गुलाब की कटाई के बाद डालें यह 1 खाद, आएंगे ढेरों बड़े फूल (नर्सरी सीक्रेट)

गुलाब के पौधे की कटाई तो आपने अच्छी तरह से कर दी लेकिन क्या आपको पता है कि इसके बाद पौधे की देखभाल में अगर आपने एक छोटी सी गलती भी कर दी तो उस गुलाब के पौधे में नई ग्रोथ आने में दिक्कत हो सकती है और फूल भी छोटे आ सकते हैं।

मेरे नर्सरी में गुलाब के पौधे के साथ काम करते हुए मैंने सीखा है कि सिर्फ गुलाब की कटाई कर देना पौधे के लिए काफी नहीं होता है। उसके बाद पौधे की हालत देखकर आपको उसमें खाद देना, सही पानी देना और नहीं शाखाओ पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक होता है। आज मैं आपको सरसों खली और DAP खाद के इस्तेमाल के बारे में बताने जा रहा हूँ जो कि मैं अपने नर्सरी में इस्तेमाल करता हूँ। साथ ही समझेंगे कि गुलाब की कटाई के बाद गुलाब को किस तरह से आपको देखभाल करना चाहिए ताकि पौधे की अच्छी ग्रोथ और ज़्यादा फूल आने के लिए बनाया जा सके।

1. गुलाब की कटाई के बाद सबसे पहले क्या करना चाहिए?

गुलाब की जब आप कटाई कर देते हैं तो आपको कटाई करने के बाद तुरंत खाद डालने की जल्दी नहीं करनी है। सबसे पहले आपको पौधे को ध्यान से देखना है। अगर पौधे में बहुत ज़्यादा सूखी, कमजोर या रोगग्रस्त शाखाए दिख रही हैं तो पहले उन्हें साफ कर दें। गुलाब की कटाई के बाद पौधों की हालत मिट्टी की नमी और मौसम को देखकर अगला आपको कदम उठाना है।

नर्सरी में मैं एक बात हमेशा ध्यान रखता हूँ कि हर गुलाब के पौधे को एक जैसा नहीं देखना है, क्योंकि हर पौधा अलग-अलग होता है। किसी पौधे की हाल ही में गमले में लगाया गया है, कोई पुराना पौधा है और किसी पौधे की जड़ें पहले से कमजोर हैं।इन सभी को एक ही तरह से खाद देने से पौधे खराब हो सकते हैं।[ गुलाब की पूरी देखभाल] के लिए आप इस गाइड को पढें |

कटाई के बाद ये 4 काम करें:

  1. पौधे की सूखी और खराब शाखाओ को देखें |
  2. मिट्टी में पानी जमा तो नहीं है, इसकी भी जांच करें |
  3. पौधे की जड़ों के आसपास की मिट्टी को बिना नुकसान पहुँचाए देखें|
  4. खाद देने से पहले पौधे की स्थिति और मिट्टी की नमी को अच्छी तरह से जाँचें।

2. गुलाब की कटाई के बाद सरसों की खली क्यों इस्तेमाल की जाती है?

सरसों की खल्ली का इस्तेमाल कई माली और बड़े- बड़े नर्सरी वाले अपने पौधे की देखभाल के लिए करते हैं सरसों, जिसमें से तेल निकलने के बाद बचने वाला पदार्थ है, जिसमें पौधे के लिए उपयोगी पोषक तत्व शामिल होते हैं लेकिन इसका सही इस्तेमाल भी करना ज़रूरी है। अगर आप भी अपने गुलाब के पौधे में सरसों की खल्ली का इस्तेमाल करते हैं |

तो सबसे पहले यह समझें कि उसे किस अवस्था में और किस तरीके से देना पौधे के लिए अच्छा होता है।सरसों की खल्ली का इस्तेमाल आप पानी में भीगोकर इस्तेमाल करने का भी तरीका बहुत ही ज़्यादा चलता है हालांकि उसकी मात्रा और इस्तेमाल करने का पैमाना उसकी तैयारी और पौधे की स्थिति पर ही निर्भर करता है।

सरसों की खल्ली इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें:

