गुलाब की छंटाई ऐसे करे ! अक्टूबर में 17 साल के नर्सरी अनुभव का वो सीक्रेट जिससे सर्दियों में भर जाएंगे फूल

अगर आपके गुलाब के पौधे में भी इस बार अच्छी growth नहीं हुई है या फिर फूल आपके मुताबिक उसमें नहीं खिले हैं तो आप अक्टूबर में की जाने वाली छंटाई आपके लिए बहुत ही खास होगी क्योंकि अक्टूबर में गुलाब की छंटाई में आपको अच्छी तरह से करना पड़ेगा जिससे कि उसमें growth भी आए और फूल भी भर के आए लेकिन यहाँ सबसे बड़ी बात यह है कि गुलाब की छंटाई सिर्फ टहनियों को काट देने से नहीं होता है आपको इसमें विशेष ध्यान देना है कि कौन सी टहनी काटनी है कौन सी रखनी है कट कहाँ लगाना है क्योंकि यही सब पौधे की ग्रोथ को पर निर्भर करता है|

मैं पिछले 17 साल से Nursery में पौधे के साथ काम कर रहा हूँ और गुलाब की pruning भी लगातार करता आया हुं | मैंने देखा है की लोग अक्सर पौधों को देखे बिना ही यक ही नियम से हमेशा pruning कर देते है | मैं गुलाब के पौधे में pruning करते समय सबसे पहले पौधे की हालत और उसकी growth को देखता हूँ।

इस article में मैं आपको वह बातें, बताऊँगा जो की मैं अपनी nursery में practically कई सालों से करते आ रहा हूँ | जिससे कि आपके भी गुलाब के पौधे में अच्छी ग्रोथ और फूल भी आएं |

अक्टूबर में गुलाब की छंटाई से सबसे पहले क्या देखें?

गुलाब की छंटाई असे पहले ये काम जरूर करें जब आप करेंगे तो सबसे पहले आपको गुलाब को पहले अच्छी तरह से चारों तरफ से पूरे पौधे को ध्यान से देखना है आपको सीधे ही उस पर गुलाब की छंटाई करना चालू नहीं कर देना है पौधे की पूरी जांच पड़ताल करके ही आप गुलाब की कटिंग चालू करेंगे क्योंकि उसमें सब गुलाब की छंटाई सब टहनियों को काटना जरूरी नहीं होता है उसमें फूल न आने वाली और कमजोर टहनियाँ होती हैं उन्हीं को काटना होता है।

मैं अपनी nursery में pruning से पहले पौधे को इस तरह देखता हूँ | गुलाब pruning शुरू करने से पहले मैं सबसे पहले गुलाब को चारों तरफ से अच्छी तरह से देखता हूँ सीधे कैंची लेकर पहली ब्रांच काटना शुरू नहीं करता पहले यह देखना ज़रूरी है कि पौधे में कौन सी ग्रोथ मजबूत है और कौन सी कमजोर है और कौन सी ब्रांच ऐसी है जिसकी टहनी हटाना ज़रूरी है।

मैं पौधों को देखकर सबसे जरूरी ये सभी चीजे check करता हूं |

1 सबसे पहले सूखी टहनियां पहचाने

सबसे पहले अपने गुलाब के पौधे में सूखी या खराब दिखाई देने वाली branches को देखें। ऐसी ब्रांचेस को पहचानना बहुत मुश्किल नहीं होता है। branch आसानी से समझ में आ जाएगा क्योंकि वो सूखी और रोगग्रस्त श्रेणियाँ होती हैं, जिसमें न ही पत्ती आती है और न ही उसमें किसी प्रकार से फूल आते हैं। उसे देखकर आपको हटाना है, जिससे कि नई ब्रांचेस आना चालू हो जाएं।

