अगर आप जानना चाहते हैं कि petunia plant kaise lagaye तो इस lekha में पिटुनिया का पौधा लगाने का सही तरीका आसान भाषा में बताया गया है।
पेटुनिया का पौधा सर्दियों के मौसम में खूब पसंद किए जाने वाला पौधों में से एक है। इसमें रंग-बिरंगे फूल। आप गमले, बालकनी छत और गार्डन, कहीं भी लगा सकते हैं। यह उनकी खूबसूरती को बढ़ाने वाला पौधा माना जाता है। अगर आप भी इस मौसम में पेटुनिया का पौधा लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको शुरुआत में ही इन तरीके को अपनाना चाहिए।
लेकिन पौधे को सिर्फ गमले या गार्डन में लगा देने से काफी नहीं होगा। सही समय पर अच्छी मिट्टी, पानी की निकासी और पर्याप्त धूप, सही गमला चुनना, इन बातों का भी आपको अच्छी तरह से ध्यान देना होगा। तब जाके पौधों की अच्छी ग्रोथ और आगे चलके पौधों में बहुत ज़्यादा फ्लावरिंग भी हो सकती है।
मेरी नर्सरी का अनुभव: मैं कई सालों से नर्सरी के काम से जुड़ा हुआ हूँ और पेटूनिया के पौधे तैयार कर रहा हूँ | और पौधों के साथ काम करते हुए मैंने बहुत कुछ सीखा है। पौधों की सही देखभाल और उन्हें अच्छी तरह तैयार करने का जो अनुभव मुझे नर्सरी में मिला है, उसी अनुभव के आधार पर मैं आपको वही तरीके बताने जा रहा हूँ, जिन्हें मैं अपनी नर्सरी में इस्तेमाल करता हूँ।
पेटुनिया लगाने का सही समय क्या है?
भारत के कुछ ऐसे हिस्से हैं जिसमें पेटुनिया को ठंड के मौसम में लगाया जाता है। अक्टूबर से इसकी प्लांटिंग शुरू हो जाती है कई जगहों पर यह उपयुक्त रहता है जबकि ठंड बढ़ने के साथ इसकी अच्छी ग्रोथ और फ्लावरिंग अच्छी तरह से होने लगती है। आप इस पेटुनिया के पौधे को अक्टूबर के महीने से लेकर के आप इसको नवंबर, दिसंबर, जनवरी तक भी लगा सकते हैं। यह मौसम पे डिपेंड करने वाला पौधा होता है क्योंकि यह ठंड के मौसम में ही ज़्यादा फूल देता है।सर्दियों में फूलों के पौधे लगाने और उनकी देखभाल की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें|
जब हम अपनी नर्सरी में पेटुनिया के पौधे तैयार करते हैं, तो अक्टूबर की शुरुआत में ही इसके बीज डाल देते हैं। इसके बाद अक्टूबर महीने में जब छोटे-छोटे पौधे तैयार हो जाते हैं, तो उन्हें दूसरी जगह रिपोटिंग करके अच्छी ग्रोथ के लिए तैयार किया जाता है।
लेकिन पेटुनिया के पौधे में सबसे जरूरी बात है कि आप इसे कहाँ लगा रहे हैं और इसकी देखभाल किस तरह कर रहे हैं। क्योंकि पेटुनिया को आमतौर पर अच्छी धूप पसंद होती है और इसे जरूरत से ज्यादा पानी देना नुकसानदायक हो सकता है। कि पेटुनिया के पौधे को सही जगह लगाने से लेकर पानी, धूप, मिट्टी और खाद तक इसकी अच्छी तरह देखभाल कैसे करें, ताकि पौधा अच्छी ग्रोथ करे और आगे चलकर खूब सारे फूल दे।
अक्टूबर मे कौन कौन से फूल लगाएं,इसकी जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें
1. लगाने के लिए स्वस्थ पेटूनिया का पौधा चुनें?
अगर आप भी अपने घर या गार्डन मे पेटूनिया का पौधा लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले नर्सरी से एक स्वस्थ पौधा चुनकर लाइए कमजोर या बीमार पौधा ना लाए जो पहले से ही कमजोर और बीमारी वाला हो,
पौधा लेते समय इन बातों का विशेष रूप से ध्यान रखें |
पहला पत्तियाँ हरी और स्वस्थ हो |
तना मज़बूत हो |
पौधा बहुत ज़्यादा मुरझाया हुआ ना हो |
पत्तियों पर कीट या बीमारी के स्पष्ट लक्षण न हो |
पौधों की नई growth स्वस्थ दिखाई दे |
अगर आप नर्सरी से शुरुआत में ही एक अच्छा और स्वस्थ पौधा चुनकर लाते हैं, तो उसकी आगे देखभाल करना आपके लिए काफी आसान हो जाता है। स्वस्थ पौधे की growth भी अच्छी होती है और सही देखभाल मिलने पर आगे चलकर उसमें अच्छी flowering भी होती रहती है।
2. पेटूनिया के लिए सही गमला चुनना?
