गेंदा-पेटूनिया में खाद डालकर भी फूल नहीं? 17 साल का नर्सरी अनुभव जाने

गेंदा-पेटूनिया में खाद डालकर भी फूल नहीं? 17 साल का नर्सरी अनुभव जाने

गेंदा और पेटूनिया में फूल नहीं आ रहे हैं खाद डालने के बाद भी अगर आपके पौधे में सिर्फ पत्तियाँ बढ़ रही हैं और कलीयाँ नहीं बन रही हैं तो दोबारा खाद डालने से पहले धूप, पानी और मिट्टी की स्थिति को जरूर जाँचे |

तो रुकिए ! दोबारा खाद डालने से पहले ये 5 चीजें जरूर जांचें।

मैं पिछले 17 साल से नर्सरी के काम से जुड़ा हूँ। इस अनुभव से एक जरूरी बात समझ आती है कि हर पौधे, फूल, काम आने के कारण एक जैसा नहीं होता है। इसलिए आपको बिना समस्या जाने बार-बार खाद डालना सही तरीका नहीं होगा। इस लेख में आप जानेंगे कि पेटूनिया और गेंदा के फूल क्यों कम आते हैं, कौन सी खाद उपयोगी हो सकती है, लिक्विड फर्टिलाइजर कब, कब देना चाहिए और सर्दियों में फ्लावरिंग बेहतर करने के लिए क्या क्या ध्यान रखना है।

इस लेख मे जानेगे की पेटूनिया और गेंदा में फूल कम क्यों आती है और कौन से खाद आप के पौधे के लिए उपयोगी हैं , लिक्विड फटिलाईजर कब देना है

1 .गेंदा और पिटोनिया में फूल क्यों नहीं आ रहे हैं?

सबसे पहले आप पौधे की स्थिति को ध्यान से देखें। हर समस्या का समाधान खाद डालना नहीं होता है।

  • पत्तियाँ ज्यादा फूल कम: जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन, कम रोशनी या पौधे को छाया में रखना ये कारण भी हो सकते हैं।
  • कलियाँ नहीं बन रही: पौधे की वैरायटी, उसकी उम्र, खूब और पोषण की स्थिति को अच्छी तरह से जांचें।
  • कलियाँ बनकर गिर रही हैं: पानी की बहुत ज्यादा पानी, तापमान में बदलाव और पौधे पर बहुत ज्यादा तनाव होना इसका कारण भी हो सकता है।
  • पत्तियाँ पीली पड़ रही हैं: आपको पानी की मात्रा कम करना पड़ेगा और गमले में से पानी निकलने की व्यवस्था बनानी होगी, नहीं तो पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
  • पौधा मुरझा रहा है: मिट्टी की नमी और जड़ों की स्थिति देखें कि उसमें पानी ठीक से डाला गया है कि नहीं।

नर्सरी की सलाह। सबसे पहले आपको समस्या को देखना है, फिर खाद का उपयोग करना है। यही तरीका है कि जो मैं अपनी नर्सरी में उपयोग करता हूँ। पहले पौधे को अच्छी तरह से देखते हैं, उसके बाद ही इसके उपाय करता हूँ।

2. फूल बढ़ाने के लिए कौन सी खाद डालें?

वर्मीकंपोस्ट केंचुआ खाद या गोबर खाद। वर्मिकम्पोस्ट खाद मिट्टी में जब जाता है तो वह एक जैविक पदार्थ हो बढ़ाने और मिट्टी की उस गुण को सुधारने में बहुत ज़्यादा मदद करता है। इससे पौधे और गर्मी के अनुसार ही आपको उपयोग करना है, ज़्यादा नहीं देना है। आप गोबर खाद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये भी अच्छा खाद माना जाता है।

  • आपको अच्छी गुणवत्ता वाला खाद चुनना है,
  • इससे मिट्टी की ऊपरी सतह पर डालकर रखकर हाथों से मिलाना है
  • तने के पास खाद को बिल्कुल भी नहीं डालना है
  • खाद देने के बाद आपको पानी ज़रूर डालना है।

गर्मी कंपोस्ट या गोबर खाद आप इन दोनों खादों को भी कर सकते हैं लेकिन इससे हर पौधे में पूरा फूल आने की गारंटी नहीं है |

