गुलाब की कली सूख जाती है तो सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कली आखिर किस वजह से सूख रही है
अगर आपके भी गुलाब के पौधे में कलियाँ बन रही हैं, लेकिन खिलने वे सूखकर गिर जाती हैं, तो इसका समाधान सिर्फ ज्यादा पानी या ज्यादा खाद देना नहीं है। गुलाब की कालिया अलग-अलग कारणों से खराब होती है सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि गुलाब की कली आखिर किस वजह से सूख रही है।
मैं आपको अपने 17 साल के नर्सरी अनुभव से बताऊँगा कि गुलाब की कलियाँ किस तरह सूखती हैं, उन्हें देखकर कारण की पहचान कैसे करें और खिलने से पहले कली के सूखकर गिरने की समस्या को कैसे समझें। जब सही कारण पता होगा, तभी पौधे को सही देखभाल देना संभव होगा। गुलाब के पौधों की सही देखभाल के लिए आप हमारी यह पूरी गाइड भी पढ़ सकते है
अगर आपके गुलाब की कली सूखने से पहले आप 5 चीजों को जरूर से देखे
आप की गुलाब की कलियाँ खिलने से पहले ही सूख जा रही है तो आप सबसर पहले पूरे पौधे को ठीक से देख
1. मिट्टी कैसी है – आप की गमले की मिट्टी किस प्रकार की है वह मिट्टी ज्यादा सूखी या बहुत ज्यादा गीली तो नहीं हो गई है?
2. पानी निकल रहा है की नहीं – गमले मे जो आप ने पानी दिया है वह आसानी से निकाल रहा है नहीं ?
3. कलियों कैसी है – कली बहुत ज्यादा सूखी है ,भूरी हो गई है या फिर वह नरम हो कर सड़ रही है?
4. कीटों की देखना – पौधों पर नई कलिया और नई पत्तिया आती है उस पर छोटे किटे तो नहीं है?
5. मौसम – समस्या आप के पौधों मे तेज गर्मी ,बारिश या मौसम बदलने के बाद से शुरू हुई है?
आप इन चीजों को देखकर आसानी से पता लगा सकते है समस्या किस वजह से हुई है |
गुलाब की कली खिलने के बाद क्यों सूखती है? अलग -अलग कारण और उनके उपाय
1.पानी की कमी
गुलाब के पौधे की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूल आने के लिए मिट्टी में पर्याप्त नमी होना बहुत जरूरी है। अगर आपकी मिट्टी बार-बार पूरी तरह से सूख जाती है, खासकर गर्मी के मौसम में, तो इसका सीधा असर गुलाब के पौधे की ग्रोथ और कलियों पर पड़ सकता है। छोटी-छोटी कलियाँ विकसित होने के बजाय सूखकर गिरने लग सकती हैं।
इसलिए पौधे में पानी देने से पहले मिट्टी की नमी को जरूर जांचें। आप उंगली से मिट्टी को हल्का-सा अंदर तक चेक कर सकते हैं। अगर मिट्टी काफी सूखी है, तभी पौधे को अच्छी तरह पानी दें। लेकिन रोज थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहना भी सही तरीका नहीं है।
गुलाब के पौधे को पानी हमेशा मिट्टी की नमी और मौसम को देखकर ही दें। सही मात्रा में पानी और सही समय पर पानी देने से पौधे की ग्रोथ अच्छी रहती है और फूलों की कलियाँ भी बेहतर तरीके से विकसित हो सकती हैं।
2. जरूरत से ज़्याद पानी ना दे
गुलाब के पौधे में सिर्फ पानी की कमी ही समस्या नहीं होती है, बल्कि जरूरत से ज्यादा पानी देना भी पौधे को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। अगर गमले की मिट्टी लंबे समय तक गीली रहती है और उसमें ड्रेनेज सही नहीं है, तो जड़ों के आसपास पानी जमा होने लगता है। इससे जड़ें सड़ने लग सकती हैं और पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।
इसलिए अगर आपके गुलाब की कलियाँ सूख रही हैं या खराब हो रही हैं, तो सिर्फ पानी की मात्रा बढ़ा देना इसका समाधान नहीं है। सबसे पहले आपको मिट्टी की नमी को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए। मिट्टी में पहले से पर्याप्त नमी है जब पानी की मात्रा और मिट्टी की नमी का सही संतुलन रहेगा, तभी गुलाब के पौधे की अच्छी ग्रोथ होगी और कलियाँ भी स्वस्थ तरीके से विकसित होंगी।