पेटुनिया की अच्छी ग्रोथ और flowering लिए सही गमले का चुनाव करना भी बहुत जरूरी है। सबसे पहले ध्यान रखें कि गमले में पानी की निकासी के लिए नीचे पर्याप्त drainage होल जरूर होने चाहिए। अगर अतिरिक्त पानी बाहर नहीं निकलेगा तो मिट्टी लंबे समय तक गीली रहेगी, जिससे जड़ों में सड़न हो सकती है और पौधे की ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।
इसके साथ ही गमले का आकार पौधे की जड़ों और उसकी ग्रोथ के अनुसार होना चाहिए। बहुत छोटे पौधे को शुरुआत में बहुत बड़े गमले में लगाने से मिट्टी लंबे समय तक गीली रह सकती है, जबकि बहुत छोटे गमले में लगाने पर जड़ों को पर्याप्त जगह नहीं मिलती। इसलिए पौधे के आकार के अनुसार सही साइज का गमला चुनें।
अगर आप एक ही गमले में एक से अधिक पेटुनिया के पौधे लगा रहे हैं, तो पौधों के बीच पर्याप्त दूरी जरूर रखें। इससे हर पौधे को फैलने के लिए जगह मिलेगी और हवा का आवागमन भी अच्छा रहेगा। इस तरह पौधों में अच्छी ग्रोथ के साथ-साथ फ्लावरिंग भी बेहतर हो सकती है।
3. पेटूनिया की मिट्टी कैसी होनी चाहिए?
पेटुनिया के पौधे लगाने के लिए आपको मिट्टी का विशेष ध्यान रखना होगा पिटुनिया के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी रहनी चाहिए जो कि एकदम हल्की हो और भुरभुरी मिट्टी होनी चाहिए और उसमें से पानी बिल्कुल आसानी से निकल जाए ऐसी मिट्टी हो तो उसमें पेटुनिया का पौधा बहुत ही अच्छी तरह से ग्रोथ करता है अगर आपके पेटुनिया के पौधे में पानी रुकना चालू हो जाता है तो वो पौधा खराब होने लगेगा इसलिए आपको मिट्टी सबसे अच्छी और भुरभुरी गमले में डालनी होगी जिससे कि वो पौधा अच्छी तरह से ग्रोथ कर सके और flowering दे सके।
आपकी potting mix ऐसी हो चाहिए जिसमे:
- मिट्टी भुरभुरी हो
- पानी आसानी से निकल जाए
- जड़ों को हवा मिल सके
- मिट्टी जल्दी बहुत ज्यादा compact न हो
Nursery मे इस्तेमाल होने वाली मिट्टी
हम जब अपनी नर्सरी में पेटुनिया के पौधे तैयार करते हैं, तो सबसे पहले अच्छी मिट्टी तैयार करने पर ध्यान देते हैं। इसमें मुख्य मात्रा मिट्टी की ही रखी जाती है और इसके साथ थोड़ा सा कम्पोस्ट खाद और अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिलाते हैं। इन चीजों को बहुत ज्यादा मात्रा में मिलाने की जरूरत नहीं होती, बल्कि मिट्टी ज्यादा होनी चाहिए और बाकी सामग्री थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही मिलानी चाहिए।
हम अपनी नर्सरी में भी मिट्टी को पहले अच्छी तरह तैयार करके, उसमें इन सभी चीजों को सही मात्रा में मिलाकर ही पेटुनिया के पौधे लगाते हैं, ताकि पौधे जल्दी और स्वस्थ तरीके से तैयार हो सकें। इसका फायदा यह होता है की पौधों की growth अच्छी और flowering भी होती है |
4. गमले मे मिट्टी कैसे भरें?
सबसे पहले गमले में drainage holes करें इसके बाद तैयार potting mix गमले में भरे ऊपर थोड़ी जगह छोड़ दें ताकि पानी डालने पे मिट्टी बाहर की ओर ना निकले। गमले में मिट्टी को बहुत ज़्यादा दबा दबा कर ना भरे, उससे वो मिट्टी का ठोस हो जाती है। क्योंकि पेटूनिया के पौधे के लिए स्वस्थ मिट्टी होनी चाहिए, जिसमें कि पानी को बाहर अच्छी तरह से जा सकें। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें।
5. पेटूनिया का पौधा गमले मे कैसे लगाएं?