  • कच्ची खल्ली को ज़्यादा मात्रा में सीधे जड़ों के पास नहीं डालें।
  • खल्ली का घोल बनाते हैं तो उसे तैयार करने और इस्तेमाल करने पर अपना सही तरीका ही अपनाना है।
  • तेज गंध वाला सड़ता हुआ और खराब तरीके से तैयार घोल पौधे के आसपास से इस्तेमाल नहीं करना है।
  • खाद देने के बाद मिट्टी में पानी जमा नहीं रहने देना।

नर्सरी का मेरा अनुभव:

नर्सरी में जब मैं सरसों की खल्ली को अपने गुलाब के पौधे में डालता हूँ तो सबसे पहले मैं उसे अच्छी तरह से एक ड्रम में उसको भीगोने के लिए छोड़ देता हूँ, 7 से 10 दिन भीगने के बाद उस खल्ली को निकालकर अच्छी तरह से घोल बनाकर उसमें पानी की मात्रा थोड़ा मिलाकर के उसे सभी गुलाब के पौधों में जड़ों को बचाकर डाल देता हूँ और उसे डालने के बाद उसमें पानी हल्की तरह से डाल देता हूँ।

खाद डालने के बाद आपको पानी डालना ज़रूरी होता है, नहीं तो अगर वह खल्ली पत्तियों पर पड़ती है तो पत्तियाँ सड़ सकती हैं इसलिए आपको खल्ली डालने के बाद ऊपर पड़ी खाद को अच्छी तरह से भीगो पत्तियों को धोना है और आपको पौधे के अनुसार ही सरसों की खल्ली का इस्तेमाल करना है पौधा अगर बहुत छोटा है तो कम डालना है और पौधा थोड़ा बड़ा है तो थोड़ा सा बढ़ाकर आप डाल सकते हैं।

3. गुलाब में DAP खाद कब और कैसे इस्तेमाल करें?

अब हम बात करते हैं DAP खाद की |

DAP का पूरा नाम Diammonium Phosphate है | इसमें नाइट्रोजन और फास्फोरस होते हैं जो पौधे को पोषण देने में बहुत ज़्यादा भूमिका निभाते हैं, लेकिन आपको एक बात ज़रूर समझना चाहिए |

DAP ऐसी खाद नहीं है जिसे आप हर गुलाब के पौधे में कटाई के तुरंत बाद बिना मात्रा तय किए डाल दें। इसका इस्तेमाल पौधे की स्थिति, मिट्टी और पहले से दुसरे दिए गए खादों को देखकर ही इसका उपयोग किया जाता है। अगर मिट्टी में पहले से ही कोई और खाद है तो आप DAP खाद को नहीं दे सकते हैं।

DAP इस्तेमाल करते समय ये गलतियाँ ना करें:

खाद को सीधे जड़ों से सटाकर बिल्कुल नहीं डालें, बिना खाद की मात्रा तय किए ज़्यादा डीएपी खाद न डालें। तीसरा, कमजोर या तनाव रहित चल रहे पौधे को देखकर खाद देने का आप निर्णय लें। चौथा, सरसों की खलियों और डीएपी को बिना सही मात्रा और उसके उद्देश्य को समझें एक साथ। पाँचवां, खाद देने के बाद पौधे की पत्तियों और नई ग्रोथ पर नज़र बनाए रखें।

जब मैं अपनी नर्सरी में इस डीएपी खाद का इस्तेमाल करता हूँ तो गुलाब की कटिंग करने के 15 दिनों बाद उसमें आधा चम्मच DAP खाद को पौधे के जड़ों से हटकर थोड़ा साइड में डाल देता हूँ और उसके बाद उसमें पानी डाल देता हूँ क्योंकि आप कोई भी खाद का इस्तेमाल कर रहे हों है तो आपको पौधों में पानी देना ज़रूरी होता है क्योंकि उसके जो अधिक मात्रा में गैस होती है वो निकल जाती है |

आप जब DAP का इस्तेमाल करते है तो आप को अपने पौधे को देखकर ही उसकी मात्रा डालनी है, ज्यादा DAP खाद आप के गुलाब के पौधों को खराब भी कर सकता है | आप इसे गमले या फिर जमीन के गुलाब के पौधों मे भी डाल सकते है |

4. सरसों की खली और DAP में क्या अंतर है?

