अक्टूबर मे गुलाब की छँटाई कैसे करे? सर्दियों मे ज्यादा फूलों के लिए सही कटिंग

अक्टूबर मे गुलाब की छंटाई करना क्यों जरूरी है? नर्सरी अनुभव

Rose pruning यानी गुलाब की छंटाई सही समय पर करना पौधों की अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए जरीरी है | अक्टूबर मे गुलाब की छँटाई सही समय और सही तरीके से करने पर पौधे मे नई मजबूत शाखएं निकलने मे मदद मिल सकती है गुलाब के पौधों की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूल के लिए सिर्फ खाद पानी देना ही काफी नहीं होता, समय पर इसकी pruning यानी कटाई-छटाई करना बहुत ही जरूरी होता है। इससे सूखी कमजोर और खराब शखाओं को हटाने में मदद मिलती है।

अक्टूबर के महीने में गुलाब के पौधे की सही समय पर कटाई-छंटाई करना बहुत जरूरी होता है। हम अपनी नर्सरी में भी अक्टूबर के महीने में गुलाब की छंटाई करते हैं। सही समय पर छंटाई करने से पौधे में नई और मजबूत शाखाओं की ग्रोथ अच्छी तरह से आती है और आगे चलकर इन्हीं शाखाओं पर अच्छी कलियाँ और फूल बनते हैं।

इसलिए अगर आपके घर में भी गुलाब का पौधा लगा हुआ है, तो अक्टूबर आते-आते उसकी अच्छी तरह से कटाई-छंटाई जरूर करें। सूखी, कमजोर और खराब शाखाओं को हटाकर पौधे को सही आकार दें, ताकि नई ग्रोथ अच्छी आए और आने वाले मौसम में गुलाब में अच्छे और लंबे समय तक टिकने वाले फूल मिल सकें।

अक्टूबर मे गुलाब की छंटाई कब करें?

अक्टूबर मे pruning करते समय जल्दबाजी नहीं करनी है |

अक्टूबर के महीने में गुलाब की pruning यानी कटाई-छंटाई करना कई क्षेत्रों मे सही समय मन जाता है | लेकिन इसे सिर्फ महीने देखकर नहीं करना चाहिए। आपके क्षेत्र का मौसम कैसा है, इसका भी विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है|अगर आपके क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, तो उस समय गुलाब की पंपिंग करने से थोड़ा बचना चाहिए। लगातार बारिश और ज्यादा नमी के कारण कटाई-छंटाई के बाद निकलने वाली नई ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। वहीं अगर मौसम में बहुत ज्यादा गर्मी या तेज धूप है, तो उस समय भी pruning करने से बचना बेहतर होता है, क्योंकि तेज गर्मी में नई पत्तियों और नई शाखाओं की ग्रोथ रुक सकती है।इसी वजह से भारत के कई क्षेत्रों में लोग अक्टूबर के दूसरे सप्ताह के आसपास, जब बारिश कम हो जाए और मौसम थोड़ा सामान्य हो, उस समय गुलाब की pruning करते हैं। सर्दियों मे गुलाब के साथ Winter Flower Plants भी घर के गार्डन को रंग-बिरंगा बना सकते है

हम अपनी नर्सरी में भी गुलाब की pruning करने से पहले मौसम का विशेष ध्यान रखते हैं। हमारी नर्सरी में बहुत सारे गुलाब के पौधे हैं, इसलिए हम जल्दबाजी में कटाई-छंटाई शुरू नहीं करते। पहले देखते हैं कि लगातार बारिश तो नहीं हो रही है और बहुत ज्यादा तेज धूप या गर्मी भी नहीं है। जब मौसम इसके लिए अनुकूल लगता है, तभी गुलाब की कटाई-छंटाई शुरू करते हैं।इसलिए अक्टूबर में गुलाब की पंपिंग जरूर करें, लेकिन मौसम को देखकर। न ज्यादा बारिश हो और न बहुत तेज गर्मी या धूप हो। सही मौसम में की गई कटाई-छंटाई के बाद गुलाब में नई शाखाओं और पत्तियों की अच्छी ग्रोथ आने की संभावना बढ़ जाती है |

गुलाब की छंटाई करने से पहले कौन-कौन सी चीजें चाहियें?

