गुलाब के पौधे मे फूल नहीं आ रहे है? 9 कारण और फूल बढ़ाने के आसान उपाय

गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं?तो सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि इसके पीछे क्या कारण है। कई बार पौधा देखने में स्वस्थ दिखाई देता है लेकिन सही धूप, पानी, मिट्टी, पोषक या pruning नहीं न मिलने के कारण flowering कम हो जाती है। इसलिए लेख मे हम गुलाब के पौधों में फूल नहीं आने के 9 कारण और उसके आसान उपाय जानेंगे।

गुलाब के पौधे को जब आप नर्सरी से खरीद कर ले जाते हैं तो उसमें अच्छे फूल लगे रहते हैं लेकिन वही गुलाब का फूल आपके घर में लगाते ही उसमें फूल आना बंद हो जाता है, सिर्फ पत्तियाँ आती हैं और ग्रोथ बढ़ती है लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहा है। तो काफी लोगों को यह समझ नहीं आता कि आखिर समस्या क्या हुई है। कई बार पौधे को देखने में बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता कि यह पौधा खराब हुआ है क्योंकि उसकी पत्तियाँ बहुत ही अच्छी होती हैं लेकिन गुलाब के पौधे में न तो कलीयाँ आती हैं, न ही वह गुलाब का फूल खिलता है। गुलाब के फूलों में फ्लावरिंग कम होने का केवल एक कारण नहीं होता है, पौधे को मिलने वाली धूप, पानी, मिट्टी, खाद, गुलाब की पंपिंग, मौसम और कीटों की स्थिति इन सभी का असर फूल न आने पर पड़ सकता है।

इसलिए अगर आपके गुलाब के पौधे में भी एक बार फूल आकर फूल आना बंद हो गया है तो सबसे पहले यह समस्या का कारण पहचानना बहुत जरूरी है। इस लेख में हम गुलाब के पौधे में फूल नहीं आने के नौ मुख्य कारण और इसके आसान उपाय जानेंगे, जिसमें कि मेरे 17 साल के नर्सरी अनुभव से मैं आपको बताऊँगा कि गुलाब में कि गुलाब के पौधों की देखभाल कैसे करे |

1. गुलाब के पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिल रहा है

जब हम नर्सरी से गुलाब के पौधे को खरीदकर ले जाते हैं तो उसे ऐसी जगह को ले जाकर रख देते हैं जहाँ बिल्कुल ही धूप न पड़ती हो, जिसके कारण उसे ग्रोथ रुक सी जाती है और उसमें फूल, आना भी बिल्कुल बंद हो जाते हैं। अगर आप भी गुलाब के पौधे को एक ऐसी जगह पर रख रहे हैं जहाँ उसको sunlight नहीं मिल रही है तो गुलाब के पौधे कभी भी फूल नहीं खिला सकते हैं।

कई बार ऐसा लोग करते हैं कि गुलाब के पौधे को नर्सरी से खरीदकर ले जाकर जब उसमें फूल नहीं देता है तो उसको एक ऐसी जगह पर ले जाकर रख देते हैं जहाँ आसपास दीवार, छत या दूसरे पौधों पौधा धूप को रोके रहता है और गुलाब को पूरी तरह से छाया मिलती है, जिससे कारण गुलाब के पौधे में सिर्फ पत्तियाँ आती हैं और फूल बिल्कुल ही नहीं आते हैं।

क्या करें?

गुलाब के पौधे को जब आप खरीदकर ले जा रहे हैं तो गुलाब के पौधे को आप ऐसी जगह पर लेकर जाकर रखें जहाँ प्राकृतिक रोशनी उसे मिले। हालाँकि बहुत तेज गर्मियाँ, तेज मौसम, स्थानीय मौसम परिस्थितियों में पौधे की स्थिति देखकर देखभाल ही आपको करनी चाहिए। गुलाब के पौधों की सबसे बड़ी ताकत धूप ही है | जितनी अच्छी धूप मिलेगी उतना ही अच्छा पौधा तैयार होगा |