बहुत से लोग यह सोचते हैं कि दोनों खाद एक ही हैं, इसलिए दोनों का काम भी एक जैसा ही होगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सरसों की खली और DAP की संरचना अलग होती है। इसका इस्तेमाल भी अलग-अलग उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया जाता है।

विषय सरसों की खली DAP

प्रकार जैविक मूल की खाद सामग्री खनिज उर्वरक

पोषण इसकी संरचना पोषक तत्व नाइट्रोजन और फॉस्फोरस

इस्तेमाल उचित तैयार मात्रा के अनुसार जरूरत और भरित मात्रा के अनुसार

सावधानी कची खली का नुकसान ज्यादा मात्रा या जड़ों के संपर्क से नुकसान हो सकता है।

नर्सरी की मुख्य बातें: सिर्फ खाद का नाम जानना काफी नहीं होता है पौधे को क्या जरूरत है पहले आप यह देखें कि पौधे की मिट्टी कैसी है उसके बाद ही आप खाद डालने के बारे में सोच सकते हैं।

5. खाद देने के बाद गुलाब में नई शाखाएं कैसे बढ़ाएं?

गुलाब की अच्छी growth और फूल के लिए खाद के साथ दूसरी चीजों पर भी ध्यान देना पड़ता है | सिर्फ खाद डालकर पौधे को छोड़ देने से हमेशा फूल नहीं आते है |

पानी का ध्यान रखें:

गुलाब के पौधे में पानी की जरूरत आप को मौसम गमले के आकार, मिट्टी और पौधे की growth पर निर्भर करता हैं |

धूप का ध्यान रखें

गुलाब को समान्यतः अच्छी धूप पसंद होती है | लेकिन कटाई के बाद पौधे की स्थिति और मौसम के अनुसार उसकी देखभाल करनी चाहिए |

नई शाखाओं को देखें

कटाई के बाद जब गुलाबों में नई ग्रोथ दिखाई देने लगे तो पौधे की पत्तियों और शाखाओ को नियमित रूप से देखते रहें। अगर पत्तियाँ पीली पड़ रही हैं या फिर झड़ के गिर रही हैं या पौधा मुरझा रहा है तो बिना कारण समझे बार-बार खाद उसमें न डालें।

6. गुलाब की कटाई के बाद ये 5 गलतियाँ न करें

गुलाब के पौधे में खाद डालते समय ये पाँच गलतियाँ न करें

गलती नंबर 1 : जरूरत से ज्यादा खाद डालना।

गुलाब के पौधे में ज्यादा खाद डालने से उसकी जड़ों और पत्तियों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पौधे की जरूरत, मिट्टी की स्थिति और खाद के निर्देशों के अनुसार ही उचित मात्रा में खाद का इस्तेमाल करें।

गलती नंबर 2 : खाद को जड़ों के बिल्कुल पास डालना।

कुछ खाद का गलत तरीके से इस्तेमाल करने या उन्हें सीधे जड़ों के संपर्क में डालने से पौधे को नुकसान हो सकता है। इसलिए खाद को पौधे के तने और जड़ों से उचित दूरी पर डालें। खाद डालने के बाद जरूरत के अनुसार पानी दें, लेकिन गमले में पानी जमा न होने दें।

गलती नंबर 3 : मिट्टी में पानी जमा रहने देना।

अगर गुलाब के गमले की मिट्टी लगातार गीली रहती है, तो इससे जड़ों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पानी देने से पहले मिट्टी की नमी जरूर जांचें और गमले में पानी की निकासी का उचित इंतजाम रखें।

गलती नंबर 4 : हर पौधे को एक जैसा मानना।

छोटे पौधे, पुराने पौधे और कमजोर पौधों की जरूरतें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए बिना पौधे की स्थिति देखे हर पौधे में एक जैसी खाद न डालें। पहले पौधे की पत्तियों, नई ग्रोथ और मिट्टी की स्थिति को समझें, फिर खाद देने का फैसला करें।

गलती नंबर 5 : तुरंत फूल आने की उम्मीद करना।

गुलाब की कटाई के बाद नई ग्रोथ आने और दोबारा फूल खिलने में समय लगता है। यह पौधे की किस्म, मौसम और उसकी सेहत पर निर्भर करता है। इसलिए खाद डालने के तुरंत बाद फूल आने की उम्मीद न करें।

