क्या आप के पैंजी के बीज नहीं उगते अगर आपने भी पैंजी के बीज लगाए हैं लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसमें से पौधे नहीं निकल रहे हैं या फिर बीज को अंकुरित होने में समय लग रहा है या फिर छोटे-छोटे पौधे आगे बढ़ने से पहले ही सूख जाते हैं?
अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो जरूरी नहीं है कि बीज की क्वालिटी खराब है। बुवाई के समय मिट्टी में नमी, तापमान और बीजों को आप कितनी गहराई में डाल रहे हैं, इन सभी बातों का असर अंकुर पर पड़ता है।
मेरे पिछले 17 साल के नर्सरी और पौधों के काम से जुड़ा हूँ, इस लेख में आपको पैंजी के बीज लगाने का सही तरीका, बुवाई का समय, मिट्टी तैयार करने की विधि और पौधे, छोटे पौधे की देखभाल के बारे में आसान भाषा में बताऊँगा।
अगर आप इस सर्दी अपने गमले, बालकनी या गार्डन में खूबसूरत पैंजी के फूल खिलाना चाहते हैं तो बीज बोने से लेकर पौधे को गमले में लगाने तक की जानकारी ध्यान से पढ़िए।
सर्दियों में दूसरे फूलों के बीज लगाने का सही समय जानने के लिए हमारा [सर्दियों के फूलों के बीज लगाने का सही समय ] वाला आर्टिकल भी पढ़ें।
1 पैंजी के बीज लगाने का सही समय क्या है?
पैंजी का पौधा ठंडे के मौसम में सबसे अच्छी तरह बढ़ने वाला फूलों का पौधा माना जाता है। भारत में या मौसम के अनुसार ही इसकी बुवाई होती है। अगर देखा जाए तो यहां सितंबर से लेकर के अक्टूबर में इसके बीज डाल दिए जाते हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में हम देखते हैं कि अक्टूबर से लेकर नवंबर तक भी इसकी बुवाई जारी रहती है।
छत्तीसगढ़ और मध्य भारत में इसके बीजों को वहाँ के तापमान को देखते हुए इसकी बुवाई होती है। बहुत ज्यादा गर्मी में यह बीज खराब हो जाते हैं, इसलिए इसे ठंड का इंतजार किया जाता है, उसके बाद ही इस बीज को डाला जाता है। इसके लिए कोई कैलेंडर देखकर समय तय नहीं किया जाता है।
आप अक्टूबर में भी पैंजी के बीज को डाल सकते हैं, बस मौसम ठंडा होना चाहिए।
इन बातें ध्यान दें:
- बहुत गर्म समय में बीज नहीं बोने हैं।
- बीज लगाने के लिए ठंडी और हवादार जगह आपको चुननी है।
- बीज वाली ट्रे को तेज दोपहर की धूप में नहीं रखना है।
- पौधे निकालने के बाद उन्हें धीरे-धीरे पर्याप्त रोशनी निकालने के बाद उन्हें पर्याप्त रोशनी देना है।
आमतौर पर सितंबर के आखिर से अक्टूबर तक इसकी बुवाई शुरू की जा सकती है। वहीं, जिन क्षेत्रों में गर्मी ज्यादा समय तक रहती है, वहां अक्टूबर से नवंबर तक बुवाई करना बेहतर हो सकता है। आप अपने मौसम के हिसाब से बुवाई कर सकते है |

2. पैंजी के बीज लगाने के लिए कौन सी मिट्टी अच्छी है?
