सर्दियों में गमले की मिट्टी ऐसे बनाएं ! 17 साल के नर्सरी अनुभव से जानें सही तरीका

सर्दियों में गमले की मिट्टी आप मुझे बताइए- कि आप महंगे बीज खरीदते हैं, नर्सरी से अच्छे पौधे लाते हैं और उसमें खाद भी डालते हैं फिर भी पौधे की ग्रोथ अच्छी नहीं होती है और फूल भी कम आते हैं आखिर गलती कहाँ हो रही है?

हो सकता है कि समस्या आपके पौधे में नहीं बल्कि उस मिट्टी में है, जिससे आपने उस पौधे को लगाया है।

नर्सरी में 17 साल काम करने के दौरान मैंने एक बात सीखी है- कि गमले में मिट्टी सिर्फ भर देना और उसमें पौधा लगा देना ये काफी नहीं होता है आपकी मिट्टी ऐसी होनी चाहिए जिसमें जड़ों को अच्छी तरह से हवा ज़रूरत के अनुसार उसमें नमी भी बनी रहे और ज़्यादा पानी भी आसानी से बाहर हो जाए |

लेकिन यहाँ एक गलती जो अक्सर लोग करते हैं वे सोचते हैं कि मिट्टी में हम ज़्यादा खाद डाल देंगे तो उससे पौधे की ग्रोथ और फूल वो ज़्यादा आने लगेंगे जबकि यह गलत तरीका होता है पौधे, इससे पौधे के जड़ों को भारी नुकसान होता है |

इसलिए आज मैं आपको सर्दियों के फूलों के लिए गमले की मिट्टी तैयार करने का तरीका बताऊँगा साथ ही वे 5 गलतियाँ भी समझेंगे जिससे बचना ज़रूरी है लेख के अंत तक आप समझ पाएंगे कि मिट्टी की स्थिति कैसे जांचें और पौधे के हिसाब से उसमें क्या-क्या बदलाव करना है।

1. सर्दियों में फूलों के लिए कैसी मिट्टी होनी चाहिए?

सबसे पहले आपको यह समझना जरूरी है कि हर मिट्टी गमले में पौधे लगाने के लिए सही नहीं होती है। खेत या बगीचे की मिट्टी जमीन में ठीक काम कर सकती है लेकिन गमले में वही मिट्टी में आप अगर पानी डालते हैं तो वो सख्त हो जाती है और जड़ों तक उसको हवा नहीं पहुँच पाती है।

अच्छी पॉटिंग मिक्स में मुख्य रूप से तीन चीजों का संतुलन आपको करना चाहिए:

  • नमी: मिट्टी में पौधे के जरूरत के अनुसार ही आपको पानी डालना होगा।
  • हवा: जड़ों के आसपास हवा के लिए जगह छोड़ना होगा।
  • जल निकासी: ज्यादा पानी गमले से बाहर निकल सके, इसका भी ध्यान रखना होगा।

यदि आपके गमले की मिट्टी बहुत ज्यादा चिकनी और भारी है तो उसे आपको गमले में सीधे नहीं भरना है। दूसरी ओर मिट्टी बहुत ज्यादा हल्की भी होती है तो उसमें पानी डालने पर वो तुरंत बाहर निकल जाती है, तो आपको ऐसी भी मिट्टी नहीं लानी है, क्योंकि पौधे को पर्याप्त पानी भी चाहिए।

मेरे अनुभव के अनुसार, मिट्टी तैयार करते समय सबसे पहले उसकी बनावट और पानी रोकने की क्षमता आपको देखनी है। इसके बाद ही आपको खाद और दूसरी सामग्री उसमें डालनी है।

मैं अपनी नर्सरी में जो मिट्टी इस्तेमाल करता हूँ, वो मिट्टी बहुत ही भुरभुरी होती है और बारीक होती है, जो कि पानी डालने के बाद भी सख्त नहीं होती है और पानी भी उसमें आसानी से निकल जाता है और उसमें पौधे भी अच्छी तरह से बढ़ते हैं और फूल भी बढ़िया आते हैं।

2. गमले की मिट्टी बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए?

