अक्टूबर में लगाएं सर्दियों के ये 10 फूल! जानें सही समय और भरपूर फूल पाने का तरीका

अक्टूबर में लगाएं सर्दियों के ये 10 फूल! जानें सही समय और भरपूर फूल पाने का तरीका

Winter flower plants अक्टूबर का महीना सर्दियों में खिलने वाले फूलों की तैयारी शुरू करने का सबसे सही समय होता है। अगर आप चाहते हैं कि नवंबर से फरवरी तक आपके गमलों में रंग-बिरंगे फूलों से भर जाएं, तो आप सर्दियों के पौधों की देखभाल अच्छे तरह से करें।

पिटोनिया, कैलेंडुला, डेंटस, पेंजी और गेंदा जैसे फूल मौसम के अनुसार अच्छी ग्रोथ और फूल देते हैं, लेकिन हर पौधे की बुवाई और रोपाई का समय अलग हो जाता है। इस लेख में हम बताएंगे कि अक्टूबर में लगाने योग्य दस फूल और उन्हें लगाने का तरीका, शुरुआती दिनों में होने वाली आम गलतियों से कैसे आप बच सकते हैं।

मैं पिछले 17 वर्षों से नर्सरी के काम से जुड़ा हुआ हूँ और इतने वर्षों में पौधों के साथ काम करते हुए मैंने देखा है कि लोग अक्सर गलती करते हैं। वे नर्सरी से अच्छे और स्वस्थ पौधे तो खरीदकर घर ले जाते हैं, लेकिन उन्हें लगाने और उनकी सही देखभाल करने का तरीका नहीं जानते। इसकी वजह से पौधे बढ़ने के बजाय धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं और घर में रंग-बिरंगे फूल खिलाने का उनका सपना अधूरा रह जाता है।

अक्टूबर का महिना फूलों के पौधे के लिए अच्छा क्यों माना जाता है?

अक्टूबर का महीना आते-आते कई जगहों पर गर्मी धीरे-धीरे कम होने लगती है और मौसमी फूलों वाले पौधों के लिए यह मौसम अनुकूल होने लगता है यही समय होता है कि जब छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फूल के छोटे-छोटे plants मिलने शुरू हो जाते हैं winter flower plants अगर ये छोटे पौधे सही समय पे लगा दिए जाएं तो और उनकी अच्छी-सी देखभाल की जाए तो आने वाले महीने में उन पौधों में बहुत अच्छे फूल आने लगते हैं हालांकि हर जगह का मौसम एक जैसा नहीं होता आपके शहर का तापमान, धूप और पौधे की वेरायटी के अनुसार सही समय पर थोड़े आगे-पीछे करके आप पौधे लगा सकते हैं।

अक्टूबर के महीने मे कौन-कौन से से फूल लगाएं?

अब मैं आपको उन फूलों के बारे में बताऊँगा, जिन्हें आप अक्टूबर के आसपास अपने गमले, बालकनी, छत या घर के गार्डन में लगा सकते हैं। हमारी नर्सरी में भी इसी समय इन मौसमी फूलों के पौधे लगाने की शुरुआत की जाती है।अगर आप इन फूलों को लगते है तो आप को भी सर्दियों के मौसम में आपके घर और गार्डन में सुंदर रंग-बिरंगे फूल देखने को मिल सकते हैं।

1 गेंदा (Marigold)

गेंदा का फूल एक ऐसा फूल है, जिसे आपको लगभग हर घर में आसानी से देखने को मिल जाएगा, क्योंकि गेंदा लगाना बहुत ही आसान होता है और यह जल्दी फूल भी देने लगता है। इसके पीले और नारंगी रंग के फूल बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक दिखाई देते हैं, जो घर के गार्डन या बालकनी की सुंदरता को बढ़ा देते हैं।

गेंदे के पौधे को अच्छी धूप बहुत पसंद होती है, इसलिए इसे ऐसी जगह लगाएं जहाँ इसे पर्याप्त धूप मिल सके। गमले में अच्छी ड्रेनेज होना भी बहुत जरूरी है। मिट्टी में पानी लगातार जमा नहीं रहना चाहिए। गेंदा बहुत अच्छी तरह से बढ़ता है और फूल भी देता है।