गुलाब की छंटाई

2. कमजोर टहनियों को पहचानना भी जरूरी है

गुलाब के पौधे पर बहुत सारे branches है आप सभी ब्रांचेज को नहीं रख सकते हैं क्योंकि ये अगर ज़्यादा branch होंगी तो आपके पौधे की ग्रोथ को कम कर देंगी और फूल भी ठीक से नहीं खिलेंगे और फूल खिलेंगे भी तो बहुत छोटे फूल खिलेंगे इसलिए आपको कमजोर और बहुत पतली जो ब्रांचेज हैं उसको बिल्कुल ही हटा देना है

मैं nursery में कमजोर ब्रांचेज को सिर्फ उस की मोटाई देखकर नहीं चेक करता मैं यह देखता हूँ कि उसकी ग्रोथ कैसी है और वह पौधे किस डायरेक्शन में जा रहे हैं अगर मुझे लगता है कि यह ग्रोथ पौधे के लिए सही नहीं है तभी मैं उसको हटाने का फ़ैसला कर लेता हूँ।

गुलाब की छंटाई में पतली और कमजोर, पतली और कमजोर टहनियों को हटाना इसलिए भी ज़रूरी होता है क्योंकि वह अगर उसमें फूल आते भी हैं तो वह बहुत कमजोर और छोटे फूल होंगे, जिसका कोई मतलब भी नहीं होता है और वही अगर मोटी टहनियों में फूल आते हैं तो वह बहुत ही बड़े और सुंदर दिखने वाले होते हैं, इसलिए आपको पतले और कमजोर टहनियों को हटा देना ही सही रहेगा ।

3. पौधे के अंदर जाने वाली branches पर भी ध्यान दें

कई बार गुलाब की छंटाई में पौधे में कुछ टहनियाँ बाहर की तरफ बढ़ने के बजाय पौधे के बीच की तरफ बढ़ने लगती हैं। ऐसी टहनियों की वजह से पौधा बहुत ज्यादा घना दिखाई देने लगता है और अंदर की तरफ हवा और रोशनी भी ठीक से नहीं पहुँच पाती।इसलिए प्रूनिंग करते समय पौधे के बीच वाले हिस्से को भी अच्छी तरह से देखना बहुत जरूरी है।

मैं नर्सरी में pruning करते समय पौधे को चारों तरफ से देखने के साथ-साथ उसके बीच का हिस्सा भी ध्यान से देखता हूँ।अगर कोई टहनी दूसरी टहनियों के बीच बहुत अंदर की तरफ जा रही है, एक-दूसरे से टकरा रzची कहां लगानी हैं |

यही वह हिस्सा है जहाँ पpruning का असली practical काम शुरू होता है। कैंची उठाकर branch काट देना आसान है, लेकिन कट किस जगह और किस दिशा में लगाना है, यह तय करना बहुत ही ज़रूरी होता है।

मैं pruning करते समय सिर्फ branch की हालत ही नहीं देखता, बल्कि उसकी direction भी ध्यान से देखता हूँ। किसी branch को काटने से पहले मैं कुछ सेकंड रुककर यह देखता हूँ कि कट लगाने के बाद नई ग्रोथ किस तरफ जाएगी। अगर मुझे लगता है कि नई ग्रोथ सही डायरेक्शन में जाएगी, तो उसी हिसाब से मैं कट लगाता हूँ।

यह तरीका मैंने नर्सरी में इतने साल गुलाब के पौधों के साथ काम करके सीखा है। आपको भी गुलाब की pruning करते समय सिर्फ ब्रांच काटने पर ध्यान नहीं देना है, बल्कि यह देखना है कि कट के बाद नई growth किस दिशा में जाएगी। कोशिश करें कि नई शाखाएँ पौधे के अंदर की तरफ जाने के बजाय बाहर की तरफ बढ़ें, ताकि पौधा खुला और अच्छी shep में रहे।

