गमले में लगे गुलाब के पौधे में फूल क्यों नहीं आते? डालिए ये सीक्रेट खाद, खिलेंगे ढेरों फूल! नर्सरी मालिक से जानें पूरा राज

दोस्तों, आपने भी अपने घर की बालकनी, छत या गार्डनों में गुलाब का पौधा लगाया है लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उसमें फूल नहीं खिल रहे हैं या खिल भी रहे हैं तो 1 से 2 फूल और बहुत दिन हो जाने के बाद से उस गुलाब के पौधे में किसी प्रकार की नई पत्तियाँ भी नहीं आ रही हैं या फिर पौधा हरा भरा तो दिखाई देता है |

नई पत्तियाँ भी निकल रही हैं लेकिन जब फूल आने की बारी आती है तो पौधा में फूल ही नहीं आता है। कई लोग ऐसे में बाजार से महंगी-महंगी खाद खरीदकर उस गुलाब के पौधे में डालते हैं लेकिन उससे कोई फायदा नहीं होता है और जब गुलाब के पौधे में फूल नहीं आते हैं तो लोग कई बार पौधों के साथ बहुत सी चीजें करने लगते हैं |

कोई ज्यादा पानी डाल देता है तो कोई बार-बार खाद बदलते रहता है लेकिन क्या आपको पता है कि गुलाब में फूल नहीं आने की वजह हमेशा खाद की कमी नहीं होती है? गमले में गुलाब की देखभाल के लिए कई चीजे है |

मेरे 17 साल के नर्सरी अनुभव में मैंने देखा है कि गुलाब के पौधे को जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन और कम धूप, गलत छंटाई और खराब मिट्टी मिलने पर फूल आने बंद हो जाते हैं। आज मैं बताऊँगा कि गमले में लगे गुलाब के पौधों में फूल क्यों नहीं आते हैं, कौन सी खाद देनी चाहिए, कितनी मात्रा में देनी चाहिए और घर पर होने वाली चीजों से पौधे की देखभाल कैसी करनी है |

इसलिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए क्योंकि छोटी सी गलती भी आपको गुलाब के पौधे में फूल आने से रोक सकती है।

गमले में गुलाब के पौधे में फूल नहीं आने के 7 बड़े कारण

सबसे पहले आपको यह समझना ज़रूरी होगा कि गुलाब के पौधे में फूल क्यों नहीं आ रहे हैं। आप अपने उस पौधे को ध्यान से देखिए और समझने की कोशिश करिए। बिना वजह जाने आप सिर्फ खाद डालते रहेंगे तो उसमें कभी भी फूल नहीं आएंगे और पौधे भी ग्रोथ नहीं करेंगे। गुलाब के पौधे में फूल नहीं आना यह आम बात हो गई है |

1. पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं मिलना।

गुलाब का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसे ज़्यादा से ज़्यादा फूल लेने के लिए आपको उसे पर्याप्त मात्रा में धूप देनी ही होगी। अगर आपका गुलाब का पौधा दिन भर ऐसी जगह पे आप उसे रखते हैं जहाँ छाया रहती है तो उसमें पत्तियाँ तो निकल लेगी ही लेकिन उसमें फूल कम हो जाएंगे या फूल बिल्कुल भी आना बंद हो जाएंगे।

नर्सरी की सलाह: गुलाब के गमले को आपको ऐसी जगह पे रखना है जहाँ रोजाना 6 घंटे की सीधी धूप मिले, बहुत तेज गर्मी में दोपहर की कठोर धूप में भी आपको नहीं रखना है। इस बात का आपको ध्यान रखना है।

2. जरूरत से ज़्यादा यूरिया और नाइट्रोजन डालना।

बहुत से लोग सोचते हैं कि अगर हमारा गुलाब का पौधा नहीं खिल रहा है तो हम उसमें ज़्यादा खाद डाल देंगे तो उसमें फूल भी ज़्यादा आ जाएंगे लेकिन ऐसा हमेशा नहीं हो पाता है। अगर पौधे को जरूरत से ज़्यादा आप नाइट्रोजन खाद डाल देते हैं तो उसमें उस गुलाब के पौधे की पत्तियां और नई टहनियां तेजी से बढ़ जाती हैं लेकिन फूल बिल्कुल भी नहीं आते हैं।

नर्सरी की सलाह: यूरिया का इस्तेमाल आप बार-बार बिल्कुल भी न करें। पौधे को अच्छी खाद सरसों की खली दें सकते है |