2. पानी कम या जरूरत से जड़ देना

पानी की गलत मात्रा भी गुलाब में कम फूल आने का एक बड़ा कारण हो सकती है। अगर गुलाब के पौधे की मिट्टी बहुत ज्यादा सूखी रहती है और पौधे को लगातार पानी की कमी महसूस होती है, तो पौधा स्ट्रेस में आ जाता है। इसका असर उसकी ग्रोथ और फूल आने पर भी पड़ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ, अगर गमले की मिट्टी हमेशा गीली रहती है और पानी की निकासी यानी ड्रेनेज ठीक नहीं है, तो जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। लंबे समय तक मिट्टी में पानी भरा रहने से जड़ें कमजोर या खराब होने लगती हैं और पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।

इसलिए गुलाब के पौधे में न तो रोज बिना मिट्टी देखे पानी डालना सही है और न ही मिट्टी को लंबे समय तक सूखा रखना। पानी हमेशा मिट्टी की नमी देखकर ही देना चाहिए। गमले में पर्याप्त ड्रेनेज हो और पानी देने से पहले ऊपर की मिट्टी की नमी जरूर जांच लें।

क्या करे?

जब पौधे में पानी की समस्या दिखाई दे, तो सबसे पहले मिट्टी की नमी को देखना चाहिए। अगर ऊपर की मिट्टी बहुत ज्यादा सूखी लगे, तो जरूरत के हिसाब से ही पौधे को पानी दें। लेकिन अगर गमले की मिट्टी में पहले से ही पानी जमा हुआ है या मिट्टी लगातार गीली बनी हुई है, तो ऐसी स्थिति में दोबारा पानी बिल्कुल न दें। सबसे पहले गमले से अतिरिक्त पानी बाहर निकलने दें और यह जरूर देखें कि गमले में ड्रेनेज होल सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। लगातार पानी जमा रहने से पौधे की जड़ों को नुकसान हो सकता है और इसकी वजह से पत्तियाँ पीली पड़ने या पौधे की ग्रोथ रुकने जैसी समस्या भी हो सकती है।

3. खाद गलत तरीके से डालना

कई लोग यह सोचते हैं कि अगर गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो उसमें ज्यादा खाद डाल देने से फूल भी ज्यादा आने लगेंगे। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। जरूरत से ज्यादा खाद देने से गुलाब के पौधे को फायदा होने के बजाय नुकसान भी हो सकता है।

खासकर अगर आप बिना पौधे की स्थिति देखे बार-बार एक ही प्रकार की खाद डालते रहते हैं, तो इससे पौधे में पोषण का संतुलन बिगड़ सकता है। गुलाब की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए सिर्फ खाद ही जरूरी नहीं है, बल्कि पौधे की ओवरऑल हेल्थ को ध्यान में रखना भी बहुत जरूरी है। इसमें सही धूप, पानी, मिट्टी, छंटाई और संतुलित पोषण सभी चीजें महत्वपूर्ण होती हैं।

क्या करें?
सबसे पहले पौधे की स्थिति को देखें और उसकी जरूरत के अनुसार ही संतुलित पोषण दें। बिना जानकारी के बार-बार एक ही खाद डालने से बचें। अगर आप ऑर्गेनिक मिक्सचर या अच्छी तरह सड़ी हुई कंपोस्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे भी उचित मात्रा में और सही तरीके से ही दें। ज्यादा खाद डालने से फूल ज्यादा आएंगे, ऐसा जरूरी नहीं है; कई बार इससे पौधे की ग्रोथ और फूल आने की समस्या और बढ़ सकती है।

4. गुलाब की pruning सही नहीं होना

गुलाब की pruning फूलों को प्रभावित करने में सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक है। अगर पौधों में बहुत सारी सूखी और कमजोर शाखाएँ होंगी तो पौधे आपके बिल्कुल ही growth नहीं करेंगे और वह पूरी तरह से खराब होने लगेंगे। वहीं दूसरी तरफ बिना कम से कम अगर बहुत ज़्यादा pruning कर देना भी पौधे के लिए सही नहीं है, क्योंकि pruning करते समय पौधे की variety, मतलब और उसके वर्तमान growth को अच्छी तरह से ध्यान देकर ही आपको pruning करनी है। pruning में दायाँ कि जब pruning की जाए तो उसकी शाखाओं में किसी प्रकार का कोई चोट न लगे और वह अच्छे तरह से हो जाए। उसके बाद उसमें नई शाखाएँ पत्तियाँ आना चालू हो जाती हैं।

क्या करें?