हमारी नर्सरी से सबसे बिकने वाला फूल भी गेंदे का ही होता है क्योंकि इसको लगाना बहुत आसान होता है क्योंकि ये ऐसा पौधा है जो किसी भी मौसम मे हो जाता है

गेंदे के पौधे को लगाने के मुख्य रूप से बीज से तैयार करने का तरीका सबसे आसान और सामान्य है। इसके लिए आप अच्छे बीजों को मिट्टी में लगाकर पौधे तैयार कर सकते हैं। जब पौधे थोड़े बड़े हो जाएं, तो उन्हें जरूरत के अनुसार दूसरे गमले में रिपॉट भी कर सकते हैं।

इस तरह अगर आप सही समय पर गेंदा लगाते हैं, उसे पर्याप्त धूप देते हैं, मिट्टी में पानी जमा नहीं होने देते और समय-समय पर हल्की कटिंग करते हैं, तो आपके घर में गेंदे के स्वस्थ पौधे और खूब सारे रंग-बिरंगे फूल आसानी से तैयार हो सकते हैं। गेंदे की पूरी देखभाल के लिए यह गाइड लेख पढ़ें |

2. पिटुनिया (petunia)

पिटुनिया का पौधा सर्दियों के मौसम में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फूलों वाले पौधों में से एक है। इसके रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूल गमलों, हैंगिंग गमलों, बालकनी और घर के गार्डन में बहुत सुंदर लगते हैं। सर्दियों के मौसम में लोग इसे बड़े शौक से अपने घरों में लगाते हैं।

हमारी नर्सरी में भी पिटुनिया सबसे ज्यादा पसंद और बिकने वाले मौसमी फूलों वाले पौधों में से एक है। यह पौधा कई अलग-अलग रंगों में मिलता है और जब मौसम ठंडा होता है, तो इसकी फूल देने की क्षमता भी अच्छी रहती है। अच्छी धूप, सही पानी और उचित देखभाल मिलने पर पिटुनिया के पौधे पर बहुत सारे रंग-बिरंगे फूल खिल सकते हैं, जो घर और गार्डन की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

petunia लगाते समय इन बातों का ध्यान रखे:

1. सर्दियों के मौसम मे इसको पर्याप्त धूप दे|

2. petunia के गमलों मे पानी जमा ना होने दे|

3. पौधों की मिट्टी भुरभुरी और अच्छी drainage वाली ही रखे|

4. petunia के पौधों मे पानी बहुत कम डाला जाता है ताकि इसकी जड़े खराब ना हो|

5. फूल आने से पहने इसमे थोड़ा खाद भी देना आवश्यक है|

अगर आप भी पहली बार पिटुनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो शुरुआत में नर्सरी से एक स्वस्थ और तैयार पौधा लेना आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। पहली बार बीज से पिटुनिया तैयार करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि छोटे पौधे को सही तरीके से उगाने और संभालने में थोड़ी अधिक देखभाल की जरूरत पड़ती है। जब आपको पिटुनिया की देखभाल का अनुभव हो जाए, तो आप अगली बार इसे बीज से भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। petunia की पूरी देखभाल की जानकारी के लिए हमारी यह गाइड पढ़ें

3. पैनजी (pansy)

पैंजी का फूल ठंडे मौसम में खिलने वाला एक बहुत ही सुंदर और आकर्षक फूल है, जो गार्डन, बालकनी और घर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। इसके फूल कई रंगों में आते हैं और इनकी पंखुड़ियाँ तितली के पंखों जैसी दिखाई देती हैं, इसलिए यह पौधा देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है।

पैंजी के पौधे को पानी बहुत ज्यादा देने की जरूरत नहीं होती। मिट्टी की नमी देखकर ही पानी देना चाहिए और गमले में पानी रुकने नहीं देना चाहिए। ठंड का मौसम बढ़ने पर पैंजी में अच्छी तरह से फूल आने लगते हैं। इस पौधे को अच्छी रोशनी मिलना भी बहुत जरूरी है, लेकिन तेज गर्मी और बहुत अधिक गर्म धूप से इसे बचाकर रखना चाहिए।

पैंजी के लिए मिट्टी भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली होनी चाहिए, ताकि अतिरिक्त पानी आसानी से नीचे निकल जाए और जड़ों के पास पानी जमा न रहे।आप भी पैंजी के फूल को अपने घर, बालकनी या गार्डन में लगाकर ठंड के मौसम में रंग-बिरंगे फूलों से अपने आसपास की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

