पेटूनिया के बीज कब लगाएँ? अक्टूबर-नवंबर में 17 साल की नर्सरी का सही तरीका।
Petunia seeds kab lagana chahiye? अगर आप अक्टूबर-नवंबर में पेटुनिया के पौधे तैयार करना चाहते हैं तो सही समय के साथ बीज बोने का तरीका भी समझना ज़रूरी है 17 साल की नर्सरी में मैंने देखा है कि शुरुआत में छोटी-छोटी गलतियों के कारण अच्छे बीज भी सही तरीके से अंकुरित नहीं हो पाते हैं।
अगर आप भी पेटूनिया के बीज कब लगाएँ यह जानना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि यह पेटूनिया का पौधा सर्दियों के मौसम में ही इसके बीज को लगाया जाता है। यह महीना अक्टूबर-नवंबर का सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। पेटूनिया सर्दियों में ही ज़्यादा फूल देने वाला सबसे लोकप्रिय पौधा माना जाता है क्योंकि जितना ठंड इस पौधे को मिलता है, यह उतना ज़्यादा फूल देता है
और इसे लोग बहुत ज़्यादा लगाना पसंद करते हैं अपने घर, बालकनी और गार्डनों में इस पौधे को अक्सर देखा जाता है। अगर आप पेटूनिया के बीज को डालना चाहते हैं और बीज से पौधा उगाकर लगाना चाहते हैं तो सबसे ज़्यादा गलती बीज की गहराई, पानी और शुद्धे शुरुआती तापमान में होता है।
मैं पिछले 17 साल से नर्सरी में काम से जुड़ा हूँ और हर सीजन में अलग-अलग फूल के पौधे को बीज से तैयार करता हूँ पेटूनिया में मैंने एक बात बार-बार देखी है, जो लोग बीज खरीद लेते हैं लेकिन बुवाई का तरीका गलत होने के कारण उन्हें सही germination नहीं मिलता है। petunia के बीज लगाने के बाद पहले 15 दिनों में पानी, रोशनी और नमी का सही ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है इस दौरान की पूरी देखभाल के लिए हमारी यह गाइड पढ़े petunia के बीज लगाने के बाद पहले 15 दिन की देखभाल।
Petunia के बीज कब लगाएं
भारत में पेटूनिया ऐसे आमतौर पर ठंड के मौसम में ही ज़्यादा लगाया जाता है क्योंकि अक्टूबर-नवम्बर में इसकी बुवाई बहुत से क्षेत्रों में हो जाती है। यह ऐसा पौधा है कि सर्दियों के मौसम में ही ज़्यादा आते हैं और इसमें फूल भी इसी महीने में ही ज़्यादा फूल आते हैं। लेकिन सही समय स्थानीय तापमान पर भी निर्भर करता है।
बहुत ज़्यादा गर्म मौसम में छोटे सीडलिंग को संभालना बहुत मुश्किल हो जाता है, इसलिए जहाँ भी इलाका में अभी भी गर्मी ज़्यादा रहती है वहाँ मौसम थोड़ा सामान्य होने का आपको इंतजार करना चाहिए, उसके बाद ही आपको बीज के बुवाई के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप पेटूनिया के पौधे की पूरी देखभाल की जानकारी जानना चाहते है तो हमारी यह लेख पढें |
मेरे 17 साल के Nursery Experience से सबसे ज़रूरी बात यही रही है कि मैं अपनी nursery में कैलेंडर की तारीख से ज़्यादा ज़रूरी मौसम और तापमान को देखता हूं, क्योंकि बिना मौसम के आप अगर बीज को डालेंगे तो बीज पूरी तरह से खराब हो जाएंगे।
Petunia के बीज लगाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
आपको कोई ज्यादा समान की जरूरत नहीं होती है |
- अच्छी quality के petunia seeds लाना
- seed tray या छोटी nursery tray का उपयोग
- साफ पानी
- हल्की धूप वाली जगह
- छोटी छनी या हाथ से media फैलाने का साधन
- spray bottle
- हल्की और अच्छी drainage वाली growing media
Petunia के लिए मिट्टी कैसी होनी चाहिए?
