अक्टूबर का महीना बागवानी करने वाले लोगों के लिए बहुत ही स्पेशल माना जाता है क्योंकि इसी महीने से सर्दियों के मौसम में आने वाले छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फूल आने लगते हैं, जिसे लोग अपने घरों में बहुत ही शौक से लगाते हैं और अपने घर को फूलों से सजा देते हैं। क्या आप भी अक्टूबर के महीने में पौधे लगाने की सोच रहे हैं? तो आप winter flowering plant के पौधे इस समय आपको नर्सरीयों में आसानी से मिल सकते हैं
लेकिन एक समस्या ऐसी है जो कि बहुत से लोगों के साथ होती है। क्या आपके साथ भी यह समस्या होती है नर्सरी से बिल्कुल हरा – भरा पौधा लाने के बाद घर में उसे लगाते ही कुछ दिनों के बाद उसकी पत्तियाँ मुरझाने लगती हैं और पौधा धीरे-धीरे खराब हो जाता हैं लेकिन यह समस्या पौधे की नहीं होती है। नर्सरी से घर लाने के बाद शुरुआती 10 से 15 दिनों में देखभाल सही तरीके से न करने के कारण होती है।
इस लेख में 17 साल के मेरे अपने नर्सरी अनुभव से जानेगें कि अक्टूबर में सर्दियों के फूल के पौधे लगाने के बाद पहले 15 दिनों में कौन-कौन से ये 7 काम ज़रूर करने चाहिए। जिससे आप के पौधे हमेशा अच्छे growth और flowering करते रहे |
1 सबसे पहले सही आकार का गमला चुनें
जब आप नर्सरी से छोटा पौधा लेकर घर आते हैं तो सबसे पहले उसके लिए एक सही आकार का गमला चुनना बहुत ज़रूरी है। अगर बहुत बड़ा गमला में आप उस पौधे को लगाएंगे तो उसमें ज़्यादा नमी जमा होने लगेगी और वहीं अगर गमला बहुत छोटा हो तो पौधों की जड़ों को भी कम जगह मिलेगी, इसलिए आपको गमला उस पौधे के हिसाब से ही लेना है, जिसमे पौधे अच्छी तरह से ग्रोथ कर सके,और उसमें से पानी आसानी से निकल सके। ये पौधे के लिए सबसे ज़रूरी होता है कि जिस जगह हम पौधे को लगा रहे हैं उसमें उस पौधे की ग्रोथ कैसी होगी, यह जगह और गमलों पर ही डिपेंड करता है
क्योंकि ये सर्दियों के जो पौधे होते हैं, ये बहुत ही नाजुक होते हैं, उनकी जड़ें बहुत ही मुलायम होती हैं, आपको उस छोटे से पौधे के हिसाब से गमला रखना है, ना ज्यादा बड़ा रहना चाहिए और ना ही ज्यादा छोटा रहना चाहिए। हम अपनी नर्सरी में इस बात का भी बहुत ध्यान रखते हैं कि पौधे के हिसाब से उसी गमले हों, तो पौधा उसमें अच्छी तरह से ग्रोथ भी करेगा, फ्लावरिंग भी आएगी और वो देखने में भी बहुत सुंदर लगेगा।
आपको गमले के नीचे पानी निकलने के लिए drainage hole जरूर करना है
2. पौधा लगाने के बाद पानी सही तरीके से दें
जब आप पौधे को गमले में अच्छी तरह से लगा देते हैं, तो उसके बाद मिट्टी को अच्छी तरह से बैठने के लिए उसमें पानी अच्छी तरह से डालना होगा | लेकिन यह जरूरी है कि पानी रोज-रोज देना है। ये सिर्फ आप को नया पौधा लगाने के बाद ही करना है, ताकि मिट्टी अच्छी तरह से बैठ जाए |