और एक बात का खास ध्यान रखें—प्रूनिंग करते समय हमेशा साफ और अच्छी तरह से साफ की हुई तेज कैंची का इस्तेमाल करें। इससे कट साफ लगता है और एक पौधे से दूसरे पौधे में बीमारी या फंगस फैलने का जोखिम कम रहता है।

🌹 मेरे 17 साल के Nursery Experience का वो सीक्रेट

अब मैं आपको अपने पौधे को pruning का सबसे जरूरी point बताता हूँ।

मैं हर गुलाब के पौधे को एक जैसा नहीं काटता हूँ।

कई लोग एक पौधे की pruning देखकर उसी के तरीके दूसरे पौधे को भी उसी के जैसा काट देते हैं। आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना है, क्योंकि हर पौधे की अपनी अलग-अलग growth होती है। लेकिन Nursery में मैं काम करते समय मैंने सीखा है कि पौधे की हालत देखकर फैसला करना जरूरी होता है। किसी पौधे की ग्रोथ मजबूत हो सकती है और किसी की कमजोर हो सकती है। किसी में branches ज्यादा हो सकती हैं और किसी में branches कम होती हैं।

इसलिए आप सब गुलाब के पौधे को एक जैसे कटिंग नहीं कर सकते हैं। इसलिए आप pruning करते समय सबसे पहले पौधे को अच्छी तरह से देखिए और यह तय कीजिए कि कट कहाँ लगाना है और कितना लगाना है और गुलाब की छंटाई में कौन सी टहनियों में लगाना है, यह देखना बहुत ही ज़रूरी है।

मैंने अपने अनुभव से सबसे जरूरी चीज़ यह है कि गुलाब की pruning जल्दी में बिल्कुल भी आपको नहीं करनी है। पहले पौधे को समझिए, फिर कैंची कुछ चलाइए। मैंने नर्सरी में हमेशा इसी तरीके से pruning किया है और पौधे को अच्छी growth और फूल देने लायक बनाया है। आप भी ऐसा करके अपने पौधे को फूलों से भर सकते हैं।

❌ गुलाब की छंटाई में यह गलती मत करना

अब हम उस गलती के बारे में बात करेंगे जिसके कारण बहुत से लोगों की pruning मनचाही नहीं हो पाती है।

हर branch को लगभग एक जैसा छोटा कर देना

सिर्फ पौधे को छोटा कर देने से pruning नहीं कहा जा सकता।

गुलाब की छंटाई में सबसे जरूरी चीज है कि पौधे की growth आपको देखनी है, फिर उसकी branches की हालत भी देखना जरूरी है। direction और पौधे की overall shape के हिसाब से ही आपको कोई किसी प्रकार का फैसला लेना है।

मैंने nursery में कई बार यह भी देखा है कि लोग pruning करते समय पौधे की हर branch को एक समान ही काट देते हैं। मेरा तरीका थोड़ा अलग है, मैं पहले पौधे को अच्छी तरह से देखता हूँ। गुलाब के पौधे में मेरे को जिस टहनी में लगता है कि हाँ ये टहनी काटनी चाहिए, वही टहनियों को मैं काटता हूँ। आपको भी यही रूल अपनाना चाहिए कि हर ब्रांचेस को काटने से बचना चाहिए। आपको कमजोर और पतली हुई ब्रांचेस को ही काटना है, जो कि सूखी हो, जिसमें से पत्ते नहीं आ रहे हों और वो बिल्कुल सूख चुके हैं।

✅ सही कट का तरीका कैसे समझें?

जिस भी branch को काटना है, उसकी जगह पहले ध्यान से देखें और फिर साफ कट लगाना है। कट आपको ऐसा लगाना है जैसे कि branch को कोई नुकसान न पहुँचे और branches में कट भी लग जाए और कट बिल्कुल साफ-सुथरी भी हो, जिससे कि गुलाब के पौधे को growth होने में मदद मिल सके। मैंने जैसा कट लगाया है, उसका आपको एक उदाहरण दे रहा हूँ। आप भी इसी तरह से कट लगा सकते हैं, जिसके कारण आपके पौधे भी खराब नहीं होंगे।

गुलाब की pruning में सही कट और टहनी चुनने के बारे में एक विस्तृत guide आप RHS की Rose Pruning Guide में भी देख सकते हैं।

कितनी pruning करनी चाहिए?

