अक्टूबर में सर्दियों के फूल लगाने का सही समय शुरू हो चुका है लेकिन पौधे लगाते समय की गई छोटी सी गलती पूरे सीजन की flowering को प्रभावित कर सकती है।अक्टूबर का महीना आते ही गार्डन में रंग-बिरंगे फूलों की तैयारी शुरू कर देते हैं और लोग अपने गार्डनों और घरों के गमलों की साफ-सफाई करने लगते हैं। बहुत से लोग इस समय सोचते हैं कि अक्टूबर में कौन-कौन से फूल लगाया जाए सर्दियों में फूल कब लगाएँ और Petunia का सही समय क्या है।
लेकिन एक बात मैं अपने 17 साल के nursery अनुभव से आपको बताना चाहता हूँ–
सिर्फ नर्सरी से पौधा खरीद लेना आप के लिए काफी नहीं है
पौधा किस समय आप ने लगाया, मिट्टी कैसी है, गमले मे पानी रुकता है या नहीं, कितना धूप मिलता है और पौधे लगाने के बाद शुरुआती दिनों में उसकी आपको देखभाल कैसी करनी है, इन छोटी-छोटी बातों का अगर आप ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके पौधे लगाने के बावजूद भी आपके पौधे नहीं खिल पाएंगे।
Nursery में इतने वर्षों तक पौधों के साथ काम करते हुए मैंने देखा है कि लोग सर्दियों में फूलों के पौधे तो लगा देते हैं लेकिन उसकी देखभाल न करने के कारण वह फूल नहीं खिलते हैं।
आज इसी आर्टिकल में मैं 5 गलतियाँ ऐसी बताने जा रहा हूँ, जिससे आप इस मौसम में ज़रूर करना है और अपने पौधे की अच्छी देखभाल करना है। साथ ही अंत में मैं बताऊँगा कि अक्टूबर में कौन-कौन से फ्लावरिंग लगाए जा सकता है, पेटुनिया सॉयल प्लांट्स का सही समय क्या है और अक्टूबर में पौधों की देखभाल कैसे करनी चाहिए।
सबसे पहले समझिए: अक्टूबर में कौन- कौन से फूल लगाएं?
अगर आप भी flowers for October या October सीजन flowers खोज रहे हैं तो सबसे पहले समझना यह ज़रूरी है कि October में लगाए जाने वाले पौधे और अक्टूबर में खिलने वाले फूल हमें एक ही चीज़ नहीं हो सकते हैं।
आपने देखा होगा कि कई winter flowering plants अक्टूबर में लगाए जाते हैं ताकि वे आने वाले ठंड के मौसम में अच्छी तरह से तैयार होकर नवंबर, दिसंबर और आगे flowering कर सकें।
भारत में Winter seasonal flowers लिए अक्टूबर का महीना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी महीने से सर्दियों के पौधे के बीज और छोटे पौधे लगाने की शुरुआत होती है सभी घरों और बगीचों में अक्टूबर के महीने से ही seasonal flowers लगना चालू हो जाते हैं और आप भी अक्टूबर में ये रंग-बिरंगे फूल लगाना चाहते हैं |
अक्टूबर में लगाए जाने वाले कुछ लोकप्रिय फूल:
- petunia
- Calendula
- Dianthus
- Pansy
- Antirrhinum
- saliva
- Titania
- Seventy
- dahlia
आप अपने शहर के मौसम के हिसाब से ही पौधे चुनें तो ज़्यादा अच्छा होगा क्योंकि हमारे क्षेत्र में मौसम मध्य भारत और उत्तर भारत से अलग हो सकता है। इसलिए आप अपने हिसाब मौसम के हिसाब से ही पौधा चुनें तो ज़्यादा अच्छा होगा। सर्दियों के पौधों की पूरी देखभाल के लिए हमारी यह गाइड जरूर पढें |
1. पहली गलती – बहुत देर से सर्दियों के फूल लगाना
यह सबसे बड़ी गलती में से एक है जो लोग अक्सर करते हैं।
कई लोग सोचते हैं;
पहले ठंड पड़ेगी तो फिर winter flowers लगाएंगे |
लेकिन seasonal flowers को पहले से आपको लगाना पड़ता है क्योंकि वह ठंड आते- आते वह फूल खिलने लगते हैं। अगर पौधा बहुत देर से आप लगाएंगे तो उसके जड़ को मजबूत होने में समय लगेंगे और नई ग्रोथ बनाने में तो और ज़्यादा समय लग सकता है।इसलिए अक्टूबर में विंटर्स गार्डन की तैयारी शुरू कर देना ही समझदारी होती है।