सबसे पहले आप गुलाब की सूखी और कमजोर शाखाओं को पहचान लें। इसके बाद पौधे की स्थिति को देखकर भी आप pruning करें। अगर आपको pruning करने का अनुभव नहीं है तो एक साथ बहुत सारी शाखाओं को न काटें। एक-एक करके धीरे-धीरे शाखाओं को हटाना ही सबसे बेहतर होता है। pruning करते समय आपको विशेष ध्यान देना है कि जिस कैंची से आप काट रहे हैं, वो साफ होनी चाहिए और पौधों को छूत न पहुँचे नहीं तो पौधे की शाखाएँ खराब होने लगती हैं।

5. मिट्टी बहुत कठोर या drainage खराब है

गुलाब के पौधे के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ उसकी जड़ें होती हैं। अगर जड़ें स्वस्थ रहेंगी, तभी ऊपर का पौधा भी अच्छी तरह से ग्रो करेगा और उसमें अच्छे फूल आएंगे। अगर गमले की मिट्टी बहुत ज्यादा कठोर हो गई है और उसमें पानी आसानी से अंदर नहीं जा रहा या पानी बाहर निकलने में परेशानी हो रही है, तो इसका सीधा असर गुलाब की जड़ों पर पड़ता है।

इसलिए गमले में गुलाब लगाते समय मिट्टी की गुणवत्ता के साथ-साथ ड्रेनेज होल का होना भी बहुत जरूरी है। सबसे पहले आपको यह देखना चाहिए कि गमले की मिट्टी बहुत ज्यादा हार्ड या चिपकी हुई तो नहीं है। मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जो जड़ों तक पानी और हवा दोनों पहुंचा सके और जब जरूरत से ज्यादा पानी दिया जाए तो वह नीचे लगे ड्रेनेज होल से आसानी से बाहर निकल जाए।

क्या करे?

इसलिए गुलाब लगाते समय हमेशा ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें जो थोड़ी ढीली, भुरभुरी और अच्छी ड्रेनेज वाली हो। साथ ही गमले के नीचे पर्याप्त ड्रेनेज होल जरूर होने चाहिए, ताकि अतिरिक्त पानी बाहर निकल सके और गुलाब की जड़ें स्वस्थ रह सकें।

6. मौसम की वजह से flowering कम होना

मौसम भी गुलाब के पौधे की ग्रोथ और फूलों पर बहुत असर डालता है। गुलाब का पौधा मौसम के अनुसार ही अपनी ग्रोथ करता है, इसलिए अगर मौसम पौधे के अनुकूल नहीं है तो उसकी देखभाल भी उसी हिसाब से बदलनी पड़ती है।

अगर मौसम में बहुत ज्यादा गर्मी हो और तेज धूप पड़ रही हो, तो गुलाब की पत्तियाँ झुलसने लग सकती हैं और फूल भी ऊपर से सूखने लगते हैं। वहीं बहुत ज्यादा ठंड में गुलाब की ग्रोथ धीमी हो सकती है और फूल आने में भी समय लग सकता है। दूसरी तरफ लगातार बारिश होने पर गमले की मिट्टी लंबे समय तक गीली रह सकती है, जिससे पत्तियाँ पीली होकर झड़ने लग सकती हैं।

क्या करे?

