानी देने का नियम नहीं बनाना है। पानी ऐसा देना है कि इसकी ज़रूरत भी पूरी हो जाए और पानी जमा भी न हो और इससे पौधे को कोई खराबी भी न हो। इसका आप विशेष रूप से ध्यान देंगे तभी जाकर आपके पौधे स्वस्थ रहेंगे।

पिटुनिया की खेती और देखभाल के बारे में अधिक जानकारी के लिए University of Minnesota Extension Petunia Guide की पिटुनिया गाइड भी पढ़ सकते हैं।

6. पिटुनिया के पौधे में सूखे फूल हटाना क्यों ज़रूरी है।

यह एक बहुत ही छोटी बात होती है, जिसे बहुत से लोग नजरअंदाज कर देते हैं और इसका फायदा वो उठा नहीं पाते हैं। जब पिटुनिया के फूल मुरझाने लगे तो उन्हें समय-समय पर हटा देना ही इसे डेडहेडलिंग कहा जाता है। इससे आपका पौधा साफ-सुथरा और सुंदर दिखाई देता है और कई किस्मों में इसमें नए फूल भी आने चालू हो जाते हैं।

सूखे फूल को हटाते समय आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप सिर्फ सूखे फूल ही हटाएं और उसकी जगह दूसरे शाखाओं या पत्तियों को कोई नुकसान न हो, इस बात का भी ध्यान रखना है। अगर किसी शाखा पर फूल खत्म हो चुके हैं और वह बहुत लंबे या कमजोर हो गई है, तो आप पौधे की वरायटी और स्थिति को देखकर उसकी छंटाई कर सकते हैं।

इससे आपके पौधे को फायदा मिलेगा और आपको ढेर सारे फूल भी मिलेंगे। लेकिन हर पिटुनिया की वरायटी एक जैसी नहीं होती है। आप इसे हर एक पर लागू नहीं करेंगे, नहीं तो इससे पौधे को नुकसान भी पहुंच सकता है।

7. पिटुनिया के पौधा घना कैसे बनाएँ?

अगर आपने अभी पिटुनिया के पौधा गमले में लगाए हैं और उसे लगाने के बाद वह सिर्फ लंबा ही होते जा रहा है और नीचे पूरी तरह से खाली दिखाई दे रहा है, तो पौधे की शखाओं पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। पौधे की शुरुआती अवस्था में कुछ वेरायटी में हल्की पिंचिंग करने से शखाएँ निकलने में उसको मदद होती है।

पिंचिंग का मतलब होता है कि पौधे की बढ़ती हुई शाखा के ऊपर के हिस्से को हल्के से हटाना, जिससे कि उसमें दूसरी शखाएँ निकलेंगी और पौधा बूशी कोल बनता है, जिससे कि उसमें फूल भी ज़्यादा आएंगे और देखने में भी सुंदर दिखेंगे पौधे। लेकिन ध्यान रखिए कि जब पौधे में कलियाँ आ गई हों या फूल आने का समय हो गया हो, तो आपको उसको पिंचिंग नहीं करना है, नहीं तो इससे पौधे पूरी तरह से खराब भी हो सकते हैं।

मेरी नर्सरी में पौधे की वेरायटी और उसकी बढ़ती हुई ग्रोथ को देखकर ही मैं उसमें पिंचिंग करता हूँ, जिससे कि पौधों को कोई नुकसान भी न हो।

8. पिटुनिया की मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

पिटुनिया की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी आपको हल्का और भुरभुरी लानी होगी। अगर गमले की मिट्टी बहुत ज़्यादा सख्त, मोटी और पत्थरीली होगी तो उसमें पानी-हवा ठीक से नहीं पहुँचेंगी, जिससे कि आपके पौधे को नुकसान हो जाएगा।

अगर मिट्टी तैयार करते समय आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो मिश्रण ऐसा होना चाहिए कि जिसमें अच्छी वाली गार्डन की मिट्टी, कोकोपीट और अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर का खाद मिश्रण इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

मिश्रण ऐसा होना चाहिए कि:

  • जड़ों तक हवा आसानी से पहुँच सके|
  • पानी आसानी से उसमें से निकल सके|
  • जड़ें आसानी से फैल सकें|
  • मिट्टी में जरूरी नमी बनी रहे।

सिर्फ ज़्यादा खाद मिलाने से मिट्टी अच्छी नहीं होगी। उसमें आपको मिट्टी का संतुलन बनाए रखने के लिए अच्छी तरह से मिश्रण भी करना होगा, क्योंकि अगर सिर्फ ज़्यादा खाद डाल दिया, ऐसे उसमें पौधे नहीं तैयार होंगे। सबका मिश्रण आपको उन पिटुनिया के पौधे में करना होगा, तभी जाके आपको उसका फायदा मिलेगा। अगर आप सर्दियों के दूसरे फूलों की नर्सरी भी तैयार करना चाहते हैं तो सर्दियों के फूलों के पौधे लगाने का सही तरीका वाला लेख पढ़ सकते हैं।

