अक्टूबर- नवंबर में petunia के बीज लगाने के बाद पहले 15 दिन ये 7 काम जरूर करें

अक्टूबर- नवंबर में petunia के बीज लगाने के बाद पहले 15 दिन ये 7 काम जरूर करें

अगर आप सोच रहे हैं कि petunia के बीज कैसे लगाएं तो अक्टूबर और नवंबर का समय इसकी शुरुआती तैयारी के लिए मत्वपूर्ण हैं | सर्दियों के पौधे की तैयारी के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।क्योंकि अक्टूबर के महीने से सभी घरों में winter flower plants लगाने की तैयारी हो जाती है। ये रंग-बिरंगे फूल सभी के घरों, बालकनी और गार्डनों में बहुत ही अलग-अलग रंगों में खिले होते हैं और ये सुंदर- सुंदर फूल विंटर फ्लावर्स प्लांट लोग अपने घरों में बहुत ही पसंद से लगाते हैं और वह अपने घरों को बहुत ही सुंदर बना देते हैं सभी ने पौधों के बीज को भी डालना चालू कर दिया है इसमें से सबसे ज़्यादा लगने वाला पौधा हर घरों में होता है, वह पौधा है पिटोनिया का, इसका भी बीज सब जगह डालना चालू हो गया है। मेने भी अपनी नर्सरी मे seedling डालना शुरू कर दिया हैं |

अगर आप भी पिटुनिया के बीज लगा रहे हैं तो सिर्फ बीज डालना ही काफी नहीं होगा आपको शुरुआती 10 से 15 दिनों में पानी, रोशनी, मिट्टी और तापमान का सही देखभाल करना बहुत ही जरूरी होता है।पिटुनिया का जो बीज होता है, वो बहुत ही छोटे-छोटे और बारीक होते हैं। इन्हें मिट्टी में बहुत गहराई में अगर आप दबा देते हैं तो उन में से जर्मिनेशन ठीक से नहीं हो पाती है, इसलिए बीज को लगाने के बाद शुरुआती दिनों में बहुत ही खास खयाल रखना पड़ता है। पिटूनिया की पूरी देखभाल के लिए हमारी ये गाइड पढें |

इस लेख में जानिए अक्टूबर में पिटुनिया के बीज लगाने के बाद 15 दिन में क्या करें, कितनी नमी रखें, कब दें और seedlings को कब transplant करें।

1. पिटुनिया के बीज को मिट्टी में बहुत गहरे न दबाएं

पिटुनिया के बीज काफी छोटे होते हैं और बहुत ही बारीक होते हैं आपको भी पता होना चाहिए कि यह बीज इतने बारीक होते हैं कि ठीक से दिखाई भी नहीं देते हैं अगर आप मिट्टी में इसे अंदर दबा देते हैं तो इसमें से अंगूर निकलना बहुत ही मुश्किल हो जाता है इसलिए आपको इस बात का बहुत ही अच्छे से ध्यान रखना है कि बीज को मिट्टी के अंदर दबने नहीं देना है इसको ऊपर ही सतह पर ही डालना है और ऊपर से हल्की मिट्टी की परत या कोको पिट का भी इस्तेमाल आप कर सकते हैं और एकदम हल्के हाथों से ही आपको इसको डालना है।

पिटुनीय के बीज

2. मिट्टी मे नमी बनाए रखें

petunia seed germination के दौरान मिट्टी पूरी तरह से सूखी नहीं रहनी चाहिए लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि seed tray में आप बहुत ज़्यादा पानी भी भर दें। ज़्यादा पानी से मिट्टी को हवा नहीं मिलेगी और सीडलिंग कमजोर पड़ने लगेंगे और खराब होने लगेंगे। इसलिए आपको न ही मिट्टी सूखी रखनी है और न ही मिट्टी एकदम ज़्यादा गीली भी रखनी है। इस बात का आप अच्छे से ध्यान रखेंगे और शुरुआत में इस spray bottle से ही हल्की फुहार देंगे।