इसलिए गुलाब के पौधे की देखभाल करते समय मौसम पर जरूर ध्यान दें। मौसम के अनुसार पानी की मात्रा, धूप और पौधे की बाकी देखभाल को थोड़ा-बहुत एडजस्ट करते रहें। गर्मी में पानी और तेज धूप का ध्यान रखें, बारिश में जलभराव से बचाएँ और ठंड में पौधे की ग्रोथ के अनुसार देखभाल करें। इस तरह मौसम को ध्यान में रखकर की गई सही देखभाल से गुलाब का पौधा स्वस्थ रहेगा और अच्छी ग्रोथ के साथ बेहतर फूल भी दे सकता है।

7. गुलाब मे किट त बीमारी का असर होना

गुलाब में फूल कम होने का एक कारण कीट और फंगस भी हो सकते हैं। खासकर जब पौधे में नई पत्तियाँ और छोटी-छोटी कलियाँ निकल रही हों, तब उन्हें ध्यान से देखना बहुत जरूरी है। अगर पत्तियों या कलियों पर छोटे-छोटे कीट दिखाई दें, पत्तियाँ मुड़ने लगें, उन पर धब्बे या फंगस के लक्षण दिखाई दें, तो समय रहते सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि इनकी वजह से पौधे की नई ग्रोथ और कलियाँ खराब हो सकती हैं।

क्या करें?

हम अपनी नर्सरी मे इस बात का ध्यान रखते है की पौधों पर किसी प्रकार किट या बीमारी ना लगे| आप भी पौधे को नियमित रूप से चेक करते रहें। जब भी नई पत्तियाँ और छोटी कलियाँ निकलें, उन्हें ध्यान से देखें और कीट या बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर उसी के अनुसार उपचार करें। लेकिन बिना समस्या पहचाने बार-बार दवाई का प्रयोग न करें। पहले यह देखें कि पौधे में कीट की समस्या है या फंगस की, और उसके बाद जरूरत के अनुसार उचित दवा का प्रयोग करें।

8. पौधे को बार बार परेशान ना करे

कई बार लोग क्या करते हैं कि गुलाब की अच्छी ग्रोथ के लिए जरूरत से ज़्यादा पौधे में एक्सपेरिमेंट करने लगते हैं। अगर आज एक खाद, कुछ दिन बाद फिर दूसरी खाद, फिर गमला बदलना, फिर जगह बदलना और फिर फॉर्मिंग करना। इस तरह पौधे को बार-बार डिस्टर्ब करने से भी समस्या हो जाती है। गुलाब को थोड़ा अपने वातावरण में सेटल होने का समय देना चाहिए क्योंकि गुलाब के पौधे को आप अगर थोड़ा सा वक्त देंगे तो वह संभल जाएंगे। उसके बाद से उसमें धीरे-धीरे नई पत्तियां आने देंगे और वहाँ फूल भी अच्छी तरह से खिलने लगेंगे।

क्या करें?

पौधे की समस्या आप पहचानें और उसी के अनुसार अगर कुछ बदलाव लगे तब ही आप करें। हर दिन कोई नया एक्सपेरिमेंट करने के बजाय एक सही रूटीन बनाकर आप उसका पालन करिए। उसके बाद आपके गुलाब में भी बहुत सारे फूल आ सकते हैं लेकिन बार-बार गुलाब के पौधों को न परेशान करना ही उचित होगा।

9. पौधा ठीक है पर फूल आने मे समय लगता है

हर गुलाब के पौधे एक जैसे नहीं होते हैं, उसकी वरायटी, उम्र, मौसम और पौधे की ओवर हेल्थ सब अलग होती है। इसलिए गुलाब के पौधे हमको अगर ठीक लग रहे हैं और फूल उसमें नहीं आ रहे हैं किसी गुलाब के फूल को आप ज्यादा खाद या दवाई न डालें क्योंकि वह गुलाब के फूल अपने समय पर और अच्छी तरह से खिलने लगते हैं। अगर ज्यादा फूल चाहिए तो मैं ज्यादा खाद डाल देता हूँ, ऐसा बिल्कुल ही न करें, नहीं तो गुलाब का पौधा आपका पूरी तरह से खराब हो जाता है। इसलिए आपको गुलाब के पौधे को थोड़ा सा समय देना चाहिए। आप उसको थोड़ा सा समय दें ताकि वह उस मौसम में अपने आप को एडजस्ट करे और धीरे-धीरे उसमें नई पत्तियाँ, छोटी कलियाँ और फूल आना अच्छी तरह से इश्टार्ट हो जाते हैं।

गुलाब के पौधे मे फूल लाने के लिए क्या करें?

