Genda Seeds यानी गेंदा सर्दियों के मौसम आते ही लोग अपने घर, बालकनी, छत और गार्डनों में लगाने के लिए लोग बहुत ही उत्सुक हो जाते हैं। अक्टूबर के महीने में सब लोग अपने गार्डनों और अपने सभी गमलों को तैयार करने लगते हैं और नर्सरी से और अपने घरों में बीज, पौधे के बीजों को डालने लगते हैं। लेकिन वहीं कुछ लोग गलतियाँ भी करते हैं जिसके कारण उनके पौधे पूरे सीजन भर ना ही तो खिल सकते हैं और ना बढ़ पाते हैं। लेकिन बीज अगर आप डालते हैं तो आपको वो सारी बातों का ध्यान रखना होगा कि बीज खरीदकर मिट्टी में डाल देना ही काफी नहीं है। बीज की गहराई, मिट्टी की नमी, पानी देखने का, पानी देने का तरीका, अंकुर निकलने के बाद की देखभाल सही नहीं हो तो कमजोर पौधे होते हैं और फूल भी नहीं आते हैं।
इसमें गेंदा का बीज आसानी से तैयार होने वाला फूल है लेकिन नर्सरी में मैंने बार-बार देखा है कि कुछ लोग इस गेंदा के बीज को डालते वक्त भी कुछ ऐसी गलतियाँ कर देते हैं जिसकी वजह से वह अच्छी क्वालिटी के बीज होने के बाद भी उसमें अंकुर ठीक से नहीं निकल पाते हैं और वह बीज पूरी तरह से खराब हो जाता है।
अगर आप अक्टूबर नवंबर में दूसरे Winter Flower Seeds लगाना चाहते हैं तो बीज से अंकुर निकलने तक की 7 आम गलतियों वाली पूरी गाइड यहाँ पढ़ें | अक्टूबर में गेंदा का बीज लगा रहे हैं तो इस आर्टिकल को शुरुआत से अंत तक पढ़ें। मैं आपको बीज लगाने से लेकर छोटे पौधे तैयार होने तक का practical तरीका बताऊँगा।
अक्टूबर में गेंदा के बीज लगाना सही है या नहीं?
अक्टूबर के महीने में गेंदे के बीज आसानी से आप लगा सकते हैं लेकिन आपको अपने इलाके का तापमान और मौसम का बहुत ध्यान रखना है भारत में गेंदा का पौधा फूलों में सबसे ज़्यादा पसंद करने वाला पौधा माना जाता है इसकी फूल जो है बहुत से कामों में रोज उपयोग होती है इसलिए आप इस गेंदे के बीज को आसानी से डाल सकते हैं बस इसमें कुछ गलतियाँ नहीं करनी हैं आपको मौसम का विशेष ध्यान रखते हुए आपको इसे डालना है इसलिए सिर्फ आप कैलेंडर देख के बीज न डालें और आपको पता है कि अभी मौसम बहुत गर्म है तो गेंदे के बीज से अंकुर निकलने में थोड़ा मुश्किल होगा।

गेंदा का बीज लगाने से पहले 5 चीजें जरूर देखें
बीज लगाने से पहले:
- अच्छी क्वालिटी के फ्रेश seed होना
- हल्की और अच्छी drainage वाली मिट्टी
- गमला या seed tray
- पानी देने के लिए spray /fine rose
- ऐसी जगह जहाँ प्राप्त रोशनी मिल सके
गेंदा के पौधे के बीज को बहुत ही भारी मिट्टी से दबाने के बजाय आपको हल्की मिट्टी से ढकना और पानी की तेज रफ्तार से बचना है और आपको पानी डालने के लिए के बॉटल स्प्रे का इस्तेमाल करना ही पड़ेगा।
गलती नंबर 1: गेंदा के बीज को बहुत गहराई में डाल देना
सबसे common गलतियों में से एक है
बहुत से लोग जब गेंदे के बीज को Tray में डालते हैं तो उस बीज को मिट्टी के अंदर काफी नीचे डाल देते हैं और फिर ऊपर से मोटी मिट्टी की परत डाल देते हैं। इसका सबसे बड़ा नुकसान यहाँ होता है कि जो छोटे अंकुर हैं, वो ऊपर की ओर नहीं निकल पाते हैं। बीज को बहुत गहराई में दबाने के बजाय आपको हल्की मिट्टी के ऊपर परत पर रखना है ताकि वो बीज आसानी से अंकुर होकर ऊपर की ओर निकल सके। और आपको अच्छी क्वालिटी के ही गेंदा का बीज लाना है जो कि आसानी से सब बीज अंकुर हो जाए और उसमें के बीज नुकसान न हो।