अब जब आप नर्सरी से पेटुनिया का स्वस्थ पौधा लेकर आए हैं, तो उसे गमले में लगाते समय एक बात का खास ध्यान रखना है। पौधे को पॉलीबैग से निकालते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। पौधे को पॉलीबैग से धीरे-धीरे निकालें, ताकि उसकी जड़ों और जड़ों के आसपास लगी मिट्टी को कोई नुकसान न हो।
फिर आप गमले के बीच मे पौधों को रखा दे और मिट्टी भरने के बाद उसे हाथों से हल्का-हल्का दबाएँ, लेकिन मिट्टी को बहुत ज्यादा दबाकर सख्त नहीं करना है। अगर मिट्टी बहुत ज्यादा दब जाएगी, तो वह भारी और सख्त हो जाएगी और जड़ों को हवा मिलने में परेशानी हो सकती है।
इसलिए मिट्टी को भुरभुरी ही रखें और गमले में ऊपर थोड़ी जगह जरूर छोड़ें, ताकि पानी डालने के बाद मिट्टी बाहर न निकले। इस तरह पेटुनिया का पौधा लगाने के बाद उसकी जड़ों को अच्छी जगह मिलेगी और पौधा धीरे-धीरे अच्छी ग्रोथ करना शुरू करेगा।
6. पौधा लगाने के बाद पहली बार पानी कैसे दें?
पेटुनिया के पौधे को जब आप पहली बार गमले में लगाते हैं तो उसमें आपको एकदम से ज़्यादा पानी नहीं डालना है। पहले थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालना है गमले में इतना पानी दें कि मिट्टी अच्छी तरह से नमी हो जाए और अतिरिक्त पानी नीचे के ड्रेनेज होल से बाहर निकल जाए। गमले में पानी जमा न होने दें क्योंकि गमले में जब पानी जमने लगता है तो पेटुनिया के पौधे की जड़ों को सड़ाने लगता है। उसका वो पौधा बहुत ही नरम मुलायम होता है जो कि एक दिन भी ज़्यादा पानी नहीं सह सकता है और वो पौधा खराब हो सकता है। रोज पानी देने से बचें, उसमें रोज पानी देने की आपको आवश्यकता नहीं है। मिट्टी जब तक गीली है तब तक उसको पानी न ही डालें।
7. पेटुनिया को कितनी धूप चाहिए?
पेटोनिया के पौधे को अच्छी ग्रोथ, अच्छी growth और flowering के लिए अच्छी मात्रा में रोशनी चाहिए क्योंकि पेटुनिया का पौधा एक ऐसा पौधा है जो कि धूप में आप जितना इसको रखेंगे ये उतना ही अच्छा रहेगा और ज़्यादा फूल भी आएंगे। अगर आप इसे छाँव वाली जगह पे रखते हैं तो इसमें सिर्फ पत्तियाँ ही बढ़ेंगी पौधे ही बढ़ेंगे, इसमें फूल बिल्कुल ही नहीं आएंगे। हालाँकि स्थानीय मौसम में अगर बहुत ज़्यादा तेज धूप है तो इसमें भी नहीं रह सकता है। सामान्य धूप इसके लिए अच्छा रहता है।
मैं अपनी नर्सरी में इस पेटुनिया के पौधे को ऐसी धूप में रखता हूँ जहाँ सामान्य धूप हो, न ज़्यादा धूप हो और न ही बहुत ज़्यादा छाँव हो। एक सामान्य रोशनी इसे चाहिए। क्योंकि इस पौधों को जितन अच्छी धूप मिलेगी यह उतना ही फूल देता है |
8. पेटुनिया के पेटुनिया लगाने के बाद खाद कब दें?