अगर आप के गुलाब मे फूल नहीं आ रहे है, तो सबसे पहले इन चीजों को check करे :

1. पौधों को पर्याप्त मात्रा में धूप मिल रहा है या नहीं

गुलाब के पौधों को पर्याप्त नेचुरल लाइट दें।

2. पानी सही मात्रा में मिल रहा है कि नहीं

अगर नहीं तो पौधे को लगातार सूखने दें और ना ही मिट्टी को हमेशा पानी में गीला कर रखें।

3. मिट्टी की स्थिति देखें

मिट्टी बहुत ज़्यादा कठोर ना हो और पानी आसानी से बाहर निकल जाए।

4. पौधे की pruning देखें

सूखी और कमजोर ब्रांचेस को पहचान कर उसकी pruning करें

5. पौधे का कीटों को चेक करें

गुलाब के पौधे में जब नई पत्तियाँ आएं तो विशेष रूप से नई पत्तियाँ और छोटी कलियों को ध्यान दें।

6. मौसम को ध्यान में रखें

गुलाब के पौधे में मौसम अनुकूल हो तो पौधे से बहुत सारा फूल की उम्मीद ना ही करें।

गुलाब के पौधे मे कलियां कैसे लाएं?

अगर आपका सवाल यह है कि गुलाब के पौधे में कलियाँ कैसे लाएं, तो इसका जवाब किसी एक खाद या घरोलू नुस्खे में नहीं हो सकता है।

क्योंकि गुलाब के पौधे में कलियाँ बनने के लिए पौधे की overall ग्रोथिंग हेल्थ अच्छी होनी चाहिए।

  1. इसके लिए पर्याप्त सनलाइट दें,
  2. सही तरीके से पानी दें
  3. ड्रैगनेस ठीक रखें
  4. पौधे की फूलिंग जरूरत के अनुसार करें
  5. ब्रांचेस कीटों पर नज़र रखें
  6. पौधे को अनावश्यक रूप से स्ट्रेस से बचाएं

जब पौधे की बेसिक जरूरत पूरी होने लगेगी तो उसमें अपने आप ही फूल अच्छी तरह से आने लगती है।

गुलाब की काली तो आती है लेकिन फूल नहीं खिलता तो क्या करें?

यह समस्या बहुत ही लोगों की होती है कि गुलाब में कली होती है लेकिन फूल नहीं खिलता।

अगर कली बन रही है और ऊपर से भी कली सूख जाती है, तो सबसे पहले कली पर ध्यान से देखें।

क्या कली पर कोई कीट है?

क्या मौसम बहुत खराब है?

क्या पौधे को पानी की समस्या है?

क्या पौधा कमजोर है?

क्या कली को किसी प्रकार का नुकसान हुआ है?

क्या पहचानने के बाद ही कारण पहचानने के बाद ही आपको उपाय करना चाहिए |

अगर आपकी गुलाब की कली खिलने के पहले सूख जाती है, तो इस समस्या के कारण और उपाय हमने अपने दूसरे लेख मे विस्तार से बताए है |

गुलाब मे ज्यादा फूल कैसे लाएं?

गुलाब मे ज़्यादा फूल पाने के लिए किसी जादूई उपाय पर आपको निर्भर नहीं रहना है। इसकी बजाय आप पौधे की अच्छी तरह से देखभाल करें ताकि इसमें ज़्यादा से ज़्यादा फूल आ सकें।

एक simple checklist याद रखे :

धूप – पानी – मिट्टी – nutrition – pruning – pest control – मौसम – patience

अगर इनमें से किसी भी एक चीज मे लगातार समस्या है तो फूल नहीं आ सकते |

क्या गुलाब के पौधे मे चाय की पति डालनी चाहिए?