3. शुरुआत मे तेज दोपहर की धूप से बचाएं

पिटुनिया की seedling को ऐसी जगह रखें, जहाँ उन्हें अच्छी रोशनी मिलती रहे। शुरुआत में उन्हें सीधे दोपहर की तेज धूप में न रखें। जब सीडलिंग में धीरे-धीरे नई growth निकलने लगे, तब उन्हें धीरे-धीरे ज्यादा रोशनी और धूप की आदत डालें। याद रखें, कम रोशनी मिलने से seedling कमजोर और पतली होने लगती हैं, जबकि अचानक तेज धूप में रखने से नाजुक seedling खराब भी हो सकती हैं। इसलिए शुरुआती दिनों में रोशनी का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

4. पानी देते समय सबसे बड़ी गलती ना करें

पिटुनिया के छोटे और बारीक बीजों में पानी देते समय आपको बहुत सावधानी रखनी चाहिए। बीज बोने के बाद तेज धार से पानी बिल्कुल न डालें, क्योंकि पानी की तेज धार से बीज अपनी जगह से हट सकते हैं और इसलिए पानी हमेशा बहुत हल्के हाथ से दें। इसके लिए स्प्रे बोतल या ऐसी छोटी बारीक धार वाली बोतल का इस्तेमाल करें, जिससे पानी धीरे-धीरे और हल्की फुहार के रूप में पड़े। हम भी अपनी नर्सरी मे spray का ही इस्तमाल करते हैं |

पिटुनीय मे पानी डालने का तरीका

5. अंकुर निकलने के बाद बहुत घने पौधों को अलग करें

अगर आपकी पिटुनिया की seedling में एक साथ बहुत सारी अंकुर निकल आई हैं, तो उन्हें एक ही जगह पर ज्यादा घना न रहने दें। बहुत ज्यादा पौधे एक साथ रहेंगे तो उन्हें सही जगह, हवा और पोषण नहीं मिल पाएगा, जिससे पौधे कमजोर और खराब दिखने लगेंगे। इसलिए जैसे-जैसे पौधे ज्यादा घने दिखाई दें, उन्हें सावधानी से अलग करते जाएँ, ताकि हर पौधे को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।

6. पहले 15 दिन खाद देने की जल्दी ना करें

छोटे पेटूनिया के seedling को शुरूआत में आप को किसी प्रकार का खाद या केमिकल वाला खाद देने से बचना है। पहले बीजो को growthऔर अच्छे मजबूत होने दे, जब पौधे थोड़े अच्छे हो जाएँ। तो ही खाद के बारे में सोचें। छोटे होने में ज़्यादा खाद भी नहीं डालना है, नहीं तो पौधे तुरंत खराब हो जाएंगे।

7. Transplant करने में जल्दबाजी न करें

सिर्फ बीज से छोटे अंकुर निकल आने का मतलब नहीं होता है कि उसे तुरंत बड़े गमले में लगाया दिया जाए। पहले seedling को थोड़े मजबूत होने दें। जब वो पौधा गमले में के लिए लगाने के लायक हो जाए, तभी आप उसे निकालें और गमले में अच्छे से ट्रांसप्लांट करें। ट्रांसप्लांट करते समय आपको बहुत ही ध्यान रखना है कि उनकी जड़ों को नुकसान न पहुंचे, नहीं तो वो गमलों में लगाने के बाद ही वो आपके पौधे एक से दो दिन के अंदर ही मुरझा जाएंगे। इसलिए आपको जड़ों को आसानी से निकालना है और लगाने के बाद हल्का पानी देना है, ज्यादा पानी भी नहीं देना है।

Petunia के बीज कितने दिन में germinate होते हैं?

अगर पिटुनिया के बीज अच्छी क्वालिटी के हैं तो उन्हें लगभग 7 से 15 दिनों में जर्मिनेट हो सकती हैं लेकिन वह उसकी क्वालिटी और आपके क्षेत्र के मौसम के हिसाब से अलग हो सकती है। इसलिए 5-6 दिन में अंकुर न दिखने पर थोड़ा उनको खराब न मानें, थोड़ा सा समय दें क्योंकि पिटुनिया के seedling को थोड़ा सा समय लगता है और बहुत ही धीरे-धीरे अंकुर होने वाला पौधा है। आप बस जरूर के अनुसार पानी और हवा देते रहे |

पिटुनीय के अंकुर निकलने के बाद

अगर Petunia के बीज germinate नहीं हो रहे हैं तो क्या करें?