मिट्टी गमलों की खाली जगह तक अच्छे से पहुच जाए , फिर बाद मे आप को गमलों की मिट्टी की नमी देख कर ही पानी डालना है | पौधा का जरूरत हो तब ही पानी दे , अगर आप ज्यादा पानी रोज-रोज देते है तो पौधे जल्दी ही खराब हो जाते है |
3. पहले कुछ दिनों मे धूप का ध्यान रखें
नर्सरी से घर या किसी दूसरी जगह आने के बाद पौधे के वातावरण में काफी बदलाव आ जाता है। इसलिए जब आप नया पौधा लगाते हैं, तो उसकी स्थिति और उस समय के मौसम के अनुसार उसे सही मात्रा में रोशनी देना बहुत जरूरी है।
अगर पौधा पहले से नर्सरी में धूप में रखा हुआ था, तब भी उसे घर लाते ही अचानक बहुत तेज धूप में रखने के बजाय धीरे-धीरे धूप की आदत डालें, ताकि पौधा नए वातावरण में आसानी से सेट हो सके।
winter flower plant के लिए सुबह की हल्की धूप बहुत फायदेमंद होती है। इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी रहती है और फूल आने में भी मदद मिलती है। इसलिए पौधे को धूप कितनी और किस समय देनी है, इसका ध्यान जरूर रखें, क्योंकि सही समय पर मिलने वाली सही धूप पौधे की अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए बहुत जरूरी होती है।
4. मिट्टी को हमेशा गीला न रहने दें
ये छोटे पौधे की देखभाल में सबसे आम गलतियाँ जो लोग करते हैं, जरूरत से ज़्यादा छोटे पौधों में पानी देना। और आप भी यह गलती कर रहे हैं तो एक मिनट रुकिए। इन छोटे पौधे में अगर आप लगातार पानी देते जा रहे हैं पेड़ पौधे खिलने के बजाय तुरंत खराब होकर ये खत्म हो सकते हैं।
इसलिए आपको मिट्टी थोड़ी सूखी दिखाई दे, तो ही पानी डालना है अगर मिट्टी में नमी है तो आपको पानी नहीं देना है। इसलिए आपको पानी देने से पहले मिट्टी की उपरी परत की नमी को थोड़ा से जांच लेना है। अगर मिट्टी में पानी पहले से मौजूद है तो आपको पानी बिल्कुल भी नहीं देना है क्योंकि इन छोटे पौधों को उतना पानी की आवश्यकता नहीं होती है।
5. पौधा लगाते ही खाद ना डालें
नया पौधा लगाने के बाद कई लोग सोचते हैं कि इसमें ज्यादा खाद डालेंगे तो पौधा जल्दी बड़ा होगा और जल्दी फूल भी आने लगेंगे। लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है।जब आप नया पौधा लगाते हैं, तो उसकी जड़ें उस समय थोड़ी हिली हुई और नाजुक होती हैं। ऐसे समय में अगर आप ज्यादा खाद डाल देते हैं, तो उसका सीधा असर पौधे पर पड़ सकता है। पौधा मुरझाने लगता है और कभी-कभी पूरी तरह खराब भी हो जाता है।
इसलिए नया पौधा लगाते समय जरूरत से ज्यादा खाद बिल्कुल न डालें। अगर खाद डालनी ही है, तो थोड़ी मात्रा में अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद या वर्मीकम्पोस्ट ऊपर से दे सकते हैं। शुरुआत में तेज या रासायनिक खाद डालने से बचें।
6. लगाने के 15 दिन पौधे की जगह बार-बार न बदलें