अब सबसे कॉमन सवाल यह है कि गुलाब को कितना काटना चाहिए?

यहाँ मैं कोई एक fixed formula नहीं बताऊँगा, जिससे हर पौधे पर आँख बंद करके आप लागू कर सकें।

मेरे नर्सरी में बहुत से ऐसे ग्राहको का यही सवाल होता है, वो करते हैं कि आखिर गुलाब की कटिंग कितनी की जाए। तो मैं उनसे एक ही बात कहता हूँ कि गुलाब की कटिंग गुलाब की variety , पौधे की उम्र, उसकी growth और उसकी करंट कंडीशन देखकर ही आपको डिसाइड करना है कि उसकी कटिंग कितनी करनी है। अगर पौधा बहुत कमजोर है, उसकी branches बहुत ज़्यादा पतली हैं, तो आपको उसे को देखकर ही उसमें pruning करनी है। नहीं तो ये पूरा पौधा आपका खराब हो जाएगा, कटिंग करने का कोई भी आपका फायदा नहीं होगा। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि आप हर पौधे को एक समान समझ के एक बराबर pruning न करें। यही चीज मैं अपने सभी ग्राहकों को nursery में भी बताता हूँ।

pruning के बाद क्या करें?

यहाँ से pruning का काम खत्म नहीं होता है और पौधे की आगे की growth पर और ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत बढ़ जाती है। pruning के बाद पानी, धूप, पोषण और पौधे की स्थिति पर नज़र रखना बहुत ही ज़रूरी है।

Pruning करने के बाद मैं जब अपनी नर्सरी में पौधे की ग्रोथ के हिसाब से उन गुलाब के पौधों को पानी भी बराबर मात्रा में देना होता है आपको लगातार बराबर मात्रा में पानी डालना है, जैसे कि मैं अपनी nursery में करता हूँ क्योंकि अगर पौधे में पानी शुरुआती दौर में अच्छी तरीके से नहीं पड़ता है तो उसमें से नई पत्तियाँ ठीक से नहीं निकलती हैं और निकलती भी हैं तो मुड़ी हुई पत्तियाँ निकलती हैं |

इसलिए आपको विशेष रूप से पानी डालना होगा और पानी डालने के साथ -साथ से आपको उस पौधे को धूप में भी रखना ज़रूरी है क्योंकि धूप लगेगी तो वह पौधा अच्छी तरह से growth करेगा। और जब गुलाब के पौधों मे नई पत्तिया आने चालू हो जाती हैं तो मैं 15 से 20 दिनों बाद आपको उसमें सरसों का खल्ली और D.A.P खाद को मिक्स करके पौधे के अनुसार डालना है। यह मेरे नर्सरी का सबसे सीक्रेट खादों में से एक है जो मैं अपनी नर्सरी में यूज़ करता हूँ।

सर्दियों मे अच्छे फूलों के लिए आगे की देखभाल

गुलाब की pruning करने के बाद यह उम्मीद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए कि अब पौधा अपने आप फूलों से भर जाएगा। अच्छी फ्लावरिंग के लिए pruning के साथ-साथ आगे की देखभाल पर भी उतना ही ध्यान देना जरूरी है। पौधे को पर्याप्त धूप, जरूरत के अनुसार पानी और सही पोषण देना बहुत जरूरी है।

मेरी nursery में pruning के बाद मैं पौधे की growth को देखकर आगे की केयर करता हूँ। मैं सिर्फ एक ही चीज पर निर्भर नहीं रहता, बल्कि पौधे की धूप, पानी, नई पत्तियों और उसकी ग्रोथ को देखकर आगे का काम करता हूँ।