गलती नंबर 2: बीज डालने के बाद तेज धार से पानी देना
आप गेंदा का बीज डाल देते हैं और तुरंत बाद बाल्टी या मगे से तेज पानी डाल देते हैं तो बीज अपनी जगह से खिसक कर दूसरी जगह चला जाता है हम अपनी नर्सरी में इसलिए शुरुआत में स्प्रे से हल्का पानी देना ही सभी ग्राहकों को बताते हैं कि शुरुआती दिनों में आपको स्प्रे से ही पानी देना है क्योंकि जब तेज रफ्तार से पानी दिया जाता है तो बीज अपनी जगह से इधर-उधर होकर वह खराब होने की दिशा में चले जाते हैं।
गलती नंबर 3: बहुत भारी और पानी रोकने वाली मिट्टी का इस्तेमाल करना
बीज के लिए आपको ऐसी मिट्टी लानी है जिसमें पानी बिल्कुल भी जमा न हो और मिट्टी लगातार चिपकी न रहे। अगर आप ऐसी मिट्टी में गेंदा के बीज को रोपते हैं, जो कि बहुत भारी है और पानी निकलने के रास्ता बहुत खराब है, तो seedling के शुरुआती स्टेज में उसमें बहुत सारी समस्या आने लगती है। अगर मिट्टी को हल्का और अच्छा drainage वाला आप रखते हैं, तो उसमें Marigold के बीज को अच्छी तरह से तैयार किया जा सकता है। आपको इस बात का बहुत अच्छे से ध्यान रखना होगा कि जिस बीज को आप मिट्टी में डालेंगे, वह मिट्टी सबसे अच्छी और भुरभुरी होनी चाहिए।

गलती नंबर 4: हर समय मिट्टी को पानी से गीला रखना
बीज लगाने के बाद आपकी मिट्टी में नमी बहुत ज़्यादा रहती है और हर समय पानी से भरा रहता है तो यह बीज के लिए बहुत ही नुकसान वाला हो सकता है। आपको ऊपर की मिट्टी सूखने लगे तो ज़रूरत के अनुसार ही हल्का पानी देना है। आप एक फिक्स दिन में इतना पानी रोज देना ऐसा नियम न बनाए क्योंकि तापमान, गमला, मिट्टी और जमीन के हिसाब के साथ वह बदलती रहती है। जब ज़रूरत हो तब भी उसमें पानी डाला जाता है अगर बीज में मिट्टी की नमी वैसी ही है तो आपको पानी बिल्कुल भी नहीं डालना है नहीं तो बीज खराब होना चालू हो जाएंगे।
गलती नंबर 5: अंकुर निकलने के बाद रोशनी बिल्कुल बंद कर देना।
बीज germinate होने के बाद जैसे ही छोटे-छोटे अंकुर निकलने लगें, आपको गेंदे की seedling को पर्याप्त रोशनी देनी जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें, बहुत छोटी seedling को अचानक तेज धूप में न रखें। ऐसा करने से वह धूप के झटके से मुरझा सकती है।
शुरुआत में उसे थोड़ी-थोड़ी देर हल्की धूप दें और धीरे-धीरे धूप का समय बढ़ाएँ। इससे पौधे को धूप की आदत हो जाएगी और वह मजबूत तरीके से ग्रो करेगा। आगे चलकर पर्याप्त रोशनी मिलने से पौधे की अच्छी ग्रोथ और फूल आने में भी मदद मिलेगी।

गलती नंबर 6: छोटे पौधे को तुरंत खाद देना
अंकुर से निकलते ही अगर आप छोटे पौधे को तेज खाद डाल देते हैं तो ये बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। शुरुआती stage में पहले पौधे को मजबूत होने का मौका दें। बहुत ज़्यादा फर्टिलाइजर देने से सीडलिंग को बहुत ज़्यादा नुकसान होने लगता है। पहले उसे थोड़ा हेल्दीली ग्रोथ होने दें और फिर एक समय के बाद ही उसमें थोड़ी सी खाद की मात्रा आप डाल सकते हैं लेकिन ज़्यादा खाद भी नहीं डालना है कि उसे पौधे की होने लगे।
गलती नंबर 7: पौधे को बहुत जल्दी transplant कर देना
बीस से जैसे ही अंकुर निकलता है और छोटे पौधे देखकर लोग उसे जल्दी-जल्दी दूसरे गमले में sift कर देते हैं। यह गलती आप बिल्कुल भी न करें। जब_seedling पर्याप्त मात्रा में मजबूत होने लगे, उसकी जड़ तथा पत्ती अच्छी तरह से ग्रोथ करने लगे, तब आप उसको दूसरे गमले में लगा सकते हैं। सामान्यत: मेरे नर्सरी मे देखा जाए तो एक गेंदे को तैयार होने में कम से कम 20 से 25 दिन का समय लगता है। आपको जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करना है उस पौधे को अच्छी तरह से ग्रोथ होने दें। उसके बाद जब आप उसको दूसरी जगह लगाएंगे तो अच्छी तरह से पौधा होकर के फूल भी उसमें नहीं ज्यादा आएंगे।