3. गमले के मिट्टी खराब होना

अगर आपने जिस गमले में गुलाब के पौधे को लगाया है और वह गमले की मिट्टी बहुत ज़्यादा सख्त और कीचड़ वाली हो गई है, जिसमें पानी डालने पर जमने लगता है, तो इससे उस गुलाब के पौधे की जड़ों को भारी नुकसान होगा और गुलाब की जड़ें को हवा भी नहीं मिलेगी, जड़ें सड़ने लगेंगी।

नर्सरी सलाह: पुरानी मिट्टी को पूरी तरह से खराब होने से बचाने के लिए आपको उस मिट्टी में अच्छी सड़ी हुई जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए, इससे आपका मिट्टी भुरभुरा रहेगा और उसमें पानी आसानी से निकल भी सकता है।

4. गलत तरीके से पानी देना

गुलाब के पौधे में पानी देना ज़रूरी होता है लेकिन अगर आप इस पौधे में रोजाना बिना मिट्टी देखे पानी डालते ही रहते हैं तो बहुत ज़्यादा पानी से इसके जड़ सड़ने लगते हैं और अगर आप कम पानी भी देते हैं तो पौधा कमजोर भी हो सकता है इसलिए आपको बराबर मात्रा में मिट्टी को देखते हुए पानी देना है |

नर्सरी की सलाह: गमले के ऊपर की मिट्टी को छूकर उंगली से देखना है अगर आपको लगे कि हाँ मिट्टी सूखी हुई है तभी आप उसमें पानी डालें अगर मिट्टी में नमी बनी हुई है तो आपको पानी डालने की ज़रूरत नहीं है और पानी डालें तो पानी निकलने के लिए गमलों में छेद होना बहुत ही ज़रूरी होता है

5. पौधे की छंटाई नहीं करना

गुलाब की पुरानी सूखी और कमजोर टहनियों को आपको हमेशा देखते रहना है और समय-समय पर उसकी छंटाई करते रहनी है, जिससे कि पौधे की ग्रोथ बनी रहे और उसमें नए पत्तियाँ भी आएँ, जिससे कि उसमें फूल भी अच्छी मात्रा में आते हैं। समय-समय पर सूखी पत्तियाँ की टहनियों की छंटाई करने से पौधे भी सुंदर दिखते हैं और उसमें फूल भी ज्यादा आते हैं।

नर्सरी की सलाह: साफ और तेज कैंची से सूखी टहनियों को आपको हटाना है। भारी छंटाई गुलाब की वेरायटी और मौसम देखकर ही करना है।

6. मुरझाए हुए फूल पौधों पर छोड़ देना

जब गुलाब का पौधा एक बार फूल दे देता है और वह गुलाब का फूल उसी में सूख जाता है तो पौधे को लंबे समय तक छोड़ने से उसमें बीज बनने की प्रक्रिया चालू हो जाती है। बार-बार फूल देने वाली वेरायटी से मुरझाए फूलों को सही से हटा देना आपके लिए बहुत ही अच्छा होगा क्योंकि इससे फूलों, नए फूलों के आने के चांस बढ़ जाते हैं।

7. पौधों में कीट और बीमारियों लगना

अगर आपके गुलाब के पौधे की नई पत्तियाँ अचानक से मुड़ने लगी हैं, कलियाँ ऊपर से कराह होकर काली पड़ रही हैं या पत्तियों पर काले धब्बे दिखाई देने लग गए हैं तो कीट और बीमारियों की अच्छी तरह से जांच करें, माहू, थ्रीप्स और स्पाइडर माइड जैसे कीट गुलाब को बहुत ज़्यादा नुकसान पहुंचा देते हैं |

नर्सरी के अनुसार सप्ताह में कम से कम दो बार पत्तियों के नीचे और कलीयों को आपको ध्यान से देखना है और सप्ताह में एक बार आपको उस पर लिक्विड का स्प्रे करते ही रहना होगा |

गुलाब में ज़्यादा फूल लाने वाली सीक्रेट खाद कौन सी है?

