अगर आपने भी कैलेंडुला का पौधा लगाया है और उसमें पत्तियाँ तो खूब आ रही हैं लेकिन फूल कम आ रहे हैं या पौधा बढ़ तो रहा है लेकिन कलीया बनने से पहले ही कमजोर हो जाता है, तो भाई आप ऐसी परेशानी से तुरंत ज़्यादा खाद डालने का मत सोचिए। कई बार पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलता, कभी मिट्टी में पानी जमा रहता है और कभी खाद जरूरत से ज़्यादा डाल दी जाती है।
कैलेंडुला में ढेर सारा फूल चाहिए तो सिर्फ खाद डालना काफी नहीं होता है। मिट्टी, धूप, पानी और सही समय पर देखभाल इन सबका भी आपको विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
मैं अपने 17 साल के नर्सरी अनुभव के आधार पर इस लेख में आपको कैलेंडुला की देखभाल का तरीका समझाने जा रहा हूँ। हम जानेंगे कि कौन सा खाद इस्तेमाल करना चाहिए, पानी कब देना चाहिए और पौधे में फूल कम आने पर किन बातों की जांच करनी चाहिए।
चलिए एक-एक करके समझते हैं।
1. सर्दियों में कैलेंडुला की देखभाल कैसे करें?
कैलेंडुला का पौधा सर्दियों में खिलने वाला सबसे लोकप्रिय पौधा माना जाता है। इस पौधे को लोग बहुत ज़्यादा पसंद करते हैं और इसे वो अपने घर के गार्डन, बालकनी और धूप वाली जगह में इसको लगाना पसंद करते हैं। ये छोटा पौधा कहीं भी लग जाते हैं और बहुत ही सुंदर -सुंदर फूल इसमें खिलते हैं। इसमें पीले और नारंगी रंग के फूल अधिक खिलते हैं।
सर्दियों में इसकी देखभाल करते समय आपको इन बातों का विशेष रूप से
ध्यान दे:
- पौधे को पर्याप्त धूप मिलना चाहिए।
- दूसरा, मिट्टी में पानी जमा न होने दें।
- तीसरा, जरूरत से ज़्यादा खाद नहीं देना है।
- सूखे और खराब पत्तों को हटाते रहना है।
- पौधे को बहुत छोटे गमले में लंबे समय तक नहीं रखना है |
छत्तीसगढ़ जैसे क्षेत्रों में अक्टूबर के महीने में इस कैलेंडुला के पौधे को हम लोग लगा देते हैं। इसलिए सिर्फ कैलेंडुला देखकर आप उसे कभी भी न लगाएँ। अपने क्षेत्र के तापमान, मौसम को देखकर ही आप इस पौधे को लगाने का निर्णय करें। क्योंकि अगर ज़्यादा गर्मी में लगाएंगे तो ये पौधा खराब नहीं करेगा। सर्दियों के पौधों की पूरी देखभाल करने हमारी यह गाइड पढें |
2. कैलेंडुला के पौधे को कितनी धूप चाहिए?
अगर आप कैलेंडुला में अच्छे फूल चाहते हैं तो मैं आपसे कहूँगा कि आप इसे पर्याप्त रोशनी में रखें। क्योंकि पर्याप्त धूप इस पौधे को जितनी मिलेगी या पौधा उतना ही ग्रोथ और उसमें ज़्यादा फूल आएँगे और वहीं अगर धूप नहीं मिलती है तो ये पौधा कमजोर हो जाएगा और फूल भी इसमें आने बंद हो जाएंगे।
लेकिन इस बात का भी आपको ध्यान रखना है कि छोटे पौधे को अचानक तेज धूप में नहीं रखना है। छोटे पौधे को आपको बचाना है।
क्या करें?
- गमले को ऐसी जगह रखें जहाँ पर्याप्त रोशनी उसे मिले।
- पौधे की पत्तियों की ग्रोथ पर नज़र रखें।
- मौसम बहुत गर्म होने पर मिट्टी की नमी को चेक करते रहें।
- पौधे को ऐसी जगह पर नहीं रखना है जहाँ पानी लगातार जमा रहता हो।
नर्सरी टिप: अगर पौधे में पत्तियाँ खूब आ रही हैं लेकिन फूल कम है तो सबसे पहले आपको उसकी पर्याप्त रोशनी, खाद और पौधे की पूरी जांच करनी पड़ेगी। सिर्फ एक कारण मानकर आप खाद ज़्यादा देने लगेंगे तो ये भी बिल्कुल सही नहीं होता है। इससे पौधे और ज़्यादा बढ़ेंगे और फूल बिल्कुल भी नहीं आएगा।
3.कैलेंडुला की मिट्टी कैसी होनी चाहिए?