4. डेनथस (Dianthas)

डैंटस का पौधा भी विंटर गार्डन के लिए एक बहुत ही अच्छा पौधा माना जाता है। इसमें कई रंगों के सुंदर फूल खिलते हैं, जो गार्डनिंग के शौकीन लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके छोटे-छोटे फूल और घने पौधे गमले में बहुत सुंदर दिखाई देते हैं। इसे आप बालकनी, छत या घर के गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं।

डैंटस के पौधे को अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए हल्की धूप बहुत जरूरी होती है। इसके साथ ही पानी हमेशा जरूरत के अनुसार ही दें और मिट्टी भुरभुरी तथा पानी की अच्छी निकासी वाली होनी चाहिए।

अगर आप नर्सरी से डैंटस का पौधा खरीद रहे हैं तो पौधा लेते समय उसकी पत्तियों और तने को अच्छी तरह जरूर देखें। ऐसा पौधा चुनें जिसकी पत्तियां स्वस्थ हों, पौधे पर किसी तरह के कीट या बीमारी के लक्षण न हों और पौधा हरा-भरा दिखाई दे। आप इसके बीज भी डाल सकते है यह पौधे की बीज आसानी से निकल जाती है |

5. कैलेंडुला ( calendula)

कैलेंडुला का पौधा भी एक अच्छी किस्म का पौधा होता है जो कि सर्दियों के मौसम में उगाया जा सकता है। इसमें भी पीले और नारंगी रंग के फूल होते हैं। इसमें भी पर्याप्त सनलाइट और गमले में पानी जमा न होने देने से यह लंबे समय तक खिलते हैं।कैलेंडुला का बीज भी उगाया सकते हैं और यह बहुत ही आसान होते हैं। लेकिन अगर आपको जल्दी-जल्दी में यह पौधे लगाने हैं तो आप किसी भी पास के नर्सरी से जाकर इसे ले सकते हैं और लेते समय स्वस्थ पौधे ही लेकर लें कि उसमें पत्तियाँ मुड़ी न हों, कीट न लगे हों और वह पौधा स्वस्थ और हरे-भरे हों, जो कि आप लगाएँ और कुछ ही दिनों के बाद इसमें फूल अच्छी तरह से आने लगें।

6. एलाईसम (Alyssum )

एलाइसम के छोटे-छोटे फूल वाला वो पौधा होता है जो कि आपके छोटे गमले में बहुत ही आसानी से हो जाता है और यह गार्डनों में बॉर्डर में लगाने के लिए लाइन से बहुत ही अच्छा पौधा माना जाता है इस पौधे की खासियत यह है कि छोटे-छोटे पौधे होने के बाद भी इसमें लगातार इतने सुंदर-सुंदर फूल दिखाई देते हैं कि यह बहुत ही आकर्षित करने वाला फूल होता है आप इसे बिल्कुल नर्सरी से लाकर के अपने घरों में इसको लगा सकते हैं |

7. एस्टर (Aster)

सीजनल फ्लावर में आप एस्टर के फूल का पौधा भी लगा सकते हैं। यह बहुत ही सुंदर और आकर्षक फूलों वाला पौधा होता है, जिसमें कई तरह के रंग-बिरंगे फूल देखने को मिलते हैं। ऑस्टर को अच्छी रोशनी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाना काफी आसान होता है। इसके फूल चमकीले और देखने में बहुत आकर्षक होते हैं, जिनकी पंखुड़ियाँ कई बार प्लास्टिक जैसी चमकदार दिखाई देती हैं। इस पौधे को बहुत ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं होती है, इसलिए मिट्टी की नमी देखकर ही पानी दें और गमले में पानी जमा न होने दें।

8. फ्लॉक्स (phlox )

फ्लॉक्स के छोटे और रंगीन फूल गार्डन और नर्सरी में बहुत ही सुंदर दिखाई देते हैं अगर आप इन फूलों को अपने घरों और बालकनी में लगाते हैं तो यह बहुत ही सुंदर दिखने वाले पौधे है| इसे थोड़ी धूप और अच्छी मिट्टी हो तो इसे जरूर लगाना चाहिए आपको यह सर्दियों के लिए एक अच्छा फूल माना जाता है।

