गेंदे में फूल नहीं आ रहे हैं लेकिन पत्तियाँ खूब बढ़ रही हैं 17 साल के नर्सरी अनुभव से मैं सबसे पहले पौधे की धूप, मिट्टी की नमी, खाद और नई ग्रोथ की जांच करता हूँ ।
अगर आप के गेंदे मे फूल नहीं आ रहे अगर गेंदा के पौधे में बहुत सारी हरी पत्तियाँ हि आ रही हैं लेकिन उसमें फूल नहीं खिल रहे हैं, तो सबसे पहले ये तीन चीजें ज़रूर जाँचिए: पौधे को पर्याप्त मात्रा में धूप मिल रहा है कि नहीं, आप उसमें नाइट्रोजन खाद ज़रूरत से ज़्यादा तो नहीं दे रहे हैं, और पानी मिट्टी में रुक तो नहीं रहा है। कई बार इन्हीं गलतियों को सुधारने से पौधे की बढ़त और फूल आने लगते हैं।
मैं अपने 17 साल के नर्सरी अनुभव में पौधे की ग्रोथ, पत्तियाँ और फूलों से जुड़ी समस्याओं को करीब से देखता आया हूँ। इस लेख में मैं गेंदा के पौधे के फूल कम आने या बिल्कुल न आने की 5 आम गलतियाँ और उसका समाधान इसमें जानेंगे।
अगर आप शुरुआत से जानना चाहते है की अक्टूबर में गेंदा कैसे लगाएं, तो हमारी गेंदा लगाने और देखभाल की पूरी गाइड भी पढें |
गेंदे के पौधे में फूल क्यों नहीं आते?
गेंदा का पौधा अगर आपको स्वस्थ दिखाई दे रहा है और उसके बावजूद भी इसमें फूल नहीं आ रहे हैं तो इसका कारण वह पौधा किसी बड़े पौधे की छांव में है, उसे धूप नहीं मिल रहा है, खाद का समय ठीक से नहीं है, गलत सिंचाई हो रही है, पिंचिंग गलत समय पे हो रहा है या पौधे की उम्र और मौसम का भी कारण हो सकता है। सबसे पहले पौधे की स्थिति को आपको देखना है, बिना कारण जाने बार-बार उसमें आप खाद नहीं डालेंगे, या दवा डालना सही तरीका नहीं है।
गलती नंबर 1: गेंदे के पौधे को पर्याप्त धूप नहीं देना
गेंदा के पौधे की ग्रोथ और फूलों के लिए गेंदे को पर्याप्त मात्रा में रोशनी देना होता है। यदि पौधे दिन भर छाया में रहते हैं या किसी बड़े पौधे के नीचे रहते हैं तो उनकी टहनियाँ कमजोर और पतली होने लगती हैं और उसमें सिर्फ पत्तियाँ बढ़ती हैं, फूल कम आने लगते हैं। गेंदे में फूल नहीं आ रहे है तो सबसे पहले पौधे को पर्याप्त धूप मिल रही है या नहीं |
क्या करें?
- आप गमले को ऐसी जगह पे रखें जहाँ रोज लगभग 5-6 घंटे या उससे अधिक धूप पौधे को मिल सके।
- पौधे को अचानक तेज गर्मी में रखने के बजाय आप उसे धीरे-धीरे धूप में रखें ताकि उसे उसकी आदत हो जाए।
- बहुत गर्म मौसम में पत्तियाँ मुरझाएं तो दोपहर की तेज धूप से आपको बचाना है
नर्सरी टिप्स: केवल हरी पत्तियाँ देखकर पौधे को पूरी तरह से आप स्वस्थ न मानें, देखें कि उसे रोशनी अच्छी मात्रा में मिल रही है कि नहीं
गलती नंबर 2: जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद देना
आप लोगों में से कई लोग यह सोचते हैं कि ज्यादा खाद देने से पौधे में ज्यादा फूल आने लगेंगे, लेकिन जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन मिलने पर पौधे की पत्तियों और टहनीयों की ग्रोथ बढ़ जाती है, जबकि फूल जितना आना चाहिए उतना नहीं आ पाता है। गेंदे के पौधे मे फूल कम आने पर बीमा जरूरत DAP या दूसरी खाद ना डाले |
क्या करें?