अगर आप भी अपने कैलेंडुला के पौधे को अच्छी ग्रोथ और ढेर सारे फूल देखना चाहते हैं, तो आपको सबसे ज़रूरी चीज़ है कि उसकी मिट्टी ऐसी बनानी होगी जिसमें पानी आसानी से निकल सके और जड़ों को हवा पहुँच सके। गमले में ऐसी मिट्टी इस्तेमाल करें जो बहुत सख्त न हो और जिसमें पानी जमा होता हो।
मिट्टी तैयार करते समय:
- साफ और बगीचे की मिट्टी का इस्तेमाल करे |
- अच्छी तरह से सड़ी हुई कंपोस्ट खाद उसमें मिला दें |
- मिट्टी को बहुत ज़्यादा दबाकर गमले में न भरें |
- गमले में पानी निकलने के लिए छेद ज़रूर बनाएँ।
मिट्टी बनाते समय इस बात का आपको ध्यान रखना है कि मिट्टी को बारीक और भुरभुरी बनाएं, जिससे कि इसमें जड़ों को फैलने में आसानी हो और पौधे की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करे। इस बात पर आपको विशेष रूप से ध्यान रखना होगा।
4. कैलेंडुला में कौन से खाद डालें?
अगर आप यह सोचते हैं कि किसी भी पौधे में हम बहुत सारा खाद डाल देंगे तो वह पौधा तुरंत ही खिलने लगेंगे और अच्छी ग्रोथ में आ जाएंगे, तो भाई ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। कैलेंडुला के पौधे के लिए अच्छी तरह से सड़ी हुई कंपोस्ट आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
जरूरत पड़ने पर फूलों वाले पौधे के लिए आप खाद भी डाल सकते हैं लेकिन आपको नियमों का भी पालन करना होगा और सबसे जरूरी चीज है कि आपको देखभाल पौधों की अच्छी तरह से करनी होगी।
खाद डालते समय:
- पौधे की ग्रोथ और पत्तियों की स्थिति को आपको देखना है |
- खाद की मात्रा पौधे के अनुसार ही डालना है |
- सूखी मिट्टी में तेज खाद नहीं डालना है |
- एक साथ आपको बहुत सारे प्रकार के खाद नहीं डालने हैं |
- पौधे की जड़ के पास खाद बिल्कुल भी नहीं डालना है।
अगर आपका पौधा अच्छी ग्रोथ में है और फूल दे रहे हैं तो आपको उसमें खाद डालने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।
नर्सरी टिप: खाद डालने से पहले आप पहले पौधे की अच्छी तरह से जांच करें, उसे देखें कि उसे खाद की जरूरत है या नहीं है। जरूरत हो तभी आप किसी प्रकार के खाद डालें नहीं, वरना उसमें खाद डालकर और पौधे को खराब नहीं करें।
6. कैलेंडुला में पानी कितना देना चाहिए?
यह कैलेंडुला सर्दियों का पौधा है। इसमें आपको पानी उस पौधे के अनुसार ही देना है। न ही पानी ज़्यादा देना है और न पानी इसमें बहुत कम देना है। यह उस मिट्टी पर निर्भर करता है। पानी देने से पहले आप मिट्टी की ऊपरी परत को अच्छी तरह से चेक करें।
अगर वहाँ आपको कुछ सूखी महसूस हो और गमले के अंदर नमी कम हो तो आप पानी दें। अगर ज़रूरत नहीं है तो जबरदस्ती आपको गमले में पानी नहीं देना है। इस बात का आपको ध्यान रखना है। क्योंकि पानी ज़्यादा देने से पौधे की जड़ों को भारी नुकसान होता है।
इन गलतियों से बचें:
- रोज एक ही मात्रा में पानी देना, चाहे गीली मिट्टी हो या सूखी।
- गमले में पानी जमा न होने देना।
- बहुत तेज धार में आपको गमले में पानी नहीं देना है।
- केवल पत्तियां देखकर पानी न दें, मिट्टी चेक करें।
पानी की ज़रूरत गमले के आकार, मिट्टी और तापमान और हवा के अनुसार ही बदलती रहती है, इसलिए आपको ध्यान देना होगा कि उस पौधे को उस समय पानी की ज़रूरत है या नहीं। अगर पौधा मुरझा रहा है, मिट्टी सूखी हुई है तो आप उसमें पानी दीजिए। और अगर मिट्टी गीली है, पौधा भी स्वस्थ है, तो आप उसमें पानी नहीं दीजिए।
6. कैलेंडुला में ज़्यादा फूल कैसे लाएं?
कैलेंडुला के पौधे में फूल कम आ रहे हैं तो पहले आप पौधे की स्थिति को अच्छी तरह से जाचें।
ये चार बातें देखें।
पहली- धूप: क्या पौधे को पर्याप्त धूप मिल रही है या नहीं?