दोस्तों अब आते हैं उस सवाल पर जिसका इंतजार ज़्यादातर लोग कर रहे हैं आखिर कमरे में गुलाब के पौधे में ज़्यादा तर फूल लाने की ऐसी कौन सी खाद डालनी चाहिए | गुलाब में ज्यादा फूल लाने की खाद 1 नहीं होती |

मेरे 17 साल के नर्सरी अनुभव के अनुसार सिर्फ मैं एक खाद पर निर्भर रहने के बजाय पौधे को देखकर उनको पोषण देता हूँ |

मेरी पसंदीदा जैविक खाद का तरीका

12 से 15 इंच के स्वस्थ और अच्छे गुलाब के गमले के लिए एक हल्की टॉप ड्रेसिंग इस तरह से आप कर सकते हैं |

  • अच्छी तरह से सड़ी हुई वर्मी कंपोस्ट 1 से 2 मुट्ठी
  • अच्छी तरह पक्की हुई गोबर खाद थोड़ी मात्रा लगभग 1 मुट्ठी
  • नीम की खली एक छोटा चम्मच

इस्तेमाल करने का तरीका:

  1. सबसे पहले गमले की ऊपर की मिट्टी को हल्के हाथों से ढीला करना है |
  2. खाद को तनों से दूर चारों तरफ अच्छी तरह से फैलाना है |
  3. खाद को मिट्टी की ऊपरी सतह में हल्के हाथों से मिला देना है |
  4. इसके बाद जरूरत के अनुसार आपको पानी देना है |
  5. अगली बार खाद डालने से पहले पौधे की नई ग्रोथ और मिट्टी को देखना है |

ऐसा आपको छोटे गमले और पौधे की मात्रा देखकर ही खाद का इस्तेमाल करना है हर पौधे में इतना ही नहीं डालना है खाद नहीं तो इससे पौधों को नुकसान भी हो सकता है

क्या गुलाब में NPK खाद डाल सकते हैं:

हाँ गुलाब के फूलों वाले पौधे के लिए बिना हाँ गुलाब के पौधों वाले गुलाब के फूलों वाले पौधों के लिए बनी NPK खाद का उपयोग आप कर सकते हैं लेकिन इसकी मात्रा खाद के पैकेट पर जो निर्देशिका के अनुसार ही आपको करना चाहिए जैविक खाद और रसायनिक खाद दोनों को एक साथ ज्यादा मात्रा में डालना यह आपके लिए अच्छा नहीं होगा |

ध्यान रखें कि अधिक खाद डाल देने से जड़ें खराब हो जाती हैं और पौधा तुरंत ही मरने लगता है। इसलिए आपको अपने पौधे के अनुसार ही खाद का उपयोग करना है।

गुलाब के पौधे को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ खाद देना ही काफी नहीं है, इसकी सही देखभाल के लिए आप हमारा गुलाब के पौधे की सही देखभाल फूल बढ़ाने के तरीके भी पढ़ सकते हैं।

गुलाब के पौधे में घर पर कौन-कौन सी चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं?

आप चाहे तो कुछ घरेलू चीजें जैविक खाद बनाने में काम आ सकती हैं लेकिन उनका सही तरीका से इस्तेमाल करना भी जरूरी है।

1 वर्मी कंपोस्ट

ये जैविक पदार्थ और पोषक तत्वों का अच्छा खाद माना जाता है। इसे गमले के ऊपर की मिट्टी में थोड़ी ही मात्रा में मिलाया जाता है।

2. पुरानी और अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर खाद

अच्छी तरह से पकी हुई गोबर खाद मिट्टी में जैविक का काम करता है और ये मिट्टी को ताकत देता है जिससे कि पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है।

3. नीम की खली

नीम की खली जैविक मिट्टी सुधारकर गुलाब के जड़ों को ताकत देता है जिससे कि उसमें नई पत्तियां आती हैं और पौधे भी घने होते हैं।

4. केले के छिलके

केले के छिलके में पोटैशियम सहित कुछ खनिज होते हैं। इसे सीधे गमले में आपको नहीं डालना है, इसे अच्छी तरह से सड़ाकर ही इस्तेमाल करें।

एक जरूरी बात: चायपत्ती, कच्चे केले के छिलके, दूध या रसोई से बचा हुआ कचरा सीधे गुलाब के पौधे में नहीं डालना है। इससे बदबू, हफूंद और कई प्रकार के कीटों के आने की समस्या पैदा हो सकती है और यह गुलाब को पूरी तरह से खराब भी कर सकते हैं।

गुलाब के पौधे में फूल लाने के लिए सही मिट्टी कैसे बनाएं?

