1.गुलाब के पौधे की सही देखभाल धूप, पानी और मिट्टी की जरूरत.
गुलाब के पौधों की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूल के लिए उसकी बुनियादी जरूरतों को समझना बहुत जरूरी है। गुलाब को ऐसी जगह लगाएं जहाँ रोज पर्याप्त मात्रा में धूप और मिट्टी में पानी जमा न हो। पानी, मिट्टी और खाद की मात्रा मौसम और पौधों की स्थिति के अनुसार ही तय करें। सही जगह और सही देखभाल मिलने पर पौधा स्वस्थ रहेगा और फूलों की संख्या भी बेहतर होगी।
2.गुलाब के पौधों के लिए सही मिट्टी और खाद का चुनाव
गुलाब के पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी उपजाऊ होने के साथ-साथ उसमें से पानी निकलने वाली भी होनी चाहिए, ऐसी मिट्टी अपने घर में रखें, जिससे पानी लंबे समय तक जमा न हो, क्योंकि ज़्यादा नमी से गुलाब की जड़ें ख़राब हो सकती हैं और पत्ते पीले होकर गिरने लगते हैं। खाद डालते समय अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद्य का इस्तेमाल करें, कच्ची खाद बिल्कुल भी इस्तेमाल न करें। खाद की मात्रा पौधों की उम्र और मौसम के अनुसार भी रखें।
3.गुलाब के पौधों को पानी देने का सही तरीका.
गुलाब के पौधों को पानी हमेशा उसकी मिट्टी की नमी देखकर दें। अगर मिट्टी सूखी लगे तो जड़ों के आसपास धीरे-धीरे इतना पानी दें कि मिट्टी इसी तरह से नम हो जाए लेकिन जमीन में पानी जमा न रहे। गर्मी में पानी की ज़रूरत बढ़ सकती है जबकि बारिश और ठंड में मौसम में पानी कम देना पड़ सकता है। सुबह पानी देना सामान्य बेहतर रहता है।
4. गुलाब के पौधों को पर्याप्त मात्रा में धूप दें।
गुलाब के पौधों को स्वस्थ ग्रोथ और अच्छे फूलों के लिए पर्याप्त धूप की जरूरत होती है पौधों को किसी जगह रखें जहाँ उसे दिन में कई घंटे सीधी धूप मिले बहुत कम रोशनी मिलने के कारण पौधे कमजोर और फूल भी नहीं आ सकते गर्मी में बहुत तेज दोपहर की धूप पड़ने पर पौधे की स्थिति देखकर संरक्षण देना आपके लिए सही होगा।
5. गुलाब के पौधों की समय पर छंटाई करें।
गुलाब की सूखी कमजोर और रोगग्रस्त टहनियों को समय पर हटाना पौधे की अच्छी लिए ज़रूरी है छंटाई से पौधे के अंदर हवा और संचार बेहतर होता है नई शाखाओं का विकासित होने की जगह मिलती है साफ और तेज कैंची से सूखी टहनियों को काटे तथा कटाई के बाद बगीचा को साफ रखे ताकि रोग एक पौधे से दूसरे पौधे तक न फैले।
6.गुलाब के पौधे में खाद देने का सही तरीका|
गुलाब के पौधे की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए समय-समय पर खाद देना बहुत जरूरी है। अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर खाद, कंपोस्ट और वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। खाद को पौधे के तने से थोड़ी दूरी पर मिट्टी में मिलाएं और जरूरत से ज्यादा खाद देने से बचें। खाद डालने के बाद हल्का पानी देने से पोषक तत्व मिट्टी में अच्छी तरह मिल जाते हैं। सही मात्रा में खाद और नियमित देखभाल से गुलाब का पौधा स्वस्थ रहता है और उसमें अच्छे फूल खिलते हैं।
7.गुलाब में ज़्यादा फूल लाने के लिए सूखे फूल हटाएँ।
गुलाब के फूल में ज़्यादा फूल लाने के लिए गुलाब के पुराने और मुरझाए हुए फूलों को समय पर हटाना बहुत ज़रूरी है। इसे पौधों की ऊर्जा सूखे फूलों के बीज बनने के बजाय नई शाखाओं और कलीयों की विकास में लग सकती है। फूल काटते समय साफ कैंची का इस्तेमाल करें और कमजोर या बहुत छोटी शाखा को भी जरूरत के अनुसार हटा दें।
8. गुलाब के पौधों को कीड़ों और रोगों से बचाएं।
गुलाब के पौधों और पत्तियों की कलियों को समय-समय पर ध्यान से देखें। पत्तियों पर छोटे कीड़े, धब्बे या पत्तियों का मोड़ना दिखाई दे तो शुरुआत में ही पहचान कर उचित उपाय करें। पौधे के आसपास गिरे हुए संक्रमित पत्तियों और सूखे हिस्सों को हटाकर सफाई रखें तथा जरूरत के अनुसार जैविक या उचित दवाइयों का प्रयोग करें।
9.गमले में गुलाब की सही देखभाल कैसे करें|
गमले में गुलाब लगाते समय गमले का आकार पौधे के अनुसार रखें और नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर छोड़ें मिट्टी ऐसी रखें जिसमें पानी जमा न हो और जड़ों को हवा मिलती रहे गमले में मिट्टी जल्दी सूख सकती है इसलिए मौसम के अनुसार नमी की जांच करते रहें और पानी देते समय समय-पर खाद भी देना जरूरी है।
10.मौसम के अनुसार गुलाब या पौधों की देखभाल करें।
गुलाब की देखभालक मौसम के अनुसार आपको बदलना चाहिए। गर्मी में मिट्टी की नमी पर ज्यादा ध्यान दें, बारिश में पानी जमा न हो, इसके लिए आपको ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। ठंड के मौसम में पानी देने की मात्रा बहुत ज्यादा नहीं रखनी पड़ेगी, जरूरत के अनुसार ही आपको पानी डालना है। मौसम बदलने पर पौधों की पत्तियाँ अच्छा खा हुआ कलर को देखते रहें और उसी के अनुसार पानी, खाद और धूप की उचित व्यवस्था करें।
“निष्कर्ष”
गुलाब के पौधे में अच्छे और लगातार फूल पाने के लिए किसी एक खाद , किसी एक उपाय पर निर्भर रहने के बजाय पौधे की पूरी देखभाल पर ध्यान देना जरूरी है। सही मिट्टी, जरूरत के अनुसार पानी, पर्याप्त धूप, समय पर छंटाई, संतुलित खाद और कीट रोगों की समय-समय पर पहचान, इन सभी चीजों का संतुलन गुलाब को स्वस्थ और अच्छा रखने में मदद करता है। हर गुलाब का पौधा और हर मौसम एक जैसा नहीं होता, इसलिए पौधे की स्थिति देखकर देखभाल में थोड़ा बदलाव करना जरूरी है। अगर आप रोज कुछ मिनट अपने पौधों को ध्यान से देखते हैं तो उनकी जरूरत और समस्या को शुरुआत में ही समझकर उसका उपचार कर सकते हैं। यही छोटी-छोटी बातें गुलाब को लंबे समय तक स्वस्थ और अच्छे फूलों की ग्रोथ के साथ बढ़ने में मदद करती हैं और आपके गुलाब को बहुत सारे फूल लाने में भी मदद करती हैं।