यह सवाल सिर्फ आपका नहीं है, यह बहुत लोगों का सवाल होता है कि क्या गुलाब में चाय पत्ती डालने से उसमें ज्यादा फूल आते हैं? चाय पत्ती को सीधे बहुत ज्यादा मात्रा में पौधे की मिट्टी में डाल देना फूल बढ़ाने का ऐसा कोई गारंटी तरीका नहीं है। अगर ऑर्गेनिक मैथड का इस्तेमाल करना है तो उसे अच्छे तरीके से कंपोस्ट करके इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर तरीका हो सकता है। सबसे जरूरी बात है कि गुलाब की पूरी ग्रोथ अच्छी होनी चाहिए केवल चाय की पत्ती डालने से पौधे में ज्यादा फूल आने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

मैंने अपनी नर्सरी मे ऐसा नहीं देखा है की की चाय की पत्ती का उपयोग करने से गुलाब मे बहुत ज्यादा फूल आने लगे |आप इसको एक organic की तरह थोडा सा डाल सकते है | आप और भी खादों का प्रयोग करना चाहिएं |

Nursery मे गुलाब की देखभाल करते समय मैं किन चीजो को देखता हूँ?

मैं नर्सरी में गुलाब के पौधे की देखभाल करते समय सिर्फ फूल देखकर पौधे की स्थिति का अंदाजा नहीं लगाता हूँ। मैं पौधे की पत्तियाँ, नई ग्रोथ, मिट्टी कैसी है, पानी और कलियाँ का भी विशेष ध्यान रखता हूँ। मैं किसी गुलाब के पौधे को देखते समय इन 8 चीजों पर खास ध्यान देता हूँ।

1. पौधे की नई ग्रोथ कैसी है और नई पत्तियाँ स्वस्थ हैं या नहीं?
2. पत्तियाँ मुरझाई हुई या कमजोर तो नहीं हैं?
3. पौधे की ग्रोथ रुक तो नहीं गई है?
4. गमले की मिट्टी में पानी जरूरत से ज्यादा तो नहीं है?
5.पौधे की पत्तियों और कलियों पर कोई कीट तो नहीं है?
6. पौधे में सूखी, कमजोर या खराब शाखाएँ तो नहीं हैं?
7.पौधे को उसकी जरूरत के अनुसार सही न्यूट्रिशियन मिल रहा है या नहीं?
8.मौसम का पौधे की ग्रोथ और फूलों पर कोई असर तो नहीं पड़ रहा है?

1. पौधे की नई ग्रोथ कैसी है और नई पत्तियाँ स्वस्थ हैं या नहीं?


सबसे पहले मैं देखता हूँ कि पौधे में नई शाखाएँ और नई पत्तियाँ आ रही हैं या नहीं। नई पत्तियाँ स्वस्थ हैं या नहीं, उन पर किसी तरह का फंगस या बीमारी के लक्षण तो नहीं हैं, यह देखना बहुत जरूरी है। अगर पौधे में नई ग्रोथ बिल्कुल नहीं आ रही है, तो उसके पीछे का कारण समझकर समय पर सही देखभाल करना जरूरी होता है।

2. पत्तियाँ मुरझाई हुई या कमजोर तो नहीं हैं?

मैं पत्तियों का रंग, आकार और उनकी पूरी स्थिति ध्यान से देखता हूँ। अगर गुलाब की पत्तियाँ पीली पड़ रही हैं, छोटी रह रही हैं, सिकुड़ रही हैं या उन पर काले-काले निशान दिखाई दे रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पत्तियों में इस तरह का बदलाव पौधे में किसी समस्या का संकेत हो सकता है, इसलिए पहले कारण पहचानना जरूरी है।

3. पौधे को धूप मिल रही है या नहीं?

गुलाब के पौधे को पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी मिल रही है या नहीं, यह भी देखना बहुत जरूरी है। कई बार आसपास के बड़े पौधों की छाया गुलाब पर पड़ने लगती है, जिससे पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है और फूल भी कम आ सकते हैं। इसलिए पौधे को मिलने वाली धूप और रोशनी पर जरूर ध्यान देना चाहिए।

4. पानी जमा तो नहीं हो रहा?


गमले में हो या जमीन में, पानी लंबे समय तक जमा नहीं रहना चाहिए। नर्सरी में अगर गुलाब के आसपास पानी जमा होने लगे, तो मैं उसे जल्दी निकालने पर ध्यान देता हूँ। लंबे समय तक पानी जमा रहने से जड़ों को नुकसान हो सकता है और धीरे-धीरे पौधा कमजोर होने लग सकता है।

5. कीट और कलियों की जांच?