तेज और साफ pruning shear होना चाहियें

गुलाब की छंटाई करने के लिए कैची तेज होनी चाहिए जिससे कि शाखा अच्छे से साफ तरीके से कट जाए नहीं तो उसमें अगर काटते समय वह शाखा फट जाए तो वहाँ से नए पत्ते नहीं आ पाते हैं और वह पौधे धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं इसलिए कैची का तेज धार होना बहुत ही आवश्यक है।

हाथों के लिए gloves

गुलाब की कटिंग करने से पहले आपके हाथों में gloves का होना बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि गुलाब के कांटों से हाथों का कटना बहुत होता है |इसलिए कांटे लगते ही हाथों को बहुत ज़्यादा नुकसान पहुँचा देते हैं हम अपनी नर्सरीयों में भी ऐसे gloves का उपयोग करते हैं।

पौधों को पहले अच्छे से देखें

गुलाब के पौधों पर कैंची चलाने से पहले यह आपको पहचानना पड़ेगा कि कौन सी शाखा रखनी है और कौन सी उसमें से हटानी है ताकि इसमें अच्छी तरह से पौधे पर ग्रोथ और फूल आ सकें।

गुलाब मे कौन-कौन सी शाखाएं काटनी चाहियें

सूखी शखाएं

गुलाब की पूरी तरह से सूखी शाखाएं को हटाना चाहियें

रोग लगी शाखाएं

गुलाब की छंटाई करते समय अगर आपको कोई रोगग्रस्त या बीमारी से प्रभावित शाखा दिखाई दे, तो उसे हटाना बहुत जरूरी होता है। ऐसी शाखाओं को पौधे पर छोड़ने से बीमारी आगे दूसरी स्वस्थ शाखाओं तक भी फैल सकती है। इसलिए रोगग्रस्त शाखा को साफ और तेज कैंची से काटकर तुरंत पौधे से दूर कर दें। काटी हुई इन शाखाओं को किसी स्वस्थ पौधे के पास बिल्कुल न छोड़ें|

बहुत कमजोर शखाएं

बहुत कमजोर और पतली शखाएं हटाना जरूरी होती है तभी पौधे की अच्छी ग्रोथ मिलेगी|

शाखाओ का आपस मे टकराना

गुलाब की जो ब्रांचेस हैं, दूसरे से टकराती हैं या पौधों के अंदर बहुत ज़्यादा पत्तियाँ एक साथ हो जाती हैं तो उन्हें भी ठीक करना बहुत ज़रूरी है।

गुलाब की शाखा पर कट कहा लगाएं?

यह pruning का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है क्योंकि गुलाब की शाखा पर कट कहाँ लगाया जाए यह सबसे बड़ा सवाल होता है क्योंकि स्वस्थ और बाहर की दिशा में बनी हुई कली को देखकर ही कट लगाया जाता है हमारी नर्सरी में भी इसी तरह से कट लगाने से पहले यह देखा जाता है कि कट बिल्कुल साफ होनी चाहिए और कली को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।

गुलाब की कितनी कटिगं करनी चाहियें

यह पर fixed measurement हर गुलाब के लिए लागू नहीं करना चाहिये |

पौधे की:

  1. उम्र
  2. health
  3. variety
  4. आकार
  5. पिछली growth
  6. गमले /जमीन मे होने

इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही आपको यह तय करना होगा कि गुलाब के पौधे में कितनी प्रूनिंग करनी है। हमारी नर्सरी में जब हम गुलाब की प्रूनिंग करते हैं, तो आमतौर पर पौधे में तीन से पाँच मुख्य और मजबूत टहनियाँ रखते हैं और इन्हीं टहनियों को लगभग 30 से 40 सेंटीमीटर की लंबाई तक रखा जाता है। हालांकि, यह तरीका हर घर के गुलाब के पौधे के लिए बिल्कुल एक जैसा नहीं हो सकता।

हम अपनी नर्सरी में प्रूनिंग के समय ऊपर की सूखी, कमजोर और अनावश्यक टहनियों को पूरी तरह से हटा देते हैं। साथ ही, पुरानी पत्तियों को भी साफ कर देते हैं, ताकि पौधे में नई पत्तियाँ और नई शाखाएँ जल्दी निकल सकें और पौधा आने वाले समय में अच्छी तरह से फूल देने के लिए तैयार हो सके।

गमले मे लगे गुलाब की pruning कैसे करें ?