पेटूनिया के बीज बहुत छोटे और बारीक होते है जो ठीक से दिखाई भी नहीं देते है, इसलिए इसको भारी और चिपकने वाली मिट्टी मे इस बीज को बोन बिल्कुल सही नहीं होती |
मीडिया:
- पानी जमा ना हो
- हल्की मिट्टी हो
- drainage अच्छी हो
- हवा आसानी से आए और जाए
अगर आप अच्छी quality की seeds का इस्तेमाल कर रहे है तो तो आप को इस बात का ध्यान रखना होगा की आपको उसके लिए मिट्टी भी बारीक और भूरभूरी रखना होगा |
लोग जो सबसे ज्यादा गलती करते है की बड़े पौधों की मिट्टी को ही seed वाली मिट्टी बना देते है, आप को ऐसा नहीं करना है आप को अलग से मिट्टी तैयार करना है |

🌱Petunia के बीज कैसे लगाएं Step-by-Step तरीका जानें
Step 1: Seed tray तैयार करें
सबसे पहले tray या छोटे container को साफ करें |
नीचे से draainage hole होना जरूरी है ताकि अतिरिक्त पानी बाहर आकर निकल सके।
उसके बाद मिट्टी को अच्छी तरह से tray में डालें और उसको हल्के हाथों से ऊपर की सतह से, बराबर करें आपको मिट्टी को अपने हाथों से दबाना नहीं है नहीं तो मिट्टी बैठ जाएगी और उसमें seeds खराब होने लग जाएंगे।
Step 2: बीज ऊपर से डालें।
अब आपको Petunia के छोटे-छोटे बारीक बीज को मिट्टी के ऊपर ही सतह पर हल्के हाथों से फैला देना है।
यहाँ सबसे महत्वपूर्ण बात:
Petunia के छोटे बीज को बहुत गहराई में आपको नहीं दबाना है। नहीं तो petunia के बीज ठीक से नहीं निकलेगा |
लोगों की सबसे बड़ी common mistakes यही होती है की वह लोग बीज डालने के बाद बहुत मोटी मिट्टी की लेयर ऊपर से डाल देते है,आपको नहीं डालना है। उसके बजाय आपको उन्हें सतह के पास रखे और हल्के तरीके से थोड़ी सी कोकोपिट का आप इस्तेमाल कर सकते हैं ऊपर से हल्का कोकोपिट दे सकते हैं, जिससे आपका बीज से अंकुर निकलने में आसानी होती है|
Step 3: पानी कैसे दें ?
यहां पर सबसे बड़ा खेल होता है |
Seed डालने के बाद तेज दर में पानी डालोगे तो:
- बीज अपनी जगह से हट जाएगा
- यक ही जगह पर इकठे हो सकते है
- ऊपर की मिट्टी disturb हो जाती है
इसलिए आप को पानी spray/mist से ही डालना है |
मिट्टी को नम रखें लेकिन इतना भी पानी नहीं देना है जिससे मिट्टी पूरी दलदल हो जाए और बीज खराब हो जाए |

🌞 Step 4: Seed tray कहां रखें?