अगर आपको पौधा बिल्कुल स्वस्थ है और अच्छे तरह से और बढ़ रहा है तो फूल वाले पौधों के लिए आपको अच्छी उर्वरकों को कर सकते हैं |

ध्यान रखें:

  • उत्पादन के लेबल पर लिखी मात्रा में जितना दिया हो उतना ही डालें|
  • दूसरा सूखी मिट्टी या पानी की कमी से पौधे को पहले ठीक करें |
  • कई खादों को बिना जानकारी के बिल्कुल भी न डालें |
  • अधिक खाद डालने से फूल ज़्यादा आएंगे या ज़रूरी नहीं होता है |

ज़रूरी बात:

पेटुनिया और गेंदा की ज़रूरत एक जैसी आप मानकर दोनों में एक ही मात्रा में उर्वरक डालेंगे तो वह पौधे को खराब कर सकते हैं आप उसकी वरायटी, रंग और इसके निशेसों के अनुसार भी आप उसमें खाद डालें।

3. पेटूनिया मे फूल कम आ रहे है तो क्या करें?

पिटुनिया की अच्छी फलावरिंग के लिए आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा।

  1. पौधे को उसकी जरूरत के अनुसार आपको खाद देना है।
  2. गमले में पानी निकलने के लिए आपको सही व्यवस्था रखना है।
  3. मिट्टी को लगातार पानी से भरा हुआ नहीं रखना है।
  4. फूलों वाले पौधे के लिए आपको अच्छी उर्वरक का लेबल देखकर ही इस्तेमाल करना है।
  5. पौधे की ग्रोथ और मौसम के अनुसार ही देखभाल करना है।

अगर पिटुनिया में पट्टियाँ बहुत ज़्यादा बढ़ रही हैं लेकिन फूल कम आ रहे हैं तो आपको उसकी पहले अच्छी तरह से जांच कर लें, उसके बाद ही खाद डालने का सोचें। पहले से इस्तेमाल की गई खादों को देख लें। पेटूनिया की पूरी देखभाल के लिए हमारी ये गाइड को पढें |

4. गेंदे मे फूल कम आ रहे हैं तो क्या करें?

गेंदे का पौधा के लिए अच्छी रोशनी बेहतर होता है फूल कम आने पर ये बातें जानें :

  • पौधे को पर्याप्त और अच्छी धूप मिल रही है कि नहीं
  • जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन खाद तो आपने नहीं दे दी।
  • गमले की मिट्टी में पानी तो जमा नहीं हो रहा है।
  • पौधे अभी ग्रोथ की अवस्था में तो नहीं है।
  • मुरझाए फूलों को हटाने और उस वेरायटी के लिए सही है कि नहीं।

गेंदे में भी सिर्फ खाद बदलने के समस्या हमेशा के लिए हल नहीं होती है। पहले पौधे की ग्रोथ, धूप और जड़ों की स्थिति को आपको देखना है, उसके बाद ही आपको आगे का फैसला करना है। गेंदे की देखभाल के लिए इस गाइड को पढ़ें |

5. सर्दियों में फूलों के पौधों की 5 आम गलतियाँ

गलती नंबर 1: बार-बार खाद डालना।– अगर पौधे में बार-बार खाद डालते हैं तो उसमें ज्यादा खाद की मात्रा हो जाती है, जिससे जड़ों को भारी नुकसान होने लगता है।

गलती नंबर 2: धूप को नजरअंदाज करना। –बहुत से सर्दियों के फूलों को अच्छी रोशनी की जरूरत होती है, सही धूप न मिलने के कारण कई पौधे नहीं खिलते हैं।

गलती नंबर 3: गमले में पानी जमा रहने देना।— गमले से पानी निकालने के लिए अच्छी व्यवस्था बनानी पड़ती है, जिससे कि जड़ों को नुकसान न हो।

गलती नंबर 4: हर पौधे में एक ही खाद इस्तेमाल करना— पौधे की वेरायटी और उसकी अवस्था देखकर उसके अनुसार खाद की स्थिति को लगाना पड़ता है।

गलती नंबर 5: तुरंत परिणाम की उम्मीद करना। अगर आप कोई पौधे लगाते हैं और आप सोचते हैं कि थोड़ा देर उसमें फूल आने लगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। पौधों को फूल आने में भी समय लगता है।

क्या खाद डालने के बाद 5 दिन में फूल आ सकते हैं?