3. मौसम मे बदलाव और तेज गर्मी होना
मौसम में अचानक बदलाव होने से भी गुलाब की कलियाँ बहुत ज़्यादा प्रभावित हो सकती हैं। खासकर जब बहुत ज़्यादा गर्मी और तेज धूप हो तो पौधों पर उसका बहुत ज़्यादा असर पड़ता है। पौधे पहले से ही पानी की कमी या दूसरे स्ट्रेस में होते हैं। कली पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाती और वह ऊपर से ही सूखने लगती है। ऐसी स्थिति में पौधों की मिट्टी की नमी पर आपको बहुत ज़्यादा ध्यान देना होगा| नहीं तो आप के गुलाब की कलियां हमेशा उसी प्रकार खराब होती रहेगी|
4. बारिश होने के बाद कलियों का आपस मे चिपक जाना
बारिश के दौरान गुलाब के पौधों पर बहुत ज़्यादा बारिश का पानी होने के कारण कलियाँ आपस में एक साथ जुड़ जाती हैं और बहुत ज़्यादा गीली होने के कारण और कुछ परिस्थितियों में बाहर की जो उनकी पंखुड़ियाँ होती हैं वापस में चिपक जाती हैं और कली ठीक से फूल नहीं पाती हैं और वह खराब होने लगती हैं और वह पूरी तरह से फूल खिल भी नहीं पाती। अगर बारिश के बाद गुलाब की कली बन रही है लेकिन वह खिल नहीं रही है तो कली की स्थिति और आसपास की नमी को आपको ज़्यादा ध्यान देना होगा। ज़्यादा पानी जमने के कारण भी वो कलियाँ बहुत ज़्यादा खराब हो जाती हैं, जिसके कारण वो फूल खिल नहीं पाती।
5. कलियों पर कीटों का होना
गुलाब के पौधे पर कभी-कभी कली के अंदर या आसपास बहुत छोटे-छोटे कीड़े दिखाई दे सकते हैं। कीड़ों के कारण कली का आकार खराब होने लगता है और उसका साइज भी बड़ा नहीं होता है और उसका विकास पूरी तरह से रुक जाता है या पंखुड़ियाँ ये पूरी साइड से खराब होने लगती हैं और सड़ने लगती हैं। इसलिए कली सुखने की समस्या में कली के नई पत्तियों को ध्यान देना ज्यादा आवश्यक है। आप जब तक कीड़े की पहचान न करें, आप गुलाब के पौधों पर ऐसी कोई भी दवा डालना बिल्कुल सही नहीं होता है।
6. गुलाब मे फंगस या सड़न होना
अगर आपके गुलाब की कली का रंग भूरा होने लगा है, कली नरम पड़ रही है या उसमें सड़ने जैसी स्थिति दिखाई दे रही है, तो इसका एक प्रमुख कारण ज्यादा नमी और फंगस हो सकता है। ऐसी स्थिति में पौधे के आसपास की हवा , मिट्टी में नमी, पानी का जमाव और कली के खराब हिस्सों पर लगातार ध्यान देना बहुत जरूरी है। खासकर बारिश या ज्यादा नमी वाले मौसम में कलियों पर फंगस लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय-समय पर कलियों और पौधे की जांच करते रहें और अगर कोई कली खराब या सड़ती हुई दिखाई दे तो उसे समय रहते हटा दें। क्योंकि फंगस की समस्या बढ़ने पर यह सिर्फ एक कली तक सीमित नहीं रहती|
7. खाद का गलत इस्तेमाल करना
गुलाब की कलियाँ सूखने या सड़ने लगें तो कई लोग तुरंत पौधे में ज्यादा मात्रा में खाद डालना शुरू कर देते हैं, लेकिन हर बार समस्या पोषक तत्वों की कमी के कारण हो, यह जरूरी नहीं है। गुलाब की कलियाँ सूखने और खराब होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पानी की कमी या अधिकता, कीटों का प्रकोप, मौसम में बदलाव, ज्यादा नमी या फंगस की समस्या।
अगर आप बिना कारण जाने पौधे में जरूरत से ज्यादा खाद डाल देते हैं, तो समस्या कम होने के बजाय पौधे को नुकसान भी हो सकता है। खासकर अगर असली समस्या पानी, कीट या मौसम से जुड़ी है, तो केवल खाद की मात्रा बढ़ाने से उसका समाधान नहीं होता|
कली देखकर कैसे पहचाने की समस्या आखिर है क्या है?