आपको petunia के seed को ऐसी जगह पर रखना होगा जहाँ पर अच्छी मात्रा में रोशनी मिलती रहे लेकिन शुरुआती स्टेज में बहुत देर गर्मी या धूप में नहीं रखना है आपको दोपहर की धूप में इसको खासकर बचाना होगा petunia के छोटे seedling को शुरुआत में लगातार अगर आप धूप में रखेंगे तो यह खराब हो जाएंगे और इसमें से अंकुर भी नहीं निकल पाएंगे
17 साल की Nursery में मैंने यही देखा है कि छोटे-छोटे पौधे को ज्यादा देखभाल करने की आवश्यकता होती है मैं अपनी नर्सरी में जब पेटोनिया के बीज को डालता हूँ तो उसे एक ऐसी जगह पर रखता हूँ जहाँ कि न ही ज्यादा धूप हो और न ही ज्यादा छाँव हो, जिसमें कि वह तापमान बराबर मात्रा में हो और उसमें अंकुर निकलने के बाद जब पौधा थोड़ा मजबूत हो जाए तभी मैं सेडलिंग को हल्की धूप में रखने, तभी मैं धूप में उसको रखता हूँ और धीरे-धीरे उसे धूप की आदत देता हूँ |
Petunia के बीज कितना दिन में अंकुरित होते हैं?
Petunia के बीज के अंकुर होने का ऐसे कोई टाइम नहीं बताया गया है और ना ही यह बताया जा सकता है कि ये इतने दिन में निकलेंगे ही, यह उस बीज के टेम्परेचर, सीट क्वालिटी और मिट्टी के ऊपर निर्भर करती है, इसलिए आपको जल्दबाज़ी बिल्कुल भी नहीं करनी है। अगर आप तीसरे दिन ट्रे को खोदकर बीज देखते हैं तो वह बीज नहीं निकलेगा और बीज खराब होने लगेंगे। यही गलती बहुत सारे लोग कर देते हैं।
- बीज अच्छे हो
- moisture सही होना चाहिए
- temperature बीज के अनुकूल हो
तब ही धीरे धीरे seedling दिखाई देते है |

🚨 Petunia में ये 7 गलतियां बिल्कुल न करें
1 बीज को बहुत गहराई में न दबाएँ।
पेटोनिया का सीड बहुत छोटा होता है और यह इतना बारीक होता है कि आप इसे ठीक से देख भी नहीं सकते हैं। इसे बहुत नीचे दबाने से जर्मिनेशन ठीक से नहीं हो पाती है और आधे से ज़्यादा बीज अंदर ही रह जाते हैं।
2. दूसरा तेज धार में पानी देना।
इससे बीज अपनी जगह से हट जाएंगे और वह अंकुर नहीं हो पाएंगे। स्प्रे का इस्तेमाल करें |
3. रोज बहुत ज़्यादा पानी देना
मिट्टी में नमी ज़रूरी होता है लेकिन लगातार भर-भर के पानी देने से बीज तुरंत सड़ने चालू हो जाते हैं और वह पूरी तरह से खराब हो जाते हैं। नमी रखें लेकिन जलवारा नहीं रखना है |
4. भारी मिट्टी इस्तेमाल करना
Seed के लिए आपको ऐसी मिट्टी लानी है जो कि बहुत ही हल्की और अच्छी drainage वाली हो, जिससे पानी आसानी से बाहर निकल सके, कीचड़ या दलदल न बने |
5. बहुत तेज गर्मी में tray छोड़ देना
अगर मौसम में बहुत ज़्यादा गर्मी हो, तो Seedling ट्रे को आप धूप में ऐसे ही न छोड़ें।
6. अंकुर निकलते ही फर्टिलाइजर डाल देना
छोटे Seedling को शुरुआत में किसी प्रकार का खाद आप न डालें नहीं तो पौधा बड़ा होने से पहले ही मर जाएंगे।
7. बीज निकलने का इंतजार किए बिना ट्रे को बार-बार छेड़ना
यह सबसे सामान्य स्टेप सभी लोग करते हैं, बीज बोए या और उसके बाद आप उसे अगर बार-बार देखेंगे तो वह बीज अंकुर होने के बजाय और खराब हो जाएंगे।
Petunia का छोटा पौधा निकलने के बाद क्या करें?