अगर आपका गुलाब गमले में है और आप उसकी कटिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले में गमले के गुलाब में कटिंग करते समय पौधे का साइज और गमले का साइज दोनों को देख लें। अगर पौधा बहुत ज़्यादा घना हो तो कमजोर और अंदर की ओर बढ़ रही ब्रांचेस को आपको व्यवस्थित करना पड़ेगा। वहीं अगर पौधा पहले से कमजोर है तो बहुत ज़्यादा कटिंग की उसको आवश्यकता नहीं होगी। उसके बजाय आप उस पौधे की हेल्थ को सुधारने पर ज़्यादा ध्यान देंगे तो पौधा की पौधों की शाखाओं की ग्रोथ होगी। उसके बाद आप उसकी कटिंग कर सकते हैं, तब जाके आपके पौधों में अच्छी तरह से फूल आ सकते हैं।

देसी गुलाब और Hybrid Tea Rose की pruning एक जैसी होती है?

नहीं, हर गुलाब की अलग-अलग ग्रोथ और फूल भी अलग-अलग होती है। आप देसी गुलाब हाइब्रिड, डच गुलाब, मिनी कल्चर गुलाब, कश्मीरी गुलाब, इन सब की कटिंग बिल्कुल अलग-अलग होती है। आप इसको अगर एक ही तरीके में काटते हैं तो इन सभी पौधों का कटिंग से प्रभाव पर सकता है क्योंकि ये सभी अलग-अलग वेरायटी हैं जो कि अपने अलग-अलग मौसम के हिसाब से और कटिंग के हिसाब से इसमें फूल आते हैं। अगर आपको इन सभी गुलाबों को उनकी खासियत देखकर ही काटना है, जितना ज़रूरत हो आपको इन गुलाबों को ही काटना है, उससे ज़्यादा मत काटिएगा, नहीं तो ये गुलाब बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं और फिर उनमें से नए पत्ते भी आने बंद हो जाते हैं।

गुलाब की कटिंग करते समय आपको मौसम का विशेष ध्यान रखना होगा क्योंकि ज़्यादा गर्मी और धूप में कटिंग करने से पौधे को बहुत ज़्यादा नुकसान होता है, उसमें नई पत्तियां भी नहीं आती हैं, इसलिए आपको जून या जुलाई के महीने में और दूसरा अक्टूबर के महीने में ही गुलाब की कटिंग करनी चाहिए क्योंकि हम अपनी नर्सरीयों में भी बिल्कुल इसी प्रकार से जून में और दूसरी बार अक्टूबर में ही गुलाबों की कटाई करते हैं, जिससे कि गुलाब के पौधों में अच्छी तरह से पत्तियां भी आती हैं और फूल भी भर-भर के आते हैं।

गुलाब की pruning करते समय आप भी 7 बड़ी गलतिया करते है

  1. खराब कैंची से कटिंग करना
  2. गंदी कैंची का इस्तेमाल करना
  3. हर शाखा को एक जैसा काट देना
  4. कमजोर पौधों की भी बहुत ज़्यादा कटिंग कर देना
  5. अंदर की तरफ बढ़ रही ब्रांचेस को बिल्कुल ही नज़रअंदाज़ कर देना
  6. पौधों की वरायटी को ध्यान में न रखना
  7. कटिंग करने के बाद पौधों की देखभाल न करना

गुलाब की pruning के बाद तुरंत क्या करें?