- जब जरूरत न हो तो उसमें यूरिया या अधिक नाइट्रोजन वाली खाद न डालें |
- गमले में अच्छी क्वालिटी वाली कंपोस्ट खाद और गोबर खाद अच्छी मात्रा में डालें |
- जब भी फूल वाले पौधों में आप खाद डालें तो उसकी पैकेट पे लिखी मात्रा का आप पालन करें |
- खाद डालने से पहले देख लें कि पौधे की स्थिति क्या है और उसे कितनी जरूरत मात्रा में खाद देनी है।
याद रखे: ज़्यादा खाद का मतलब यह नहीं है कि ज़्यादा फूल आएंगे। सही खाद सही मात्रा और सही समय पर दिया जाए यह सबसे महत्वपूर्ण होता है।
गलती नंबर 3: गमले में जरूरत से ज्यादा पानी देना
गेंदा के पौधे के जड़ों को नमी चाहिए लेकिन लगातार गीली और पानी से भरी मिट्टी जड़ों को बहुत नुकसान पहुंचा देती है। आपको जड़ों की स्थिति खराब होने से बचाने के लिए जरूरत से ज्यादा पानी नहीं देना है नहीं तो इससे पौधे की बढ़त और फूल दोनों प्रभावित हो जाते हैं।
क्या करें?
- पानी देने से पहले मिट्टी की परत को उंगली से जांचें।
- मिट्टी सूखने लगे तो जरूरत के अनुसार ही पानी दें।
- गमले के नीचे निकासी के लिए एक छेद जरूर दें।
- प्लेट या ट्रे में पानी लगाकर लगातार जमा न रहने दें।
हर मौसम में एक ही समय या मात्रा में पानी देना आपके लिए जरूरी नहीं है। गर्मी, ठंड, गमले के आकार, मिट्टी के अनुसार जरूरत बदलती रहती है। आपको इसके हिसाब से ही पौधे में पानी देना है। मैं अपनी नर्सरी में भी इस बात का बहुत अच्छे से ख्याल रखता हूँ कि पौधे में पानी न ही ज्यादा हो और न ही कम हो। क्योंकि पानी पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी होता है लेकिन ज्यादा पानी सही भी नहीं होता |
गलती नंबर 4: पिंनचिंग गलत समय पर करना
पिंचिंग मतलब पौधे की बढ़ती हुई ऊपर की कोपल को सही समय और समय पर उसको हटाना, जिससे कि उस गेंदे के पौधे में नीचे की ओर से नई शाखाएँ निकलें और पौधा अच्छी तरह से ग्रोथ में हो। लेकिन इसे आपको सही समय पर करना होता है। अगर पौधा मजबूत हो जाए, उसके बाद पिंचिंग करते हैं तो वह पौधा सक्सेस नहीं हो पाता है और उसकी शाखाएँ नहीं निकल पाती हैं। इसलिए आपको समय रहते ही पिंचिंग करनी है।
क्या करें?
पौधे की वैरायटी और उसकी ग्रोथ के अनुसार शुरुआती समय में ही पिंचिंग को देखकर पिंचिंग की जरूरत पड़ने पर उसको समय रहते ही कर दें। दूसरा, जब पौधे में कलियाँ बनने लगें या फूल आने का समय करीब हो, तब आप उसे पिंचिंग न करें और उसके सिर को न काटें। तीसरा, पौधे की सूखी टहनियों और रोगग्रस्त पत्तियों को हटाते रहें। चौथा, यदि पौधा पहले से कमजोर है तो पहले उसकी धूप, पानी, मिट्टी और जड़ों को अच्छे तरह से सुधारने पर ध्यान दें। जब आप पिंचिंग करते हैं तो हर गेंदे की वैरायटी और उसकी अवस्था जरूरी नहीं होती है। आपको सही समय पौधे की किस्म और मौसम को देखते हुए यह फैसला लेना होता है।
गलती नंबर 5 पौधे को पास-पास लगाना
जब गेंदे के कई पौधे को एक साथ लगाया दिया जाता है तो उसके बीच में रोशनी और हवा ठीक से नहीं जा पाती है, इससे उसके ग्रोथ और फूल आने में दिक्कत होने लगती है और पौधों की देखभाल भी ठीक से नहीं हो पाती है।
क्या करें?