जब छोटे Seedling दिखाई देने लगे तो अब उसे ज़रूरी है कि आप उसे रोशनी, हवा और पानी का संतुलन अच्छी मात्रा में देना चालू करेंगे। आपको पानी बहुत ज़्यादा मात्रा में भी नहीं देना है कि Seedling कमजोर हो जाए। धीरे-धीरे पौधों को एक जगह रखना चाहिए जहाँ उसे पर्याप्त रोशनी मिले, जिससे कि उसे उस पौधे को उस रोशनी की आदत होने लगे और उसे बराबर मात्रा में हवा भी मिलते रहे।
Petunia के पौधे को कब दूसरे गमले में लगाएं?
जब पौधा अच्छी तरह से मजबूत होने लगे और जड़ें और पत्तियाँ अच्छी तरह से विकसित हो जाएँ तो उसे सावधानी से अलग करके आप दूसरे pot में लगा सकते हैं। बहुत छोटे Seedling को जल्दबाज़ी में निकालने पर जड़ों को बहुत ज़्यादा नुकसान हो जाता है, इसलिए आप थोड़ा सा इंतजार करें जब उसमें पत्तियाँ आ जाएँ और जड़ें अच्छी तरह से फैल जाएँ तभी आप उसे उस tray से निकाल करके दूसरे गमले में sift कर दें। इसलिए आपको थोड़ा सा धैर्य बना के रखना पड़ेगा।
हमारी nursery में यही सबसे practical तरीका यही होता है, जो कि हम अपनाते हैं।
Petunia को गमले में लगाने के बाद क्या करें?
गमले में लगाने के बाद:
- पानी जरूरत के अनुसार दें
- drainage अच्छी रखें
- पर्याप्त मात्र मे धूप दे
- समय पर खाद दें
Petunia में ज्यादा फूल कैसे आएगे?
पेटूनिया के पौधे में अच्छी फ्लावरिंग के लिए ऐसा कोई जादुई ट्रिक नहीं होता कि बस एक चीज डालते ही पौधे में बहुत सारे फूल आने लगें। अच्छी फ्लावरिंग के लिए आपको पौधे की पूरी देखभाल पर ध्यान देना होगा।
पौधे को पर्याप्त रोशनी मिले, पानी सही मात्रा में दिया जाए, गमले में ड्रेनेज अच्छा हो, समय पर खाद दी जाए और जो फूल सूख जाएँ, उन्हें समय-समय पर हटा दिया जाए। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सिर्फ फर्टिलाइजर डालते रहना ही पौधे की देखभाल नहीं है।
आपको अपने पौधे को देखते रहना है और उसकी जरूरत को समझना है कि इस समय पौधे को पानी की जरूरत है या नहीं, रोशनी सही मिल रही है या नहीं, मिट्टी की स्थिति कैसी है और खाद देने की जरूरत है या नहीं।
अगर पेटुनिया के बीज नहीं उग रहे हैं तो क्या करें?
सबसे पहले घबराए नहीं, इस चीज़ों को चेक करें: बीज की क्वालिटी, मिट्टी, मॉइस्चराइज, टेम्परेचर, सॉइंग डीप, खासकर ये देखें कि बीज बहुत गहराई में तो नहीं दब गया है, ट्रे में लगातार पानी जमा तो नहीं होने लगा है। अगर ये सब सही है आपका तो आपके seed की क्वालिटी में ही खराबी हो सकती है। क्योंकि seed अच्छी क्वालिटी के होते हैं तो वो जल्दी ही उगने चालू हो जाते हैं, इसलिए आपको अच्छी क्वालिटी के सीट ही खरीद के लाना है, जो कि ज़्यादा से ज़्यादा उग सके।
पेटूनिया के बीज लगाने का सही समय
बहुत से लोगों का यह सवाल होता है कि पेटुनिया के बीज को किस समय में लगाया जाए तो पेटुनिया के बीज लगाने का सही समय वैसे कोई निर्धारित नहीं होता है कि हम कैलेंडर देखकर बताएं कि इसी समय में लगेगा। पेटुनिया का बीज अक्टूबर महीने से लगाना चालू हो जाता है और यहाँ आपका अपने-अपने क्षेत्र के मौसम के अनुसार ही इस बीज को लगाया जाता है।
मैं अपने नर्सरी में पेटुनिया के बीज को अक्टूबर में ही डाल देता हूँ। आप भी अपने तरफ मौसम के अनुसार ही पेटुनिया के बीज को डाल सकते हैं |
भारत मे पेटूनिया के बीज बोने का सही समय क्या है?