अगर आप पैंजी के बीज उगाने के लिए मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको ऐसी मिट्टी चाहिए जिसमें नमी बनी रहे लेकिन उसमें पानी आसानी से बाहर निकलने वाली भी होनी चाहिए। अगर मिट्टी बहुत ज़्यादा भारी है और वह बारीक नहीं है, उसमें से पानी लंबे समय तक जमा रहता है तो बीज सड़ने और छोटे पौधे की जड़ें खराब होने का खतरा बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है।
पैंजी के बीज की मिट्टी ऐसी होनी चाहिए, जिसमे पानी आसानी से बाहर निकल जाए और मिट्टी किचर वाली नहीं होनी चाहिए
मिश्रण तैयार करते समय इन बातों का ध्यान रखें:
- मिट्टी भुरभुरी होनी चाहिए,
- दूसरा उसमें बड़े पत्थर और कचरा नहीं होना चाहिए |
- इस्तेमाल की गई खाद अच्छी तरह से सड़ी हुई होनी चाहिए |
- ट्रे में पानी निकलने के लिए पर्याप्त छेद होना चाहिए।
नर्सरी की जरूरी सलाह: जब मैं अपने नर्सरी में पेंजी के छोटे बीजों को डालता हूँ तो यह ध्यान रखता हूँ कि मिट्टी बहुत ज़्यादा मोटी और गाँठों वाली न हो। बारीक और पतली मिट्टी भुरभुरी जितनी अच्छी होती है और उसमें बीज भी अच्छे तरह से उगते हैं, इसलिए मैं भी उस बारीक मिट्टी का ही इस्तेमाल अपनी नर्सरी में करता हूँ। आप भी इसी मिट्टी का इस्तेमाल करें, जिससे कि आपके भी बीज जल्दी निकलें और अच्छी तरह से निकलें।

3. पैंजी के बीज बोने का सही तरीका
पैंजी के बीजों को जब आप बोए तो उसे सीधे बड़े गमले में न बोएं। उसके लिए आप seedling ट्रे का उपयोग करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे छोटे पौधे की देखभाल और बाद में उसे अलग-अलग गमलों में लगाना भी बहुत आसान हो जाता है।
बीज लगाने के लिए नीचे दिए गए तरीकों को आपको अपनाना है।
स्टेप 1 : सबसे पहले साफ सिडलिंग ट्रे लें और उसमें तैयार किया हुआ ग्रोइंग मीडियम भरें।
स्टेप 2 : मीडियम को हल्का पानी देकर नम कर लें। आपको ध्यान रखना है कि उसमें पानी जमा न हो।
स्टेप 3 : पैंजी के बीजों को ट्रे की सतह पर सावधानी से फैलाएँ। बहुत ज्यादा बीज एक ही जगह पर नहीं डालना है।
स्टेप 4 : बीजों को मिट्टी के उपरी परत पर ही रखना है और हल्की परत से ही उसको आपको ढकना है। इसे गहराई में नहीं दबाना है।
स्टेप 5 : पानी डालने के लिए आपको स्प्रे बॉटल का इस्तेमाल करना है ताकि बीज अपनी जगह से इधर-उधर न हो जाएँ।
स्टेप 6 : ट्रे को तेज धूप में ले जाकर न रखें। उसे ठंडी जगह पर रखें, जिससे कि seedling जल्दी से जल्दी निकले।
पैंजी के बीजों को अंकुर होने के लिए अंधेरा बहुत पसंद होता है, इसलिए बीज को हल्के से ऊपर से ढक देना ज्यादा अच्छा माना जाता है, जिससे कि बीज जल्दी निकलते हैं। आपको मोटी किसी चीज से उसको नहीं ढकना है, हल्का कवर आप लगा सकते हैं और उसे रोज देखने की भी जरूरत नहीं है। आप थोड़ा सा इंतजार करिए और खुद ही बीज अंकुर होने लगते हैं।

4. पैंजी के बीज कितने दिन में अंकुरित होते हैं?
अगर देखा जाए तो हमारी नर्सरी में या सामानतः लगभग 7 से 14 दिनों के बीच दिनों में अंकुरित होना शुरू कर देते हैं। हालांकि बीज की गुणवत्ता, तापमान और नमी के कारण इसमें अधिक समय भी लग सकता है। अगर आपके बीज 10 दिन में पौधे नहीं निकले तो तुरंत tray को फेंकने या दोबारा बहुत सारे बीज बोने की जरूरत नहीं है।
सबसे पहले ये चार चीजें देखें:
- क्या ग्रोइंग मीडियम लगातार नम बना हुआ है?
- क्या उसमें जरूरत से ज्यादा पानी तो नहीं भर गया?
- क्या tray बहुत गर्म जगह पर रखी है?
- क्या बीज बहुत गहरी गहराई में दब गया है?
अगर सब सही है तो कुछ दिनों का आप इंतजार करिए। हर बीज एक ही समय पर अंकुरित नहीं होता है, वो धीरे-धीरे उसमें से निकलते हैं। इसलिए आपको थोड़ा सा बीज को समय देना होगा।
याद रखें: अंगूर में देरी का केवल एक कारण नहीं होता है। बीज की गुणवत्ता और उसकी ताजगी भी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है।

5 पैंजी के छोटे पौधे को सूखने से कैसे बचाएं?
बीज जब अंकुरित होने लगते हैं वह पौधे सूखने लगते हैं। आपको सबसे पहले बीज अंकुरित होने के बाद छोटे पौधे को सही नमी और रोशनी देना होगा। क्योंकि बीज तो बहुत सारे अंकुरित हो जाते हैं और पौधे निकल जाते हैं लेकिन कुछ दिनों बाद कमजोर पड़ने लगते हैं।
इसमें सबसे पहले आपको पानी की जांच करनी है कि पानी ज़्यादा तो नहीं हो गया है। इसके बाद आपको जगह की स्थिति को भी देखना है।
- मिट्टी को पूरी तरह से सूखने नहीं देना है।
- पानी जमा भी नहीं रहने देना है।
- तीसरा पौधे को बंद हवा वाली जगह पर नहीं रखना है।
- चौथा अंकुर निकलने के बाद उसे पर्याप्त रोशनी देना है।
- पौधे को अचानक तेज धूप भी नहीं देना है।
अगर आप छोटे पौधे को बार-बार ज़्यादा पानी देते हैं तो वह तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे मिट्टी में पानी जमा होने लगेगा और बीज से निकला पौधा धीरे-धीरे खराब होने लगेगा और सड़कर वो सूख जाएंगे।
6. पैंजी के पौधों को कितनी धूप देनी चाहिए?