कली की खराब हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की समस्या कितनी गंभीर है |
कली कागज की तरह सूखी दिखाई दे तो :
इसमे आप को पानी की कमी और तेज गर्मी को देखना होगा|
कलियां भूरी या नरम दिखाई दे :
तब आप को ज्यादा नमी,सड़न या फिर फंगस की समस्या को देखना चाहिये |
कलियों का टेढ़ा या आकार बदलना :
कीटों को अच्छे से देखे और जांच करे|
बारिश होने के बाद कली का नहीं खुलना :
कली पर नमी का ज्यादा और पंखुड़ियों का आपसम मे चिपकने को देखे |
गुलाब की कलियों को सूखने से बचाने के लिए क्या करे ?
अगर आप की गुलाब के पौधे की कलियां सूख रही है तो सबसे पहले आप इन चीजों को देखे :
- मिट्टी की नमी को अच्छे से जांच ले |
- पौधों को पानी की जरूरत हो तभी पानी दे |
- अपने गमले मे यक होल जरूर रखे जिससे पानी आसानी से बाहर निकल सके|
- गुलाब की बहुत सड़ी और खराब कलियों को हमेशा समय -समय साफ करते रहे |
- पौधों की कलियों और पत्तियों पर कीटों की जांच करते रहे |
- पहले समस्या को पहचाने उसके बाद ही खाद का उपयोग करे |
सबसे जरूरी बार तो यही है की सब प्रकार के पौधों पर एक ही उपाय लागू नहीं हो सकता |पहले आप पौधों की समस्या को पहचाने तब ही आगे कदम उठाए|
नर्सरी के अनुभव से गुलाब की कलियों की समस्या कैसे जाँचे?
जब हमारी नर्सरी में गुलाब के पौधों की कली के सूखने की समस्या आती है, तो केवल कली को सूखा हुआ देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि पौधे को खाद की जरूरत है। सबसे पहले हम मिट्टी की नमी को देखते हैं। इसके बाद पत्तियों की हालत, कली का रंग और कली के आसपास किसी प्रकार के कीड़े या कीट तो नहीं हैं, यह भी ध्यान से जांचते हैं।
इसके साथ-साथ मौसम को देखना भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। समस्या गर्मी के बाद शुरू हुई है या बारिश के बाद, इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि मौसम में बदलाव का सीधा असर गुलाब की कलियों पर पड़ सकता है।
घर में लगे गुलाब के पौधे में भी आपको इसी तरह एक-एक चीज को देखकर समस्या का कारण समझना चाहिए। समस्या की सही पहचान होने के बाद ही उसका उचित उपचार करना चाहिए। अगर आप बिना समस्या को पहचाने ही पौधे में ज्यादा खाद या ज्यादा पानी देना शुरू कर देंगे, तो फायदा होने के बजाय पौधे को नुकसान हो सकता है और गुलाब का पौधा तेजी से खराब भी हो सकता है।
जब हम अपने नर्सरी में पौधों की कलियों को खराब होते हुए देखते हैं तो जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाते हैं, पहले उसकी समस्या को पूरी तरह से समझते हैं और खासकर ये समस्या ग, जब ज्यादा गर्मी का मौसम और तेज धूप होती है और जब ज्यादा बारिश होती है तभी ये समस्या आती है। इसमें आपको घबराना बिल्कुल नहीं है। पहले आपको पौधे को अच्छी तरह से जांचना है, उसकी समस्या को पहचानना है कि ये किस कारण से हो रहा है। पौधे मिट्टी की नमी के वजह से हो रहा है, ज्यादा खाद के वजह से हो रहा है या ज्यादा दवाइयों के उपयोग से हो रहा है। पहले आपको कारण पहचानना है, उसके बाद ही उसके उपचार करना है।
आगे से गुलाब की कलियां न सूखे, इसके लिए क्या करे
गुलाब की अच्छी और नियमित देखभाल करने से कई समस्या का शुरुआत में ही पहचान किया जा सकता है। मिट्टी में पानी जमा न होने दें। पौधों की पत्तियां और कलियों को समय-समय पर देखते रहें। उसमें पत्तियों में पीलापन और कलियों के ऊपर कीड़ों का विशेष ध्यान दें। बारिश के मौसम में ज़्यादा कीड़ों के लगने की संभावना होती है और मिट्टी मे नमी भी बहुत ज़्यादा होती है। वहीं गर्मी के मौसम में पानी का विशेष ध्यान दें। गर्मी के मौसम में आपको पानी थोड़ा ज़्यादा देना होगा। अगर कली में कोई समस्या आपको दिखाई दे रही है तो उसको जल्द से जल्द पहचानें और उसका उपचार करें, क्योंकि हर पौधे की अलग-अलग समस्या होती है और उसका उपचार भी अलग होता है। आपको पहले उसकी समस्या को समझना होगा, उसके बाद ही खाद या दवा को सही ढंग से डालना होगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
गुलाब की कली खिलने से पहले क्यों सूख जाती है?