चलिए अब आते हैं सबसे जरूरी सवाल पर। सर्दियों में फूलों के लिए गमले की मिट्टी कैसे बनाएं इसे तैयार करने के लिए आपको किन चीजों का इस्तेमाल करना है।

1. बगीचे की मिट्ट

आपको ऐसी मिट्टी चुनना है जिसमें प्लास्टिक, काँच, बड़े पत्थर या किसी पौधे की सड़ी हुई जड़ों पर कचरा बिल्कुल न हो। यदि मिट्टी बहुत चिकनी है तो उसकी मात्रा आपको कम रखनी है।

2. अच्छी तरह से सड़ी हुई गोबर खाद या कंपोस्ट खाद

यह खाद आपको मिलाना मिट्टी में बहुत जरूरी है क्योंकि यह जैविक खाद बहुत ही काम करता है मिट्टी को पोषण देने के लिए। लेकिन आपको इस एक बात का ध्यान रखना होगा कि कच्चा गोबर का इस्तेमाल आपको बिल्कुल भी पौधे में नहीं करना है। सूखी हुई और अच्छी सड़ी हुई खाद ही आप मिट्टी में भी डाल सकते हैं और आप अपने पौधे में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. कोकोपीट

कोकोपीट आपको मिट्टी में मिलाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह पानी को सोखता है और मिट्टी को हल्का बनाने में मदद करता है। इसलिए आपको इसे कोकोपीट को मिट्टी में जरूर से मिलाना चाहिए।

4. साफ गमला

गमले के नीचे पानी निकलने के लिए आपको एक अच्छा सा छेद बनाना है मिट्टी अच्छी तरह से गमले में डालने के बाद उसमें से पानी निकल जाना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको ऐसा गमला लेना होगा जिसमें पानी आसानी से निकल जाए।

3. सर्दियों में फूलों के लिए मिट्टी का सही मिश्रण

अब आते हैं सबसे बड़ा सवाल यह कि इन चीजों को कितनी मात्रा में मिलाना है।

शुरुआती दौर में आप इसे एक सामान्य मिश्रण की तरह तैयार कर सकते हैं:

सामग्री मात्रा

छनी हुई बगीचे की मिट्टी 40%

अच्छी तरह सड़ी हुई कंपोस्ट 25%

कोकोपीट 20%

पलाई, या मोटे खनिज 15%

यह एक शुरुआती और सामान्य मिश्रण है, जो कि हर तरह के मिट्टी और पौधे के लिए कोई निश्चित नुकसान नहीं है।

अगर आपके पास भारी और चिकनी मिट्टी है तो उसमें आपको बदलाव करना पड़ेगा, नहीं तो उसमें पौधे अच्छी तरह से नहीं हो पाएंगे। अगर आप अच्छी पॉटिंग मिक्स इस्तेमाल करते हैं तो उसमें दोबारा उतना ही मात्रा में खाद मिलाना भी जरूरी नहीं होता है

नर्सरी अनुभव वाली बात: मिट्टी का मिश्रण मिलाते समय आपको इस बात का ध्यान देना है कि केवल उन सामानों का परसेंट देखकर आपको मिट्टी नहीं बनानी है। आप अपने पौधे के हिसाब से उन सामग्रियों का इस्तेमाल करेंगे। पौधा जैसा होगा आप उतनी मात्रा में ही सामग्री को डालेंगे क्योंकि हर पौधे की जरूरत अलग-अलग होती है। सब पौधे में एक समान आपको पौधे मिट्टी का उपयोग नहीं करना है।

4. गमले की मिट्टी तैयार करने का सही तरीका

मिट्टी तैयार करने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं और आप अपने गमले की मिट्टी को अच्छी तरह से तैयार कर सकते हैं।

चरण 1: मिट्टी को छान लें

मिट्टी में जो बहुत ज़्यादा कचरा, बड़े पत्थर और जड़ों के टुकड़े होते हैं, उसे आप छानकर आसानी से निकाल सकते हैं। यदि मिट्टी बहुत ज़्यादा गीली है तो उसे थोड़ा सूखने दीजिए, उसके बाद आप उसका इस्तेमाल करिए।

चरण 2: कंपोस्ट मिलाएं

मिट्टी में अच्छी तरह से सड़ी हुई कंपोस्ट मिलाएं। आप सड़ी हुई गोबर खाद भी इसमें डाल सकते हैं, क्योंकि यह मिट्टी के पोषण और गुणवत्ता को अधिक बढ़ा देता है, जिससे पौधे अच्छी ग्रोथ से बढ़ने लगते हैं।