जब आप अपने गमले में पेटुनिया का पौधा लगाते हैं तो आपको तुरंत खाद नहीं डालना है। पहले पौधे को नई जगह पर एडजस्ट होने दें, इसके बाद पौधे की थोड़ी ग्रोथ अच्छी तरह से हो जाए, तब आपको खाद की मात्रा फर्टिलाइज़र पौधे गमले मिट्टी और इसका इस्तेमाल करना है, लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि पौधे की साइज किस प्रकार है और उसमें कितना आपको खाद देना है।
मैं नर्सरी में पेटुनिया के पौधे में खाद डालता हूँ तो सब खादों को मिक्स करके उनकी मात्रा मिलाकर के डालता हूँ ताकि ज्यादा खाद देने से पौधे खराब न हो जाएँ और वह खिलने से पहले ही उसकी जड़ें खराब होकर सड़ने लगती हैं। ज्यादा खाद देना पौधे को ज्यादा खिलाने वाला नहीं होता है, वह नुकसान देने वाला होता है, इसलिए आपको बराबर मात्रा में ही खाद देना है, इतना कि उस पौधे को जरूरत है, क्योंकि पेटुनिया का पौधा बहुत ही नाजुक पौधा माना जाता है, जो कि बहुत जल्दी खराब हो जाता है।
9. पेटुनिया में ज्यादा फूल कैसे आएं?
पेटुनिया के पौधे में ज्यादा फूल पाने के लिए आपको पौधे की अच्छी ग्रोथ और फ्लावरिंग के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।
पहला—पर्याप्त धूप।
पेटुनिया के पौधे को रोज लगभग 6 से 7 घंटे अच्छी धूप मिलनी चाहिए। पर्याप्त धूप मिलने पर पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और फूल भी ज्यादा आते हैं।
दूसरा—सही पानी।
गमले में लगातार पानी जमा नहीं रहना चाहिए। मिट्टी की ऊपरी सतह देखकर जरूरत के अनुसार ही पानी दें। मिट्टी बहुत ज्यादा सूखने भी न दें और हमेशा गीली भी न रखें।
तीसरा—संतुलित पोषण।
पौधे को उसकी जरूरत के अनुसार ही खाद दें। जरूरत से ज्यादा खाद देने से पौधे को नुकसान हो सकता है, इसलिए संतुलित मात्रा में पोषण देना जरूरी है।
चौथा—पिंचिंग।
जब पौधा अच्छी तरह से जम जाए और उसकी ग्रोथ बढ़ाने की जरूरत हो, तब सही समय पर पिंचिंग करें। इससे नई ब्रांच निकलने में मदद मिलती है और पौधा ज्यादा घना और बुशी बनता है। जब ब्रांच ज्यादा होंगी, तो उनमें कलियां भी ज्यादा बनेंगी और फूल भी ज्यादा आएंगे।
पांचवां—सूखे फूलों को हटाना।
पेटुनिया में फूल खिलने के बाद जब फूल सूख जाएं, तो उन्हें समय-समय पर हटा देना चाहिए। इससे सूखे फूल पौधे की पत्तियों पर गिरकर उन्हें खराब नहीं करेंगे और पौधा साफ-सुथरा रहेगा। साथ ही, पौधे को नई कलियां और नए फूल बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
नर्सरी अनुभव से मे आप को बता रहा हु आप इन बातों को ध्यान दे, तो पेटुनिया का पौधा अच्छी ग्रोथ करेगा, ज्यादा शाखाएं बनाएगा और पूरे सीजन में अच्छी flowering देने में मदद मिलेगी। हम अपनी नर्सरी मे पौधों की इस तरह से ही देखभाल करते है |
10 पेटोनिया लगाते समय इन गलतियों से बचें
पेटोनिया का पौधा जब आप अपने घरों या गार्डनों में लगाते हैं तो आपको कुछ सामान्य गलतियों से बचना है, जिससे कि पौधे की ग्रोथ प्रभावित न हो और पौधा भी अच्छा से फ्लावरिंग दे।
जरूरत से ज़्यादा पानी।
मिट्टी हमेशा गीली रहेगी तो जड़ें सड़ने लगेंगी, जिससे कि पौधे को नुकसान होने लगता है। इसलिए जरूरत से ज़्यादा पानी आपको पेटोनिया के पौधे में नहीं देना है।
खराब ड्रेनेज वाला गमला।
पेटोनिया के पौधा के लिए आपको ऐसा गमला लाना होगा, जिसमें पानी आसानी से बाहर निकल जाए, नहीं तो पानी अगर इसमें जमने लगे तो वह मिट्टी की नमी कभी सूखेगी नहीं और पौधा खराब होने लगेगा।
बहुत कम रोशनी
बहुत ज़्यादा छायें में पौधे रखने से उसमें फूल नहीं आते हैं, वहाँ सिर्फ पौधे बढ़ते हैं। इसलिए आपको पर्याप्त रोशनी देना है।
बहुत ज़्यादा खाद