9. सालबिया ( salvia)

साल्विया का फूल सीजनल फ्लावर में सबसे अच्छा माना जाता है। इसके फूल पौधों को अलग से ही एक लुक मिलता है और यह गार्डन नर्सरीयों में एक ऐसा रंग भर देता है जो कि देखने लायक होता है। अगर आप भी इस फूल को लगाते हैं तो आपके भी घरों में एक अलग ही रौनक आ जाती है। इस पौधे को भी पर्याप्त रोशनी और अच्छी मिट्टी हो तो इसे जरूर लगाइए और पानी इसमें कम डालिए।

10. बाल्सम (Balsam )

इंपेसन का पौधा भी आपके घर, बालकनी और गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से सजाने के लिए बहुत अच्छा पौधा माना जाता है। इसके छोटे-छोटे पौधे हल्की छाया और अच्छी रोशनी वाली जगह पर भी आसानी से लगाए जा सकते हैं। इसे बहुत तेज धूप की जरूरत नहीं होती है | पानी मिट्टी की जरूरत के अनुसार ही दें और गमले में पानी जमा न होने दें। आप इसे नर्सरी से तैयार पौधे के रूप में ला सकते हैं और छोटे गमले में भी आसानी से लगा सकते हैं। सही जगह और उचित देखभाल मिलने पर यह पौधा घर और बालकनी की सुंदरता बढ़ा देता है।

बीज लगाएं या नर्सरी से तैयार पौधा खरीदे?

जब भी सर्दियों को मौसम आते हैं तो आपके भी मन में बहुत से seasonal फ्लावर लगाने की इच्छा होती है लेकिन सवाल यह आता है कि हम बीज खुद लगाएं नर्सरी से तैयार पौधा खरीदकर लाकर लगाएं |

तो मेरे नर्सरी अनुभव से मैं आपको बताता हूँ कि दोनों तरीके सही हो सकते हैं लेकिन आपकी सुविधा और अनुभव के हिसाब से आपको चुनाव करना चाहिए अगर आपको गार्डनिंग का अनुभव है और आप पौधों को शुरुआत से तैयार करना चाहते हैं तो आप बीज डालकर शुरुआत कर सकते हैं लेकिन अगर आप पहली बार winter flowers plants लगा रहे हैं तो उसके लिए आपको नर्सरी से तैयार पौधा ही लगाना चाहिए फिर धीरे-धीरे जब थोड़ा अनुभव हो जाए तो आप बीज डालकर भी पौधे तैयार कर सकते हैं और फिर उसे गमले में रीपॉटिंग करके अच्छी तरह से फूल खिला सकते हैं ।

Nursery से पौधा खरीदते समय आप इन बातों का जरूर से ध्यान रखे :

नर्सरी से पौधा खरीदते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि घर लाने के बाद पौधा जल्दी खराब न हो।

  1. पौधे की पत्तियाँ अच्छी तरह देखें। पत्तियाँ हरी, स्वस्थ और ताजी दिखाई देनी चाहिए।

2. अगर पौधा बहुत कमजोर, मुरझाया हुआ या काफी सूखा हुआ दिखाई दे रहा है, तो उसे खरीदने से बचें।

3. पौधे के तने को ध्यान से देखें। तना कहीं से सड़ा हुआ, बहुत नरम या काला पड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।

4. पत्तियों की नीचे वाली तरफ जरूर देखें, क्योंकि कई बार कीड़े या छोटे-छोटे कीट वहीं छिपे होते हैं। अगर पत्तियों के नीचे कीड़े दिखाई दें तो ऐसा पौधा न लें।

5. गमले में पानी जमा हुआ नहीं होना चाहिए। लगातार पानी जमा रहने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं।

Winter flower plants की मिट्टी कैसी होती है ?