नर्सरी का अनुभव

मेरी नर्सरी में जब ग्राहक आते हैं, तो कई बार वे बताते हैं कि उनके गुलाब के पौधे में एक बार फूल आए थे, लेकिन उसके बाद दोबारा फूल नहीं आए।

ऐसे में मैं उन्हें यही समझाता हूँ कि गुलाब के पौधे में बार-बार अच्छे फूल लेने के लिए सिर्फ एक बार खाद डालना या पौधा लगा देना ही काफी नहीं है। आपको समय-समय पर पौधे की जरूरत को समझना होगा।

पौधे को पर्याप्त धूप मिल रही है या नहीं, मिट्टी में नमी सही है या नहीं, नई ग्रोथ कैसी है और कहीं कीट या बीमारी तो नहीं है—इन सभी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। खाद और दवाई का इस्तेमाल भी तभी करें, जब पौधे को वास्तव में उनकी जरूरत हो।

मेरे 17 साल के नर्सरी अनुभव से एक बात जरूर समझिए: गुलाब में दोबारा फूल पाने के लिए सिर्फ खाद नहीं, बल्कि सही समय पर सही देखभाल जरूरी है।

7. कटाई के बाद गुलाब में फूल कितने दिनों में आएंगे?

इस सवाल का एक निश्चित जवाब नहीं है।

गुलाब में नई शाखाएं निकलने और फूल आने का समय कई बातों पर निर्भर करती है।

  • गुलाब की किस्म |
  • कटाई कितनी की गई |
  • मौसम कैसा है |
  • पौधा स्वस्थ है या कमजोर है |
  • मिट्टी और खाद की स्थिति कैसी है |
  • पौधे को पर्याप्त धूप और पानी मिल रहा है या नहीं।

इसलिए हर पौधे में 10 से 15 दिन में फूल आने का दावा मैं नहीं करता हूँ। अगर पौधा स्वस्थ है और उसकी देखभाल सही तरीके से हो रही है तो उसमें नई growth आने के संभावना अच्छी होती है, लेकिन फूल आने में लगने वाला समय अलग-अलग हो सकता है।

8. नर्सरी का असली अनुभव: सबसे ज़रूरी हिस्सा।

जब मैं गुलाब के पौधे लगाता हूँ तो नर्सरी में गुलाब के पौधे की देखभाल करते समय जो तरीका अपनाता हूँ उसे मैं आपको साफ-साफ शब्दों में समझा रहा हूँ।

1 गुलाब की कटाई किस समय करता हूँ?

गुलाब की कटाई ऐसे तो 2 बार मैं करता हूँ। पहला जो कि जून के महीने में गुलाब की कटाई की जाती है और दूसरा अक्टूबर के महीने में गुलाब की कटाई की जाती है, जिससे कि उस गुलाब में अच्छी ग्रोथ होकर और बड़े फूल आएँ, इसलिए आपको कटाई की ज़रूरत पड़ती है। गुलाब की कटाई करते समय आपको विशेष रूप से ध्यान देना है कि आपको कौन-कौन सी शाखाओं को रखना है और कौन सी शाखाओं को काट देना है। इसमें आपकी सूखी शाखाएँ और ज़्यादा लंबी पतली शाखाओं को काट देना है और मोटी शाखाओं को नहीं काटना है।

2. कटाई के बाद खाद कब डालते हैं?

कटाई के बाद जब पौधे में नई पत्तियाँ आना चालू हो जाती हैं तो मै 15 से 20 दिन के बाद उसमें खाद डाल सकते हैं, जिससे कि उस पौधा की ग्रोथ और ज़्यादा बढ़ जाती है।

3. सरसों की खल्ली को मैं किस तरह से तैयार करता हूँ?