बहुत से लोगों का सवाल यह होता है कि भारत में पिटूनिया के बीज बोने का सही समय कब होता है। तो मैंने पहले भी बताया है कि आपको पिटूनिया के बीज बोने के लिए कोई दिन और तारीख देखने की आवश्यकता नहीं होती है। जब आपके तरफ के क्षेत्र की जलवायु सामन आने लगेगी तो पिटूनिया के बीज को डाल सकते हैं। अक्टूबर का महीना सबसे बढ़िया महीना माना जाता है पिटूनिया के बीज को डालने के लिए।
🍀 17 साल की नर्सरी से मेरी सबसे जरूरी सलाह
Petunia में मेरी सबसे बड़ी सलाह थी है:
बीज बोने मे आप को बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं करनी है और बीज को ज्यादा छेड़ो मत |
अच्छे बीज +सही मिट्टी +सही environment = अच्छे seedling की शुरुआत |
Nursery में मैंने कई बार देखा है कि लोग शुरुआत में ही तीन-चार चीजें बदलना चालू कर देते हैं कभी ज़्यादा पानी तो कभी ज़्यादा फर्टिलाइजर, कभी जगह बदल देना, मिट्टी का सही न होना, जिसके कारण बीज लगाने पर वह बीज सही से हो नहीं पाते हैं और वो मिट्टी के अंदर ही खराब हो जाते हैं आपको बिल्कुल भी ऐसा नहीं करना है आप अच्छी क्वालिटी के बीज ला रहे हैं तो उसके साथ-साथ आपको मिट्टी सही, जगह रोशनी, सही पानी, ये सब भी देखना बहुत ज़रूरी है, तब जाके आपके बीज से अंगूर आएंगे और पौधे बनेंगे इसका आपको अच्छी तरह से ध्यान रखना है और यह सब बीज के लिए अलग-अलग हो सकते हैं।
निषकर्ष
अगर आप पूछ रहे हैं, या यदि आपका यह सवाल है कि petunia के बीज कब लगाएं, तो अक्टूबर-नवंबर का समय कई भारतीय क्षेत्रों में विंटर्स फ्लावर्स की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी महीने में लोग अपने घरों और गार्डनों को तैयार करने लगते हैं क्योंकि यह मौसम सर्दियों के फूलों के लिए सबसे बेटर और अच्छा माना जाता है क्योंकि इसी महीने में रंग-बिरंगे के फूल हर घरों और गार्डनों में देखने को मिलता है और लोग इन रंग-बिरंगे फूलों के छोटे पौधे भी नर्सरी या बीज अपने घरों में डालते हैं।
अगर आप भी बीज डाल रहे हैं तो इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि बीज में मिट्टी में बीज एकदम गहराई में न डालें, पानी तेज धार से न दें, उसको अच्छी रोशनी और हवा भी देना जरूरी है।
17 साल के नर्सरी एक्सपीरियंस से मैंने यही सीखा है कि पिटुनिया किस्में, जितनी सही होगी आगे पौधा उतना ही मजबूत बनेगा और वह अंकुर होने के बाद पौधा जब अच्छे से बनेगा तो वह पौधा ग्रोथ, उसमें फूल भी बहुत सारे आएंगे। मैं भी अक्टूबर में ही बीजों को डालता हुं |