खासकर नई और मुलायम पत्तियों पर कीटों का प्रकोप हो सकता है। इसी तरह जब पौधे में छोटी-छोटी नई कलियाँ निकलती हैं, तो उन्हें भी ध्यान से देखना चाहिए। पत्तियों और कलियों पर छोटे कीट, नुकसान या असामान्य निशान दिखाई दें तो पहले समस्या को पहचानना जरूरी है। बिना कारण जाने कोई दवाई डालने के बजाय पौधे को नियमित रूप से जांचते रहना बेहतर है।

6. सूखी और कमजोर शाखाएं?


मैं यह भी देखता हूँ कि पौधे में कोई सूखी, कमजोर या खराब शाखा तो नहीं है। जरूरत होने पर ऐसी शाखाओं की छंटाई की जा सकती है, लेकिन बिना जरूरत पौधे की बहुत ज्यादा शाखाएँ नहीं काटनी चाहिए। छंटाई करते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि पौधा इतना स्वस्थ हो कि छंटाई के बाद नई शाखाएँ निकाल सके और पौधा अच्छी तरह से झाड़ीदार बने। इससे आगे चलकर अच्छी ग्रोथ और फूल आने में मदद मिल सकती है।

7. पौधों को नूट्रिशन ठीक से मिल रहा नहीं है की नहीं?

गुलाब के पौधे को पूरी तरह से सब नूट्रिशन देना जरूरी है क्योंकि उसकी ग्रोथ और ज्यादा फूल के लिए उपयोग होता है

8. पूरे पौधे की ओवरऑल हेल्थ?


अंत में मैं पूरे पौधे को ऊपर से नीचे तक देखकर उसकी स्थिति समझता हूँ। पौधा स्वस्थ है और अच्छी ग्रोथ में है या किसी तरह के स्ट्रेस में है, यह सिर्फ एक हिस्से को देखकर नहीं समझा जा सकता। इसलिए ऊपर की शाखाओं और पत्तियों के साथ-साथ पत्तियों के नीचे का हिस्सा और जड़ों की स्थिति भी समय-समय पर देखना जरूरी है। अगर जड़ें बाहर निकल रही हैं या उनमें कोई खराबी दिखाई दे रही है, तो उस पर भी ध्यान देना चाहिए।

इस तरह गुलाब के पौधे को सिर्फ उसके फूल देखकर नहीं, बल्कि उसकी नई ग्रोथ, पत्तियाँ, धूप, मिट्टी, पानी, कीट, शाखाएँ और जड़ों सहित पूरे पौधे को देखकर उसकी स्थिति समझी जा सकती है। यही तरीका पौधे की समस्या को समय रहते पहचानने और सही देखभाल करने में सबसे ज्यादा मदद करता है।

अगर गुलाब मे फूल नहीं आ रहे हैं तो यह Checklist देखें

समस्या सबसे पहले क्या देखे

फूल नहीं आ रहे धूप और पौधों की overall health

कलियां नहीं बन रही धूप, nutrition और pruning

कलियां बन के सूख रही पानी, मौसम और किट

पत्तिया ज्यादा ,फूल कम nutrition और ग्रोइंग

मिट्टी हमेस गीली ड्रैनिज

नई growth कमजोर पानी,nutrition और जड़ों की स्थिति

पौधा अचानक कमजोर किट,बीमारी त मौसम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो क्या करें?

अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो सबसे पहले आप उस गुलाब के पौधे की मिट्टी को अच्छे से चेक करें, उसके बाद इसकी पानी की मात्रा को देखें और फिर उसे अच्छी धूप में रखें और उस समय पर उसकी पॉडनिंग करें और समय-समय पर कीटों को देखते रहें और उनकी पहचान कर-कर उस पर दवाई डालें और गुलाब के पौधे के लिए पोषण भी ज़रूरी है, इसके लिए आपको समय पर उसमें खाद भी डालना होगा।

2. गुलाब के पौधे में कलियाँ कैसे लाएँ?