जब आप अपने गुलाब के पौधों की अच्छी तरह से कटिंग कर लेते हैं, तब आपको उसके बाद विशेष ध्यान देना पड़ेगा। कटिंग के बाद पौधों के आसपास की कटी हुई ब्रांचेस और पत्तियों को वहाँ से साफ कर दें। पौधों को ऐसी जगह रखें जहाँ अच्छी रोशनी मिले और पानी की जरूरत, और पानी जरूरत के अनुसार ही दें। और सबसे जरूरी बात यह है कि कटिंग करने के बाद पौधों को बार-बार छेड़ने के बजाय उसको नई ग्रोथ के लिए उसे समय दें ताकि वह पौधे में नए पत्तियाँ आ सकें और पौधा अच्छी तरह से ग्रोथ होकर उसमें फूल आए। उसको अगर आप बार-बार देखते रहेंगे और बेवजह उसमें अगर आप उसमें खाद डालेंगे तो पौधे और ज़्यादा खराब हो जाएंगे।

pruning के बाद गुलाब मे पानी कब और कैसे दे?

गुलाब की कटिंग करने के बाद गुलाब में पानी आपको मौसम और मिट्टी की नमी देखकर ही डालना है। मे अपनी नर्सरी में कटिंग करने के बाद पानी उसमें जब मिट्टी में जरूरत होती है तभी देता हूँ, नहीं तो मैं उसमें पानी नहीं देता हूँ गमले में पानी तभी दें जब मिट्टी में ऊपरी परत सूखने लगे और उसमें ड्रायनेस हो। लगातार पानी भरने से वो पौधे खराब होने लगते हैं।

कटिंग के बाद गुलाब मे खाद कब दें?

गुलाब की कटिंग करने के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पौधे में खाद सही समय पर दी जाए। कटिंग करते ही जल्दबाजी में खाद डालने की गलती नहीं करनी चाहिए। कटिंग के बाद पौधे को पहले नई जड़ें और नई पत्तियाँ निकालने का समय देना जरूरी होता है।

अगर मैं अपनी नर्सरी की बात करूँ, तो हम अपनी नर्सरी मे सामान्यत :कटिग के लगभग 15 दिन बाद पौधों की नई growth और उसकी स्तिथि देखकर खाद देने का निर्णय लेते है जब कटिंग से नई पत्तियाँ निकलने लगती हैं और पत्तियों का रंग लाल-लाल दिखाई देने लगता है, तब पौधे की स्थिति देखकर खाद दी जाती है। इसके बाद लगभग 10 दिनों में नई पत्तियों और पौधे की ग्रोथ में अच्छी बढ़ोतरी दिखाई देने लगती है और पौधा धीरे-धीरे हरा-भरा होने लगता है।

इसलिए आपको भी कटिंग के तुरंत बाद खाद डालने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। लगभग 15 दिन बाद, पौधे की नई ग्रोथ और उसकी स्थिति देखकर ही खाद का उपयोग करें। बहुत जल्दी खाद देने से नई कटिंग पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।

एक और जरूरी बात है कि खाद डालने से पहले मौसम का भी ध्यान रखें। बहुत तेज धूप, अत्यधिक गर्मी या लगातार बारिश के समय खाद डालने से बचना चाहिए। मौसम सामान्य हो और पौधे की स्थिति ठीक हो, तभी खाद देना बेहतर रहता है।

pruning करने के बाद गुलाब मे फूल कब आयेगें?

गुलाब की अच्छी तरह से कटिंग करने के बाद सभी लोगों को उसमें अब अच्छी फूलों का इंतजार होता है और हम समझते हैं कि उसमें जल्दी से फूल आ जाए लेकिन फ्लावरिंग का समय भी प्लांट और मौसम के अनुसार ही बदलता है सही कटिंग के साथ पर्याप्त धूप और अच्छी पानी, उसके साथ , मिट्टी का सही मेल भी होना जरूरी है इसलिए इतने दिन में पक्का फूल आ जाएंगे, ऐसी कोई गारंटी नहीं होती है

लेकिन हाँ हम जब अपनी नर्सरी में गुलाब की कटिंग करते हैं तो उसमें समय से जब खाद डाल दिया जाता है और समय-समय पे उसमें पानी और कीटों के लिए दवाइयों को उपयोग किया जाता है तो गुलाब के पौधों में जल्दी पत्तियाँ और शखाएँ आने लगती हैं जिसके कारण फूल आने में उनको समय नहीं लगता है और वो जल्दी फूल आ जाते हैं।