पैंजी का पौधा एक ऐसा पौधा है, जो कि जितना ही ठंड पड़ता है, वह उतने ही अच्छी तरह से ग्रोथ और उसमें flowering होती है। इसमें आपको अगर अच्छी ग्रोथ और फूल चाहिए तो आपको इसे ऐसी जगह पर रखना होगा जहाँ इसे पर्याप्त रोशनी मिले और मौसम के अनुसार सुबह की धूप इसके लिए ज़्यादा अच्छी मानी जाती है।
छोटे पौधे के अंकुर को आपको तुरंत दोपहर के धूप में नहीं रखना है, धीरे-धीरे उन्हें अधिक रोशनी में आदत बनाना है। जब पौधे थोड़े बड़े हो जाएँ तब आपको मौसम के अनुसार धीरे-धीरे उसकी जगह देखकर उसको रखें। अगर दिन में तापमान बहुत ज़्यादा तेज है तो उसे हल्की छाया में रखना ही अच्छा होता है।
वहीं ठंडे मौसम में पर्याप्त रोशनी पौधों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है, उसकी ग्रोथ और फ्लावरिंग भी अच्छी होती है। ध्यान दें कि बहुत कम रोशनी में पौधा कमजोर और लंबे होने लगते हैं, जिससे कारण उसकी ग्रोथ भी अच्छी नहीं होती है और पौधा छोटे में ही खिलने लगते हैं।
7.पैंजी के पौधे को गमले में कब लगाएं?
जब पैंजी के पौधे के बीज अच्छी तरह से बढ़ जाए और उसमें कुछ पत्तियां निकल जाएं, तब उन्हें अलग गमलों में लगाने का आप सोच सकते हैं। सिर्फ पौधे की उम्र देखकर उसको ट्रांसप्लांट न करें। आप उसकी जड़ों और पत्तियों की ग्रोथ को भी अच्छी तरह से देख लें।
गमले में लगाने के लिए:
- पानी निकासी छेद वाला गमला |
- उसमें भुरभुरी और पानी निकलने वाली अच्छी मिट्टी का उपयोग करें।
- पौधे को जड़ों के आसपास की मिट्टी अच्छी तरह से सावधानी से निकालें।
- पौधे को पहले जितनी गहराई पर लगाया था लगभग उसी स्तर पर लगाना है।
- लगाने के बाद हल्का पानी डालें।
ट्रांसप्लांट करने के बाद पौधे को कुछ समय तेज धूप से आपको बचाना है क्योंकि इसकी नई जड़ें जो होती हैं, वह सेट होने में थोड़े समय लगती हैं। उसके बाद आप उसे, जब वह पौधा धीरे-धीरे सेट हो जाए, तब आप उसे अच्छी तरह से रोसनी दे सकते हैं।
8. पैंजी के पौधे में फूल कब आते हैं?