गुलाब के पौधे में कलियाँ लाने का सबसे अच्छा उपाय है कि आप उस गुलाब के पौधे को अच्छी सनलाइट, अच्छी तरह से पानी, भुरभुरी मिट्टी, सही तरीके से pruning उसकी करें ताकि वह पौधा अच्छी तरह से ग्रोथ होकर उसमें कलियाँ आने लगें।

3. गुलाब में ज़्यादा फूल कैसे लाएँ?

गुलाब के पौधे की ओवरऑल हेल्थ को आपको अच्छी रखनी पड़ेगी, केवल किसी एक खाद या घरेलू नुस्खे पर आपको निर्भर नहीं रहना है। उसके बजाय आपको गुलाब की जो ज़रूरतें हैं, उसको पूरी करनी होगी।

4. गुलाब की कली खिलने से पहले क्यों सूख जाती है?

गुलाब की कली सूखने का सबसे बड़ा कारण यह भी हो सकता है कि पानी की समस्या इसमें सबसे मुख्य माना जाता है, इसके साथ मौसम का स्ट्रेस और कीटों का प्रभाव भी होता है, कमजोर पौधा या दूसरी ग्रोथ। कमजोर पौधा या दूसरी… पहले कली और पौधे की स्थिति देखकर कारण पहचानना बहुत ही ज़रूरी होता है।

5. गुलाब के पौधे में चाय पत्ती डालने से क्या होता है?

और आप भी अपने गुलाब के पौधे में चाय पत्ती डालकर उसमें फूल लाना चाहते हैं तो यह गारंटी नहीं है कि चाय पत्ती डालने से गुलाब के पौधे में बहुत सारे फूल आ जाएंगे, हाँ लेकिन यह ऑर्गेनिक के रूप में आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन वो भी थोड़ी-सी मात्रा में, जिससे कि वह पौधों को नुकसान न पहुँचाए।

6. क्या गुलाब को pruning की ज़रूरत होती है?

जी हाँ गुलाब को pruning की बहुत ज़्यादा ज़रूरत होती है क्योंकि जब गुलाब के पौधे एक बार खिल के दोबारा खिलना बंद हो जाते हैं तो आपको उसकी pruning करनी ही पड़ती है तभी जाके उसमें नए ब्रांचेज, नए पत्तियाँ और छोटी कलियाँ के साथ फिर बड़े फूल आने लगते हैं। इसमें आपको pruning करने का तरीका समय, पौधे की वैरायटी, मौसम और उसकी स्थिति के अनुसार ही करना चाहिए।

निषकर्ष

अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो तुरंत कोई खाद या घरेलू उपचार करने से पहले पौधे की समस्या को पहचानना बहुत ज़रूरी है। सबसे पहले यह देखें कि पौधे को आखिर जरूरत किस चीज़ की है।क्या पौधे को पर्याप्त धूप मिल रही है? क्या पानी सही मात्रा में मिल रहा है? कहीं मिट्टी में बहुत ज्यादा नमी तो नहीं है, या मिट्टी बहुत ज्यादा सूखी तो नहीं है? इन सभी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

इसके साथ यह भी देखें कि गुलाब के पौधे की प्रूनिंग सही समय पर हो रही है या नहीं। पौधे की पत्तियों, नई ग्रोथ और कलियों को ध्यान से देखें कि कहीं किसी कीट या रोग का असर तो नहीं है|और सबसे जरूरी बात यह है कि हर गुलाब का पौधा एक जैसा नहीं होता। उसकी वैरायटी, उम्र, मौसम और वर्तमान स्थिति अलग हो सकती है। इसलिए पौधे की ओवरऑल हेल्थ को देखकर ही किसी भी तरह का उपचार करें।

गुलाब के पौधे में फूल लाने का कोई जादुई तरीका नहीं होता। लेकिन अगर आप पौधे को उसकी जरूरत के अनुसार अच्छी धूप, सही पानी, अच्छी मिट्टी और सही समय पर प्रूनिंग देते हैं और कीट व रोगों पर भी ध्यान रखते हैं, तो पौधा अच्छी ग्रोथ करके धीरे-धीरे अच्छी फूलिंग देने लगता है।

अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं, तो नीचे comment में जरूर बताएं कि पौधा गमले में है या जमीन में, उसे कितनी धूप मिलती है और अभी पौधे की स्थिति कैसी है।