चरण 3: कोकोपिट मिलाएं

कोकोपिट की जरूरत आपको मिट्टी के अनुसार ही मिलानी है, क्योंकि यह मिट्टी को हल्का रखता है, जिससे कि जड़ों को हवा आसानी से मिलती है और पौधे की ग्रोथ होने लगती है, इसलिए आपको अच्छी गुणवत्ता वाली कोकोपिट का इस्तेमाल करना चाहिए।

चरण 4: मिट्टी को भुरभुरा बनाएं

आपको अपनी मिट्टी को भुरभुरा बनाना होगा, जिससे कि उसमें पानी आसानी से निकले और नमी भी बनी रहे। इसके लिए आपको मिट्टी को पीट-पीटकर बारीक करना होगा, उसके बाद उसको भुरभुरा बनाना होगा।

चरण 5: नमी जांचें

इन सभी सामग्रियों को मिलाकर अपने हाथों में चेक करें कि मिट्टी में कितनी नमी है। मिट्टी में हल्की नमी होगी तो अच्छी बात है, लेकिन उसमें से पानी टपकना या बहना के लिए अच्छी बात नहीं है।

चरण 6: गमले में भरें

गमले में बनाए हुए सभी सामग्री को डालें, लेकिन उसे हाथों से बहुत ज़्यादा दबाना नहीं है, नहीं तो पौधे की जड़ों को फैलने में दिक्कत होती है और पानी निगलने वाली छेद भी खुल सकते हैं।गमले की मिट्टी मे क्या मिलाएं ये सब पूछते है

इसके बाद पौधा लगाएं और उसकी जरूरत के अनुसार ही आपको पानी देना है।

मैं जब अपने नर्सरी में मिट्टी मिलाने के बाद उसमें पौधा लगाकर सबसे पहले पानी डालता हूँ और चेक करता हूँ कि पानी उसमें से गमले से बाहर निकल रहा है कि नहीं और साथ ही साथ मिट्टी में नमी बन रही है या नहीं।

इन बातों का अगर आप ख्याल रखते हैं तो आपके गमले की मिट्टी भी बहुत ही अच्छी और पौधों को ग्रोथ बनाने वाली हो सकती है, जिससे कि पौधे में फूल भी उतने ही तेजी से और जल्दी आएंगे और ज़्यादा फूल भी आने के चांस बढ़ जाते हैं।

5. मिट्टी तैयार करते समय 5 गलतियाँ न करें

गलती 1: सिर्फ भारी मिट्टी इस्तेमाल करना

अगर आप भारी मिट्टी गमले में इस्तेमाल करते हैं तो वह पानी को रोक देती है, जिससे कि पौधे की जड़े सड़ने लगती हैं और पौधे पूरी तरह से खराब हो जाती हैं।

गलती 2: गोबर कच्चा डालना

कच्चे गोबर तो आपको भूल के भी नहीं डालना है। सड़ी हुई खाद या कंपोस्ट तैयार खाद का ही इस्तेमाल आपको करना है।

गलती 3: जरूरत से ज़्यादा खाद मिलाना

आप अपने गमले में जरूरत से ज़्यादा खाद भी नहीं मिलाएंगे। ज़्यादा पोषक से जड़ों को तुरंत नुकसान हो जाता है।

गलती 4: जल निकासी की अंधेकी करना

गमले के नीचे मैंने पहले भी बताया है कि उसमें छेद होना चाहिए। मिट्टी होने के बावजूद अगर उसमें छेद नहीं है तो पानी जमेगा और उसमें पौधा खराब होगा।

गलती 5: हर पौधे के लिए बिल्कुल एक ही मिश्रण रखना

पिटोनिया, पैंजी, कैलेन्दुला और गुलाब की जरूरत एक जैसी बिल्कुल भी नहीं होती, इसलिए आपको जब भी मिट्टी तैयार करें तो पहले पौधे के लिए कौन सा पौधा है, उसके बाद ही आप उन पौधों के अनुसार मिट्टी की सामग्री को आपस में मिलाएं और उसमें पौधे लगाएं।

6. क्या पुराने गमले की मिट्टी दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं?