जब आप किसी नर्सरी से कोई पौधा लाकर उसे गमले में लगा देते हैं तो उसे 15 दिनों तक बिल्कुल भी न छेड़ें, क्योंकि वह पौधा धीरे-धीरे उस वातावरण में सेट होने लगता है। आप पहले ही, पौधे की जरूरत के अनुसार ऐसी जगह चुन लें जहाँ पौधा को रोशनी और हवा अच्छी आती हो।
लगाने के बाद पौधे को बिल्कुल भी टच न करें, क्योंकि उसकी जड़ें धीरे-धीरे गमले मे फैलती हैं। अगर आप उसको फिर से इधर से उठाकर उधर करेंगे तो फिर से पहले जैसा ही हो जाएगा और पौधा मुरझा सकता है, इसलिए आपको उसका विशेष ध्यान देना होगा। और हाँ अगर बहुत तेज धूप हो मौसम उस पौधे के अनुकूल हो तब आप उस पौधे को उस समय के लिए हटा सकते हैं।
7. रोज 5 मिनट पौधे को ध्यान से देखें
पौधों की जांच करने के लिए आपको ज़्यादा समय नहीं देना होगा, सिर्फ 5 मिनट आप अपने पौधे दीजिए बस उसकी पत्तियों को देखिए, मिट्टी भी नमी तो रहते रहें और यह देखिए कि कोई पत्तियों पर कोई कीड़ा था या और समान्य बदलाव, तो दिखाई नहीं दे रहा है
पत्तियों पे, नीचे भी कभी-कभी यहाँ से देखना बहुत ज़रूरी है और आपको कोई लक्षण दिखाई दे तो फिर आप उसका उपचार करें, जिससे कि आपके पौधे बाद में जाकर खराब न हों और पहले ही हो जाए। उसका आपको विशेष ध्यान देना होगा।
मैं अपने नर्सरी मे ग्राहकों को भी यही बताता हूँ की पौधे सिर्फ लगाने से अच्छे नहीं होते है उन पौधों को थोड़ा समय भी देना जरूरी है |
पहले 15 दिनों का आसान Care Schedule
दिन 1-3
- पौधे को रखने की सही जगह चुनें |
- जब जरूरत हो तब पानी |
- नया पौधे मे खाद न डाले |
- मिट्टी और पत्तियों को देखें |
दिन 4-7
- मिट्टी की नमी अच्छे से जाँचें |
- धूप को भी देखे |
- पत्तियों पर कीड़े या दाग दिख रहे है या नहीं \
दिन 8-15
- पौधे कीनई growth देखे |
- पानी जब जरूरत हो |
- पौधे की जगह बार-बार ना बदलें |
- पौधों की समान्य growth पर नजर |
अक्टूबर मे कौन- कौन से सर्दियों के फूल लगाए जा सकते है?
अक्टूबर के मौसम में आप अपने शहर में वहाँ के मौसम के हिसाब से winter flower plant बहुत सारे लगा सकते हैं आप इन पौधों को अपने तरह के मौसम के हिसाब से लगा सकते है
इनमें से कुछ ऐसे हैं Petunia ,Pansy, Dianthus, Calendula, Aster, Snapdragon और दूसरे ये मौसमी फूल शामिल होते हैं। इसमें हर पौधे को धूप, पानी और तापमान की ज़रूरत थोड़ी अलग हो सकती है, इसलिए सभी पौधों पर बिल्कुल एक जैसा केयर रूटीन लागू नहीं होता है, इसलिए आपको अपने शहर के मौसम के हिसाब से ही इन छोटे पौधों को लगाया तो बेहतर होता है।
हर पौधे की रोशनी, पानी, तापमान, जरूरत थोड़ी अलग होती है। इसलिए सभी पौधों को बिल्कुल एक जैसा केयर रूटीन नहीं देना चाहिए। सभी को अलग-अलग प्रकार से खाद, दवाई, पानी और मिट्टी की आवश्यकता होती है।
पेटूनिया के छोटे पौधे में खास ध्यान क्या रखें?
