परिचय
गुलाब में दोबारा फूल क्यों नहीं आते ,यह समस्या बहुत से लोगों की होती है| कई बार पौधे हरा भरा रहते हैं, नई पत्तियाँ भी रहती हैं लेकिन फूल नहीं आते हैं। इसका कारण केवल खाद की कमी नहीं हो सकती। धूप, पानी, मिट्टी, मौसम, कीड़े, पौधे की समान स्थिति, जैसी कई चीजें फूल को आने से रोकती हैं। आपको कब गुलाब के पौधों की छटाई करनी चाहिए|
मेरे 17 साल के नर्सरी अनुभव से मैं आपको बताऊँगा कि नर्सरी में किस प्रकार से गुलाब के पौधे को तैयार किया जाता है। और धूप, पानी, मिट्टी और खाद का सही तरीके से उपयोग कैसे किया जाता है
आइए मे आप को गुलाब मे दोबारा फूल न आने के 10 प्रमुख कारण और आसान उपाय बताता हु|
1. गुलाब के पौधे मे बराबर मात्रा मे धूप न मिलना
गुलाब के पौधों को जब हम नर्सरी से खरीद कर ले जाते हैं तो उसे ले जाकर के एक ऐसी जगह पर रख देते हैं जहाँ की धूप बिल्कुल ही न पड़ता हो।गुलाब को ज्यादा धूप न लगने के कारण से गुलाब के पौधे खिलने बंद हो जाते हैं। तो हमें लगता है कि गुलाब के पौधों में फूल क्यों नहीं आ रहे हैं, सिर्फ पत्तियाँ ही बढ़ती जा रही हैं
उपाय: गुलाब के पौधे में अगर हमें हर मौसम फूल चाहिए, तो उसके लिए हमें उसे ऐसी जगह पे रखना होगा जहाँ बराबर मात्रा में धूप पड़ती रहे क्योंकि बिना धूप के वह गुलाब के पौधे खिलना बिल्कुल ही मुश्किल हो जाता है।
मेरे अनुभव से : गुलाब के पौधे को केवल पानी और खाद देने से काम नहीं चलता। सही जगह और पर्याप्त धूप भी फूल आने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
2. पानी जरूरत से ज्यादा या काम देना
गुलाब के पौधे में पानी बहुत ज़्यादा देने से मिट्टी में नमी जमा होने लगती है, जिसके कारण पत्तियाँ और जड़ों को नुकसान होने लगता है वहीं बहुत कम पानी देने से पौधों तनाव मे आ जाता है|
उपाय : पानी देने से पहले मिट्टी की नमी को देख ले| ऊपर की मिट्टी सुखी लगे तो पानी अच्छी तरह से दे,लेकिन पानी गुलाब मे जमा नहीं होना चाहिय |
3. सूखे फूल पौधे पर ही छोड़ देना
अगर आप भी गुलाब के पौधों के फूल मुरझाने के बाद उन्हें लंबे समय तक पौधों पर ही छोड़ देते हैं तो पौधा अपनी ऊर्जा बीज बनाने में लग सकता है।जिसके कारण उसमे फूल आना बंद हो जाता है |
उपाय : गुलाब के पौधे में मुरझाए हुए फूलों को समय पर साफ कैंची से काटकर हटा दें, इससे पौधे को नई ग्रोथ और नई कलियाँ के विकास में मदद मिलती है और फूल फिर से आने लगते हैं
मेरे अनुभव से : गुलाब के पुराने फफूलों को समय पर हटाना छोटी बात लगती है ,लेकिन नियमित देखभाल मे एस्क काफी महत्व है |
4. गुलाब की सही समय पर छटाई नहीं करना
गुलाब के पौधों की पुरानी कमजोर और सूखी शाखाओ के अधिक होने पर पौधों की नई ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।
उपाय :गुलाब में सूखी कमजोर और रोगग्रस्त श खाओं को साफ और तेज कैंची से हटाएँ। बहुत ज़्यादा छंटाई करने से भी बचें और पौधे की स्थिति के अनुसार ही छंटाई करें।
5. खाद का संतुलन सही न होना
गुलाब के पौधों को भारी मात्रा में पोषक तत्वों की जरूरत होती है लेकिन केवल ज्यादा खाद डालने से ज्यादा फूल नहीं आते हैं जरूरत से ज्यादा खाद देने से पौधे की पत्तियां पीली ज्यादा हो सकती है लेकिन उसमें फूल नहीं आ सकते हैं।
उपाय : गुलाब के पौधे में हमें अच्छी तरह से सड़ी हुई जैविक खाद या सरसों की खल्ली और उसमें हो सके तो थोड़ी मात्रा में DAP खाद मिलाकर डाल सकते हैं वो भी गुलाब के जड़ से थोड़ी दूर पर डालना है और तुरंत उसमें पानी भी डाल देना है ।
6. मिट्टी से पानी नहीं निकल पाना
गुलाब के गमले या जमीन की मिट्टी में पानी लंबे समय तक जमने लगता है तो गुलाब की जड़ें की स्थिति बहुत ज़्यादा खराब होने लगती है और पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।