सरसों की खल्ली तैयार करने का सबसे आसान तरीका मेरा यही होता है कि उसे मैं एक ड्राम में डाल देता हूँ। उसे भिगोने के लिए एक ड्राम में डाल देता हूँ और जब वह 5 से 7 दिन भीग जाते हैं तो उस सरसों की खल्ली को पौधे के जड़ को बचाकर सभी पौधे में डाल देता हूँ और उनकी पत्तियों पर भी न पड़े उसका भी ध्यान रखता हूँ।

4. DAP का इस्तेमाल किन परिस्थितियों में करते हैं?

DAP का इस्तेमाल अक्सर पौधों में पीलेपन और पौधों की ग्रोथ नहीं बढ़ रही है, उसके लिए मैं अक्सर डीएपी का इस्तेमाल करता हूँ, जिससे कि पौधों की ग्रोथ में जल्दी होती है और पौधे में फूल जल्दी आने के भी चांस बढ़ जाते हैं।

5. गमले वाले और ज़मीन में लगे गुलाब में क्या अंतर रखता हूँ?

गमले वाले जो गुलाब होते हैं उसमें गुलाब की जड़ें ज़्यादा नहीं फैलती हैं। आप उसमें थोड़ा भी खाद डालते हैं तो वह गुलाब जल्दी ही फूल आने लगते हैं और उसकी ग्रोथ भी अच्छी हो जाती है। वहीं ज़मीन में लगे गुलाब में ऐसा नहीं होता है। उसमें आपको अच्छी तरह से गुड़ाई करके तब उसको साइड से खाद डालना पड़ता है और उसमें थोड़ा ज़्यादा ही खाद डालना पड़ता है क्योंकि उसकी जड़ें बहुत ज़्यादा फैली हुई होती हैं तो उन सभी को पोषक तत्व की ज़रूरत होती है इसलिए आपको दोनों को देखकर ही खाद देना है |

6. पौधे में नई बढ़त आने पर क्या-क्या बदलाव देखता हूँ?

जब पौधे की ग्रोथ होने लगती है तो उसमें नई पत्तियाँ आने लगती हैं और छोटे-छोटे कलियाँ भी बनने लगती हैं अगर उसे गुलाब में होने लगे तो समझ लीजिए कि गुलाब में बदलाव होना चालू हो गया है।

यही कुछ बातें होती हैं जिसका आप ध्यान रखते हैं तो आपके भी गुलाब की ग्रोथ और उसमें बहुत सारे फूल आ सकते हैं। ज़्यादा फूलों के लिए ज़्यादा खाद देने की आवश्यकता नहीं है, बस उसकी सबको मिलाकर के देखभाल करना ही खादों के बराबर माना जाता है।

FAQ : की अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

सवाल नंबर 1 : गुलाब की कटाई के बाद कौन-सी खाद डालनी चाहिए?

गुलाब की कटाई के बाद खाद क्या चुनाव पौधे की स्थिति, मिट्टी और पोषक के जरूरत के अनुसार ही आपको करनी चाहिए। सरसों की खल्ली या दूसरी उर्वरक का इस्तेमाल आप कर सकते हैं, लेकिन वह आपके पौधे के ऊपर निर्भर करता है।

सवाल नंबर 2 : क्या गुलाब में सरसों की खल्ली डाल सकते हैं?

हाँ, सरसों की खल्ली का इस्तेमाल गुलाब में किया जा सकता है, लेकिन आप इसे कच्ची सरसों की खल्ली न डालें, इसे आप थोड़ी भीगकर डालें तो अच्छी तरह से पौधों की ग्रोथ में मदद करता है।

सवाल नंबर 3 : क्या गुलाब में DAP खाद डाल सकते हैं?

DAP खाद का इस्तेमाल गुलाब में कम मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन वह मिट्टी की स्थिति के अनुसार ही किया जाता है। पहले पौधे को देखा जाता है, उसके बाद ही जड़ से साइड में ही डाला जाता है।

सवाल नंबर 4 : गुलाब की कटाई के बाद पानी कब देना है?

गुलाब की कटाई के बाद आपको नियमित रूप से लगातार पानी देना है क्योंकि नए पत्तियाँ निकलने के लिए पानी भरपूर मात्रा में गुलाब के पौधे को चाहिए।

सवाल नंबर 5 : गुलाब में नई शाखाएँ आने में कितना समय लगता है?

गुलाब में नई शाखाएँ इस बात पर निर्भर करती हैं कि गुलाब की किस्म और मौसम और कटाई कब हुआ है ।