अच्छी खाद के साथ-साथ आपको सही मिट्टी की भी ज़रूरी ज़रूरत पड़ेगी। गुलाब के लिए आपको ऐसी मिट्टी रखना है जिसमें पानी जमा बिल्कुल भी न हो और जड़ों को अच्छी हवा मिलती रहे।

एक सामान्य गमले के लिए मिट्टी का मिश्रण इस प्रकार से तैयार किया जा सकता है:

  • 40 प्रतिशत अच्छी नर्सरी की मिट्टी
  • 30 प्रतिशत अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद
  • 20 प्रतिशत कोकोपिट
  • 10 प्रतिशत मोटी रेत, पानी निकलने की सामग्री।

आप अपने गमले के अनुसार इस मिट्टी में वह मिश्रण मिला सकते हैं और एक अच्छा गुलाब के पौधे के लिए मिट्टी बना सकते हैं। और ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए एक छेद छोड़ दें ताकि इसमें पानी आसानी से बाहर निकल जाए। गुलाब की मिट्टी कैसे बनाए यह जानना जरूरी है |

अगर आपके गुलाब के पौधे में कली बनती है लेकिन सूख जाती है फूल नहीं आते हैं तो आप हमारे इस गुलाब की कली सूख जाना वाला गाइड भी पढ़ सकते हैं।

गुलाब के पौधे में कितनी धूप और कितना पानी देना चाहिए?

अगर आप अपने गुलाब के पौधे में अच्छी ग्रोथ और ढेरों फूल लाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इन दो चीजों पर ध्यान देना ही होगा, धूप और पानी दोनों आपको सही मात्रा में देना होगा।

धूप: रोजाना करीब 6 घंटे और सीधी धूप देना होगा।

पानी: मिट्टी की नमी को चेक करते हुए आप मौसम के हिसाब से पानी देंगे। जबकि ठंड के मौसम में पानी कम देना है और गर्मी के मौसम में पानी थोड़ा बढ़ाकर देना है।

समय: सुबह पानी देना सबसे अच्छा होता है। पत्तियों को बार-बार गीला नहीं करना है।

एक बात याद रखें गमले में पानी जमा रहना गुलाब के जड़ों को पूरी तरह से सड़ा देगा और गुलाब तुरंत ही मर जाएगा।

गुलाब के पौधे की छंटाई कब और कैसे करें?

अगर आपके गुलाब का पौधा बहुत ज्यादा फैल गया है और टहनियां कमजोर हो गई हैं और उसमें फूल आ ही नहीं रहे हैं तो आप उसे सटाई कर सकते हैं। सबसे पहले सूखी और बीमार रुग्रस्त टहनियों को अच्छी तरह से साफ कैंची से हटा दें।

बार-बार फूल देने वाले गुलाब में मुरझाए फूलों को हटाने से आपको बहुत अच्छा फायदा होगा क्योंकि इसमें फिर से नए फूल और कलियां बनते हैं। इससे कि ढेरों फूल आने के चांस बढ़ जाते हैं।

मुख्य छंटाई का समय गुलाब की वैरायटी और स्थानीय मौसम पर ही निर्भर करता है। वैसे तो अक्टूबर और जुलाई के समय मैं जब अपनी नर्सरी में गुलाब की छंटाई करता हूँ तो जुलाई और अक्टूबर दो बार गुलाब की छंटाई ज्यादातर यही समय सही होता है। पर आप अपने गुलाब के वेरायटी और मौसम के अनुसार इसका उपयोग कर सकते हैं।

गुलाब में फूल बढ़ाने के लिए 15 दिन का देखभाल प्लान

आप चाहते हैं कि गुलाब का पौधा आपका स्वस्थ रहे और फूल देने लगे तो यह आसान रूटीन अपनाएँ।

गुलाब में फूल बढ़ने के उपाय:

पहले 3 दिन:

  • पौधे को पर्याप्त धूप वाली जगह पर रखना है
  • पत्तियों और कलियों को जांच करते रहना है |
  • मिट्टी में पानी जमा नहीं होने देना है।

दिन 4 से 7:

  • पहला मुरझाए हुए फूल को हटाना है |
  • सूखी और खराब पत्तियों को साफ करते रहना है |
  • मिट्टी की नमी को देखकर ही पानी देना है।

दिन 8 से 10:

  • जरूरत होने पर सीमित जैविक खाद देना है |
  • खाद को तने से दूर ही रखना है |
  • पौधे को तनाव से बचाना है।

दिन 11 से 15:

  • नई पत्तियाँ और टहनियों की ग्रोथ को अच्छी तरह से देखना है |
  • कीट और बीमारी की जांच भी कर लेनी है |
  • पानी और धूप दोनों को बराबर मात्रा में देना है।