मेरे 17 साल के नर्सरी अनुभव से हमेशा एक बात देखता हूँ, जो पौधा ट्रांसप्लांट के बाद जल्दी स्टेबल हो जाता है और वह आगे जाकर ज़्यादा अच्छा ग्रोथ करने लगता है और वह जल्दी फूल भी देने लगता है। इसलिए आपको टाइमिंग का बहुत ध्यान देना पड़ता है क्योंकि समय पर अगर पौधे नहीं लगे तो फिर बाद में लगाने से वो पौधे बिल्कुल अच्छी तरह से ग्रोथ और ज़्यादा फूल नहीं दे पाएंगे। इसलिए आपको समय का बहुत ध्यान रखना है।
2. दूसरी गलती – Petunia का सही समय छोड़ देना
पिटुनिया का पौधा winter गार्डन का सबसे लोकप्रिय पौधा माना जाता है। यह एक ऐसा पौधा है जो कि आपको हर घर में आसानी से देखने को मिल जाता है, क्योंकि रंग-बिरगे इसके फूल बहुत ही सुंदर होती हैं,। अगर आप seeds से petunia तैयार कर रहे हैं तो उसमें आपको खास ध्यान रखना पड़ेगा क्योंकि सीडलिंग डेवलपमेंट के लिए समय चाहिए।
नर्सरी से जल्दी और तैयार पौधा खरीद कर लाते हैं तो आपका काम अलग स्टेज पे शुरू होता है, इसलिए दोनों का अलग-अलग फर्क है। इसलिए आपको ध्यान देना है कि पिटुनिया स्टेज नर्सरी में मतलब देखा जाए तो पिटुनिया में लोग अक्सर से फूल नर्सरी से खरीद लेते हैं।
आप अगर नर्सरी से पौधा ले रहे हैं तो पौधे की जड़ देखिए, उसकी ब्रांचेज देखिए, उसकी पूरी हेल्थ देखकर ही आप पौधा घर लाइए, तो आपके लिए देखभाल करने में आपको आसानी होगी। क्योंकि ये पौधा अच्छी धूप, कम पानी, गोरी मिट्टी, सब मौसमों में होने वाला पौधा है।
3. तीसरी गलती – मिट्टी और drainage को ignore करना
यह गलती बहुत common होती है।
लोग पौधा खरीदने पर 20 रुपए, 100 रुपए, 200 तक खर्च कर देते हैं लेकिन मिट्टी और drainage पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी गमले में पौधे को लगा रहे हैं तो सबसे ज़रूरी है कि आप मिट्टी देखिए और गमले में पानी निकलने की जगह बनाइए। नहीं तो इससे जड़ों को बहुत ज़्यादा प्रॉब्लम होती है, जड़ सड़ने लगते हैं।
इसलिए पौधे लगाने से पहले ये देखिए:
मिट्टी कैसी हो?
- भुरभुरी हो,
- पानी आसानी से निकल सके,
- बहुत ज़्यादा कॉम्पैक्ट न हो,
- organic matter प्राप्त हो,
- गमले में drainage होल हो
एक simple rule याद रखिए:
पौधों पानी की जरूरत होती है,पर इतना नहीं की जड़ों को ही खराब कर दे, इस बात का आप ध्यान रखिए |
4. चौथी गलती – पौधे को सही धूप नहीं देना
अब आती है सबसे बड़ी गलती जो पौधा लगाने के बाद सबसे ज़्यादा लोग करते हैं।
पौधा तो लगा देते हैं
लेकिन ऐसी जगह रख देते हैं जहाँ पर sunlight बहुत कम आता है या फिर आता ही नहीं है। winter flower plants में light का बहुत बड़ा महत्वपूर्ण योगदान होता है क्योंकि अगर विंटर्स सीजनल फ्लावर्स को sunlight नहीं मिलती है तो वो पूरी तरह से कमजोर पौधे होंगे और फूल भी उसमें बिल्कुल भी नहीं आएंगे।
इसलिए आपको सीजनल प्लांट को धूप में रखना है लेकिन एक बात का आप और ध्यान रखें कि हर प्लांट को धूप में रखने की ज़रूरत नहीं है। आपको पौधे के अनुसार ही धूप में रखना है। प्लांट की वेरायटी को आपको देखना है, उसका लोकेशन सुनना है, फिर आगे का देखभाल करना है।
मेरे nursery rule:
पहले जगह देखो फिर पौधा खरीदो।
मतलब पहले तय करें कि गमला बालकनी में रहेगा, टेरेस पे रहेगा या किसी गार्डन में रहेगा, फिर उसी जगह के हिसाब से आप प्लांट चुनें और उसे लगाएँ।
5. पाँचवी गलती – पौधे लगाते ही जरूरत से ज्यादा पानी देना
यह गलती नए gardeners बहुत ज़्यादा करते हैं
पौधा लगाया और सोच लेते हैं कि:
नया पौधा है खूब पानी देने से जल्दी बढ़ने लगेगा लेकिन ऐसा ज़रूरी नहीं होता है पानी देने से पहले मिट्टी की नमी को आपको देखना है गमले का साइज, मौसम, मिट्टी और पौधे की स्थिति के हिसाब से पानी की ज़रूरत आपको बदलनी है खासकर अक्टूबर में अगर मौसम अभी गर्म है |
और बारिश का भी असर थोड़ा-थोड़ा अभी हो रहा है तो पानी देने का तरीका दिसंबर की ठंड से अलग हो जाता है इसलिए कोई फिक्स नहीं है कि हर पौधे को एक ही पानी देना है आप अपने पौधे के हिसाब से ही पानी दें जब मिट्टी में पानी ना लगे, जब मिट्टी लगे तो थोड़ा सा पानी डाल दीजिए |
17 साल के nursery experience है मैंने देखा है कि-
नए गार्डनर्स बहुत ज़्यादा जल्दी करते हैं वो पौधा तो लगा देते हैं लेकिन उसमें इतना पानी दे देते हैं कि वो पौधा दो दिन में ही खराब हो जाता है याद रखिए पानी की मात्रा से ज़्यादा ज़रूरी है कि सही समय पर सही मात्रा में पानी देना है यह रूल आपको अपनाना ही होगा अगर पौधे को अच्छी तरह से तैयार करना है |
अक्टूबर में कौन- कौन से फूल लगाएं
1 Petunia
रगों और varieties की वजह से बहुत popular पौधों मे से माना जाता हैं |
2. Calendula
ठंडे के मौसम में गार्डन को रगों से भरने वाला पौधा हैं |
3. Dianthus
छोटे लेकिन सबसे लोकप्रिय माना जाता है, पेंसिल के जैसे इसके फूल होते हैं।
4. Pansy
ठंडे मौसम में गार्डन के लिए पसंद किए जाने वाला एक फूल माना जाता है।
5. Antirrhinum
जिसे Snapdragon भी कहा जाता है |
6. Alyssum
छोटे पौधों और पेड़ ग्रोथ के लिए अच्छा ऑप्शन माना जाता है।
7. Sevnti
जिससे ठंड के मौसम में बहुत लोग पसंद करते हैं, इसे गुलदवरी भी बोलते हैं।
8. Daliya
डहलिया जो होता है, वो बड़ा फूल होता है और उसका पेड़ भी अच्छा बड़ा होता है और फूल भी एकदम बढ़िया बड़ा होता है।
अक्टूबर में आप इन सब मे से बहुत से पौधे अपने घरों मे लगा सकते है पर आप अपने तरफ का मौसम देखकर ही पौधे को लगाए |
अक्टूबर में खिलने वाले फूल और अक्टूबर में लगाए जाने वाले फूल में फर्क
Flowers, that bloom in October in India
देखिए-
अक्टूबर में लगाए जाने वाले फूल और अक्टूबर में खिलने वाले फूल
दोनों हमेशा एक जैसे नहीं होते |
कुछ plants October में लगाए जाते हैं ताकि वो आने वाले नवंबर, दिसंबर और विंटर सीज़न में अच्छी flowering दे सकें, इसलिए अगर आपका upcoming season में ज़्यादा फूल flowers से भरना है तो सिर्फ आज कौन-सा फूल खिला है यह मत देखिए. अगले दो-तीन महीने की planning आप पहले से करके रखिए ताकि आप पौधे लगाने में पीछे न रह जाएँ. यही nursery planning का असली फायदा होता है |
17 साल के Nursery अनुभव से मेरी Golden Tips
मेरे 17 साल के अनुभव से 5 जरूरी बाते:
- पौधे सिर्फ ज्यादा फूल देखकर मत खरीदो |
- जड़ और overall health जरूर देखो |
- गमले की drainage check करो |
- पौधे की sunlight requirement समझो |
- मौसम देखकर ही पानी डाले |
और सबसे बड़ी बात मैं यह जोड़ूंगा:
एक healthy पौधा + सही जगह +सही मौसम = अच्छी gardening की मजबूत शुरुआत |
अक्टूबर में पौधों की देखभाल के 10 आसान तरीके।
1 पौधों को सही जगह पर रखें
2. दूसरा, मिट्टी की नमी को देखकर ही आप पानी डालें
3. गमले की ड्रेनेज चेक करते रहे
4. सूखे पत्ते को हटाते रहें
5. कीटों की शुरुआती में ही पहचान कर लें
6. बहुत ज़्यादा फर्टिलाइजर न दें
7.पौधों के आसपास की सफाई बनाए रखें
8.कमजोर ग्रोथ को हटाते रहें
9. पौधे की सनलाइट की ज़रूरत को पूरी करें
10. मौसम बदलने पर पौधों की रूटीन में भी चेंज करें
❓ FAQ SECTION
अक्टूबर में सर्दियों के कौन-कौन से फूल लगाने चाहिए?