सबसे पहले इन चीजों को जरूर चेक करें:

  1. बीज मिट्टी में बहुत गहराई में तो नहीं दब गया है।
  2. seedling ट्रे की मिट्टी बहुत ज्यादा गीली या पूरी तरह सूखी तो नहीं है।
  3. जरूरत से ज्यादा पानी तो नहीं दिया जा रहा है।
  4. tray में ड्रेनेज सही है या
  5. बीज बहुत पुराने या खराब तो नहीं हो चुके हैं।
  6. seedling tray को बहुत ज्यादा गर्म जगह पर तो नहीं रखा गया है।

इन सभी चीजों को सही रखने से पेटुनिया के बीजों के अच्छी तरह germination होने की संभावना बेहतर हो सकती है।

अक्सर पूछें जाने वाला सवाल

पिटुनिया के बीज कैसे लगाएं और शुरुआत मे क्या सावधानी रखें |

भारत के कई क्षेत्रों में सर्दियों के मौसम में पिटुनिया का समय देखा जाए तो अक्टूबर-नवंबर के आसपास ही बोया जाता हैं | और इसी समय सभी नर्सरी और गार्डनों में डालना चालू हो जाता है | हम भी अपने Nursery में अक्टूबर के महीने में पिटुनिया के पौधे के बीज डालते हैं। यही समय अच्छा होता है seedling के लिए, आप भी अभी तैयारी कर लीजिए |

पिटुनिया के बीज को मिट्टी में कितनी गहरा लगाना चाहिए?

पिटुनिया seeds बहुत छोटे और बहुत बारीक होते हैं जो कि ठीक से दिखाई भी नहीं देते हैं। अगर इन्हें आप मिट्टी में बहुत गहरी में लगा देते हैं तो वो उगने में बहुत ज़्यादा समय लेते हैं और ठीक से अंकुर भी नहीं निकलते हैं। इसलिए आपको मिट्टी के ऊपरी परत पर ही इसको लगाना है और हल्की सी मिट्टी की परत ऊपर से डालनी है।

पिटुनिया को रोज पानी देना चाहिए?

जरूरी नहीं है। पिटूनिया के बीज में आपको रोज पानी देने की जरूरत नहीं है। आपको मिट्टी को देखकर ही पानी डालना है। मिट्टी में अगरमी है तो बिल्कुल भी पानी न दें, क्योंकि लगातार पानी जमा होगा तो आपका पूरा बीज खराब होने लगेगा |

Petunia seedling को धूप कब देना चाहिए?

शुरुआती समय में उसको अच्छी रोशनी दें और दोपहर की धूप आपको और दोपहर की तेज धूप से आपको उसे बचाना है पौधे मजबूत होने के बाद धीरे-धीरे ज़्यादा रोशनी की उसको आदत डालें।

निष्कर्ष

अक्टूबर और नवंबर में Petunia के बीज लगाना तो सिर्फ शुरुआत होती है। असली सफलता तो तब मिलती है। अगर आप उसकी देखभाल अच्छी तरह से करते हैं, यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप उसकी देखभाल कैसी करते हैं। बीज को लगाते समय बहुत गहरे मिट्टी में न डालें। मिट्टी अच्छी क्वालिटी का रखें, भुरभुरी मिट्टी हो, थोड़ा कोकोपीट भी मिलाएं उसमें। पानी डालते समय तेज रफ्तार में पानी न डालें और seedling को अचानक तेज धूप में न रखें। पौधे मजबूत होने के बाद भी आप उसको पौधे को कमरे में ट्रांसप्लांट करें। अगर आपने शुरुआत की पौधा भी सही से देखभाल करते हैं तो आपके पिटुनिया के हेल्दी पौधे तैयार होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है और ये पौधे एक अच्छे growth पौधे बनेंगे और उसमें फूल भी बहुत आएंगे जो आपके घरों और बालकनी को रंग-बिरंगे फूलों से भर देंगे।