1. मनी प्लांट को सही जगह रखें।
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए उसे ऐसी जगह रखना ज़रूरी है, जहाँ पर्याप्त मात्रा में रोशनी मिले। तेज धूप के बजाय सुबह की हल्की धूप और उजली, रोशनी मनी प्लांट के लिए बेहतर रहती है। बहुत अंधेरी जगह पर रखने से इसकी ग्रोथ धीमी हो सकती है, जबकि तेज धूप के कारण पत्तियाँ झुलसकर सूख सकती हैं। इसलिए मनी प्लांट को खिड़की के पास ऐसी जगह रखें, जहाँ उसे पर्याप्त रोशनी मिले, लेकिन दोपहर की तेज धूप सीधे पत्तियों पर न पड़े।
2. मनी प्लांट में पानी देने का सही तरीका।
मनी प्लांट को पानी देते समय मिट्टी की नमी ज़रूर देखें। ऊपर की मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें और इतना पानी दें कि जड़ों को नमी पहुँच जाए पानी लगातार जमा रहने से जड़ें खराब होती हैं और पत्तियाँ सड़ जाती हैं गर्मी में पानी की ज़रूरत पड़ सकती है जबकि ठंड और बारिश में पानी कम देना पड़ेगा आपको।
3.मनी प्लांट के लिए सही मिट्टी और गमला|
मनी प्लांट के लिए ऐसी मिट्टी सबसे अच्छी रहती है जिसमें पानी आसानी से निकल सके। गमले के नीचे पानी की निकासी के लिए छेद होना बहुत जरूरी है। मिट्टी में ज्यादा चिकनी मिट्टी होने से पानी जमा हो सकता है, जिससे पौधे की जड़ें खराब होने लगती हैं। इसलिए मिट्टी में कोकोपीट, रेत और अच्छी तरह सड़ी हुई कंपोस्ट मिलाएं। इससे मिट्टी भुरभुरी रहती है, पानी आसानी से निकलता है और जड़ों को पर्याप्त हवा मिलती है। इस तरह मनी प्लांट स्वस्थ रहता है और अच्छी ग्रोथ करता है।
4.मनी प्लांट में खाद कब और कैसे डालें|
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर हल्के मात्रा में जैविक खाद या कंपोस्ट खाद डालना बहुत ज़रूरी है खाद हमेशा पौधों की स्थिति और मौसम को देखकर आपको डालना चाहिए बहुत ज़्यादा खाद डालने पर पौधे को फायदे के जगह नुकसान होने लगता है इसलिए आपको पौधे की ग्रोथ और उसका स्थिति देखकर ही पौधे में किसी भी प्रकार का खाद और दवाई का उपयोग करना चाहिए।
5.मनी प्लांट की बेल को सहारा दें।
मनी प्लांट की बेल को ऊपर चढ़ाने के लिए मॉस स्टिक या जाली का या किसी प्रकार का सहारे का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है। सही सहारा मिलने के बाद ही मनी प्लांट की बेल अच्छी तरह से आपको बढ़ती हुई नज़र आएगी और पौधा ज़्यादा सुंदर दिखाई देने लगेगा। बढ़ती हुई बेल को समय-समय पर सहारा देना बहुत ही ज़रूरी है। तभी जाकर आपका मनी प्लांट फिर पौधा अच्छी वृद्धि के साथ आगे बढ़ता चला जाएगा।
6. मनी प्लांट की कटिंग से नए पौधे तैयार करें|
मनी प्लांट के पौधों को आप एक पौधे से कई पौधे भी बना सकते हैं। मनी प्लांट के पौधों की कटिंग लेकर आप नए पौधे आसानी से तैयार कर सकते हैं। कटिंग में कम से कम एक से दो स्वस्थ और अच्छी गांठों का होना बहुत ज़रूरी है। इसे पानी में उपयुक्त मिट्टी में लगाकर जड़े को अच्छी तरह से फैलाया जा सकता है, फिर उस मिट्टी में से निकालकर आप उसे मनी प्लांट को कहीं भी फिर से शिफ्ट करके नया पौधा बना सकते हैं।
7. मनी प्लांट की पीली पत्तियों का कारण समझें।
मनी प्लांट की पत्तियाँ पीली होने का सबसे बड़ा कारण पानी और रोशनी की स्थिति है। जरूरत से ज्यादा पानी और कम रोशनी के कारण खराब ड्रेनेज इसके कारण हो सकता है। खराब पत्तियों को हटाकर पौधों की मिट्टी और रखने की जगह स्थिति को सुधारना पड़ेगा। तभी आपके मनी प्लांट स्वस्थ रहेंगे हरे भरे रहेंगे।
8. मनी प्लांट को कीड़ों और रोगों से बचाएँ|
मनीप्लांट की पत्तियों में जब भी नई सखाएँ आएँ, उसे समय-समय पर जांच करते रहें। अगर पत्तियाँ पर छोटे कीड़े और बहुत काले धब्बे या सफेद धब्बे की दिखाई देने लगे तो जल्दी इसकी पहचान करके उस पर किसी भी प्रकार से एक लिक्विड लेकर उस पर स्प्रे करें और इसकी उचित देखभाल करें। नहीं तो पत्तियाँ एक बार खराब होई तो जल्दी फिर उसके साथ-साथ पौधे भी खराब हो जाते हैं।
9 .घर के अंदर मनी प्लांट की देखभाल|
घर के अंदर मनी प्लांट को ऐसी जगह पर रखें जहाँ अच्छी रोशनी आती हो पौधे को एसी या बहुत तेज गर्म हवा में बिल्कुल भी न रखें पानी देने से पहले मिट्टी की नमी एक बार ज़रूर जाँच लें और नमने में पानी बिल्कुल भी जमा न होने दें नहीं तो आपके मनी प्लांट को खराब होने से कोई नहीं बचा पाएगा।
10. मौसम के अनुसार मनी प्लांट की देखभाल|
मनी प्लांट जरूरत के हिसाब से मनी प्लांट की जरूरत मौसम के हिसाब से बदलती रहती है। गर्मी में मिट्टी की जल्दी सूख जाने के कारण पौधे भी सूखने लगते हैं, जबकि बारिश और ठंड में पानी की जरूरत कम होती है, नहीं तो पौधे सड़ने लगते हैं। इसलिए पूरे साल एक ही मात्रा में पानी देने से आपके पौधे को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। इसलिए आपको मौसम के हिसाब से ही पौधे में पानी या खाद डालना पड़ेगा।
“निष्कर्ष”
मनी प्लांट की अच्छी ग्रोथ के लिए सही रोशनी, संतुलित पानी, अच्छी मिट्टी और समय-समय पर खाद देना और इसके साथ पत्तियाँ खराब हो तो उस पर दवाइयों का स्प्रे करना भी बहुत जरूरी है पौधों की पत्तियाँ और जोड़ों की स्थिति पर ध्यान लेकर मौसम के अनुसार ही आपको खाद और दवाइयाँ देनी है सही तरीके से देखभाल करने के बाद ही मनी प्लांट के घर में आपका सुंदरता बढ़ाने का काम करता है।