दूसरी- पानी: क्या मिट्टी बहुत देर तक गीली रहती है या बार-बार सूख जाती है?
तीसरी- खाद: क्या पौधे को जब ज़रूरत पड़ रहा है तो आप उसे सही समय पे खाद दे रहे हैं कि नहीं?
चौथा -पुराने फूल: एक बार जब पौधे में फूल कीड़ के खराब हो जा रहे हैं तो आप उसे फूल को हटा रहे हैं कि नहीं? इससे दूसरे नए फूल आने में मदद मिलती है।
याद रखें फूल की संख्या पौधे की किस्मों, मौसम, पौधे की उम्र और सबसे ज़रूरी आपके देखभाल पर निर्भर करती है। कोई एक उपाय करके आप पौधे में अच्छे फूल या पौधे की ग्रोथ नहीं ला सकते। आपको सब मिलाकर के उसकी देखभाल करनी पड़ेगी।
7. कैलेंडुला में फूल कम आने की आम गलतियाँ
कई बार हम जब पौधे की देखभाल करते हैं तो अनजाने में ऐसी कई गलतियाँ कर देते हैं जो कि उस पौधे की ग्रोथ पर उसका असर डालने लगती हैं।
इन बातों से बचें:
- पौधे को कम रोशनी वाली जगह पर रखना है।
- गमले में पानी जमा रहने देना।
- जरूरत से ज़्यादा खाद डाल देना।
- पौधे की ग्रोथ बढ़ने पर इसके आकार का गमला न चुनना।
- मुरझाए फूलों और खराब पत्तियों को न हटाना।
- मौसम बदले बिना पानी देने का तरीका न बदलना।
- कीट या पत्तियों की समस्या को समय-समय पर नहीं देखना।
अगर आपका कैलेंडुला का पौधा कमजोर दिख रहा है तो पहले कारण पहचानना है। एक साथ कई काम करना उसके लिए मुश्किल हो सकता है। और आप पहले कारण को पहचान लेंगे, उसके बाद उपाय करेंगे तो आपके पौधे के लिए यह बहुत ही अच्छा होगा और इससे पौधे आपके स्वस्थ और हरे-भरे रहेंगे।
8. कैलेंडुला के पौधे में फूल कब आते हैं?
अगर देखा जाए तो फूल आने का समय कैलेंडुला की किस्म, मौसम, धूप और पौधे की देखभाल पर ही निर्भर करता है। अगर आप कैलेंडुला के बीज का पैकेट ला रहे हैं तो उसमें शुरुवाती मार्गदर्शन जो होते हैं, उसे आप मानें। अगर पौधा स्वस्थ है लेकिन अभी फूल नहीं आ रहे हैं तो उसकी उम्र, धूप, खाद, पानी की स्थिति को आप देखते रहें, जांचते रहें। जल्दबाज़ी बिल्कुल भी न करें कि आज हम पौधा लगाएंगे और पांच दिन के बाद उसमें से फूल आ जाएंगे।
ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। बीज को फूल बनने में समय लगता है, फिर अंकुर बनने के बाद वह पौधे में तैयार होता है और उसके बाद ही फूल आते हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना होगा। अगर आप जल्दी फूल लाने के लिए उसमें ज्यादा खाद डाल देंगे तो आपका पौधा पूरी तरह से खराब हो जाएगा और फूल भी उसमें नहीं आएंगे। अक्टूबर मे पौधों की देखभाल के लिए ये लेख पढें |
9. गमले में कैलेंडुला लगाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- गमले में पानी निकलने के लिए छेद जरूर रखें।
- पौधे की जड़ों के फैलने के लिए पर्याप्त जगह रखें। मिट्टी
- भरभुरी और पानी निकलने वाली होनी चाहिए।
- पौधे को पर्याप्त धूप मिलनी चाहिए।
- खाद और पानी जरूरत के अनुसार ही देना है।
पौधे को एक गमले से जब आप दूसरे गमले में रिपॉटिंग करते हैं तो आपको इस बात का बहुत ही ध्यान रखना होगा कि पौधे की जड़ों को कम से कम नुकसान हो, जिससे कि पौधे जब दूसरे गमले में जाएं तो वह मुरझाएं न और खराब न हो। इसलिए आपको बहुत ही आराम से एक गमले से दूसरे गमले में पौधे को शिफ्ट करना होगा।
कैलेंडुला की देखभाल से जुड़े सवाल
1 क्या सर्दियों में कैलेंडुला के पौधे में खाद डाल सकते हैं?