9. पिटुनिया के पौधे में पत्तियाँ पीली क्यों पड़ती हैं।

अगर आपने भी पिटुनिया के पौधे लगाया है और कुछ समय बाद उसकी पत्तियाँ पीली हो रही हैं तो इस बार खाद की कमी को आपको ज़िम्मेदार नहीं मानना चाहिए।

इसे कई कारण हो सकते हैं:

पहला कारण – ज़्यादा पानी: लगातार गीली मिट्टी रहने से पिटुनिया के जड़ों को नुकसान पहुँचता है, जिससे कि पत्तियाँ पीली हो जाती हैं।

दूसरा कारण – कम धूप: पौधों को पर्याप्त मात्रा में रोशनी नहीं मिलती है, तो पौधे की ग्रोथ को प्रभावित करते हैं और पत्ते में पीलेपन लाते हैं।

तीसरा कारण – पोषण की कमी: मिट्टी में ज़रूरत के अनुसार अगर पोषण तत्व कम हो जाते हैं तो पत्तियाँ पीली पड़ सकती हैं।

चौथा कारण – जड़ों की परेशानी: आप गमले में पानी डालते हैं और वह पानी आसानी से नहीं निकलता है, जिससे कि जड़ें पानी के छेद से बाहर जाते हैं, उसके कारण भी पत्तियाँ पीली होने लगती हैं।

इसलिए पत्तियाँ पीली दिखने पर तुरंत आप ज़्यादा खाद बिल्कुल भी नहीं डालेंगे। पहले आप अच्छी तरह से अपने पौधे को देखेंगे कि फिर उसकी मिट्टी, पानी, धूप और जड़े कैसी हैं। अगर ये सब सही हैं तभी आप खाद डालने के बारे में समझ सकते हैं।

10. पिटुनिया में ज़्यादा फूल लाने के लिए ये पाँच गलती न करें।

अगर आप इन गलतियों की बात करते हैं, जिन्हें से आपके पौधे, आपका पौधा कमजोर पड़ रहा है तो आपको ध्यान देना होगा।

1 पौधा लगाने के तुरंत बाद तेज खाद डाल देना: नई जड़ों को फैलने और उसे जमने का आप समय दीजिए।

2. बार-बार पानी डाल देना: आपको मिट्टी को देखकर ही पानी डालना है कि उसमें नमी है या नहीं है।

3. आपका धूप न देना: पौधे को अच्छे मात्रा में धूप देना ही होगा इसलिए आपको उसे ऐसे जगह पर रखना होगा जहाँ अच्छी धूप हो।

4. जरूरत से ज़्यादा खाद डाल देना: ज़्यादा फूल लाने के लिए आप अगर सोचेंगे कि मैं ज़्यादा खाद दूँगा तो ज़्यादा फूल आएँगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा।

5. सूखे फूलों को लगातार छोड़ना: एक बार जो फूल के मुरझा जाएँगे उसे पौधे में ही छोड़ देना, यह सबसे बड़ी गलती होती है। उसे आपको हटाते रहना है। इन छोटे-छोटे बातों का ध्यान देने से पौधे को स्वस्थ रखने में काफ़ी मदद मिल सकती है।

11. नर्सरी एक्सपर्ट की 17 साल के अनुभव वाली खास सलाह

अब मैं आपको एक ऐसी बात बताना चाहता हूँ जिसे पिटुनिया के पौधे लगाने वाले को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। पौधे में फूल कम आने का मतलब हमेशा यह नहीं होता है कि उसे खाद की ही ज़रूरत होगी। ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है मेरे भाई। कई बार पौधे जो अच्छी मिट्टी में लगाना पड़ता है लेकिन उसे धूप कम मिल रहा है तो उसे भी देखना पड़ता है।

कभी गमले में पानी जमा हो जाता है तो कभी पौधे की जड़ें नहीं फैल पाती हैं, मिट्टी ठीक से नहीं होने के कारण। इसलिए जब बियापिटोनिया के पौधे की ग्रोथ ठीक से नहीं हो रही है तो सबसे पहले आपको उसकी पूरी स्थिति को चेक करना है।

मेरी सलाह यही है कि पौधे को एक साथ कई प्रयोग का ना करें। आज एक खाद डाल दिया, कल दूसरी खाद और परसों कोई घरोली नुस्खा, इस तरह लगातार बदलाव करने से पौधे पूरी तरह से खराब होने की स्थिति में चले जाते हैं। एक सही देखभाल का तरीका ही आपके अपने पौधे को सही रंग-रूप और अच्छी ग्रोथ के साथ फूल लाने में मदद करते हैं।