गेंदा के पौधे को ट्रांसप्लांट कैसे करें?
जब गेंदा का पौधा ट्रांसप्लांट करने के लिए तैयार हो जाए, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें।
- नया गमला पहले से तैयार रखें और उसमें नीचे ड्रेनेज होल जरूर होना चाहिए।
2. मिट्टी ऐसी रखें जिसमें पानी आसानी से निकल सके और पानी जमा न हो।
3. पौधे को पुराने गमले या सीडलिंग ट्रे से निकालते समय जड़ों के आसपास की मिट्टी को सावधानी से निकालें। मिट्टी को जोर से न झटकें।
4. पौधे की जड़ों को बिना तोड़े और बिना ज्यादा नुकसान पहुंचाए नए गमले में लगाएं।
5. पौधा लगाने के बाद हल्का पानी दें, लेकिन मिट्टी को पानी से भरकर न रखें।
6. शुरुआत के कुछ दिनों तक पौधे को तेज धूप से बचाएं और धीरे-धीरे उसे सामान्य धूप की आदत डालें।
ज्यादा फूल के लिए सिर्फ बीज सही होना काफी नहीं है
एक बात हमेशा याद रखें, अच्छे फूलों के लिए सिर्फ अच्छे बीज से नहीं होता है, उसके लिए आपको पौधे की भी अच्छी तरह से केयर करनी पड़ेगी।
- पहला, पर्याप्त रोशनी दें
- सही पानी दें
- अच्छी ड्रेनेज रखें
- पौधे को पर्याप्त जगह पर रखें
- जरूरत के अनुसार उसको खाद दें
- सूखे फूलों को हटाते रहें
- वरायटी के अनुसार इसकी पिंचिंग करते रहें
गेंदा के पौधे की आगे की देखभाल और ज़्यादा फूल पाने के तरीके जानने के लिए गाइड पढ़ें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1 अक्टूबर में गेंदा के बीज लगा सकते हैं?
हाँ, आप कई परिस्थितियों में गेंदे का पौधा लगा सकते हैं लेकिन मौसम और वरायटी और अपने क्षेत्र के अनुसार ही आप इन पौधों को लगाइए ताकि इसमें ग्रोथ और फूल भी अच्छे से आ सकें।
2. गेंदा के बीज कितनी गहराई में लगाएँ?
गेंदे के बीज को आपको बिल्कुल भी नीचे गहराई में नहीं दबाना है। आपको मिट्टी के ऊपर ही इसे कवर करना है। Exact depth के लिए seed की इंट्रोडक्शन देखें।
3 गेंदा के बीज में कितना पानी दें?
यह जरूरी नहीं है कि आपको गेंदे के बीज में लगातार रोज-रोज पानी देना है। मिट्टी की नमी को चेक करना है आपको अगर मिट्टी में नमी बरकरार है तो आपको पानी देने से बचना है।
4. गेंदा के बीज में कितने दिन में उगते हैं?
यह आपके क्षेत्र के तापमान और बीज की क्वालिटी पर निर्भर करता है। ऐसे हमारे नर्सरी में देखा जाए तो पाँच से सात दिन में धीरे-धीरे अंकुर, निकलने लगते हैं। यह अंतर आपके तरफ अलग हो सकते हैं।
5. गेंदा के पौधा का transplant करें?
जब सीडलिंग बहुत ज़्यादा मजबूत हो जाए और उसको धूप में लगाने से कोई नुकसान न हो, उस समय आप गेंदे के पौधे को लगा सकते हैं। यह लगभग 3 से 4 सप्ताह के आसपास का संकेत हो सकता है
6. गेंदा के फूल ज़्यादा कैसे आएँ?
गेंदे के फूल ज़्यादा ऐसे आएगा कि सही रोशनी, पानी, खाद और आगे की प्लांट की केयर सिर्फ आप पर ही निर्भर करती है। सिर्फ ज़्यादा खाद डालने से भी उसमें फूल नहीं आएंगे। आपको उसकी देखभाल भी करनी पड़ेगी।
निष्कर्ष
अक्टूबर में गेंदा के बीज लगाना उतना भी मुश्किल काम नहीं है लेकिन शुरुआत की छोटी-छोटी गलतियां आगे पौधे की growth और फूल को प्रभावित करती हैं। जब आप बीज को लगाएं तो बीज में बीज को बहुत गहराई में न दबाएं, पानी तेज नल में न डालें, मिट्टी में पानी जमा न होने दें और छोटे पौधे को जरूरत से पहले transplant नहीं करना है |
मैंने अपने नर्सरी में यही देखा है कि बीज लगाने के बाद जल्दबाजी बिल्कुल भी नहीं करना है। शुरुआत के दिनों में सही नमी, सही रोशनी और सही जगह का ध्यान देने की ज़रूरत होती है। अपने उस बीज को थोड़ा समय दीजिए क्योंकि वह अंकुर धीरे-धीरे होने लगेगा। आपको थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा ताकि वह पौधा थोड़ा मज़बूत हो जाए। तब जाकर उसे आपको आगे की प्रोसेस, विकास करना है कि उसमें खराबी जो है, आयो हो, अच्छा आयो और उसकी ग्रोथ भी हो अच्छे पौधे की।