- जितना बड़ा गमला हो, आप उसी के हिसाब से उसमें उतना ही पौधा लगाएँ।
- पौधे को पर्याप्त जगह दें ताकि वो पत्तियों के बीच से हवा जाकर पौधे को स्वस्थ रखे।
- अगर पौधे बहुत घने हैं तो उसे अलग करने से पहले मौसम और उसकी जड़ों को अच्छी तरह से देख लें।
बहुत घने पौधे को तुरंत निकालने से जड़ों को नुकसान हो जाता है, इसलिए आपको सोच-समझकर घने पौधे को अच्छी तरह से निकालना चाहिए।
गेंदे में ज्यादा फूल पाने के लिए देखभाल कैसे करें?
गेंदे के पौधे में अच्छी ग्रोथ और फूलों के लिए आपको इन बातों का ध्यान रखें।
- पौधे को समय पर धूप दें |
- पानी निकलने वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें |
- मिट्टी की नमी को देखकर ही पानी डालें |
- खाद जरूरत के अनुसार ही डाले |
- पौधे की अवस्था देखकर ही पिंचिंग करना है।
- सूखे और खराब फूलों जरूरत के अनुसार हटाते रहना है |
- पौधे की नई ग्रोथ को मजबूत रखना है समय के साथ देखभाल करें |
ध्यान रखें कि फूल आने के समय गेंदे के वराइटी, मौसम, पौधे की उम्र और देखभाल पर ही निर्भर करता है। तुरंत फूल आने के लिए ऐसी कोई गारंटी और उपाय नहीं होता है।
17 साल के नर्सरी अनुभव से गेंदा में फूल बढाने का मेरा तरीका।
नर्सरी में 17 साल मैं मैंने ये सीखा है कि गेंदे के पौधे की देखभाल आप सिर्फ खाद-पानी, और पौधे की पत्तियाँ स्थिति , मिट्टी की नमी के लिए और कलियों की स्थिति को देखना भी उतना ही ज़रूरी है।
1. पत्तियाँ ज़्यादा बढ़े तो सबसे पहले तो देखता हूँ
अगर गेंदे के पौधे में पत्तियाँ फूल आ रही हैं लेकिन फूल कम है या बिल्कुल भी नहीं आ रहे तो मैं सबसे पहले यह देखता हूँ कि पौधे को अच्छी मात्रा में धूप मिल रही है कि नहीं। ज़्यादा ज़रूरत हो तो मैं उसको ऐसी जगह पर रख देता हूँ जहाँ उसे अच्छी तरह से धूप मिले। पौधे को अचानक तेज धूप में भी नहीं रखना चाहिए नहीं तो वो अचानक से ही मुरझा जाता है। उसे आपको धीरे-धीरे आदत लगाना पड़ता है
2. खाद जरूरत देखकर देता हूँ अंदाजा से नहीं देता हूँ
गेंदे के पौधे में जोवर, केसर खाद का इस्तेमाल आपको भी करना चाहिए मैं पौधे के growth और उसकी अभी की स्थिति को ही देखकर खाद देने का फैसला करता हूँ, जिसमें DAP और सर्सो की खली दोनों को बराबर मात्रा में मिक्स करके सही समय पर उसको दे देता हूँ मिट्टी की स्थिति भी देखना बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि वो स्वास्थ्य के लिए मायने रखता है। एक बात याद रखें ज़्यादा खाद देने से ज़्यादा फूल नहीं आते हैं आपको इस बात का ध्यान रखना है।
3. पानी और मिट्टी की स्थिति रोज देखता हूँ
नर्सरी में मैं देखता हूँ कि गमले की मिट्टी बहुत देर तक गीली तो नहीं है या बहुत जल्दी सूख तो नहीं जाती है, यह देखना ज़रूरी होता है। गेंदा को पौधों को पानी के साथ-साथ हवा भी देना बहुत ज़रूरी है, इसलिए मिट्टी में पानी नहीं रुकना चाहिए। इसलिए आप जब भी पानी दें तो यह फैसला करके मिट्टी की नमी देखकर ही पानी देना चाहिए।
4. पत्तियों पर कीड़े और बीमारी के संकेत देखता हूँ
मैं पौधे की पतियों को रोज नियमित रूप से देखते रहता हूँ पत्तियों के नीचे नहीं कोपल और कोमल टहनियों पर किसी भी प्रकार के कीड़े, धब्बे या पत्तियों पर सिकुड़न तो दिखाई नहीं दे रहा और समय रहते उसकी पहचान कर लेता हूँ आपको भी अपने पौधे की इसी प्रकार से रोज एक बार करनी होगी और उसका समधान करना होगा।
