1. अपने पौधे की जरूरत को समझे
हर पौधे की जरूरत एक जैसी नहीं होती किसी पौधे को रोज कई घंटे धूप चाहिए जबकि कुछ पौधों तेज दोपहर की धूप में कमजोर पड़ सकते हैं पौधे को लगाने से पहले उसकी धूप, पानी, मिट्टी और मौसम की जरूरत समझें इससे पत्तियां पीली होने, जड़ सड़ने और पौधे की बढ़वार रुकने जैसी समस्या कम होती है।
2. मिट्टी और खाद का सही ध्यान रखें।
पौधे की अच्छी बढ़वार के लिए मिट्टी उपजाऊ, भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए। मिट्टी में समय-समय पर अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट या जैविक कंपोस्ट मिलाएं। जरूरत से ज्यादा खाद न डालें, क्योंकि इससे पौधे की जड़ों को नुकसान हो सकता है। पौधे की जरूरत के अनुसार सही मात्रा में खाद और पोषक तत्व देने से जड़ें मजबूत होती हैं और पौधे की बढ़वार बेहतर होती है।
अच्छी मिट्टी पौधे की मजबूत बढ़वार की नींव होती है। मिट्टी बहुत ज़्यादा सख्त या पानी रोकने वाला नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे पौधे की जड़ को नुकसान हो सकता है। मिट्टी से अच्छी जल निकासी के साथ जैविक खाद और अच्छी तरह से सड़ी हुई कंपोस्ट मिलाने से पौधे को ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उनकी बढ़वार बेहतर होती है।
3.पौधों में होने वाली आम समस्याओं को पहचानें
पौधों में समस्या शुरू होते ही उनके संकेत पर ध्यान देना जरूरी है पत्तियों का पीला होना, किनारों से सूखना, पत्तियों में छेद होना अचानक मुरझाना या पौधों की बढ़वार रुकना किसी समस्या के सामान्य संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में केवल दवा डालने के बजाय पहले समस्या के कारण को समझना और उसका समाधान करना जरूरी है। पानी की कमी, अधिक पानी, खराब जल निकासी, धूप की कमी और कीड़ों का प्रकोप इसके प्रमुख कारण हो सकते हैं। सही कारण पहचानकर ही उचित उपचार करें, ताकि पौधों को अनावश्यक नुकसान से बचाया जा सके।
4.पौधों को सही मात्रा में पानी दें।
पौधों को पानी हमेशा उनकी ज़रूरत और मौसम के हिसाब से देना चाहिए रोज़ थोड़ा-थोड़ा पानी देने के बजाय पहले मिट्टी की नमी को जाचना सबसे ज़रूरी है जब ऊपर की मिट्टी सूखी लगे तब धीरे-धीरे पानी दें ताकि जड़ों को नमी पहुँच सके और अतिरिक्त पानी बाहर निकल जाए जरूरत से ज़्यादा पानी देने पर जड़ों का सड़ना एकदम आम हो गया है जबकि कम पानी से पौधा मुरझाने लगता है इसलिए हर पौधे को उसकी ज़रूरत के हिसाब से पानी देना बहुत ज़रूरी है।
5. पौधे के लिए सही जगह और धूप चुनें|
हर पौधे को उसकी ज़रूरत के अनुसार सही जगह देना ज़रूरी है। कुछ पौधों को अच्छी बढ़वार के लिए कई घंटे धूप चाहिए जबकि कुछ पौधे तेज धूप में कमजाोर पड़ सकते हैं। पौधा लगाने से पहले यह समझें कि उसे कितनी धूप चाहिए और आपके घर या गार्डन में कौन सी जगह उसके लिए उपयुक्त है। सही जगह चुनने से पौधे की बढ़वार बेहतर होती है और कई समस्याओं से बचा जा सकता है
6. पौधों को सही खाद और पोषक तत्व दें
पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए केवल पानी और धूप ही पर्याप्त नहीं है। उन्हें समय-समय पर सही पोषक तत्व भी चाहिए। खाद का चुनाव पौधे की जरूरत और मौसम के अनुसार करना पड़ता है। खाद हमेशा उचित मात्रा में दें क्योंकि जरूरत से ज्यादा खाद जड़ों को नुकसान पहुंचा सकती है और पौधे को मार सकती है। जैविक खाद जैसे वर्मी कम्पोस्ट या अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर खाद सबसे बढ़िया होती है। खाद देने पर मिट्टी में पर्याप्त नमी बनाए रखने के लिए पानी डालना जरूरी है, खाद के तुरंत बाद आपको पानी भी डालना है।
7. पौधों की समय पर छंटाई करें
पौधों के समय पर छंटाई करने से सुखी और कमजोर खराब शाखाओं को हटाने में मदद मिलती है, जिससे पौधों को स्वस्थ शाखाओं पर बराबर लगती है। छंटाई हमेशा पौधों की नस्ल और मौसम को ध्यान रखकर करे कटाई के लिए साफ और तेज औजारों का इस्तेमाल करें, ताकि पौधे को नुकसान न पहुंचे।
8. पौधों को कीड़ों और रोगों से बचाएं
पौधों की पत्तियों और तनों को समय-समय पर ध्यान से देखें। पत्तियों पर कीड़े, सफेद परत, धार और अचानक पत्तियाँ खराब होने जैसे लक्षण दिखाई दें तो कारण पहचानकर समय पर उसका उपचार करें। पौधे के आसपास सफाई रखें और संक्रमित पौधों को स्वस्थ पौधे से थोड़ा अलग रखें ताकि समस्या दूसरे पौधों में न फैले।
9 .मौसम के अनुसार पौधों की देखभाल करें
पौधों की जरूरत मौसम के हिसाब से बदलती रहती है। गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूख सकती है, इसलिए पानी और धूप का ध्यान रखें। बरसात में जरूरत से ज्यादा पानी जमाव पौधों की जड़ों को सड़ा सकता है। सर्दियों में कई पौधे की ग्रोथ धीमी हो जाती है, इसलिए पानी और खाद की मात्रा मौसम के हिसाब से डालना चाहिए।
10. पौधों की हमेशा जांच करते हैं।
पौधों को नियमित रूप से जाँच करने से छोटी समस्या उस समय पर आसानी से हल की जा सकती है सप्ताह में एक बार समय निकालकर और तनों, मिट्टी और नई ग्रोथ को ध्यान से देखें। अगर पत्तियाँ पीली हो, मिट्टी बहुत सूखी या गीली हो या कील हो, के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत कारण समझकर उचित उपाय करें। नियमित देखभाल से पौधे स्वस्थ रहेंगे और उनकी ग्रोथ बेहतर होगी।
निष्कर्ष
पौधों की देखभाल के लिए महंगे सामान से ज़्यादा ज़रूरी है सही जानकारी और नियमित ध्यान। उचित धूप, सही मात्रा में पानी, अच्छी मिट्टी और पर्याप्त पोषण देकर पौधों को स्वस्थ रखा जा सकता है। समय-समय पर पौधों की जाँच करके उनकी समस्याओं को पहचानें और सही उपचार करें। हर पौधे की ज़रूरत अलग होती है, इसलिए अपने पौधों की स्थिति देखकर ही उनकी देखभाल करें। थोड़ी मेहनत और सही जानकारी से हर पौधा हरा-भरा और स्वस्थ रह सकता है।