हर पौधे ऐसे नहीं होते हैं। हर पौधे की वरायटी अलग होती है। अगर पौधे में आपको लगता है कि हो सकता है कि कमी हो रही है, तो आप सही खाद उसमें डाल सकते हैं, लेकिन कलियाँ बनने और फूल खिलने में पौधे की उम्र, उसकी वरायटी, तापमान, धूप और जड़ों की स्थिति ही सबसे ज़्यादा मायने रखती है।

इसलिए पाँच दिन में ढेर सारे फूल, जैसे दावे पर भरोसा करने के बजाय पौधे की आप अच्छी तरह से देखभाल करें तो उसमें आपको जल्दी फूल आने में सहायता मिलती है।

17 साल के नर्सरी अनुभव से मेरी सलाह

मेरी सलाह आपको यही होगी कि आप अगर पौधे में खाद डालते हैं तो उससे पहले आपको अपने पौधे की पत्तियाँ, मिट्टी, धूप और पानी की स्थिति को अच्छी तरह से देख लेना चाहिए। पौधे स्वस्थ हैं लेकिन फूल कम हैं तो पोषण और रोशनी की जरूरत को जाँचें। पौधे कमजोर हैं तो पहले कमजोरी का कारण पहचानें।

सही खाद वही है जो पौधे को जरूरत के अनुसार दी जाए। सबसे महंगी या सबसे अच्छी मात्रा वाला खाद कोई नहीं होता है। खाद ही कोई जादुई चीज नहीं होता है जो डाल दिया जाए और पौधे एकदम से खिलने लगे, ऐसा नहीं होता है। पौधे की देखभाल ही सबसे बड़ी खाद मानी जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQ)

पेटूनिया में कौन सी खाद डालें?

पौधे की अवस्था के अनुसार आपको तैयार कंपोस्ट या फूलों वाले पौधे के लिए अच्छी उर्वरक का इस्तेमाल करना अच्छा होता है। उत्पादन की मात्रा और निर्देशों कापालन करके ही उसका उपयोग करें। चुपाना।

गेंदे में फूल कम क्यों आता हैं?

कम धूप, जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन, गलत तरह से पानी देना जड़ों की समस्या और पौधे की अवस्था इसके कारण हो सकते हैं।

क्या वर्मी कंपोस्ट और लिक्विड फर्टिलाइजर साथ में दे सकते हैं?

यह आपको इस्तेमाल किए जा रहे उत्पाद और उसकी मात्रा और पौधे की स्थिति पर निर्भर करता है दोनों को एक साथ देने से पहले जरूरत और निर्देश को अच्छी तरह से जांचें जरूरत न हो तो खाद न डालें।

खाद कितने दिन मे असर दिखती हैं?

इसका कोई एक तय समय नहीं होता हैं | यह पौधे की स्थिति और खाद की कमी और देखभाल पर निर्भर करता हैं |

निष्कर्ष

गेंदा और पिटुनिया फूल नहीं आ रहे हैं, तो सिर्फ खाद आप बदलते हैं, तो सिर्फ खाद बदलने से नहीं होता है। आपको पहले धूप, पानी, मिट्टी, पौधे की जड़ों की स्थिति को देखना है। इसके बाद पौधे की जरूरत अनुसार आपको उसमें वर्मी कंपोस्ट या गोबर खाद का इस्तेमाल करना है। आप जब भी पौधे में खाद डालने जाएं तो सबसे पहले उसकी स्थिति को जांच लें क्या वो पौधा खाद डालने के लायक है। तभी आप उसको थोड़ी मात्रा में खाद डालें और पानी डाल दें।

ये मेरे नर्सरी के खुद के अनुभव की बात आपको बता रहा हूँ कि जो मैं अपने नर्सरी में करते आ रहा हूँ कि पौधे को सबसे ज़रूरी है देखना। देखभाल ही पौधे की ग्रोथ और फूल लाने में सबसे बड़ा माना जाता है। इसलिए आप जितना अपने पौधे की देखभाल करेंगे, उसे रोज थोड़ा-थोड़ा देखेंगे, वही पौधे की जांच करना ही सबसे बड़ी देखभाल मानी जाती है।

आपके पौधे में क्या समस्या है, पत्तियाँ ज्यादा हैं लेकिन फूल नहीं आ रहे हैं या कलियाँ बन कर गिर जा रही हैं, comment में हमें बताइए।