याद रखें, 15 दिनों में फूल आने की गारंटी तो मैं नहीं देता, पर पौधे की उम्र, किस्म, मौसम और आपके देखभाल पर ये पूरा निर्भर करता है कि आप अपने गुलाब के पौधे में कितने दिनों में फूल लाते हैं।

गुलाब में फूल नहीं आ रहे हैं तो इन पाँच गलतियों से बचें

  1. बार-बार उसे यूरिया खाद डालना |
  2. पौधे को हमेशा छाया वाली जगह में रखना |
  3. बिना मिट्टी देखे रोज पानी दे देना |
  4. एक साथ कई प्रकार के खाद मिलाकर डाल देना |
  5. पौधे के सूखे और बीमार टहनियों को न हटाना।

आप इन गलतियों को सुधार लेते हैं तो पौधे आपके बेहतर ढंग से growth और फूल भी आने लगेगा |

गुलाब के पौधे से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।

1. गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो क्या करें?

सबसे पहले गुलाब के पौधे को ऐसी जगह पर रखना है जहाँ 6 घंटे की अच्छी धूप आती हो, मिट्टी की जांच करते रहना है और पानी बराबर मात्रा में देते रहना है और जरूरत के अनुसार पौधों को खाद देना हैं।

2. गुलाब में सबसे ज़्यादा फूल लाने के लिए कौन सी खाद डालें?

गुलाब में अच्छी तरह से सड़ी और सुखा हुआ गोबर खाद और अगर जरूरत पड़े तो आप NPK खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. क्या गुलाब के पौधे में यूरिया डाल सकते हैं?

नहीं, ये यूरिया नाइट्रोजन देने वाला है इससे पौधे की पत्तियाँ ही बढ़ती हैं फूल आते बहुत कम है, इसलिए जरूरत न हो तो आप इस खाद को देने से बचें।

4. गुलाब के पौधे को कितना धूप चाहिए?

गुलाब एक ऐसा पौधा है जिसे धूप बहुत पसंद है और आप इसे छाया में रखते हैं तो इसमे लगातार फूल कम हो जाता है, इसलिए कम से कम 6 घंटे की सीधी धूप, आप इसे दे सकते हैं।

5. गुलाब के पौधे में कितने दिन में फूल आते हैं?

यह गुलाब की वेरायटी मौसम और इसके पौधों पर आपकी देखभाल पर सब निर्भर करता है, सभी पौधों के लिए कोई निश्चित समय नहीं होता है।

6. केले के छिलके से गुलाब डाल सकते हैं?

हाँ, लेकिन केले का छिलका उपयोग आप तभी करेंगे जब इसे पूरी तरह से कंपोस्ट बना लेंगे। कच्चे केले के छिलके सीधे पौधे में नहीं डालना है।

7. गुलाब के पौधे में पानी का डालना चाहिए?

जब गुलाब के पौधे के गमले के ऊपर की मिट्टी सूखने लगे और अंदर नमी कम हो जाए, तब आप पानी डाल दें। पानी जमा ना होने दे गमले में नहीं तो जड़ें खराब हो जाएंगी।

निष्कर्ष

गुलाब के पौधे में फूल आने के लिए ऐसा कोई जादुई खाद तो नहीं होता है, और अगर आप सही मात्रा में खाद, अच्छी मिट्टी और सही पानी और सबसे ज़रूरी अपने गुलाब को देखभाल अच्छी तरह से करते हैं, तो आपके गुलाब के पौधे में अच्छी तरह से growth और फूल आने के चांस बढ़ जाते हैं।

मेरे 17 साल के अनुभव से सबसे ज़रूरी बात यही है कि बार-बार आपके ज़रूरत के अनुसार हमको पोषण देना है, हमको पौधों को देखना है कि उनको क्या चीज की ज़रूरत पड़ रही है। अगर ज़रूरत ना हो तो हम उसमें खाद नहीं डालेंगे, ज़्यादा खाद डालने से ज़्यादा फूल नहीं आते हैं बल्कि और पौधे खराब हो जाते हैं।

अगर आपके पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो सबसे पहले थोड़ी मिट्टी और पानी की जांच कर लीजिए, उसके बाद एक खाद के बारे में सोचिए। अगर आपके गुलाब के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं या सिर्फ पत्तियाँ ही निकल रही हैं, तो हमें Comment बॉक्स में ज़रूर बताइए |

और इसी तरह से पौधों की अच्छी जानकारी के लिए हमारे RKS Nursery जुड़े रहिए |