जब pruning करने के बाद पौधे में नई और फ्रेश पत्तियाँ आनी शुरू हो जाएँ और पौधा अच्छी ग्रोथ में आ जाए, तब उसकी जरूरत के अनुसार खाद का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेरी नर्सरी में मैं गुलाब के पौधों में सरसों की खली और डीएपी खाद का इस्तेमाल पौधे की स्थिति और जरूरत के हिसाब से करता हूँ। आप भी अपने पौधे की स्थिति, गमले के आकार और उसकी ग्रोथ को देखकर खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

17 साल के Nursery Experience से मेरी 5 बातें

पहला—पहले पौधे को देखें, फिर कैंची लगाएँ।
हर पौधे को देखकर ही pruning का फैसला करें। बिना पौधे की हालत और उसकी ग्रोथ देखे कैंची चलाना पौधे के लिए सही नहीं होता।

दूसरा—हर ब्रांच को एक जैसा मत काटिए।
हर ब्रांच को पहले ध्यान से देखें और उसकी मजबूती, मोटाई और दिशा के हिसाब से ही कट लगाएँ। सभी ब्रांचेस को बराबर मात्रा में काटना जरूरी नहीं है।

तीसरा—सूखी और कमजोर ग्रोथ को पहचानिए।
पौधे पर मौजूद हर branch को सिर्फ इसलिए नहीं रखना है कि वह पौधे पर लगी हुई है। सूखी, रोगग्रस्त और बहुत कमजोर ब्रांचेस को हटा देना बेहतर होता है, ताकि पौधे की ताकत अच्छी ब्रांचेस में जाए और उनमें अच्छी ग्रोथ और फूल आ सकें।

चौथा—कट लगाने की जगह सोच-समझकर तय करें।
ब्रांच काटने से पहले यह देखना जरूरी है कि कट के बाद नई ग्रोथ किस दिशा में जाएगी। पौधे की ओवरऑल शेप और ब्रांच की दिशा को देखकर ही कट लगाने की जगह तय करें।

पाँचवाँ—प्रूनिंग के बाद पौधे को भूल मत जाइए।
प्रूनिंग करने के बाद काम खत्म नहीं होता, बल्कि इसके बाद पौधे पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। पानी, धूप, पोषण और नई ग्रोथ पर नजर रखेंगे, तभी आगे चलकर पौधा अच्छी ग्रोथ करेगा और अच्छी फ्लावरिंग देगा।

मेरी एक आखरी सलाह

अगर आप इस बार अपने गुलाब के पौधे की pruning करने वाले हैं, तो बिल्कुल भी जल्दबाज़ी मत कीजिए। सबसे पहले पूरे पौधे को अच्छी तरह से देखिए और उसकी ग्रोथ को समझिए। सूखी, कमजोर और रोगग्रस्त branches को पहचानिए और उसके बाद ही pruning शुरू कीजिए।

मैंने पिछले 17 साल से नर्सरी में पौधों के साथ काम करके यही सीखा है कि आप अपने पौधे को जितना समझेंगे, उतना ही अच्छा परिणाम मिलेगा। क्योंकि कोई भी एक फॉर्मूला हर गुलाब के पौधे पर लागू नहीं किया जा सकता।

आप अपने पौधे को देखिए, उसकी ब्रांचेस की स्थिति समझिए और उसके बाद ही फैसला लीजिए कि किस ब्रांच को कितना काटना है और किसे बिल्कुल नहीं काटना है।

क्योंकि जब आप गुलाब का पौधा अपने घर या बगीचे में लगाते हैं, तो वहाँ का मौसम, पानी, हवा और रोशनी किस तरह काम कर रही है, यह सबसे अच्छी तरह आप ही जानते हैं। इसलिए दूसरे पौधे को देखकर उसी तरह अपने पौधे की pruning करना सही तरीका नहीं है।

एक छोटा-सा काम आप जरूर कर सकते हैं। pruning करने से पहले और pruning करने के बाद अपने पौधे की photos जरूर ले लीजिए। कुछ समय बाद जब पौधे में नई ग्रोथ दिखाई देगी, तो इन तस्वीरों को देखकर आपको खुद समझ आएगा कि प्रूनिंग के बाद आपके पौधे में किस तरह का बदलाव आया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

अक्टूबर में गुलाब की छंटाई कब करें?