गुलाब की कली सूखने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे पानी की कमी और मिट्टी में ज्यादा नमी होना, बहुत तेज गर्मी होना, बारिश के बाद कली का खराब हो जाना और आपस में चिपक जाना पंखुड़ियों का सड़ना या फंगस हो जाना। पहले कली और पूरे पौधे की स्थिति को देखें, उसके बाद ही इस समस्या का समाधान करें।
गुलाब की कली नहीं खिल रही तो क्या करे?
आपके गुलाब की कलियाँ नहीं खिल रही हैं तो सबसे पहले अपनी मिट्टी की नमी को चेक करें, उसके बाद मौसम और कली की स्थिति को अच्छे से देख लें और कली पर कीट या सड़न हो रही है तो उस समस्या की पहचान करना बहुत ज़रूरी है और समय रहते ही उसमें खाद और दवाइयों का इस्तेमाल करें तभी आपके गुलाब की कलियाँ बढ़िया से खिलेंगी।
क्या ज्यादा पानी देने से गुलाब की कली सूख सकती है?
हाँ आपकी गुलाब की कली पानी की वजह से सूख रही है तो उसका सबसे बड़ा कारण लगातार गीली मिट्टी और पौधे की ड्रायनेस है, जोकि जड़ों को जाकर के बहुत ज़्यादा प्रभावित कर रहा है। इसलिए आपको पानी एकदम नियमित रूप से देना नहीं है। उसको सामान्य रूप से पानी को देना है। पौधे को देखकर के पानी देना है। ज़रूरत हो तभी पानी दीजिए, नहीं तो मत दीजिए।
बारिश मे गुलाब की कली क्यों खराब होती है ?
लगातार बारिश होने पर मिट्टी में ज़्यादा नमी बनी रह सकती और गुलाब की कलियाँ भी लंबे समय तक गीली रह सकती हैं। ऐसी स्थिति में कुछ कलियों की बाहरी पंखुड़ियाँ आपस में चिपक जाती हैं और कली ठीक से नहीं खिल पाती हैं। इसीलिए बारिश के मौसम में पानी की निकासी और पौधे की स्थिति पर आपको बहुत ज़्यादा ध्यान देना होगा।
गुलाब की सूखी कली कटनी चाहिये?
गुलाब की बहुत खराब या पूरी तरह से सड़ी हुई सूखी कली को साफ करना बहुत ही ज़रूरी होता है क्योंकि जब आप सूखी कली को काट देते हैं तो उसके साइड से फिर नई कलियाँ निकलती हैं जो कि आपको अच्छे फूल दे सकती हैं इसलिए आप जब भी कटाई करें तो साफ औजारों का इस्तेमाल ज़रूर करें।
निष्कर्ष
गुलाब की कली सूखने पर उसमें तुरंत खाद या दवा डालने से पहले आप समस्या की पहचान अवश्य कर लें। मिट्टी की नमी को चेक करना आपको बहुत ज़रूरी है वहीं मिट्टी से पानी का निकलना भी देखना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी होता है उसके साथ आपको मौसम का भी बहुत ज़्यादा ध्यान रखना पड़ेगा कली की हालत और कीटों को ध्यान से देखें गुलाब की अच्छी देखभाल का सबसे आसान नियम यही है कि समस्या देखकर उपाय करें अंदाजे से आप कुछ मत करें जब आपको समझ आ जाएगी कली किस वजह से सूख रही है तभी आप उसको उपचार करें नहीं तो आप बिना समस्या समझे अगर उपचार करेंगे तो गुलाब के पूरे पौधे ही खराब हो जाएंग