5. पिंचिंग सही समय पर करता हूँ
पिंचिंग मतलब पौधे की बढ़ती हुई ऊपर की जो नोक होती है उसको जरूरत के अनुसार हटाना ही पिंचिंग होता है कुछ गेंदों की किस्मों में सही समय पर पिंचिंग करना बहुत ही ज़रूरी हो जाता है क्योंकि वह पौधे पतले और लंबे होने लगते हैं इसलिए पिंचिंग करना बहुत ज़रूरी होता है जिससे कि पौधे की ग्रोथ और पौधे घनी बनते हैं और ज्यादा कलियाँ आकर फूल उसमें और ज्यादा खिलता है इसलिए आप भी पिंचिंग पौधे की ग्रोथ और उसकी स्थिति देखकर ही करें तो ज़्यादा अच्छा रहेगा।
मेरी नर्सरी की सबसे ज़रूरी सीख: पौधे को रोज़ आपको देखते रहना है, उसकी ज़रूरत आपको पहचानना है, फिर आपको अगला कदम उठाना है उसमें तो पानी, मिट्टी, खाद, कीड़े और पिंचिंग इन सभी को आपको विशेष रूप से ध्यान देना है। आप केवल एक खाद या एक नुस्खे के भरोसे न रहें, आप अपने पौधे की स्थिति और उस समय के मौसम के अनुसार ही इसकी देखभाल करें। तब जाके आपका पौधा अच्छी ग्रोथ में होगा और फूल भी उसमें बहुत सारे आते रहेंगे।यह सबसे ज़रूरी चीज़ है कि आपको उसे रोज़ देखना है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1 गेंदे में फूल नहीं आ रहे हैं तो क्या करें?
सबसे पहले धूप, मिट्टी की नमी, पानी अच्छी तरह से निकाल रहा है और खाद के इस्तेमाल की आपको जांच करनी है। समस्या पहचानने के बाद उसी के अनुसार ही आपको आगे की देखभाल करनी है।
2. गेंदे के पौधे में पत्तियाँ ज्यादा क्यों आती हैं?
पौधे को ज्यादा धूप न मिलना, खाद में नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होना, पौधे की अवस्था जैसे कारण पत्तियों और फूलों के संतुलन को भी गड़बड़ कर रख देती है, इसी कारण इसमें पत्तियाँ ही पत्तियाँ आती हैं।
3. गेंदे में ज्यादा फूल कैसे लाएँ?
गेंदे में फूल लाने के लिए आपको उसे धूप में रखना होगा, पानी निकालने की व्यवस्था करनी होगी, संतुलित खाद देना होगा। सिर्फ खाद ज्यादा देने से वह फूल नहीं देंगे, इसे आपको आवश्यक सब देना होगा।
4.क्या गेंदे के पौधे को रोज पानी देना चाहिए?
आपको हर पौधे को रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती है। आपको पहले मिट्टी की नमी गमले के आधार मौसम और पौधे की ग्रोथ को देखते हुए पानी देना चाहिए |
5.गेंदे में पिंचिंग कब करनी चाहिए?
पिंचिंग का समय गेंदे की उस वरायटी और पौधे की बढ़ने की स्थिति के आसपास ही करना चाहिए जब पौधा लंबा पतला हो तो उसकी पिंचिंग कर दें कलिया जब बनने पर आए तब आप पिंचिंग न करें।
निषकर्ष
गेंदे में पत्तियाँ तो खूब आ रही हैं लेकिन आपके गेंदे में फूल कम आ रहे हैं या नहीं आ रहे हैं तो तुरंत ज्यादा खाद न डालें। इसके बजाय आप पौधे की स्थिति को देखें, पर्याप्त धूप सही पानी सही मात्रा में खाद, उंची पिंचिंग और पौधे के बीच सही दूरी बनाकर रखें।
मेरे नर्सरी में पौधे की देखभाल का सबसे जरूरी नियम यही होता है कि पहले समस्या को पहचाना जाता है और फिर उसका उपाय किया जाता है।
आपके गेंदे के पौधे में क्या समस्या है? पत्तियाँ ज्यादा आ रही हैं, कलियाँ नहीं बन रही हैं या कलियाँ बनकर सूख रही हैं, comment मे हमे आप जरूर बताएं |