हाँ, कुछ परिस्थितियों में आप पुराने गमले की मिट्टी का दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन यहाँ सबसे पहले देखना ज़रूरी है कि पिछले पौधे की जड़ उसके अंदर तो नहीं रह गई है और उसमें कोई गंभीर बीमारी तो उस मिट्टी में नहीं है।

अगर पुरानी मिट्टी के गमले की मिट्टी बहुत ज़्यादा सख्त हो गई है तो उसको फिर से नॉर्मल होने में थोड़ा समय लग सकता है। पुरानी मिट्टी को निकालकर सुखाने के लिए डालना होगा और मिट्टी से खराब जड़ें और कचरे को भी बाहर करना होगा फिर उन मिट्टी स्थिति को देखकर उसमें कंपोस्ट और दूसरी सामग्री को मिला दें।

मेरे हिसाब से सिर्फ पुरानी मिट्टी में नई खाद मिलने से वह हमेशा अच्छी पॉटिंग मिक्स नहीं बन जाएगा। अगर आपका पुराना वाला पौधा गंभीर बीमारी से प्रभावित है तो उसे मिट्टी दोबारा इस्तेमाल करने के बजाय आप अच्छी और नई मिट्टी का ही इस्तेमाल करें तो उसमें पौधे आपके अच्छे ग्रोथ और फूल भी होंगे क्योंकि पुरानी मिट्टी बहुत ज़्यादा सख्त और मोटी हो जाती है, जिससे कि फिर से नया जैसा बनाना मुश्किल हो जाता है और उसमें पौधे भी अच्छी तरह से ग्रोथ नहीं करते हैं।

7. मिट्टी तैयार करने के बाद पौधे की देखभाल कैसे करें?

मिट्टी तैयार करना तो आपका पहला कदम हो गया पौधे लगाने के बाद उसकी देखभाल भी उतना ही जरूरी है।

  • पौधे की जरूरत के अनुसार आपको धूप देना है |
  • मिट्टी की नमी देखकर ही पानी देना है |
  • गमले में पानी बिल्कुल भी जमा न होने देना है |
  • पौधे लगाने के तुरंत बाद जरूरत से ज्यादा खाद बिल्कुल नहीं डालना है |
  • पत्तियों और नई ग्रोथ को नियमित रूप से रोज देखना है।

सर्दियों के मौसम में पानी देने का कोई एक समय सभी पौधों पर नहीं होता है। धूप, हवा और गमले का आकार देखकर आप पौधे की प्रजाति को देखकर आप यह चेक करेंगे कि मिट्टी सूख रही है कि नहीं और उसके बाद ही आप उसमें पानी देंगे।

इसलिए मैं नहीं कहूँगा कि आप कैलेंडर देखकर पानी दें और उस मिट्टी को और ज्यादा खराब करते जाएँ। आपको पहले मिट्टी को देखना है। मिट्टी अच्छी नमी में है तो पानी नहीं डालना है। मिट्टी को उंगली से चेक करिए, मिट्टी सूखी है तभी आप पानी डालिए, नहीं तो सर्दियों के पौधे को नुकसान होता है।

मेरी नर्सरी में ग्राहक ये शिकायत लेकर बहुत ज्यादा आते हैं कि फूल के पौधे लगा दिए हैं और उसमें ज्यादा पानी डाल देते हैं, जिससे कि पौधे पूरी तरह से खराब हो जाते हैं।

8. सर्दियों के पौधे में पेटोनिया, पैंजी, गेंदा, कैलेंडुला के पौधे की मिट्टी कैसी होनी चाहिए।

तो चलिए अब बात करते हैं सर्दियों के पौधे में कुछ ऐसे पौधे होते हैं जिनकी मिट्टी अच्छी ना हो तो यह पौधे भी अच्छी तरह से ग्रोथ और फूल भी नहीं देते हैं और आपको भी किस प्रकार की इसकी मिट्टी तैयार करनी है देखते हैं। फूलों के पौधों के लिए मिट्टी अच्छी होनी ही चाहिए |