अगर आप यह सोचते हैं कि पौधे में ज़्यादा खाद देने से पौधे ज़्यादा फूलाएंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। पौधे में उसकी पौधे की ग्रोथ और उसकी जरूरत देखकर ही पौधे में उचित खाद डालना चाहिए।
पौधे बहुत गहराई में पौधा लगाना
पौधे को गमले में अपना ऊपर ही रखें, ज़्यादा नीचे दबाएं न, नहीं तो पौधा पूरी तरह से खराब हो जाएगा।
बहुत पास-पास पौधा लगाना
जब आप बहुत सारे पौधे लाते हैं तो उसको एकदम पास-पास गमलों को रखना ठीक नहीं होता है। पौधों को हवा की ज़रूरत होती है, इसलिए आपको थोड़ा दूर-दूर में पौधे को लगाना है।
कमजोर या बीमार पौधा लगाना
अगर आप नर्सरी जाते हैं तो वहाँ से स्वस्थ पौधा और ग्रोथ वाला पौधा ही चुनकर लाएं, जो कि आप को लगाने के बाद घरों में देखरेख के लिए आसानी हो और वह जल्दी इसमें फूल भी आते रहे |
पेटूनिया मे फूल लाने का आसान उपाय
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका पिटुनिया का पौधा हमारी नर्सरी के पौधों की तरह फूलों से पूरी तरह भर जाए और उसमें लगातार फूल आते रहें, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा।
सबसे पहली और जरूरी बात है अच्छी धूप। सर्दियों के मौसम में पिटुनिया के पौधे को लगभग पांच से छह घंटे की अच्छी धूप जरूर मिलनी चाहिए। अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलेगी और आप उसे छांव में रखेंगे, तो उसमें फूलों की जगह सिर्फ पत्तियां और कमजोर ग्रोथ ज्यादा देखने को मिल सकती है। पिटुनिया में अच्छी कलियां बनने और फूल आने के लिए धूप बहुत जरूरी है।
दूसरी बात है पानी। पिटुनिया के गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए। रोज-रोज भरपूर पानी देने से मिट्टी लगातार गीली रह सकती है, जिससे जड़ें खराब होने लगती हैं, पत्तियां पीली पड़ सकती हैं और फूल भी कम हो सकते हैं। इसलिए पानी हमेशा मिट्टी की नमी देखकर ही दें और गमले में अच्छी ड्रेनेज जरूर रखें।
तीसरी बात है सही पोषण। इसके लिए आपको किसी महंगे केमिकल के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। हमारी नर्सरी में पिटुनिया के लिए सरसों की खली से तैयार किया गया लिक्विड फर्टिलाइजर इस्तेमाल किया जाता है। इसे जरूरत के अनुसार लगभग 15 दिन के अंतर पर दिया जा सकता है। लेकिन खाद की मात्रा हमेशा पौधे और गमले की स्थिति के अनुसार रखें।
और चौथी सबसे जरूरी बात है सूखे फूलों को हटाना, जिसे हम डेडहेडिंग कहते हैं। जैसे ही कोई फूल सूखने लगे, उसे नीचे की हरी डंठल के साथ साफ तरीके से हटा दें। इससे पौधा बीज बनाने में अपनी ऊर्जा कम खर्च करता है और नई कलियों और फूलों की तरफ ज्यादा ऊर्जा लगा सकता है।
निष्कर्ष: अब आपके घर में भी खिलेंगे नर्सरी जैसे पिटुनिया के पौधे।
तो दोस्तों, पिटुनिया के पौधे से गमले में बार-बार और ढेर सारे फूल लेना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस जरूरत है पौधे की थोड़ी-सी सही देखभाल की।
हमारी नर्सरी के सीक्रेट में सबसे जरूरी है—अच्छी धूप, सही मात्रा में पानी, जरूरत के अनुसार सरसों की खली और समय-समय पर पिंचिंग। जब आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपके पिटुनिया के पौधे में भी अच्छी ग्रोथ होगी और सर्दियों के पूरे मौसम में लगातार फूल आते रहेंगे।
मैंने नर्सरी में 17 साल के अपने अनुभव में बहुत सारे पौधों को देखा और समझा है। हमारे ग्राहक जब पिटुनिया के पौधे लेकर जाते हैं, तो उनका भी अक्सर यही सवाल होता है कि पिटुनिया में बहुत सारे फूल कैसे आएंगे?
तो दोस्तों, यह कोई मुश्किल काम नहीं है। आप बस पौधे को पर्याप्त धूप दें, पानी जरूरत के हिसाब से दें, समय पर पिंचिंग करें और पौधे की खाद व कीटों पर भी ध्यान देते रहें। इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपके पौधे में भी अच्छी ग्रोथ होगी और लगातार खूबसूरत फूल आते रहेंगे।