सर्दियों के पौधों और फूलों को लगाने के लिए मिट्टी का सही होना बहुत जरूरी है। मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें पानी आसानी से बाहर निकल सके और जड़ों को पर्याप्त हवा मिलती रहे। बहुत ज्यादा चिकनी या पानी रोकने वाली मिट्टी पौधों के लिए सही नहीं होती, क्योंकि इसमें पानी जमा रहने से जड़ों में सड़न की समस्या हो सकती है| पौधों को तैयार होने मे अच्छी मिट्टी का होना बहुत जरूरी होता है |

हम अपनी नर्सरी में ऐसी मिट्टी का उपयोग करते हैं जो अच्छी तरह भुरभुरी और ढीली होती है। इसमें पानी आसानी से नीचे निकल जाता है और जड़ों के आसपास हवा भी बनी रहती है। ऐसी मिट्टी में सर्दियों के फूलों के पौधे अच्छी तरह जड़ पकड़ते हैं और तेजी से स्वस्थ होकर तैयार होते हैं।

Winter flowers को कितनी धूप की जरूरत होती है?

बहुत से ऐसे सिजनेबल प्लांट्स हैं जो सर्दियों के मौसम में उनको अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए पर्याप्त सनलाइट की जरूरत होती है। लेकिन अक्टूबर के मौसम के हिसाब से या अलग-अलग होती है इसके पौधों को ऐसी जगह पर ना रखें जहाँ उनको बहुत ज़्यादा रोशनी, उनको बहुत ज़्यादा तेज धूप मिले। क्योंकि सिजनेबल प्लांट्स को बहुत ज़्यादा धूप देने से वह मुरझाने लगते हैं और धूप को सह नहीं सकते हैं

शुरुआत में तेज धूप मिलने से कुछ सिजनेबल प्लांट्स की पत्तियाँ मुरझाने लगती हैं और पौधे पर गर्मी का असर दिखाई दे सकता है। इसलिए मौसम और पौधे की जरूरत के हिसाब से इन्हें ऐसी जगह रखना बेहतर होता है जहाँ अच्छी रोशनी के साथ हल्की धूप मिलती रहे।

सर्दियों के फूलों मे पानी कब डाले?

पौधों को समय देखकर पानी देना जरूरी नहीं होता है, खास तौर पर सर्दियों के मौसम में। सर्दियों में सबसे पहले आपको गमले की मिट्टी की नमी देखनी चाहिए। अगर ऊपर की मिट्टी जरूरत से ज्यादा गीली है, तो उस समय पानी नहीं देना चाहिए। वहीं अगर मिट्टी सूखी दिखाई दे और पौधे को पानी की जरूरत हो, तो पौधे की जरूरत के मुताबिक थोड़ा पानी दिया जा सकता है।

इसमें सबसे बड़ी गलती होती है रोज थोड़ा-थोड़ा पानी डालते रहना। ऐसा करने से गमले की मिट्टी लगातार गीली रहती है, जिससे जड़ों को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती और धीरे-धीरे जड़ों को नुकसान होने लगता है। इसलिए सर्दियों में पौधे को पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर जांचें और जरूरत के अनुसार ही पानी दें।

Winter flower plants मे खाद कब देना है ?

सर्दियों के मौसम में पौधे लगाने के तुरंत बाद जरूरत से ज़्यादा फर्टिलाइजर डालने से आपको बचना है क्योंकि winter flower plants जो होते हैं, वह पौधे बहुत ही नाजुक और नरम होते हैं। उनमें अगर बेवजह ज़्यादा खाद डाल दिया जाए तो पौधे तुरंत खराब होके नुकसान हो जाते हैं। इसलिए आपको जब भी खाद डालना है तो है जिससे कि वह पौधे को नुकसान न पहुँचाकर उनको बढ़ने, ग्रोथ करने में और फूल खिलाने में मदद करे।

अक्टूबर मे पौधे लगाने के बाद फूल कब आएगे?

अगर हम लोग अक्टूबर के महीने में बहुत से सिजनेबल प्लांट्स लगाते हैं तो बहुत से लोगों का सवाल होता है कि उसमें फूल कब तक आएंगे। अक्टूबर के महीने में जो पौधे छोटे-छोटे लगाए जाते हैं, वो उनके बीज… अक्टूबर के महीने में लगने वाले पौधे इस पर निर्भर करते हैं कि आप उसको बीज डालकर उसको लगा रहे हैं या नर्सरी से पौधा तैयार जो है उसको लाकर लगा रहे हैं।