Nursery मे गुलाब की pruning करते समय मेरी सबसे जरूरी सलाह

मैं अपनी नर्सरी में पिछले 17 साल से गुलाबों के पौधों को देख रहा हूँ। मेरे अनुभव में सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग सिर्फ यह पूछते हैं कि गुलाब को कितने इंच काटना चाहिए, जबकि यह पौधे पर निर्भर होता है कि आपके गुलाब के पौधे की साइज क्या है। अगर गुलाब ज्यादा छोटा है तो आप उसको कटिंग कर देते हैं तो पौधा खराब हो जाते हैं और पौधा एकदम ज्यादा बड़ा हो, तब भी आप उसको सामान्यतः रूप से उसकी कटाई कर सकते हैं।

इसमे आप को इन बातों का ध्यान रहना होगा:

जब मैं अपनी नर्सरी में गुलाब की कटिंग करता हूँ, तो सबसे पहले मैं पौधे की सूखी टहनियों को देखता हूँ। जो ब्रांच पूरी तरह सूख चुकी होती है, उसे सबसे पहले काटकर हटा देना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि अगर सूखी टहनियाँ पौधे पर ही लगी रहेंगी, तो उनसे नई ग्रोथ नहीं होगी और पौधे की ऊर्जा भी बेकार की शाखाओं में बनी रह सकती है। इसलिए कटिंग करते समय सबसे पहले सूखी और कमजोर टहनियों को हटाना चाहिए।

इसके बाद मैं पौधे में ऐसी टहनियों को देखता हूँ जिन पर रोग या कीड़ों का प्रकोप दिखाई दे रहा हो। अगर किसी ब्रांच पर बहुत ज्यादा छोटे-छोटे कीड़े लगे हैं, वह कमजोर हो गई है या उसमें रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो ऐसी टहनी को भी काटकर अलग करना जरूरी होता है। इससे प्रभावित हिस्सा पौधे में बना नहीं रहता और बाकी स्वस्थ हिस्से की नई ग्रोथ पर ध्यान दिया जा सकता है।

इसलिए गुलाब की कटिंग करते समय सिर्फ पौधे की लंबाई कम करना ही जरूरी नहीं है। सबसे पहले सूखी, कमजोर और स्पष्ट रूप से रोगग्रस्त टहनियों को पहचानकर हटाना जरूरी है। उसके बाद ही स्वस्थ टहनियों की सही तरीके से कटिंग करनी चाहिए।.

गुलाब की कटिंग करते समय मौसम को देखे

हम जब अपनी नर्सरी में गुलाब की कटिंग करते हैं तो उस समय मौसम का बहुत ज़्यादा ध्यान रखते हैं क्योंकि मौसम का प्रभाव सीधे पौधों पर पड़ता है। अगर तेज धूप में आप कटिंग कर देते हैं गुलाब की तो और लगातार तेज धूप निकलते रहे तो गुलाब पूरी तरह से खराब होकर गमले में ही आपका खत्म हो जाता है और न ही पत्तियाँ ही नहीं आती हैं उसमें और लगातार बारिश भी हो रही है तो गुलाब की कटिंग नहीं करनी चाहिए क्योंकि गुलाब की कटिंग आप बारिश में कर देंगे तो उसमें नई पत्तियाँ तो आएँगी लेकिन वो खराब हो जाएँगी मुड़ी हुई पत्तियाँ निकलने लगेंगी। इसलिए मीडियम मौसम, न तो ज़्यादा गर्म हो और न ही ज़्यादा बारिश हो, तभी गुलाब की कटिंग की जाए तो ज़्यादा अच्छी होती है, उसमें ग्रोथ जल्दी होता है। इसलिए मौसम को देखकर ही आप गुलाब की कटिंग करें।

pruning के बाद मे गुलाब के पौधों मे क्या करता हूँ

गुलाब की कटिंग करने के बाद मैं मौसम का विशेष ध्यान रखते हुए अगर तेज धूप हो तो उसमें लगातार अच्छी रोज तरह से पानी डालता हूँ। उसके बाद अगर मौसम साफ हो तो 10 से 15 दिनों के बाद उसमें खाद डालना भी जरूरी होता है क्योंकि अगर खाद की मात्रा गुलाब के पौधे में न पड़े तो वह वैसे के वैसे ही रह जाएंगे और उसमें ना ही पत्तियाँ आएंगी और ना ही उसमें फूल आ सकते हैं। इसलिए कटिंग करके आपको उसको ऐसे ही नहीं छोड़ना है। उसकी कटिंग के बाद देखभाल की जरूरत और ज्यादा बढ़ जाती है। उसमें सही से समय से पानी, खाद और दवाइयाँ ये डालना उससे भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

क्या अक्टूबर मे गुलाब की pruning कर सकते है?