अक्टूबर में आप अपने क्षेत्र के मौसम और पौधे की स्थिति देखकर pruning का समय आप खुद तय कर सकते हैं। हर जगह बिल्कुल एक जैसी मौसम सही नहीं होता है।

गुलाब की pruning क्यों करना चाहिए?

pruning से पौधे की कमजोर और रोगग्रस्त branches को हटाने में मदद मिलती है, जिससे कि नए ब्रांचेस पत्तियाँ आती हैं और पौधे ग्रोथ होकर ज्यादा फूल देते हैं। इसलिए गुलाब की pruning करना जरूरी है।

क्या हर गुलाब की पोनिंग एक जैसी करनी चाहिए?

बिल्कुल नहीं। गुलाब की वेरायटी, उम्र, ग्रोथ और पौधे की पूरी कंडीशन को देखकर ही आप pruning का तरीका बदल सकते हैं। हर गुलाब को एक जैसा न काटें।

गुलाब की pruning में सबसे बड़ी गलती क्या है?

बिना पौधे की हालत देखे हर ब्रांच को एक जैसा समझकर पूरी ब्रांच को काट देना, ये सबसे बड़ी गलती मानी जाती है।

pruning के बाद क्या करना चाहिए?

pruning करने के बाद ही आपका पौधे की ग्रोथ पर सबसे ज़्यादा ध्यान देने वाला समय होता है क्योंकि यह समय बहुत ही खास होता है आपको पौधे पर हमेशा नज़र बनाकर रखना होता है आपको मौसम पौधे की जरूरत के अनुसार पानी धूप और पोषण की व्यवस्था करते रहना तब जाकर आपके पौधे अच्छे ग्रोथ में होंगे और फूल भी देंगे।

गुलाब में ज़्यादा फूल कैसे लगाएँ?

गुलाब में ज़्यादा फूल लाने के लिए आप सिर्फ pruning के भरोसे नहीं रह सकते हैं। आपको अच्छी धूप, अच्छी मात्रा में पानी, समय पर पोषा और pruning करने के बाद की जो देखभाल होती है, उसका विशेष ध्यान रखना होगा। तभी जाकर आप गुलाब में ज़्यादा फूल लाने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप गुलाब के पौधे की पूरी देखभाल जानना चाहते हैं तो यहाँ पर है गुलाब के पौधे की सही देखभाल फूल बढ़ाने के 10 आसान तरीके |

निष्कर्ष

अक्टूबर में गुलाब की छंटाई सिर्फ कैंची चलाने का ये काम नहीं होता है। पौधे को पहले अच्छी तरह से समझना पड़ता है, फिर सही branches को चुनना पड़ेगा और उसके बाद pruning करनी पड़ेगी।

मेरे 17 साल के Nursery Experience से मैंने यही सीखा है कि हर पौधे को देखकर काम करना सबसे ज़्यादा ज़रूरी और मायने रखता है। इसलिए इस बार अपने गुलाब की pruning करते समय सिर्फ टहनीयाँ मत काटिए, पौधे को देखिए और उस को समझने की कोशिश करिए, उसके बाद ही आप उसकी छंटाई कीजिए, तो उसका रिजल्ट आपको ज़्यादा अच्छा मिलेगा। और pruning से पहले और बाद की फोटो लेना आप बिल्कुल मत भूलिएगा, इससे आपको बहुत ही ज़्यादा फायदा होने वाला है।