जो नर्सरी से तैयार पौधा है, वो जल्दी फूल आ जाता है जबकि बीज को थोड़ा सा समय लग सकता है। वहीं देखा जाए तो उसमें मौसम, धूप, मिट्टी और पानी का भी बहुत बड़ा योगदान होता है, इसलिए किसी कोई निश्चित तारीख का दावा नहीं किया जा सकता। पौधे की ग्रोथ के ऊपर यह होता है कि जितनी जल्दी पौधे की ग्रोथ होगी, उतनी जल्दी फूल आ सकती है।

Nursery से Winter Flower Plants खरीदते समय मेरी सबसे जरूरी सलाह

अगर आप भी किसी नर्सरी से पौधा खरीदने जा रहे हैं तो सिर्फ यह देखकर पौधा न खरीदें कि उस समय उसमें बहुत सारे फूल लगे हुए हैं। पौधे में फूल होना अच्छी बात है, लेकिन खरीदते समय आपको उसकी पूरी हेल्थ को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए।

पौधे की पत्तियाँ स्वस्थ और हरी हैं या नहीं, उसकी ग्रोथ मजबूत है या नहीं, तने स्वस्थ हैं या नहीं, पौधे में अच्छी शाखाएँ बनी हुई हैं या नहीं और गमले की मिट्टी साफ-सुथरी और सही स्थिति में है या नहीं—इन सभी चीजों को जरूर देखें। ऐसा स्वस्थ और मजबूत पौधा आगे चलकर आपके घर में अच्छी ग्रोथ करने और फूल देने में ज्यादा अच्छा साबित होता है।

वहीं अगर किसी पौधे में बहुत ज्यादा कीड़े लगे हुए हैं, बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तना कमजोर या सड़ा हुआ है, जड़ें खराब हैं या पौधे की ग्रोथ बहुत कमजोर है, तो उसे खरीदने से पहले अच्छी तरह जांच लें। क्योंकि अगर आप कमजोर पौधा घर लाकर लगा देते हैं तो उसकी देखभाल में आपको ज्यादा परेशानी हो सकती है और उसे दोबारा अच्छी ग्रोथ में आने में काफी समय लग सकता है।

निषकर्ष

अक्टूबर का महीना Winter flower plants की गार्डनिंग की तैयारी शुरू करने के लिए बहुत अच्छा समय होता है। इस महीने में पेटुनिया, मैरीगोल्ड, पैंजी, डैंथस, कैलेंडुला, फ्लॉक्स और कई दूसरे सीजनल फ्लावर्स लगाए जा सकते हैं, जो सर्दियों के मौसम में बहुत अच्छे फूल देते हैं। इन फूलों से आपका घर, बालकनी और गार्डन रंग-बिरंगे फूलों से खूबसूरत दिखाई देने लगता है।

लेकिन सिर्फ पौधे लगा देना ही काफी नहीं होता है। पौधों की अच्छी ग्रोथ और ज्यादा फूलों के लिए मिट्टी, पर्याप्त धूप, सही मात्रा में पानी, समय पर खाद और लगातार देखभाल पर भी ध्यान देना जरूरी है।

अगर आप किसी नर्सरी से विंटर फ्लावर्स के पौधे खरीद रहे हैं, तो सिर्फ यह देखकर पौधा न खरीदें कि उसमें उस समय फूल लगे हुए हैं। पौधे की पूरी हेल्थ जरूर देखें—पत्तियाँ स्वस्थ हैं या नहीं, पौधे की ग्रोथ कैसी है, तना मजबूत है या नहीं और मिट्टी की स्थिति कैसी है। साथ ही अक्टूबर के मौसम और आपके घर की धूप के हिसाब से भी पौधे का चुनाव करना चाहिए।

मैंने नर्सरी में पौधों के साथ लंबे समय तक काम किया है, इसलिए अपने अनुभव से यही कहूँगा कि winter flower plants में शुरुआत से सही पौधा, सही मिट्टी और सही देखभाल पर ध्यान देंगे, तो पूरे सर्दियों के मौसम में आपको अच्छे और खूबसूरत फूल देखने को मिल सकते हैं।

इसलिए मेरी सलाह यही है कि जब भी आप नर्सरी से कोई पौधा खरीदें, तो सिर्फ उसके फूल देखकर फैसला न करें। एक बार पौधे की पत्तियों, तने, शाखाओं, मिट्टी और उसकी पूरी हेल्थ को अच्छी तरह से देख लें। जब पौधा स्वस्थ और मजबूत लगे, तभी उसे अपने घर लेकर आएँ।