हाँ बिल्कुल आप अक्टूबर के महीने में गुलाब की कटिंग कर सकते हैं क्योंकि बहुत सारी नर्सरीयों में भी अक्टूबर के महीने में ही गुलाब की कटिंग चालू हो जाती है लेकिन इस्थानीय मौसम और गुलाब की वरायटी को ध्यान में रखते हुए भी आपको देखना होगा कि ध्यान में रखते हुए ही गुलाब की कटिंग करें तो ज़्यादा अच्छा होगा।

क्या गमले के गुलाब की pruning करनी चाहिएं?

जी हां जरूरत हो तो कर सकते है, लेकिन पौधों की health और variety देखने के बाद ही करे |

गुलाब की pruning के लिए कौन-कौन सी कैंची इस्तेमाल करें?

तेज और साफ pruning shear ही इस्तेमाल करें |

क्या pruning के बाद तुरंत ज्यादा खाद डालनी चाहिए ?

हीं तुरंत खाद डालने की जरूरत नहीं है |लगभग 10-15 दिन बाद पौधों की नई growth और उसकी स्तिथि देखकर खाद देने का निर्णय ले | लेकिन यह पौधा की वेरायटी और मौसम पर भी तरह से निर्भर करता है मौसम सही हो और वेरायटी अच्छी हो तो कटिंग करने के बाद जल्दी ही फूल आ जाते हैं।

क्या pruning करने से गुलाब मे ज्यादा फूल आने लागेगे ?

नहीं सही समय और सही तरीके से pruning करने से अच्छी flowering मे मदद मिल सकती है ,लेकिन फूलों की सख्या गुलाब की variety, मौसम और पौधों की देखभाल पर निर्भर करती है|

क्या कमजोर गुलाब की भी ज्यादा pruning करनी चाहिये?

नहीं ऐसे पौधों की बहुत ज्यादा कटिग नहीं करनी चाहिये | नहीं तो पौधों को नुकसान होने लगता है

निषकर्ष

गुलाब में ज्यादा फूल लाने के लिए अक्टूबर के महीने में इसकी सही तरीके से छटाई करना बहुत जरूरी होता है। सही समय पर की गई छटाई से गुलाब के पौधे में नई ग्रोथ अच्छी होती है, नई पत्तियाँ और नई शाखाएँ निकलने लगती हैं और इसके बाद पौधे में अच्छी फ्लावरिंग भी देखने को मिलती है|अगर आप गुलाब के पौधे को बिना छटाई किए ऐसे ही छोड़ देते हैं, तो कई बार उसमें नई पत्तियाँ और नई शाखाएँ अच्छी तरह से नहीं निकलती हैं। फूल आते भी हैं तो छोटे-छोटे और कम संख्या में आ सकते हैं। इसलिए गुलाब की छटाई करना बहुत जरूरी है।

लेकिन छटाई करते समय सिर्फ यह नहीं देखना चाहिए कि कितनी शाखा काटनी है। आपको पौधे की वेरायटी, उसकी हेल्थ और उस समय के मौसम को ध्यान में रखकर छटाई करनी चाहिए। जो शाखाएँ सूखी, कमजोर, खराब या जरूरत से ज्यादा अंदर की तरफ बढ़ रही हैं, उन्हें पौधे की स्थिति देखकर हटाना जरूरी हो सकता है।

छटाई के लिए हमेशा साफ और तेज कैंची का इस्तेमाल करें और शाखा पर सही जगह कट लगाएँ। छटाई करने के बाद भी पौधे की देखभाल उतनी ही जरूरी है। उसे कितनी धूप मिल रही है, मिट्टी में नमी कितनी है और पानी की जरूरत है या नहीं, इन सभी बातों का ध्यान रखें।