अगर आप अक्टूबर में सर्दियों के फूल लगा रहे हैअपने क्षेत्र के मौसम के हिसाब से ही आपको फूल लगाने चाहिए, जैसे petunia , calendula , Dianthus , Pansy , Aster और अन्य winter flower plants लगाए जा सकते हैं।
Petunia बोने का सही समय क्या है?
भारत में कई क्षेत्रों में पेटोनिया की विंटर फ्लावर्स सीजनल के रूप में अक्टूबर-सेप्टेंबर के महीने में पेटुनिया सभी जगह पर लगा दिया जाता है।
अक्टूबर में कौन-से फूल खिलते हैं?
यह आपके क्षेत्र और मौसम पर निर्भर करता है। कुछ फ्लावर्स अक्टूबर में फ्लावरिंग कर देते हैं, जबकि कई विंटर्स फ्लावर अक्टूबर में लगाने के बाद दो महीने बाद से आपके फूल देते हैं |
सर्दियों में फूल कब लगाएँ?
कई विंटर्स सीजनल फ्लावर्स के लिए अक्टूबर-नवंबर महत्वपूर्ण महीना माना जाता है, क्योंकि यही यह वह महीना होता है जिसमें सभी प्रकार के रंग-बिरंगे के फूल आप लगा सकते हैं। और आप पे डिपेंड करता है कि आप कब लगा रहे हैं।
क्या सर्दियों में पौधों को पानी देना चाहिए?
नहीं। मिट्टी की नमी, मौसम और गमले की पौधे की स्थिति को देखते हुए आपको पानी देना है।
Petunia को कितना धूप चाहिए?
petunia को अच्छी रोशनी पसंद होती है, क्योंकि यह पौधा ऐसा है कि इसमें अगर आप लगातार पानी डालेंगे तो यह खराब हो जाएगा और आप इसके वैरायटी के अनुसार और पौधे के अनुसार ही पानी दें और इसको पौधे के अनुसार ही आप धूप दें। छोटा पौधे को ज्यादा धूप न दें।
🔥 FINAL CONCLUSION
अगर आप भी इस साल अपने garden को सर्दियों के रंग-बिरंगे फूलों से अपने बालकनी और घरों को भरना चाहते हैं तो अक्टूबर को सिर्फ एक महीना मत समझिए। इसे विंटर गार्डन की तैयारी का समय समझकर आप सही पौधे सही समय पर लगाइए। अक्टूबर में सर्दियों के फूल लगाना चाहिए |
मिट्टी अच्छी रखिए, जरूरत के हिसाब से ही पौधे को पानी दीजिए, पौधे को पर्याप्त रोशनी दीजिए और सबसे जरूरी पौधे को सिर्फ आज के फूल से मत देखिए, उसकी जड़ ग्रोथ आने वाले मौसम होगी, आप ज़रूर देखिए, तब जाके आपके पौधे भी अच्छे ग्रोथ और ढेर सारे फूल देंगे।
मैंने 17 साल nursery में पौधों के साथ काम करते हुए यही सीखा है कि gardening में छोटी-सी सही टाइमिंग और सही देखभाल ही सबसे बड़ा खेल माना जाता है पौधे के रिजल्ट को यही दो चीज़ें बताती हैं। सही टाइमिंग पे पौधा और सही देखभाल ही आपके पौधे को स्वस्थ और अच्छा और लंबे टाइम तक फूल देने वाला बना सकता है। यह आप पे निर्भर करता है कि आप इसे कैसी देखभाल करते हैं। अगर आपको ये जानकारियां उपयोगी लगी तो अपने garden में लगे पौधों के बारे में comment में ज़रूर बताइए।