याद रखिए, जब आप पौधे को गमले में लगाते हैं तो लगाने के बाद से आपको उसकी उतनी ही देखभाल करनी पड़ेगी जितनी कि एक नर्सरी वाला अपने नर्सरी में उस पौधे को तैयार करने में लगाता है। क्योंकि जब तक आप पौधे को ध्यान नहीं देंगे, उसकी देखभाल नहीं करेंगे तो उसमें ना ही अच्छी तरह से ग्रोथ आएंगे और ना ही फूल आएंग।

यही सबसे बड़ा जादुई होता है नर्सरी वालों का जो कि उनका पौधा अच्छी तरह से खिलता है। याद रखिए, अच्छी नर्सरी तैयार करने का असली राज सिर्फ खाद में नहीं होता है, मेरे भाई, बल्कि सही समय और सही देखभाल ही सबसे ज्यादा मायने रखती है।

12. पिटुनिया के पौधे से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

सवाल नंबर 1: पिटुनिया का पौधा लगाने के कितने दिन बाद खाद डालना है?

जवाब: आमतौर पर पौधा नई मिट्टी में लगाने के बाद उनकी जड़ों फैलने में 10 से 15 दिन का समय लग जाता है। नई ग्रोथ दिखाई देने पर और हल्की नई पत्तियां आने के बाद ही आप को लगे किया पौधा सेट हो चुका है, तब आप उसमें थोड़ी सी खाद की मात्रा डाल सकते हैं। इससे पौधे में और सुधार होगा और तेजी से ग्रोथ होगी।

सवाल नंबर 2: क्या पिटुनिया में गोबर खाद डाल सकते हैं?

जवाब हाँ: अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर का खाद आप इसमें इस्तेमाल करिए। इससे पौधे के साथ-साथ मिट्टी में भी पोषक तत्व मिलेंगे, जिससे कि पौधे की ग्रोथ होगी।

सवाल नंबर 3: पिटुनिया में कितनी धूप चाहिए?

जवाब अच्छी फूलों के लिए आपको पिटुनिया में 5 से 8 घंटे का धूप देना ही होगा, क्योंकि छाँव में पिटुनिया के पौधे नहीं होते हैं।

सवाल नंबर 4: पिटुनिया में फूल नहीं आ रहे हैं तो क्या करें?

जवाब: सबसे पहले धूप, पानी, मिट्टी और उसकी पोषक तत्व को अच्छी तरह से जांच लें। जांचने के बाद ही आप उसे आगे का उपाय करें। ज़्यादा फूल लाने के लिए ज़्यादा खाद न डालें, नहीं तो पौधे पूरे खराब हो जाएंगे।

सवाल नंबर 5: क्या पिटोनिया को रोज पानी देना चाहिए?

जवाब ज़रूरी नहीं है। मिट्टी की नमी को अच्छी तरह से जांच लें, मौसम देख लें और अपने पौधे की स्थिति को अच्छी तरह से देखकर ही आप पौधे में पानी डालेंगे।

सवाल नंबर 6: पिटुनिया में सूखे फूल हटाना ज़रूरी है?

जवाब: कई वेरायटी में सूखे फूल हटाने से पौधे साफ रहते हैं और सुंदर दिखते हैं और इसका एक फायदा यह भी होता है कि सूखे फूल हटाने से उसमें तुरंत नए कलियाँ बनती हैं और नए फूल भी आने में मदद मिल जाती है।

अगर आपने गार्डन में गुलाब के पौधे भी लगाए हैं तो गुलाब के पौधे में ज्यादा फूल लाने के आसान तरीके वाला आर्टिकल जरूर पढ़ें।

निष्कर्ष

अगर आपने भी पिटुनिया का पौधा लगाया है और आप चाहते हैं कि सर्दियों के मौसम में आपके पिटुनिया का पौधा स्वस्थ और हरा-भरा बना रहे, अच्छी ग्रोथ दे और सुंदर फूल भी आए और पूरे गमले आपके फूलों से भर जाएं, तो सिर्फ महंगी खाद के पीछे आप मत भागिए।

पौधे को नई मिट्टी में थोड़ा जमने का समय दीजिए, उसके बाद अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर का खाद डाल दीजिए, पर्याप्त मात्रा में उसको धूप दीजिए, समय-समय पर उसे पानी दीजिए, ज्यादा पानी भी नहीं देना है और सूखे फूलों को हटाते रहिए, यही सबसे सही देखभाल का तरीका होता है।

और हाँ, आपके पास भी पिटुनिया का पौधा है तो मैं Comment बॉक्स में बताइए कि उसमें अभी फूल आ रहे हैं या नहीं। अगर कोई परेशानी है तो उसका नाम भी लिखिए। आपकी समस्या के हिसाब से सही तरीका समझने में मदद मिलेगी |

आप ऐसी सही जानकारी के लिए हमारे RKS Nursery से जुड़े रहिए |