पेटुनिया का पौधा अभी सर्दियों के पौधों में से मुख्य माना जाता है और सबसे ज़्यादा लोग इसी पौधे के फूल लगाना पसंद करते हैं क्योंकि उसमें रंग-बिरंगे के फूल आते हैं पेटुनिया के पौधे को मिट्टी में और गमले में गार्डनों में कहीं भी लगा सकते हैं और यह बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है |
मेरे नर्सरी में भी सबसे ज़्यादा बिकने वाला पौधा पेटुनिया का होता है क्योंकि ग्राहक को यह फूल बहुत ही आकर्षित करते हैं इस पौधे को लगाते समय मिट्टी में पानी जमा न होने दे, पर्याप्त रोशनी इसके लिए बहुत ज़रूरी है पौधे की ग्रोथ को देखते हुए आप इसमें खाद डाल सकते हैं यह पौधा अक्टूबर के महीने से लगाना लोग बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं जो कि अक्टूबर से लेकर के अप्रैल तक भी खिलता है |
मेरे 17 साल के नर्सरी अनुभव से एक आसान Nursery वाला नियम
नर्सरी से जब आप कोई नया पौधा खरीद कर लाते हैं तो पहले ही दिन उसमें बहुत सारी चीजें एक साथ करने की आपको जरूरत नहीं है। पहले पौधों को 3 से 4 दिन वैसे ही एक जगह पर रख दें, क्योंकि पौधों को उस वातावरण में settle होने का समय दें। उसके बाद सही गमला, सही पानी, उचित रोशनी, अच्छी ड्रायनेस और समय-समय पर पौधों की जांच करते रहें। शुरुआती दिनों में इन चीजों का ध्यान देना आपका पौधों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा क्योंकि आगे चलकर पौधे तभी आपके अच्छे ग्रोथ और ढेर सारे फूल लगातार देते रहेंगे। इस बात का आपको ध्यान देना होगा |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
अक्टूबर में सर्दियों के फूलों के पौधे लगाए जा लगा सकते हैं?
हाँ, अक्टूबर के कई विंटर फ्लावर्स प्लांट लगाए जाते हैं। बस आपके क्षेत्र में सही समय, मौसम और पौधों की वेरायटी पर यह निर्भर करता है।
छोटे फूलों के पौधों को रोज पानी देना चाहिए?
नहीं, मिट्टी की नमी को चेक कर पानी दें। लगातार गीली मिट्टी में पानी देने से पौधा खराब हो जाता है।
नए पौधे में तुरंत खाद डालना चाहिए?
पौधे की ग्रोथ, पौधे में पीलापन, पौधे के में फूलना आना, इस स्थिति को देखकर ही पौधे में खाद दें। नए लगाए गए पौधे को तुरंत बहुत ज़्यादा खाद देना ज़रूरी नहीं होता है।
पेटोनिया के पौधे की देखभाल कैसे करें?
पेटोनिया को सर्दियों के मौसम में अच्छी धूप, उचित पानी और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी में ही रखें। नए पौधे को उसकी स्थिति और मौसम के अनुसार धीरे-धीरे वातावरण में अनुकूल होने का मौका दें।
छोटे पौधों की पत्तियाँ मुरझा जाएँ तो क्या करें?
सबसे पहले मिट्टी की नमी, धूप-तापमान और पौधे की स्थिति को देखकर केवल मुरझाई पत्तियाँ देखकर तुरंत ज़्यादा पानी देना ज़रूरी नहीं होता है। इससे पौधे और खराब हो जाते
निष्कर्ष
अक्टूबर महीने में सर्दियों के फूलों के पौधे को लगाना बहुत आसान होता है लेकिन पौधा लगाने के बाद शुरुआती के 15 दिनों तक उसकी देखभाल ही सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है अगर आप पौधे को सही गमला देते हैं, जरूरत के अनुसार पानी देते हैं, अच्छी धूप देते हैं, मिट्टी को लगातार गीला होने से बचाते हैं, पौधे को नियमित रूप से देखते रहते हैं, उसकी पत्तियों की जांच करते हैं, नीचे के पत्तियों को भी देखते हैं, समय-समय पर खाद देते हैं, जरूरत पड़ने पर दवाई का स्प्रे करते हैं, अक्टूबर-नवंबर मे फूल के आप पौधे को लगाने से ज्यादा उसकी देखभाल ही मालिकी ही जरूरत होती है क्योंकि पौधे देखभाल के कारण ही अच्छे ग्रोथ और फूल देने वाले होते हैं।