उपाय : ऐसी मिट्टी रखें जिसमें अतिरिक्त पानी आसानी से निकल सके और गमले में एक छोटा सा पीछे होल करना भी बहुत ज़रूरी है|
मेरे अनुभव से :गुलाब के लिए मिट्टी मे नमी जरूरी है,लेकिन गमले मे पानी का लगतर जमा रहना अचछी बात नहीं है |
7. पौधे पर किट या रोग का से नुकसान होना
गुलाब के पौधे पर कई तरह के कीट और रोग पत्तियाँ, नई शाखाओ और कलियों को प्रभावित करते हैं। अगर पौधों की नई ग्रोथ कमजोर है, पत्तियों पर दाग है और कलियाँ खराब हो रही हैं तो पौधे की जांच करें।
उपाय :गुलाब के पौधों की पत्तियों और नए शखाओं को नियमित रूप से देखें। समस्या दिखाई देने पर पहले उसे कारण पहचानकर उसे उचित उपचार दें, नहीं तो गुलाब बहुत जल्दी आपका खराब हो सकते हैं।
8. मौसम के कारण फूल न आना
गुलाब के पौधे में बहुत ज़्यादा गर्मी, अत्यधिक बारिश या बहुत ज़्यादा ठंड जैसे मौसम के कारण गुलाब की ग्रोथ और फूल आने में थोड़ी कमी आ सकती है। और गुलाब की ग्रोथ धीमी पर सकती है
उपाय : गुलाब में मौसम के अनुसार ही पानी, धूप और खाद की देखभाल में बदलाव करना चाहिए बारिश के समय पानी जमा न होने दें गमले में और बहुत ज़्यादा गर्म मौसम मे गुलाब के पोधों की नमी देखना जरूरी है |
9. गुलाब के पोधों की उम्र पर ग्रोथ होना
गुलाब के हर पौधे हर समय एक जैसी गति से फूल नहीं देता है। नए पौधा लगाने के बाद उसे अपनी जड़ और शखाओं को विकसित करने में थोड़ा समय लग सकता है वहीं कमजोर या पुराना जो पौधा होता है वो फूल कम दे सकता है।
उपाय : गुलाब के पौधे की पूरी स्थिति देख और केवल फूल न आने के कारण बार-बार खाद डालना यह न करें। पहले पौधे की जड़, शाखा, मिट्टी, धूप, पानी की स्थिति को समझें उसके बाद ही गुलाब मे कुछ करना है |
10. केवल खाद देने पर जोर देना
गुलाब मे जब फूल नहीं आते तो बहुत से लोग उसमे खाद ज्यादा डालना सुरू कर देते है | जिससे फूल तो आते नहीं पर गुलाब को नुकसान होने लगता है लेकिन फूल न आने का कारण हमेशा खाद की कमी नहीं होती |
उपाय : सबसे पहले इन चीजों की जांच करे :
धूप पर्याप्त मात्र मे है या नहीं
पानी सही से मिल श है की नहीं
मिट्टी मे पानी जमा तो नहीं है
सूखे फूल हटाए गए है की नहीं
पौधों की छटाई गलत तो नहीं है
किट या रोग तो नहीं है
मौसम पोधों के विपरीत तो नहीं है
मेरे नर्सरी अनुभव मे : गुलाब को अच्छा फूल देने के लिए किसी एक चीज़ पर निर्भर रहने के बजाय पूरी गुलाब की देखभाल और संतुलन रखना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है।तब जा के आप के गुलाब मे ग्रोथ और फूल अच्छी मात्र मे आएगा|
गुलाब मे दोबारा फूल लाने के लिए क्या करे?
अगर आपके गुलाब में एक बार फूल आता है, उसके बाद दोबारा फूल नहीं आ रहे हैं, तो सबसे पहले पौधे को ध्यान दें। उसे पर्याप्त धूप दें, मिट्टी की नमी के अनुसार ही पानी दें, सूखे फूल को हटाएं और कमजोर सूखी शाखाओं की छटाई करते रहें। इसके बाद पौधे की मिट्टी और पोषक तत्वों की जरूरत को देखें। अगर कीट या रोग दिखाई दे तो सबसे पहले उनकी पहचान करें, बिना जरूरत के ज्यादा खाद दवा डालने से बचें।
याद रखें कि गुलाब में फूल आने के लिए धूप, सही पानी, अच्छी मिट्टी, अच्छी खाद, सही छटाई, कीट और रोग नियंत्रण सबसे महत्वपूर्ण है।
निषकर्ष
आपके गुलाब के पौधे में एक बार फूल आने के बाद दोबारा फूल न आने के कारण कई हो सकते हैं। केवल खाद की मात्रा बढ़ा देने से समस्या का हल नहीं होता। पौधे में धूप, पानी, मिट्टी, छंटाई, खाद, मौसम और स्वास्थ्य सभी चीजों को एक साथ देखना बहुत ज़्यादा ज़रूरी होता है।
नर्सरी में मेरे लंबे अनुभव में मैंने यही देखा है कि पौधे को समझने के बाद ही उसकी जरूरत के अनुसार देखभाल करने पर बेहतर परिणाम मिलते हैं। और गुलाब की ग्रोथ अच्छी होती है और फूल भी जड़ आते है
आपके गुलाब के पौधे में भी एक बार फूल आने के बाद दोबारा फूल नहीं आते तो ऊपर बताए गए 10 कारणों में से एक-एक करके ज़रूर जांचिए।