पेंजी के पौधे में फूल आने का समय इसकी वैरायटी, बुवाई की तारीख, तापमान और पौधे की ग्रोथ पर निर्भर करता है। इसलिए यह दावा करना सही नहीं होगा कि हर पौधे की एक निश्चित समय में फूल देने लगता है। अगर आप अपने पेंजी के पौधे को उचित मौसम, पर्याप्त रोशनी, संतुलित पानी और सही मिट्टी देते हैं |तो उसके स्वस्थ ग्रोथ और जल्दी फूल आने में ज़्यादा समय नहीं लगता है।
मैं जब अपनी नर्सरी में इस पौधे को लगाता हूँ तो इस बात का भी ध्यान रखता हूँ कि इसके लिए ठंडा मौसम, अच्छी धूप, जरूरत से पानी और अच्छी तरह से भूरभूरी वाली मिट्टी का उपयोग करता हूँ जिसमें कि इसमें ग्रोथ जल्दी हो और फूल भी ज़्यादा हों। अगर आप पौधे में खाद डालते समय उसकी जरूरत के अनुसार खाद डालेंगे तभी इस पौधे को ग्रोथ और फूल आने में मदद मिलती है। इसलिए आपको खाद डालते समय इन बातों का भी ध्यान रखना है।
9. पैंजी उगाते समय ये 5 गलतियाँ न करें
पैंजी के पौधे उगाते समय कुछ छोटी गलतियाँ भी आपको परेशानी बढ़ा सकती हैं।
गलती 1: बीज बहुत गहराई में बोना
जब आप बीज की बुवाई करें तो बीज को मिट्टी में अंदर ज़्यादा न दबाएँ, नहीं तो अंकुर होने में आपको दिक्कत हो सकती हैं |
गलती 2: ट्रे में लगातार पानी भरकर रखना
ज़्यादा नमी और खराब पानी निकासी से बीज सड़के खराब हो जाते हैं।
गलती 3: तेज गर्मी में trey को रखना
पैंजी ऐसा पौधा है जिसे ठंड बहुत ज़्यादा पसंद होती है, बहुत ज़्यादा गर्मी में अंकुर की growth बढ़ावी हो जाती है।
गलती 4: अंकुर निकलने के बाद भी trey ढकी रखना
अंकुर निकलने के बाद आपको ऊपर का कवर हटा देना है, उसे पर्याप्त रोशनी उसे मिल सके, हवा भी बीज के लिए अच्छा होता है।
गलती 5: छोटे पौधे को अचानक तेज धूप में रखना
पौधे को नई रोशनी की आदत नहीं होती है, जिससे कि अचानक धूप में रखने से वो धीरे-धीरे मुरझाने लगते हैं, इसलिए आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना है।
इन बातों पर ध्यान देने से बीज और छोटे पौधे की देखभाल करना आपके लिए आसान हो सकता है।
10. पैंजी के बीज लगाने के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सवाल 1: पैंजी के बीज लगाने का सही महीना कौन सा है?
भारत में मैदानी इलाकों में सितंबर से अक्टूबर में आम बुवाई का समय होता है। गर्म क्षेत्रों में temperature तापमान के कारण अक्टूबर से नवंबर तक भी बुवाई की जा सकती है।
सवाल 2 : पैंजी के बीज कितने दिन में उगते हैं?
यह पैंजी के बीज के क्वालिटी के आधार पर 7 से 14 दिनों में अंकुर निकल जाते हैं। बीज और मौसम के अनुसार समय भी बदल जाता है।
सवाल 3 : क्या पैंजी को गमले में उगाया जा सकता है?
हाँ। अच्छी तरह के गमले, अच्छी पानी की निकासी और सही देखभाल के साथ पैंजी को आप गमले में भी लगा सकते हैं।
सवाल 4 : पैंजी के बीज अंकुर नहीं हो रहे हैं तो क्या करें?
सबसे पहले बीज की गुणवत्ता, तापमान, नमी और बुवाई करने की गहराई को अच्छी तरह से जांच लें। मिट्टी की नमी को अच्छी तरह से जांचें और इसमें पानी जमा न हो।
सवाल 5 : पैंजी को कैसी मिट्टी चाहिए?
पैंजी को ऐसी मिट्टी चाहिए कि इसमें नमी बनी रहे और अतिरिक्त पानी भी जमा न हो।
अगर आप सर्दियों में एक और खूबसूरत फूल उगाना चाहते हैं तो[ पेटुनिया के बीज उगाने का सही तरीका ]भी पढ़ें।
निष्कर्ष
पैंजी के बीज उगाना मुश्किल नहीं होता है लेकिन अच्छी शुरुआत के लिए आपको सही समय, अच्छी तरह से मिट्टी, नियंत्रित नमी और तापमान का भी आपको ध्यान रखना ज़रूरी है
और अगर आप पहली बार पैंजी के बीज उगा रहे हैं तो शुरुआत में seedling trays का इस्तेमाल करना आपके लिए अच्छा होगा बीज को बहुत ज़्यादा गहराई में न दबाएँ और अंकुर निकलने के बाद पौधे को पर्याप्त रोशनी भी देना होगा |
नर्सरी में मेरा 17 साल का अनुभव यही सिखाता है कि पौधे की अच्छी शुरुआत के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान देना ज़रूरी होता है यही छोटी बातें ही आपके पौधे को अच्छी तरह से ग्रोथ और ज़्यादा फूल लाने में मदद करती हैं आप अपने तरफ के मौसम के अनुसार ही पौधे के बीजों को डालें तो वो ज़्यादा रहते हैं
अगर आप दूसरे सर्दियों के फूल भी उगाना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट पर गुलाब और पिटोनिया से जुड़ी लेख भी पढ़ सकते हैं और आपको कोई परेशानी हो रही है बीज को उगाने में तो हमें comment में बता सकते हैं |
गुलाब के पौधे की देखभाल के लिए हमारे [गुलाब के पौधे की सही देखभाल] वाला आर्टिकल भी पढ़ें।