1. पेटोनिया

पेटोनिया दोस्तों सर्दियों का सबसे लोकप्रिय पौधा माना जाता है। इसके छोटे-छोटे रंग-बिरंगे फूल लोगों को बहुत ज़्यादा पसंद आते हैं जो कि वो अपने घरों, बाल्कनी और गार्डनों में लगाना पसंद करते हैं। इसलिए आपको इस पेटोनिया के पौधे की मिट्टी, आप अगर गमले में तैयार कर रहे हैं तो इसकी मिट्टी बिल्कुल भी गीली नहीं होनी चाहिए और मिट्टी में मोटी पत्थर या कंकड़ कचरा भी बिल्कुल ना हो, इसका भी आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है। मिट्टी एकदम बारीक हो जिसमें पानी आसानी से बाहर निकल सके क्योंकि यह पेटोनिया के पौधे बहुत ही नाजुक होते हैं, जिसमें लगातार पानी जमा होने से उसकी जड़ों को नुकसान पहुँचता है। उसके बाद आता है अगर आप पेटूनिया की पूरी जानकारी चाहते है तो हमारी यह गाइड पढें |

2. पैन्जी

दोस्तों पेनजी का पौधा जो होता है, यह भी सर्दियों में ही लगाया जाता है और ठंड मौसम में होने के कारण इसकी भी मिट्टी वैसी ही होती है जिसमें कि पानी आसानी से आप बाहर इसमें से निकल जाए और यह मोटी मिट्टी में बिल्कुल भी यह पौधा नहीं हो पाता है। इसके लिए भी आपको कंपोस्ट खाद, हल्की रेत के साथ इस मिट्टी का उपयोग करना होगा। पैंजी की पूरी देखभाल के लिए यह लेख पढें |

3. गेंदा

तो दोस्तों गेंदा एक ऐसा पौधा है जो कि आपके गार्डन, गमले में कहीं भी आसानी से होने वाला पौधा है। इसके लिए आपको मिट्टी में ज़्यादा कुछ मिलाने की जरूरत नहीं होती है, यह एक नॉर्मल मिट्टी में भी आसानी से तैयार होने वाला पौधा है, जो कि आप इसे किसी भी प्रकार की मिट्टी में लगा सकते हैं लेकिन अगर आपके पास बारीक मिट्टी है तो ठीक है, नहीं तो आप इसे मोटी मिट्टी थोड़ी सी उसमें भी लगा सकते हैं। गेंदे की जानकारी के लिए इस लेख को पढें |

4. कैलेंडुला

कैलेंडुला भी सर्दियों का ही पौधा माना जाता है और इसमें नारंगी और पीले फूल खिलते हैं जो कि गार्डनों की शोभा बढ़ाने वाला होता है। इसके लिए भी आपको मिट्टी उसी प्रकार की लानी है जो कि बहुत ज़्यादा सख्त न हो और इसमें पौधे की जड़े आसानी से फैल सकें और उसकी ग्रोथ अच्छी हो। जब ग्रोथ अच्छी होगी तो उसमें फूल भी अच्छे ही आएंगे, इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है। कैलेंडुला की पूरी देखभाल यह देखे

निष्कर्ष

सर्दियों में गमले की मिट्टी तैयार करते समय आप सिर्फ केवल खाद पर ध्यान देंगे तो पौधे आपके अच्छे नहीं हो पाएंगे। आपको मिट्टी की बनावट, उसकी नमी, जल निकलने के लिए छेद इन सभी पर भी ध्यान देना होगा।

नर्सरी में 17 साल के अनुभव से मैंने यही सिखा है कि पौधे की समस्या को आप समझे बिना बार-बार खाद अगर डालते हैं तो यह तरीका बिल्कुल गलत है। पहले मिट्टी और पानी की स्थिति को आपको अच्छी तरह से जांचना है, उसके बाद ही आप उसमें किसी प्रकार का बदलाव करेंगे।

अगर आप इस सर्दियों में पेटुनिया, पैंजी, कैलेंडुला लगाने की तैयारी कर रहे हैं तो अच्छी मिट्टी से शुरुआत करना सबसे पहले आपका लक्ष्य होना चाहिए। सही मिट्टी और उनका सही मिश्रण और नियमित देखभाल से पौधे को बढ़ाने के लिए आप इसका उपयोग नियमित देखभाल से पौधे को अच्छी ग्रोथ और फूल उसमें अधिक आने के भी चांस बढ़ जाते हैं। अगर आपकी मिट्टी बनाने में कोई दिक्कत हो रही है तो हमें comment में जरूर बताइए।