हाँ, जरूरत के अनुसार आप कैलेंडुला के पौधे में खाद डाल सकते हैं लेकिन आपको खाद की मात्रा और पौधे की स्थिति देखकर ही खाद का इस्तेमाल करना है पौधे में ज़्यादा फूल आएंगे, ऐसा मानकर ज़्यादा खाद नहीं डालना है |
2. कैलेंडुला में फूल कम क्यों आते हैं?
जब आप पौधे को कम रूप में और पानी सही समय पे खाद की टाइमिंग सही नहीं होगी तो फूल आने में समस्या तो बनेगी ही इसलिए आपको सब मिश्रणों को मिलाकर काम करना है और उनकी एक साथ देखभाल करनी है |
3. क्या कैलेंडुला को गमले में लगा सकते हैं?
हाँ, आप उस पौधे के आकार के ही गमले में उसे लगाएं जिससे बाद में गमले चेंज करने में दिक्कत न हो और उस गमले से पानी निकलने की भी व्यवस्था अच्छी तरह से बनाएं और पौधे में मिट्टी, भूरभूरी, पर्याप्त रोशनी के साथ कैलेंडुला के गमले में लगाया जा सकता है |
4. क्या कैलेंडुला में रोज पानी देना चाहिए?
जरूरी नहीं है। पानी देने के लिए आपको मिट्टी के नमी को चेक करना है और मौसम को देखना है।
5. कैलेंडुला के पौधे में कौन सी खाद डालें?
अगर आप अपने कैलेंडुला के पौधे में खाद डालना चाहते हैं तो उसमें कंपोस्ट खाद या फूलों वाले पौधे के लिए अच्छी खाद इस्तेमाल कर सकते हैं बस आपको मात्रा जरूरत के अनुसार और उत्पाद के निर्देशों पर ही करना है।
17 साल के नर्सरी अनुभव से मेरी सलाह:
मैं जब अपनी नर्सरी में कैलेंडुला का पौधा लगाता हूँ तो इन बातों का ध्यान रखता हूँ कि पौधे लगाते समय मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जो कि बहुत ही भुरभुरी और बारीक हो। जितनी बारीक मिट्टी होगी पौधे उतने ही बढ़िया होंगे और उसमें जड़ भी हेल्दी रहेंगी। उसके बाद मिट्टी में पानी नहीं निकलने की व्यवस्था भी अच्छी तरह से होनी चाहिए।
इस बात का भी मैं ध्यान रखता हूँ क्योंकि अगर मिट्टी से पानी नहीं निकलता है तो पौधे की जड़ें सड़ने लगेंगी और वो खराब हो जाएंगी। इसलिए मिट्टी से पानी इसके बाद आता है धूप। पौधे को धूप की जरूरत होती है क्योंकि अगर उसे पौधे को धूप नहीं मिलती है तो वहाँ पौधा सिर्फ लंबाई में बढ़ता जाएगा।
उसमें सिर्फ पत्तियाँ ही आती हैं फूल बिल्कुल भी नहीं आते। इस बात का भी मैं अक्सर ध्यान रखता हूँ। ये कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से आपके भी पौधे अच्छी तरह से रोज़ जाते हैं।
मैं अपने ग्राहक को भी यही चीज़ समझाता हूँ कि आप जितना हो सके आप अपने पौधे को ध्यान दीजिए रोज थोड़ा-थोड़ा आप पौधे को देखिए और उसे समझने की कोशिश करिए कि उस पौधे को अभी वर्तमान समय में किस प्रकार की जरूरत पड़ रही है तो आपके पौधे भी स्वस्थ और ग्रोथ में होंगे और फूल भी ढेरों सारे आएंगे।
निष्कर्ष
भाई अगर आपको कैलेंडुला में अच्छे फूल पाने हैं तो सिर्फ खाद पर निर्भर नहीं रहना है। आपको अच्छी तरह से मिट्टी तैयार करनी पड़ेगी, उसके बाद पर्याप्त रोशनी, संतुलित पानी देना होगा और जरूरत पड़े तब ही आपको खाद देना है। सिर्फ खाद देने से पौधे तैयार नहीं होते हैं, उनकी पूरी देखभाल करनी पड़ती है।
मैं अपने नर्सरी अनुभव से यही सलाह दूँगा कि पौधे को ध्यान से रोज देखें और समस्या पहचानने की कोशिश करें। समस्या जब आप पहचान लें, तब उसका इलाज करना आपके लिए आसान होगा। ऐसे में पौधे को कोई नुकसान भी नहीं पहुँचेगा और आपके उस देखभाल से पौधे स्वस्थ भी हो जाएँगे।
और आप कैलेंडुला की देखभाल सही तरीके से करेंगे तो पौधे स्वस्थ, हरे-भरे और उसमें फूल भी बहुत सारे आएँगे। और आपके कैलेंडुला में फूल नहीं आ रहे हैं तो हमें Comment में ज़रूर बताएँ।
