नर्सरी से पौधा घर मे लगाने के बाद क्यों सूखने लगता है ?10 गलतिया जो पौधे को नुकसान पहुचाती है

नर्सरी से हम जब स्वस्थ और हरा पौधा घर पर लाते हैं और उसको लगाने के कुछ दिनों बाद उसकी पत्तियाँ मुरझाने लगती हैं और पौधा सूखने लगता है, आखिर ऐसा क्यों होता है? यह समस्या सिर्फ आपके साथ नहीं होता है, यह समस्या बहुत सारे लोगों के साथ होती है। इसमें कई बार पौधे की गलती नहीं होती है बल्कि घर लाने के बाद देखभाल में हुई छोटी-छोटी गलतियाँ कारण बनती हैं।

यहाँ हम 17 साल के नर्सरी के अनुभव के आधार पर बताएंगे कि पौधे को घर लाने के बाद किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1.नर्सरी से लाते ही पौधा को तेज धूप मे रखना

कारण : पौधा नर्सरी के वातावरण से सीधे आप के घर के तेज धूप आ जाना जिससे वह तनाव मे हो जाता है

उपाय : नर्सरी से पौधा लाकर के उसे तुरंत न लगाएं उसे एक दो दिन छांव में रख दें उसके बाद ही लगाएं ।

2. पौधा को तुरंत दूसरे गमले मे लगा देना

कारण : पौधों को नर्सरी से लाने के बाद तुरंत बाद गमला बदलने से पौधेकी जड़ों को भारी नुकसान या तनाव हो सकता है |

उपाय : पौधे की स्थिति देखकर ही गमला बदले और जड़ों को जड़ ना छेड़े |

3. घर लाते ही पौधे मे ज्यादा पानी देना

कारण: ज्यादा पानी से मिट्टी लगातार गीली रहती है और उसकी जड़ों को भारी नुकसान होने लगता है |

उपाय : पौधे की नमी देखकर ही पानी डाले |

4. अपने पौधे को कम पानी देना

कारण: जब कोई पौधे को किसी नए जगह पर लगता है तो उसको पानी की जरूरत होती है और मिट्टी सुखने पर पातिया पीली हो कर मुरजा जाती है |

उपाय : पौधे को पानी देने से पहले मिट्टी और मौसम देख ले उसके बाद ही अपने पौधे मे पानी डाले |

5. नर्सरी की मिट्टी को बिना जानकारी के पौधे मे से निकाल देना |

कारण : पौधों को नर्सरी से लाने के बाद रीपोटिग करते समय उसकी मिट्टी को हटाने से जड़ों को नुकसान होता है |

उपाय : पौधों की मिट्टी बदलते समय जड़ों को नुकसान ना हो इसका विसेष रूप से उसको देखे |

6. पौधों को गलत जगह पर रखना जहा हवा बिल्कुल ना आती हो |

कारण : बंद और बहुत ज्यादा उमस वाली जगह पर पौधे खराब होने लगते है

उपाय : पौधे को ऐसी जगह पर रखे जहा पर अच्छी हवा और रोसनी आती हो |

7. पौधे को लगते समय ही बहुत सारा खाद डाल देना |

कारण: नर्सरी से पौधा लाने के बाद उसमे बहुत ज्यादा खाद डालने से जड़ों को भारी मात्र मे नुकसान होता है |

उपाय : पौधे को लाने के बाद उसे कुछ समय तक रहने देना चाहिए ताकि वो पौधा उस वातावरण मे अछि तरह से अपने आप को ढाल ले फिर उसमे देखकर ही खाद डाले |

8. पौधों की पत्तियों और डालियों को बार बार छूते रहना |

कारण : बार- बार पौधों की पत्तियों को छूना या उसकी जगह बदलने से खराब होने लगता है |

उपाय : नर्सरी से लाने बाद उसे एक जगह पर कुछ दिन रख दे |

9. कीड़ों या बीमारी को समय रहते ना पहचानना |

कारण : आप के घर पौधे आने के बाद उसमे कीड़े या बीमारी लग सकती है

उपाय : पौधे की पत्तियों के नीचे उपर अच्छे से देखे और टहनियों पर भी ध्यान दे |

10. सब पौधों की देखभाल एक जैसे करना|

कारण : हर तरह के पौधों की पानी ,धूप ,मिट्टी ,और खाद एक जैसी नहीं होती |

उपाय : पौधे की किस्म के अनुसार ही आप को उसकी देखभाल करे |

“मेरे नर्सरी के अनुभव मे मैंने देखा है कि..

ग्राहक जब हमारे नर्सरी से पौधा लेकर जाते हैं, जाने के बाद सबसे ज़्यादा गलती यह करते हैं कि वो पौधा ले जाकर के उसको बिना अच्छी मिट्टी, कंपोस्ट खाद के बिना ही उसको तुरंत लगा देते हैं, जिसके कारण वहाँ पौधा लगने के बाद उसमें थोड़ा सा भी ग्रोथ नहीं होता है और वह पौधा धीरे-धीरे मुरझाने लगता है। पौधा अगर लग भी जाए तो वह ज़्यादा फूल नहीं देते हैं क्योंकि पौधे की देखभाल बहुत ज़्यादा ज़रूरी होता है। सिर्फ पौधे को ले जाकर के लगा देने से वह पौधा कभी भी आपका घर में अच्छा नहीं होगा और न ही अच्छा फूल दे पाएगा। पौधे को भी अच्छी खाद, पानी, दवाई और मिट्टी की ज़रूरत होती है, जिससे कि उसकी ग्रोथ में कोई रुकावट न आए और पौधा अच्छी तरह से खिल सके, बढ़ सके.

नर्सरी से लाया पौधा सुखने लगे तो क्यों करे?

जल्दबाजी मे तुरंत खाद ना डाले |

पहले मिट्टी की नमी को अछि तरह से देखे |

पौधों को बहुत तेज धूप मे ना रखे |

पत्तियों और टहनियों को देखते रहे |

पौधों को उसकी नस्ल के अनुसार पानी और धूप दे |

जरूरत हो तभी उसको खाद दे |

निषकर्ष

नर्सरी से घर लाने के बाद पौधों को थोड़ा मुरझाने से यह न समझें कि वह पौधा मर गया है। कई बार जगह, धूप और पानी और वातावरण के बदलने के कारण पौधों को नई जगह के अनुसार ढलने में समय लगता है। उसे अपने घर में ढलने के लिए थोड़ा समय दें और सही देखभाल और धैर्य से पौधे को देखें कि वह स्वस्थ हो रहा है कि नहीं। उसके बाद अगर लगे कि इसमें खाद, पा|नी, कीटों पर दवाइयों का छिड़काव समय-समय पर करें, आपके पौधे एक दिन बहुत अच्छे ग्रोथ करेंगे और खिलने भी लगेगा|